logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोकेशन सतना/ मैहर -अमरपाटन अमरपाटन - बिजलीं ट्रांसफर में शार्ट सर्किट होने से लगी आग , तार में हुई स्पार्किंग के बाद भड़की आग , जमकर फूटे तार स्पार्किंग के बाद ट्रांसफार्मर में पटाखे , आग लगने के बाद शहर की बिजलीं हुई गुल , बिजलीं विभाग के का अमला पहुँचा मौके पर , ट्रांसफार्मर के पास बने घर व दुकान आग से बची , बड़ा हादसा होने से टला , घटना के अमरपाटन थाना क्षेत्र के रीवा रोड इंडियन बैंक के के सामने की

2 hrs ago
user_रोहित कुमार पाठक
रोहित कुमार पाठक
Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

लोकेशन सतना/ मैहर -अमरपाटन अमरपाटन - बिजलीं ट्रांसफर में शार्ट सर्किट होने से लगी आग , तार में हुई स्पार्किंग के बाद भड़की आग , जमकर फूटे तार स्पार्किंग के बाद ट्रांसफार्मर में पटाखे , आग लगने के बाद शहर की बिजलीं हुई गुल , बिजलीं विभाग के का अमला पहुँचा मौके पर , ट्रांसफार्मर के पास बने घर व दुकान आग से बची , बड़ा हादसा होने से टला , घटना के अमरपाटन थाना क्षेत्र के रीवा रोड इंडियन बैंक के के सामने की

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ये सुरक्षा में मौजूद पुलिस जवान और सुरक्षा गार्ड की नाकामी है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में शस्त्र लेकर जाने दिया। मैहर पुलिस ने सुरक्षा इंतजामों की घोर अनदेखी की।
    1
    ये सुरक्षा में मौजूद पुलिस जवान और सुरक्षा गार्ड की नाकामी है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में शस्त्र लेकर जाने दिया। मैहर पुलिस ने सुरक्षा इंतजामों की घोर अनदेखी की।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत अमदरा ब्लॉक में जन चौपाल आयोजित, ग्रामीण अधिकारों की रक्षा की उठी आवाज मैहर । मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने और ग्रामीणों के आजीविका अधिकारों पर हो रहे कथित हमलों के विरोध में मैहर विधानसभा क्षेत्र के अमदरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पथरहटा में ब्लॉक कांग्रेस अमदरा एवं जिला कांग्रेस मैहर के तत्वावधान में “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करते हुए वक्ताओं ने मनरेगा के अंतर्गत काम की गारंटी सुनिश्चित करने, मजदूरों को समय पर मजदूरी भुगतान करने तथा योजना में किए गए जनविरोधी बदलावों को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि कई स्थानों पर मनरेगा कार्यों में कटौती और भुगतान में देरी से मजदूर वर्ग की आजीविका प्रभावित हो रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई ने कहा कि मनरेगा देश के ग्रामीण गरीबों और श्रमिक वर्ग के लिए जीवनरेखा के समान है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण मनरेगा के बजट में कटौती और कार्यों की सीमित उपलब्धता से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है। श्री घई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत है और यदि मनरेगा को कमजोर करने के प्रयास बंद नहीं किए गए तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी आवाज शासन स्तर तक मजबूती से पहुंचाई जाएगी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमजद खान ने कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ पलायन रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि योजना में पारदर्शिता बनाए रखना और मजदूरों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। श्री खान ने ग्रामीणों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने मनरेगा से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से रखा तथा योजना को प्रभावी ढंग से संचालित करने की मांग की। जन चौपाल में कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मेश घई ब्लॉक अध्यक्ष अमजद खान, मुन्ना रमेश प्रजापति, रामाधार चतुर्वेदी लाखन सिंह अमृत लाल पटेल केदार दुबे संदीप चतुर्वेदी विनोद साहू शेख जबरील दुर्गेश पटेल सेवालाल यादव सुरेश मिश्रा फूल चंद कुशवाहा उदय राज शुक्ला सत्यम शुक्ला रहमत भाई राजीव त्रिपाठी लक्ष्मण सोनी नम्मी यादव सतेंद्र सिंह रघुनाथ सिंह सुखबदन सिंह रज्जू चौधरी भरत कुशवाहा राजीव यादव जैकी पटेल, सोमदत्त जी सरपंच पूर्व, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    2
    मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत अमदरा ब्लॉक में जन चौपाल आयोजित, ग्रामीण अधिकारों की रक्षा की उठी आवाज
मैहर । मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने और ग्रामीणों के आजीविका अधिकारों पर हो रहे कथित हमलों के विरोध में मैहर विधानसभा क्षेत्र के अमदरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पथरहटा में ब्लॉक कांग्रेस अमदरा एवं जिला कांग्रेस मैहर के तत्वावधान में “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए।
जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करते हुए वक्ताओं ने मनरेगा के अंतर्गत काम की गारंटी सुनिश्चित करने, मजदूरों को समय पर मजदूरी भुगतान करने तथा योजना में किए गए जनविरोधी बदलावों को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि कई स्थानों पर मनरेगा कार्यों में कटौती और भुगतान में देरी से मजदूर वर्ग की आजीविका प्रभावित हो रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई ने कहा कि मनरेगा देश के ग्रामीण गरीबों और श्रमिक वर्ग के लिए जीवनरेखा के समान है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण मनरेगा के बजट में कटौती और कार्यों की सीमित उपलब्धता से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है। श्री घई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत है और यदि मनरेगा को कमजोर करने के प्रयास बंद नहीं किए गए तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी आवाज शासन स्तर तक मजबूती से पहुंचाई जाएगी।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमजद खान ने कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ पलायन रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि योजना में पारदर्शिता बनाए रखना और मजदूरों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। श्री खान ने ग्रामीणों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने मनरेगा से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से रखा तथा योजना को प्रभावी ढंग से संचालित करने की मांग की। जन चौपाल में कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मेश घई ब्लॉक अध्यक्ष अमजद खान, मुन्ना रमेश प्रजापति,
रामाधार चतुर्वेदी लाखन सिंह अमृत लाल पटेल केदार दुबे संदीप चतुर्वेदी विनोद साहू शेख जबरील दुर्गेश पटेल  सेवालाल यादव सुरेश मिश्रा फूल चंद कुशवाहा उदय राज शुक्ला सत्यम शुक्ला रहमत भाई राजीव त्रिपाठी लक्ष्मण सोनी नम्मी यादव सतेंद्र सिंह रघुनाथ सिंह सुखबदन सिंह रज्जू चौधरी भरत कुशवाहा राजीव यादव जैकी पटेल, सोमदत्त जी सरपंच पूर्व,  कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मैहर प्राचीन खेरमाता की प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद, कचलोहा मोहल्ला में तनाव की स्थिति खबर/मैहर, मध्य प्रदेश धर्मनगरी मैहर के वार्ड क्रमांक 19, कचलोहा मोहल्ला में एक प्राचीन धार्मिक स्थल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यहाँ स्थित खेरमाता की प्राचीन प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन हटाने और फेंकने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद से स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी रोष व्याप्त है *क्या है पूरा मामला* प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नन्द किशोर गिरी (पिता स्व. जमुना प्रसाद गिरी) की निजी स्वामित्व वाली आराजी (भूमि) पर वर्षों से प्राचीन खेरमाता की प्रतिमा विराजमान है। इस स्थान पर नन्द किशोर गिरी और मोहल्ले के अन्य लोग लंबे समय से पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं प्रार्थी का आरोप है कि पड़ोस के ही जीतू सिंह और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा आए दिन प्रतिमा को वहां से फेंकने की कोशिश की जाती है *विवाद की मुख्य बातें* गाली-गलौज और धमकी प्रार्थी के अनुसार, आज जब उन्होंने प्रतिमा को हटाने से मना किया और अपनी निजी भूमि का हवाला दिया, तो उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और विवाद पर उतारू हो गए धार्मिक भावनाओं को ठेस प्रतिमा को अपमानजनक तरीके से फेंकने की धमकी से स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं सुरक्षा का खतरा: मौके पर विवाद और मारपीट की पूर्ण संभावना बनी हुई है, जिससे क्षेत्र में शांति भंग हो सकती है माता की प्रतिमा मेरी निजी जमीन पर है और हम वर्षों से इसकी सेवा कर रहे हैं बिना किसी कारण के मूर्ति को फेंकने की धमकी देना और विवाद करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि हमारी आस्था पर भी प्रहार है।" — नन्द किशोर गिरी *कानूनी मांग* प्रार्थी ने प्रशासन और मैहर थाना पुलिस से निवेदन किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाए और प्राचीन प्रतिमा की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे
    1
    मैहर प्राचीन खेरमाता की प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद, कचलोहा मोहल्ला में तनाव की स्थिति
खबर/मैहर, मध्य प्रदेश
धर्मनगरी मैहर के वार्ड क्रमांक 19, कचलोहा मोहल्ला में एक प्राचीन धार्मिक स्थल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यहाँ स्थित खेरमाता की प्राचीन प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन हटाने और फेंकने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद से स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी रोष व्याप्त है
*क्या है पूरा मामला*
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नन्द किशोर गिरी (पिता स्व. जमुना प्रसाद गिरी) की निजी स्वामित्व वाली आराजी (भूमि) पर वर्षों से प्राचीन खेरमाता की प्रतिमा विराजमान है। इस स्थान पर नन्द किशोर गिरी और मोहल्ले के अन्य लोग लंबे समय से पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं प्रार्थी का आरोप है कि पड़ोस के ही जीतू सिंह और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा आए दिन प्रतिमा को वहां से फेंकने की कोशिश की जाती है
*विवाद की मुख्य बातें*
गाली-गलौज और धमकी प्रार्थी के अनुसार, आज जब उन्होंने प्रतिमा को हटाने से मना किया और अपनी निजी भूमि का हवाला दिया, तो  उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और विवाद पर उतारू हो गए धार्मिक भावनाओं को ठेस प्रतिमा को अपमानजनक तरीके से फेंकने की धमकी से स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं सुरक्षा का खतरा: मौके पर विवाद और मारपीट की पूर्ण संभावना बनी हुई है, जिससे क्षेत्र में शांति भंग हो सकती है माता की प्रतिमा मेरी निजी जमीन पर है और हम वर्षों से इसकी सेवा कर रहे हैं बिना किसी कारण के मूर्ति को फेंकने की धमकी देना और विवाद करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि हमारी आस्था पर भी प्रहार है।"
— नन्द किशोर गिरी 
*कानूनी मांग*
प्रार्थी ने प्रशासन और मैहर थाना पुलिस से निवेदन किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाए और प्राचीन प्रतिमा की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे
    user_मीडिया
    मीडिया
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सांसद @raghav_chadha ने क्रिप्टो को लीगल करने की मांग की है। उन्होंने इसे बिल्कुल सही कहा: “रोक लगाना सुरक्षा नहीं है। रेगुलेशन ही सुरक्षा है।” 🔥
    1
    सांसद @raghav_chadha ने क्रिप्टो को लीगल करने की मांग की है।
उन्होंने इसे बिल्कुल सही कहा: “रोक लगाना सुरक्षा नहीं है। रेगुलेशन ही सुरक्षा है।” 🔥
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter Maihar, Satna•
    19 hrs ago
  • Post by अपना विंध्य प्रदेश
    1
    Post by अपना विंध्य प्रदेश
    user_अपना विंध्य प्रदेश
    अपना विंध्य प्रदेश
    Voice of people हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • शहडोल ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता वॉश ऑन व्हील के माध्यम से अनुपयोगी शौचालय बने उपयोगी सफाई मित्रो को मिला सम्मानजनक रोजगार आइएं स्वच्छता की अलख जगाएं
    1
    शहडोल ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता 
वॉश ऑन व्हील के माध्यम से अनुपयोगी शौचालय बने उपयोगी
सफाई मित्रो को मिला सम्मानजनक रोजगार 
आइएं स्वच्छता की अलख जगाएं
    user_Durgesh Kumar Gupta
    Durgesh Kumar Gupta
    Electrician Beohari, Shahdol•
    6 hrs ago
  • *रेता के लिए संपर्क करें सबसे सस्ता और अच्छा* आज सतना रोड रेता गिरा है 📱099747 78863 उचित दामों में *Amarpatan Shiv Singh Dahiya*
    1
    *रेता के लिए संपर्क करें   सबसे सस्ता और अच्छा* 
आज सतना रोड रेता गिरा है 
📱099747 78863 उचित दामों में 
*Amarpatan Shiv Singh Dahiya*
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मैहर में UGC पर सियासी विस्फोट! बसपा जिलाध्यक्ष ने बताया SC/ST के खिलाफ साज़िश, OBC-SC/ST विवाह बयान से मचा बवाल मैहर में यूनिफॉर्म गाइडलाइन कमेटी (UGC) को लेकर सियासत गरमा गई है। बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष ने UGC का खुला विरोध करते हुए इसे SC/ST समाज के लिए सुनियोजित षडयंत्र करार दिया। उन्होंने SC/ST वर्ग से UGC के समर्थन में होने वाले आंदोलनों से दूर रहने की अपील की, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई।जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि जो लोग SC/ST–OBC भाईचारे की बात करते हैं, वे पहले OBC से SC/ST समाज में विवाह कर सामाजिक प्रतिबद्धता साबित करें—इस विवादित बयान ने बहस को और भड़का दिया। बयान के बाद सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।UGC को लेकर उठे इन बयानों ने मैहर की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। सवाल यह है कि क्या यह मुद्दा सामाजिक एकता को मजबूत करेगा या वर्गीय टकराव को और गहरा करेगा? आने वाले दिनों में इस पर सियासी संग्राम और तेज होने के संकेत हैं।
    1
    मैहर में UGC पर सियासी विस्फोट! बसपा जिलाध्यक्ष ने बताया SC/ST के खिलाफ साज़िश, OBC-SC/ST विवाह बयान से मचा बवाल
मैहर में यूनिफॉर्म गाइडलाइन कमेटी (UGC) को लेकर सियासत गरमा गई है। बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष ने UGC का खुला विरोध करते हुए इसे SC/ST समाज के लिए सुनियोजित षडयंत्र करार दिया। उन्होंने SC/ST वर्ग से UGC के समर्थन में होने वाले आंदोलनों से दूर रहने की अपील की, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई।जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि जो लोग SC/ST–OBC भाईचारे की बात करते हैं, वे पहले OBC से SC/ST समाज में विवाह कर सामाजिक प्रतिबद्धता साबित करें—इस विवादित बयान ने बहस को और भड़का दिया। बयान के बाद सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।UGC को लेकर उठे इन बयानों ने मैहर की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। सवाल यह है कि क्या यह मुद्दा सामाजिक एकता को मजबूत करेगा या वर्गीय टकराव को और गहरा करेगा? आने वाले दिनों में इस पर सियासी संग्राम और तेज होने के संकेत हैं।
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • घटिया निर्माण से टूटी नई पुलिया, वार्ड नंबर 14 में हादसे का खतरा मैहर। नगर के वार्ड नंबर 14 में हाल ही में निर्मित पुलिया घटिया निर्माण के कारण टूटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह पुलिया कुछ ही दिन पहले बनाई गई थी, लेकिन एक छोटे से थ्री-व्हीलर के चढ़ते ही पुलिया ध्वस्त हो गई। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया का निर्माण ठेकेदार द्वारा लापरवाही से कराया गया, जिसमें गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया। निर्माण सामग्री भी मानक के अनुरूप नहीं होने की बात सामने आ रही है। इसके चलते पुलिया इतनी कमजोर बनी कि सामान्य भार सहन नहीं कर सकी। क्षेत्रवासियों ने बताया कि पुलिया टूटने से आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। नागरिकों ने मैहर नगर पालिका की सीएमओ से इस मामले में संज्ञान लेकर संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई करने तथा पुलिया का पुनः गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न
    2
    घटिया निर्माण से टूटी नई पुलिया, वार्ड नंबर 14 में हादसे का खतरा
मैहर। नगर के वार्ड नंबर 14 में हाल ही में निर्मित पुलिया घटिया निर्माण के कारण टूटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह पुलिया कुछ ही दिन पहले बनाई गई थी, लेकिन एक छोटे से थ्री-व्हीलर के चढ़ते ही पुलिया ध्वस्त हो गई। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश देखा जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया का निर्माण ठेकेदार द्वारा लापरवाही से कराया गया, जिसमें गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया। निर्माण सामग्री भी मानक के अनुरूप नहीं होने की बात सामने आ रही है। इसके चलते पुलिया इतनी कमजोर बनी कि सामान्य भार सहन नहीं कर सकी।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि पुलिया टूटने से आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
नागरिकों ने मैहर नगर पालिका की सीएमओ से इस मामले में संज्ञान लेकर संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई करने तथा पुलिया का पुनः गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.