ठाणे जिले में मीरा रोड के वाइट हाउस ऑर्केस्ट्रा बार पर छापा, 19 बार बालाएं रेस्क्यू, 12 स्टाफ गिरफ्तार! 👉 अल्पवयस्क होने के शक में दो लड़कियां, 29 ग्राहक हिरासत में – मालिक व पार्टनर फरार ठाणे : मुंबई से सटे ठाणे जिले के मीरा रोड से बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। वाइट हाउस ऑर्केस्ट्रा बार में पुलिस ने छापा मारते हुए 19 बार बालाओं को रेस्क्यू किया है। इनमें से दो लड़कियों के अल्पवयस्क होने का संदेह बताया जा रहा है। ये कार्रवाई मीरा-भाईंदर, वसई-विरार जोन के पुलिस उपायुक्त राहुल चव्हाण के मार्गदर्शन में की गई। ऑपरेशन में नवघर पुलिस थाना की टीम भी शामिल रही। छापेमारी के दौरान मैनेजर, कैशियर और वेटर समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 29 ग्राहकों को हिरासत में लिया गया। बार के मालिक, चालक और पार्टनर फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से 28 हजार रुपये नकद और करीब 20 हजार रुपये की शराब, जिसमें बीयर और व्हिस्की शामिल है, जब्त की है। फिलहाल आगे की जांच मीरा रोड पुलिस थाना के अधिकारी कर रहे हैं।

- Post by Anupam Newspaper1
- मीरजापुर। कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। धमकी जिला जज को ईमेल के माध्यम से दी गई। सूचना मिलते ही पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था तत्काल प्रभाव से कड़ी कर दी गई और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमकी भरा ईमेल सामने आने के बाद जिला जज ने इसकी सूचना सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस, खुफिया इकाइयों और सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया। कचहरी के सभी गेटों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और बिना जांच किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत परिसर में आने वाले अधिवक्ताओं, कर्मचारियों, वादकारियों और अन्य लोगों की गहन तलाशी ली जा रही है। संदिग्ध वस्तुओं पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। धमकी की सूचना फैलते ही परिसर में मौजूद लोगों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया जा रहा है। पुलिस साइबर टीम ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई है। तकनीकी साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि संदेश कहां से और किसके द्वारा भेजा गया। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल कचहरी परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती जारी है और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में रखा गया है।1
- मीरजापुर में मीजल्स (खसरा) और रूबेला के खिलाफ टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। 5 से 10 साल के बच्चों को 16 से 27 फरवरी 2026 तक टीका लगाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि टीका सुरक्षित और प्रभावी है, और इसका लक्ष्य 253863 बच्चों को टीका लगाना है।3
- "पवन कुमार गंगवार" जिलाधिकारी जनपद मीरजापुर व “अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा संयुक्त रूप से आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के मद्देनजर थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत स्थित बदेवरा नाथ शिव मन्दिर पर आने वाले दर्शनार्थि/श्रद्धालुओं को दृष्टिगत रखते हुए भ्रमण/निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात डायवर्जन के सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।2
- गोपालपुर मड़गुड़ा विंध्याचल मिर्जापुर ग्राम पंचायत गोपालपुर का है जो चपकल खराब है काफी दिनों वहां काफी पब्लिक को पानी का समस्या हो रहा है तो तो कम से कम 20 घर के लोग पानी यही चपकल से पानी पीते थे आज इतना दिनों से खराब तो हमारे गांव का थी समस्या है जानता कितना समस्या जूझ रहा हैं तब जा कर हमें खबर मिला तो जा कर हम ठीक करवाए मै जा कर समस्या का समाधान किया जिस किसी समस्या हो तो नो 7524038816 धीरज प्रधान अबकी बार धीरज प्रधान 🙏1
- Modern Public School bhadohi1
- भदोही अस्पताल निरीक्षण में पहुंचे बृजेश पाठक, यूजीसी कानून के सवाल पर दिया टालमटोल जवाब भदोही | शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 जनपद भदोही में अस्पताल निरीक्षण के दौरान पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से जब मीडिया ने यूजीसी कानून से संबंधित सवाल पूछा, तो उन्होंने सीधे जवाब देने से परहेज किया। बताया जाता है कि सवाल पूछे जाने पर उन्होंने आईएसआर (ISR) जैसे अन्य विषयों पर बात करते हुए मुद्दे को टाल दिया और आगे बढ़ गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साफ-सफाई, दवा वितरण और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। हालांकि यूजीसी कानून को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उनका स्पष्ट रुख सामने नहीं आ सका। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बृजेश पाठक को प्रदेश में ब्राह्मण समाज का एक बड़ा चेहरा माना जाता है। ऐसे में यूजीसी कानून जैसे विषय पर उनकी चुप्पी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल इस मामले में उपमुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | मिर्जापुर मिर्जापुर जनपद के चिल्ह थाना क्षेत्र अंतर्गत मुजेहरा कला न्याय पंचायत भवन में मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि प्रधान पति ने शिकायतकर्ता को पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही लात-घूंसों से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहां मौजूद लोगों के अनुसार किसी शिकायत को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बीच-बचाव करते नजर आए, लेकिन उससे पहले ही हाथापाई हो चुकी थी।2