चलती ट्रेन में सनसनी सीट दिलाने के बहाने TTE पर दुष्कर्म का आरोप, देवरिया में कूदकर टीटी फरार जे.बी.सिंह भारतीय रेल की अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में रविवार रात एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सेना भर्ती की तैयारी कर रही एक युवती ने ट्रेन के टीटीई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना इंदारा और देवरिया के बीच फर्स्ट एसी कोच में हुई बताई जा रही है। पीड़िता मऊ जिले की रहने वाली है और गोरखपुर में रहकर सेना भर्ती की तैयारी कर रही है। वह एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट की परीक्षा देने मऊ गई थी। लौटते समय स्टेशन पर भीड़ अधिक होने के कारण वह टिकट नहीं ले सकी और ट्रेन के एसी कोच में चढ़ गई। युवती का आरोप है कि टीटीई राहुल कुमार ने पूछताछ के दौरान उसका नाम-पता और परीक्षा से जुड़ी जानकारी ली। जब उसने बताया कि वह एनसीसी कैडेट है और गोरखपुर में तैयारी कर रही है, तो टीटीई ने उसे सीट दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि इसी बहाने उसे फर्स्ट एसी के केबिन में ले जाया गया। पीड़िता के अनुसार, केबिन में ले जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया गया। कुछ देर सामान्य बातचीत के बाद आरोपी का व्यवहार बदल गया और उसने जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बिना टिकट यात्रा का केस बनाकर कार्रवाई की धमकी दी गई। घटना के बाद युवती ने शोर मचाया और डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मामला सामने आते ही आरोपी टीटीई देवरिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। ट्रेन के गोरखपुर पहुंचने पर युवती ने जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। बाद में मामला देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया। लक्ष्मीनिवास मिश्र (एसपी रेलवे) ने बताया कि आरोपी बिहार का रहने वाला है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है। रेलवे अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है। रेलवे नियमों के मुताबिक यदि कोई यात्री बिना टिकट यात्रा करता है तो टीटीई जुर्माना लगाकर वैध टिकट जारी करता है और उसे निर्धारित श्रेणी में भेजता है। किसी यात्री को अलग से केबिन में ले जाना नियमों के विरुद्ध है। क्या ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त है? फर्स्ट एसी जैसे सुरक्षित माने जाने वाले कोच में ऐसी घटना कैसे हुई? आरोपी टीटीई की पृष्ठभूमि और सेवा रिकॉर्ड की क्या जांच होगी? फिलहाल जीआरपी की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
चलती ट्रेन में सनसनी सीट दिलाने के बहाने TTE पर दुष्कर्म का आरोप, देवरिया में कूदकर टीटी फरार जे.बी.सिंह भारतीय रेल की अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में रविवार रात एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सेना भर्ती की तैयारी कर रही एक युवती ने ट्रेन के टीटीई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना इंदारा और देवरिया के बीच फर्स्ट एसी कोच में हुई बताई जा रही है। पीड़िता मऊ जिले की रहने वाली है और गोरखपुर में रहकर सेना भर्ती की तैयारी कर रही है। वह एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट की परीक्षा देने मऊ गई थी। लौटते समय स्टेशन पर भीड़ अधिक होने के कारण वह टिकट नहीं ले सकी और ट्रेन के एसी कोच में चढ़ गई। युवती का आरोप है कि टीटीई राहुल कुमार ने पूछताछ के दौरान उसका नाम-पता और परीक्षा से जुड़ी जानकारी
ली। जब उसने बताया कि वह एनसीसी कैडेट है और गोरखपुर में तैयारी कर रही है, तो टीटीई ने उसे सीट दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि इसी बहाने उसे फर्स्ट एसी के केबिन में ले जाया गया। पीड़िता के अनुसार, केबिन में ले जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया गया। कुछ देर सामान्य बातचीत के बाद आरोपी का व्यवहार बदल गया और उसने जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बिना टिकट यात्रा का केस बनाकर कार्रवाई की धमकी दी गई। घटना के बाद युवती ने शोर मचाया और डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मामला सामने आते ही आरोपी टीटीई देवरिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। ट्रेन के गोरखपुर पहुंचने पर युवती ने जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। बाद में मामला देवरिया ट्रांसफर कर दिया
गया। लक्ष्मीनिवास मिश्र (एसपी रेलवे) ने बताया कि आरोपी बिहार का रहने वाला है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है। रेलवे अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है। रेलवे नियमों के मुताबिक यदि कोई यात्री बिना टिकट यात्रा करता है तो टीटीई जुर्माना लगाकर वैध टिकट जारी करता है और उसे निर्धारित श्रेणी में भेजता है। किसी यात्री को अलग से केबिन में ले जाना नियमों के विरुद्ध है। क्या ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त है? फर्स्ट एसी जैसे सुरक्षित माने जाने वाले कोच में ऐसी घटना कैसे हुई? आरोपी टीटीई की पृष्ठभूमि और सेवा रिकॉर्ड की क्या जांच होगी? फिलहाल जीआरपी की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
- Post by Anand Kumar2
- Post by Abc Hindustan1
- मथुरा में सनसनी: साली ने शादी से किया इनकार, देवर ने 4 महीने पहले ब्याही भाभी की हत्या1
- मुआवजा वितरण में लेखपाल के गैर जिम्मेदाराना रवैए से प्रताड़ित परिवार, लगा रहा है सरकारी कार्यालयों के चक्कर #landdispute #gorakhpur1
- गोरखपुर में पढ़ने के लिए पिता ने लगाई डांट, घर से लापता हुआ किशोर। गोरखपुर के भरोहिया में एक 16 वर्षीय किशोर अपने पिता की डांट के बाद घर से लापता हो गया। पिता ने उसे पढ़ाई न करने और बाहर घूमने के लिए डांटा था। 13 फरवरी को घर से निकले शिवम यादव का मोबाइल बंद है। पिता ने पीपीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस सर्विलांस की मदद से किशोर की तलाश में जुटी है।1
- पंजी जंपिंग में महिला की गर्दन की हड्डी टूटी एडवेंचर के नाम पर बड़ा हादसा सामने आया है। पंजी जंपिंग के दौरान एक महिला की गर्दन की हड्डी टूट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जम्प के वक्त झटका बेहद तेज़ था और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्टाफ ने तुरंत रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाज़ुक बनी हुई है। सवाल ये है—क्या यही अपने एडवेंचर की कीमत है? या फिर सुरक्षा इंतज़ामों में बड़ी लापरवाही हुई?1
- गोरखपुर का पैडलेगंज एरिया मे एक्सीडेंट हुआ है हाई स्पीड में बच्चे गाड़ियां चल रहे हैं यह टाटा की हैरियर गाड़ी है देखिए एकदम बिल्कुल ऐसे लग रहा है कि गाडी को कोई उठाकर यहाँ रख दिया है सूचना प्राप्त हो रही है कि कोई हताहत नहीं हुआ है चोट लगी है लोगों को!इतना अधिक स्पीड में गाड़ी चलाने की क्या आवश्यकता है? यहां पर 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक गाड़ी चलाने पर रोक है फिर भी लोग हाई स्पीड में गाड़ियां चलाते हैं जिससे आए दिनो दुर्घटना हो रही है। #f1
- Post by Anand Kumar2