Shuru
Apke Nagar Ki App…
board practicals? no tension after master practical with Aakash master stroke Series
Rajendra Kumar Doveriya
board practicals? no tension after master practical with Aakash master stroke Series
More news from राजस्थान and nearby areas
- कोटा। भीषण गर्मी के बीच उपभोक्ताओं को राहत और स्वाद का नया अनुभव देने के उद्देश्य से कोटा सरस डेयरी ने 50 ग्राम पैक में मेंगो फ्लेवर श्रीखण्ड लॉन्च किया है। इस नए उत्पाद का लोकार्पण संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने किया। डेयरी अध्यक्ष चैनसिंह राठौड़ ने बताया कि सर्वे के दौरान कोचिंग विद्यार्थियों और आमजन में मेंगो श्रीखण्ड की बढ़ती मांग सामने आई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए यह किफायती और उपयोगी उत्पाद तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि सरस डेयरी उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुसार लगातार नए उत्पाद बाजार में लाती रही है। संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह उत्पाद गर्मी के मौसम में काफी उपयोगी साबित होगा और आमजन के लिए किफायती भी है। उन्होंने निर्देश दिए कि इसकी शहरभर में आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर डेयरी के प्रबंध संचालक दिलखुश मीणा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। राठौड़ ने बताया कि लॉन्चिंग के साथ ही 700 से अधिक पैक्स की मांग प्राप्त हो चुकी है। बढ़ती मांग को देखते हुए जल्द ही मोबाइल वैन के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।3
- Post by Mayur times news1
- जंग का आज 32 वां दिन: वीडियो ईरान के इस्फहान शहर का है, ट्रंप ने इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर अपलोड किया है...1
- कोटा में अफीम तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 508 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त 🚨 स्क्रिप्ट: कोटा शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत रानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 508 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अफीम के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी के निर्देशन और वृत्ताधिकारी मनीष शर्मा के पर्यवेक्षण में रानपुर थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह भाटी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल सहित रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक के बैग में रखी एक पारदर्शी थैली में काला गाढ़ा पदार्थ मिला। जांच करने पर वह मादक पदार्थ अफीम निकला। वजन करने पर अफीम 508 ग्राम पाई गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी पोलू पुत्र रामू गुर्जर, निवासी अमरकुआं ढाणी, थाना रानपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से अफीम की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 🚔1
- तेज बारिश से उपखण्ड क्षेत्र में हालात बिगड़े,कापरेन कृषि मंडी में भीगी फसलें, किसानों को हुआ भारी नुकसान।11
- इसी क्रम में अल्फेज ने गणित में 97 एवं भौतिक विज्ञान में 86 अंक प्राप्त किए। महेंद्र गुर्जर ने गणित में 95 एवं भौतिक विज्ञान में 88 अंक प्राप्त किए। वहीं छात्रा जोया परवेज ने गणित में 92 एवं भौतिक विज्ञान में 93 अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कांसेप्ट क्लासेस के संचालक राजेंद्र सुथार ने बताया कि इस वर्ष भी संस्थान का कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम पिछले वर्षों की भांति बेहतरीन रहा है और संस्थान ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रतीक है। संस्थान प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।1
- श्री हनुमान जी महाराज सेवा मंडल जयपुर द्वारा सामूहिक 21 वीं ध्वज पद यात्रा जयपुर से रवाना होकर शाहपुरा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया, श्री बद्रीनाथ जी का मंदिर,खजाने वालों का रास्ता मुर्ति मोहल जयपुर से थानागाजी अलवर 2 अप्रैल को पहुंचेंगे,प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है1
- कोटा, राजस्थान। कोटा शहर स्थित सरस डेयरी प्लांट का मंगलवार शाम करीब 4 बजे संभागीय आयुक्त अनिल कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि पूरे प्लांट का बारीकी से अवलोकन किया गया। दूध की पैकिंग प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों और उत्पादों पर एक्सपायरी डेट अंकित करने की व्यवस्था की जांच की गई। साथ ही दूध की गुणवत्ता को स्ट्रिप के माध्यम से भी परीक्षण करवाया गया। संभागीय आयुक्त ने कहा कि आमजन को उच्च गुणवत्ता वाला दूध, दही एवं अन्य डेयरी उत्पाद उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पूर्व उन्होंने प्लांट की विभिन्न यूनिट्स का निरीक्षण किया और सरस डेयरी के अध्यक्ष से उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी भी ली।4
- बकाया भुगतान की मांग को लेकर 406 वें दिन भी जारी रहा धरना कोटा। जेके सिंथेटिक फैक्ट्री के 4200 से अधिक मजदूरों का 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का बकाया वेतन (18 प्रतिशत ब्याज सहित) अब तक नहीं मिला है। सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद राजस्थान सरकार ने भुगतान नहीं किया। सीटू के बैनर तले 18 फरवरी 2025 से जिला कलेक्टरेट गेट पर चल रहा अनिश्चित कालीन धरना आज 406वें दिन पहुंच गया है। मजदूरों और महिलाओं में आक्रोश बढ़ रहा है तथा उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। धरना स्थल पर मौजूद मजदूरों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार भूमाफियाओं के इशारों पर काम कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2023 में मजदूरों के पक्ष में फैसला दिया था, लेकिन बीजेपी सरकार ने उस आदेश की पालना नहीं की। गर्मी, सर्दी और बारिश झेलते हुए सैकड़ों मजदूर और महिलाएं लगातार धरने पर डटे हुए हैं। कामरेड अली मोहम्मद ने बताया कि जेके सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के महामंत्रियों कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर और कामरेड नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह संघर्ष चल रहा है। उन्होंने कहा कि 406 दिनों को पार कर चुके इस धरने में हम सरकार को मजदूरों का बकाया भुगतान करने के लिए मजबूर करेंगे। जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन धरने की संचालित कमेटी के नेताओं कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर, कामरेड नरेंद्र सिंह, कामरेड अली मोहम्मद और सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने सोमवार को जिला कलेक्टर पियूष सामरिया से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। मुरारीलाल बैरवा ने कहा कि 24 जून 2025 को सरकार ने फैक्ट्री प्लांट की जमीन मजदूरों के बकाया वेतन भुगतान के लिए अधिग्रहण कर ली थी, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने 4200 मजदूरों के बकाया वेतन (28 वर्षों का 18% ब्याज सहित, कुल 500 करोड़ से अधिक) का शीघ्र भुगतान करने की मांग रखी।जिला कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि मांगों पर कार्यवाही चल रही है। मामला संभागीय आयुक्त के पास है और जल्द ही मजदूरों को न्याय मिलेगा। धरने को इन नेताओं ने किया संबोधित सोमवार को 406 वें दिन धरने का संचालन कामरेड अशोक सिंह ने किया। धरने को संबोधित करने वालों में कामरेड उमाशंकर, कामरेड नरेंद्र सिंह, कामरेड हबीब खान, कामरेड मदन मोहन शर्मा, कामरेड कालीचरण सोनी, कामरेड गोपाल शर्मा और कामरेड हनुमान सिंह शामिल रहे। धरने में ये रहे शामिल धरने में कामरेड केदार जोशी, कामरेड गुलाब शंकर, कामरेड लक्ष्मीकांत वाजपेई, कामरेड मलखान सिंह यादव, कामरेड छीतर लाल, कामरेड गणेश प्रसाद, कामरेड रामफूल, कामरेड जेठाराम, कामरेड गिरजा शंकर पांडे, कामरेड महावीर प्रसाद सहित सैकड़ों मजदूर, महिलाएं, सीटू कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।4