पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, कुरुमगढ़ के सिविल गांव में मिला शव पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, कुरुमगढ़ के सिविल गांव में मिला शव चैनपुर अंचल के कुरुमगढ़ थाना अंतर्गत सिविल गांव स्थित गोटू टोंगरी में रविवार को एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की स्थिति को देखकर प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। अज्ञात अपराधियों ने साक्ष्य छिपाने और पहचान मिटाने के उद्देश्य से मृतक का चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया है।घटना की सूचना मिलते ही कुरुमगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के गांवों में मृतक की पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस हुलिए के आधार पर मृतक को पहचानता है, या किसी के परिवार का कोई सदस्य लापता है, तो उसकी सूचना तत्काल कुरुमगढ़ थाना को दें।गोटू टोंगरी जैसे सुनसान इलाके में इस तरह की नृशंस हत्या की घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भय और चिंता देखी जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Kailash Trikeyगुमला, गुमला, झारखंडSo sad22 hrs ago
- जर्जर सड़क बनी मुसीबत, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर ग्रामीण जारी: जारी प्रखंड अंतर्गत सीकरी पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है। ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और कई बार दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। बताया जा रहा है कि यह सड़क कच्ची होने के साथ-साथ जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। खासकर बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव के कारण सड़क पर चलना लगभग असंभव हो जाता है, जिससे स्थिति और भयावह हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को सड़क की मरम्मत को लेकर सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौके पर मौजूद तिजु खेरवार, जगरनाथ खेरवार संदयाल, बालकुंवर उरांव सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण या मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे।1
- कुरूमगढ थाना कांड संख्या- 04/26, दिनांक -12.04.2026, धारा-103(1)/238(b)/3(5 ) BNS के अप्राथमिक विधि विरुद्ध बालक 1. विधि विरुद्ध बालक उम्र 14 वर्ष, पिता संदीप कच्छप 2. विधि विरुध बालक , उम्र - 17 पिता- गन्दूर उरांव, दोनों पता -असनि, थाना गुमला को निरुध किया गया है एवं किशोर न्याय बोर्ड में उपस्थापन हेतु अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 24 घंटे के अंदर अज्ञात शव को पहचान करते हुए दोषियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया1
- सरियाः विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों का हंगामा, सुसराल के घर में पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग1
- Post by Pawan arya1
- Post by ANGAD YADAV1
- ♦️पत्थलगांव में कार से 112.770 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया,जानकारी के अनुसार आरोपी उड़ीसा के संबलपुर से गांजा लेकर लैलूंगा–शिवपुर–पत्थलगांव मार्ग से उत्तरप्रदेश ले जाने का ख़बर मिल रही है। ➡️ रायगढ़ पुलिस को सूचना मिलते ही तस्करों का पीछा किया गया । ➡️ जशपुर पुलिस ने पत्थलगांव पुरानी बस्ती के पास घेराबंदी कर कार सहित दोनों आरोपियों को धर दबोच लिया । ➡️ आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में NDPS एक्ट धारा 20 (B) (2) (C) के तहत अपराध पंजीबद्ध। तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा इलियट कार क्रमांक DL-3 CB-5298 जप्त कर लिया । 💰 जप्त गांजा की अनुमानित कीमत लगभग ₹54 लाख 🚗 कार की कीमत लगभग ₹02 लाख 👤 गिरफ्तार आरोपी — 1️⃣ संजीव कुमार नट (30 वर्ष) निवासी – ग्राम गोविंद नगर, थाना भरथना, जिला ईटावा (उत्तरप्रदेश) 2️⃣ विजय पंडित (28 वर्ष) निवासी – ग्राम बराउ, थाना भगवानपुर, जिला वैशाली (बिहार) वर्तमान पता – लोनावाला, पुणे (महाराष्ट्र) का बताया जा रहा है। ⚖️ दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।1
- Post by AAM JANATA1
- परंपरा, संस्कृति और उल्लास का संगम — जयरागी बाजारटांड़ में धूमधाम से मनाया गया पंचायत स्तरीय सरहुल महोत्सव डुमरी : प्रकृति पूजा और आदिवासी संस्कृति के महापर्व सरहुल को लेकर डुमरी प्रखंड अंतर्गत जयरागी बाजारटांड़ में मंगलवार को पंचायत स्तरीय सरहुल महोत्सव हर्षोल्लास, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंगलवार की शाम करीब छह बजे बताया गया कि इस महोत्सव में पंचायत क्षेत्र के कुल सत्ताईस खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामूहिक रूप से पर्व की गरिमा को जीवंत बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत जयरागी स्थित सरहुल सरना स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। मुख्य बैगा संतोष मुंडा ने अपने सहयोगियों गुलाब मुंडा, सुरजू मुंडा, मनोज मुंडा, बिछवा मुंडा तथा सुखू मुंडा के साथ पारंपरिक विधि-विधान अनुसार पूजा संपन्न कराई। इस दौरान प्रकृति, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। पूजा के उपरांत सरना स्थल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे ग्रामीण मांदर, नगाड़ा और ढोल की थाप पर नाचते-गाते विभिन्न मार्गों से होते हुए बाजारटांड़ पहुंचे। शोभायात्रा में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सामूहिक रूप से झूमते नजर आए, जिससे पूरा क्षेत्र सरहुलमय हो उठा। बाजारटांड़ पहुंचने के बाद सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न नृत्य मंडलियों ने पारंपरिक झारखंडी लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के अगुवाओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी नृत्य मंडलियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया रेखा मिंज, उपप्रमुख हबील टोप्पो, कामिल भगत, बिक्रम भगत, रामसाय भगत, संजय साहू, प्रदीप साहू सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। 📢 Facebook Hashtags: #SarhulMahotsav #AdivasiCulture #JharkhandCulture #DumriNews #Sarhul2026 #TribalFestival #JharkhandNews #CultureOfJharkhand #GumlaNews #PublicAppNews1