अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने बाजारों में फायर सेफ्टी के लिए बनी सहमति..... *निगमायुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त ने व्यापारियों के साथ की बैठक, लिये महात्वपूर्ण निर्णय...... जबलपुर- जबलपुर शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों को अग्नि दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखने की दिशा में नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर अपर आयुक्त अंजू सिंह ने मुकदम गंज, नरघाईया, लार्डगंज, महिला मार्केट और गंजीपुरा मार्केट के व्यापारी संघों के साथ एक विशेष बैठक की। इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य बाजारों को ’अग्नि सुरक्षित’ बनाना और भविष्य में होने वाली किसी भी अनहोनी को रोकना है। *सुरक्षा मानकों पर बनी सहमति* बैठक के दौरान व्यापारियों ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए शासन के निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। चर्चा के दौरान व्यापारियों ने संकल्प लिया कि वे शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप अपने व्यावसायिक संस्थानों में पर्याप्त मात्रा में फायर एक्सटिंग्विशर और अन्य बचाव उपकरण लगाएंगे। अपर आयुक्त ने समझाइश दी कि केवल उपकरण लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि कर्मचारियों को उनके उपयोग का प्रशिक्षण भी होना चाहिए ताकि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। *व्यापारियों ने रखी अपनी मांगें* बाजारों को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए व्यापारी संघों ने प्रशासन के समक्ष कुछ महत्वपूर्ण सुझाव और मांगें भी रखीं। व्यापारियों ने मांग की है कि बिजली विभाग द्वारा लगाए गए पुराने तार, खंभे और पुराने मीटरों को तत्काल बदला जाए, क्योंकि शॉर्ट सर्किट आग लगने का एक बड़ा कारण होते हैं। इसके लिए शासन स्तर से बिजली विभाग को आदेशित करने का आग्रह किया गया है। सुगम आवागमन और आपातकालीन वाहनों के पहुंचने के लिए व्यापारियों ने मांग की कि सड़क किनारे लगने वाली अवैध दुकानों को व्यवस्थित किया जाए ताकि मार्ग बाधित न हो। अपर आयुक्त अंजू सिंह ने व्यापारियों के सुझावों को गंभीरता से लिया और भरोसा दिलाया कि शासन स्तर पर इन समस्याओं के निराकरण के प्रयास किए जाएंगे। जब शासन और व्यापारी एक ही दिशा में प्रयास करेंगे, तभी हम एक सुरक्षित व्यावसायिक परिवेश का निर्माण कर पाएंगे। जीवन की सुरक्षा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस पहल से न केवल बाजारों में सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि ग्राहकों और व्यापारियों के बीच विश्वास का माहौल भी मजबूत होगा। सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि “सुरक्षित बाजार, समृद्ध व्यापार“ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए वे प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट

- जबलपुर - जबलपुर की नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में सोमवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक विचाराधीन कैदी का शव जेल अस्पताल के शौचालय में फंदे से लटका मिला। मृतक की शिनाख्त 60 वर्षीय गुड्डू उर्फ राजा विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो हत्या, अपहरण और आपराधिक षड्यंत्र जैसे गंभीर मामलों में पिछले साल अगस्त से जेल में बंद था। बताया जा रहा है कि कैदी जेल के अस्पताल खंड के वार्ड क्रमांक 03 में भर्ती था, जहाँ सुबह करीब 8:00 बजे उसने अज्ञात कारणों के चलते शौचालय के भीतर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस आत्मघाती कदम की खबर मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई। जेल अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, मृतक संजीवनी नगर थाना क्षेत्र का निवासी था और उसका मामला वर्तमान में चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में विचाराधीन था। फिलहाल, जेल प्रबंधन और स्थानीय पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कड़ी सुरक्षा के बीच कैदी ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। इस घटना ने जेल के भीतर कैदियों की मानसिक निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट3
- बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की जानकारी जनहित को ध्यान में रखते हुए समाधान1
- बताया गया कि 9 अप्रैल की रात आरोपी नशे की हालत में अपार्टमेंट में घुसे और सुरक्षा गार्ड संजय झारिया, जो आंशिक दिव्यांग हैं, के साथ मारपीट की। घटना के दौरान महिलाएं और बच्चे भी मौके पर मौजूद थे। - रहवासियों के अनुसार, इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसकी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। - वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - जबलपुर से दीपक विश्वकर्मा की रिपोर्ट,1
- जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ उसके सगे चाचा द्वारा पिछले एक वर्ष से दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता की मृत्यु 2 वर्ष पूर्व हो चुकी है। उसकी माता अपनी दो बड़ी बेटियों के साथ पृथक निवास करती है, जबकि पीड़िता अपनी 55 वर्षीय दादी के साथ रह रही थी। डराकर बार-बार करता रहा दुराचार जांच में यह तथ्य सामने आया है कि पीड़िता की दादी जब काम के सिलसिले में घर से बाहर रहती थीं, तब बच्ची घर में अकेली होती थी। इसी स्थिति का लाभ उठाकर पास में ही रहने वाले 26 वर्षीय चाचा विशाल ने बच्ची का विश्वास जीता और उसके साथ अनैतिक कृत्य शुरू कर दिए। आरोपी ने पहली बार मार्च 2025 में पीड़िता के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया था। उस समय बच्ची के विरोध करने पर वह भाग गया था, परंतु बाद में डरा-धमकार उसने बालिका को मौन रहने पर विवश कर दिया। इसके उपरांत आरोपी ने डराकर लगातार बालिका का शारीरिक शोषण जारी रखा। पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती बालिका ने पुलिस को सूचित किया कि वह शुरुआत में अपने चाचा की हरकतों को समझने में असमर्थ थी। आरोपी अक्सर उसके साथ भोजन करता था और उसे बाजार घुमाने भी ले जाता था। धीरे-धीरे आरोपी ने अकेलेपन का फायदा उठाकर उसे कमरे में बुलाना और डराना शुरू किया। जब बालिका ने विरोध किया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। लंबे समय तक प्रताड़ना सहने के बाद पीड़िता ने साहस जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। गिरफ्तारी के दौरान भी आरोपी ने जेल से बाहर आने के बाद पीड़िता को देख लेने की धमकी दी, जिसे पुलिस ने रिकॉर्ड में लिया है। पुलिस जुटा रही है सबूत हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी विशाल के विरुद्ध सख्त धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने इस प्रकरण को जघन्य अपराध की श्रेणी में रखा है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी को कठोर दंड दिलाने के लिए साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। वर्तमान में पीड़िता की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और उसे आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पारिवारिक संबंधों की आड़ में किए गए इस घृणित कार्य के लिए कानून सम्मत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी1
- जबलपुर के गौर चौकी अंतर्गत जमतरा पुल के पास उस समय चीख-पुकार मच गई, जब जिला प्रशासन, पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रेत माफियाओं पर दबिश दी। टीम को देखते ही घाट पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए कुछ युवक नदी की ओर भागे, जिसमें खिरहनी बरगी निवासी आकाश बर्मन नदी की गहराई में समा गया। एएसपी सूर्यकांत शर्मा का बयान] "सोमवार को एसडीएम, सीएसपी और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इसी दौरान आकाश बर्मन नामक युवक की डूबने से मौत हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।" ग्रामीणों का हंगामा, रोते-बिलखते परिजन, पुलिस और जनता के बीच बहस1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 ग्राम धूरी में गेहूं की फसल कटने के बाद खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कई खेत इसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने काफी नुकसान पहुंचाया। प्रभावित किसानों में शिवचरण चौधरी, सुभाष चौधरी, गेंदलाल और रामजी चौधरी सहित कई अन्य किसान शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दे दी गई है।2
- सूर्य की तपन से पारा 42° पार, अस्पतालों में बढ़े मरीज घंसौर तहसील में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। आज 18 अप्रैल को भी तेज धूप और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह से ही गर्मी का असर शुरू हो जाता है और दोपहर में स्थिति और गंभीर हो जाती है। गर्मी का असर स्वास्थ्य पर भी साफ दिख रहा है। घंसौर स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में उल्टी, चक्कर, कमजोरी, डिहाइड्रेशन और लू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों ने दोपहर में बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया, और आने वाले 48 घंटों में तापमान और बढ़ने के साथ लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।1
- थाने में वीडियो-फोटो बनाना अपराध नहीं, नागरिक का अधिकार है: गुजरात हाईकोर्ट1