logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्लीमनाबाद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों बिजली जाने से हो रही बेहद परेशानी कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में बिजली जाने से आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय रहवासियों ने आज रविवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि यहां पर विगत कई दिनों से सुबह बिजली कटौती से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह परेशानी इन दिनों बंधी, मटवारा सहित अन्य स्थानों में बन रही है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कब बिजली जाए कहा नहीं जा सकता है। इस वजह से लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है। बिजली जाने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। बिजली की ट्रिपिंग के से लोग बेहद परेशान हो रहे हैं। इससे कई कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। कई बार ऐसा होता कि कोई फेस गुल हो जाता है। इससे कई नागरिकों के घरों की बिजली भी बंद हो जाती है। घंटों के इंतजार करते रह जाते हैं। नागरिकों ने सुधार की मांग की है। लोगों ने बताया कि मोबाइल चार्जिंग, आटा पिसवाई सहित अन्य काम बिजली के भरोसे ही चलते हैं लेकिन बिजली जाने से इन पर असर हो रहा है।

2 hrs ago
user_Koushal tiwari
Koushal tiwari
Carpenter फेरारगंज, दक्षिण अंडमान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह•
2 hrs ago

स्लीमनाबाद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों बिजली जाने से हो रही बेहद परेशानी कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में बिजली जाने से आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय रहवासियों ने आज रविवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि यहां पर विगत कई दिनों से सुबह बिजली कटौती से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह परेशानी इन दिनों बंधी, मटवारा सहित अन्य स्थानों में बन रही है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कब बिजली जाए कहा नहीं जा सकता है। इस वजह से लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है। बिजली जाने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। बिजली की ट्रिपिंग के से लोग बेहद परेशान हो रहे हैं। इससे कई कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। कई बार ऐसा होता कि कोई फेस गुल हो जाता है। इससे कई नागरिकों के घरों की बिजली भी बंद हो जाती है। घंटों के इंतजार करते रह जाते हैं। नागरिकों ने सुधार की मांग की है। लोगों ने बताया कि मोबाइल चार्जिंग, आटा पिसवाई सहित अन्य काम बिजली के भरोसे ही चलते हैं लेकिन बिजली जाने से इन पर असर हो रहा है।

More news from अंडमान और निकोबार द्वीप समूह and nearby areas
  • हमारे चैनल को लाइक करें सब्सक्राइब करें शेयर करें विज्ञापन हेतु संपर्क करें
    1
    हमारे चैनल को लाइक करें सब्सक्राइब करें शेयर करें विज्ञापन हेतु संपर्क करें
    user_AP NEWS NEWS
    AP NEWS NEWS
    फेरारगंज, दक्षिण अंडमान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह•
    1 hr ago
  • yeh naali ka kaam 4saal se band hai abhi tak yeh naali ka kaam shuru nahi hua hai logo ko bhi taklif ho rahi hai yeh naali ka kaam 4saal se band hai abhi tak yeh naali bandhi nahi hai
    1
    yeh naali ka kaam 4saal se band hai abhi tak yeh naali ka kaam shuru nahi hua hai logo ko bhi taklif ho rahi hai 

yeh naali ka kaam 4saal se band hai abhi tak yeh naali bandhi nahi hai
    user_Ahil khan
    Ahil khan
    फेरारगंज, दक्षिण अंडमान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह•
    1 hr ago
  • हरदुआ बरहटा सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों से रोजगार की कमी बनी मजबूरी पलायन को मजबूर श्रमिक जिले में रोजगार का संकट लगातार गहराता जा रहा है। स्थानीय स्तर पर काम नहीं मिलने के कारण क्षेत्र के सैकड़ों श्रमिक अब दूसरे शहरों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। रीठी रेलवे स्टेशन पर रोज बड़ी संख्या में मजदूर ट्रेनों से सफर करते दिखाई दे रहे हैं, जो अपने परिवार का पेट पालने के लिए घर छोड़कर बाहर काम तलाशने जा रहे हैं। क्षेत्र में रोजगार के सीमित साधनों ने ग्रामीण श्रमिकों की चिंता बढ़ा दी है। खेती-किसानी का सीजन खत्म होने के बाद मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में युवक और श्रमिक अन्य बड़े शहरों की ओर रुख कर रहे हैं। रेलवे स्टेशनो पर इन दिनों श्रमिकों की भीड़ से भरा नजर आ रहा है। सुबह और शाम ट्रेनों में सफर करने वाले मजदूरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाथों में बैग और चेहरे पर उम्मीद लिए ये श्रमिक बेहतर रोजगार की तलाश में अपने गांव और परिवार को छोड़ने को मजबूर हैं श्रमिकों ने आज रविवार की शाम करीब 6 बजे बताया कि यहां काम नहीं मिल रहा है, इसलिए बाहर जाना पड़ रहा है। परिवार चलाने के लिए मजदूरी करना जरूरी है।” स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं, तो मजदूरों को पलायन नहीं करना पड़ेगा। रोजगार की कमी का असर अब गांवों की आर्थिक स्थिति पर भी दिखाई देने लगा है।
    1
    हरदुआ बरहटा सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों से रोजगार की कमी बनी मजबूरी पलायन को मजबूर श्रमिक
जिले में रोजगार का संकट लगातार गहराता जा रहा है। स्थानीय स्तर पर काम नहीं मिलने के कारण क्षेत्र के सैकड़ों श्रमिक अब दूसरे शहरों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। रीठी रेलवे स्टेशन पर रोज बड़ी संख्या में मजदूर ट्रेनों से सफर करते दिखाई दे रहे हैं, जो अपने परिवार का पेट पालने के लिए घर छोड़कर बाहर काम तलाशने जा रहे हैं।
क्षेत्र में रोजगार के सीमित साधनों ने ग्रामीण श्रमिकों की चिंता बढ़ा दी है। खेती-किसानी का सीजन खत्म होने के बाद मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में युवक और श्रमिक अन्य बड़े शहरों की ओर रुख कर रहे हैं।
रेलवे स्टेशनो पर इन दिनों श्रमिकों की भीड़ से भरा नजर आ रहा है। सुबह और शाम ट्रेनों में सफर करने वाले मजदूरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाथों में बैग और चेहरे पर उम्मीद लिए ये श्रमिक बेहतर रोजगार की तलाश में अपने गांव और परिवार को छोड़ने को मजबूर हैं
श्रमिकों ने आज रविवार की शाम करीब 6 बजे बताया कि यहां काम नहीं मिल रहा है, इसलिए बाहर जाना पड़ रहा है। परिवार चलाने के लिए मजदूरी करना जरूरी है।”
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं, तो मजदूरों को पलायन नहीं करना पड़ेगा। रोजगार की कमी का असर अब गांवों की आर्थिक स्थिति पर भी दिखाई देने लगा है।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter फेरारगंज, दक्षिण अंडमान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह•
    2 hrs ago
  • गुना में 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन होगा और हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा भोपाल और गुना के लिए 10 मई का दिन ऐतिहासिक रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना में 1059 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास किया। इस नई फैक्ट्री के शुरू होने से क्षेत्र के लगभग 1500 लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि गुना में अब विकास का एक नया दौर शुरू होने वाला है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 130 करोड़ रुपये की लागत वाले 144 अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। उन्होंने गुना-शिवपुरी क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं जिनमें गुनिया नदी का जीर्णोद्धार, लक्ष्मण कोटरा के लिए नया ब्रिज और भुजरिया तालाब का सौंदर्यीकरण शामिल है। मुख्यमंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि विकास के लिए ली जाने वाली जमीन का उन्हें बाजार दर से चार गुना मुआवजा दिया जाएगा ताकि वे भी इस प्रगति में भागीदार बन सकें। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मौके पर कहा कि यह गुना के लिए स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला दिन है। उन्होंने बताया कि इस सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट के माध्यम से कुल साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये का निवेश क्षेत्र में आ रहा है। सिंधिया ने यह भी साझा किया कि भविष्य में अडानी समूह द्वारा 2500 करोड़ रुपये की लागत से एक डिफेंस यूनिट भी स्थापित की जाएगी और बदरवास में सिलाई यूनिट के जरिए 1800 महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। अडानी समूह के प्रणव अडानी ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि यह सीमेंट प्लांट मध्य प्रदेश के विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों और रोजगार पर केंद्रित विजन की सराहना की। इस परियोजना के आने से अब स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए बाहर पलायन नहीं करना पड़ेगा और गुना आर्थिक रूप से अधिक समृद्ध बनेगा।
    3
    गुना में 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन होगा और हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा
भोपाल और गुना के लिए 10 मई का दिन ऐतिहासिक रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना में 1059 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास किया। इस नई फैक्ट्री के शुरू होने से क्षेत्र के लगभग 1500 लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि गुना में अब विकास का एक नया दौर शुरू होने वाला है।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 130 करोड़ रुपये की लागत वाले 144 अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। उन्होंने गुना-शिवपुरी क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं जिनमें गुनिया नदी का जीर्णोद्धार, लक्ष्मण कोटरा के लिए नया ब्रिज और भुजरिया तालाब का सौंदर्यीकरण शामिल है। मुख्यमंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि विकास के लिए ली जाने वाली जमीन का उन्हें बाजार दर से चार गुना मुआवजा दिया जाएगा ताकि वे भी इस प्रगति में भागीदार बन सकें।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मौके पर कहा कि यह गुना के लिए स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला दिन है। उन्होंने बताया कि इस सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट के माध्यम से कुल साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये का निवेश क्षेत्र में आ रहा है। सिंधिया ने यह भी साझा किया कि भविष्य में अडानी समूह द्वारा 2500 करोड़ रुपये की लागत से एक डिफेंस यूनिट भी स्थापित की जाएगी और बदरवास में सिलाई यूनिट के जरिए 1800 महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
अडानी समूह के प्रणव अडानी ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि यह सीमेंट प्लांट मध्य प्रदेश के विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों और रोजगार पर केंद्रित विजन की सराहना की। इस परियोजना के आने से अब स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए बाहर पलायन नहीं करना पड़ेगा और गुना आर्थिक रूप से अधिक समृद्ध बनेगा।
    user_NILESH KALASKAR
    NILESH KALASKAR
    Farmer फेरारगंज, दक्षिण अंडमान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह•
    2 hrs ago
  • लौआलगान पश्चिमी वार्ड No 5 हमारे गांव लौआलगान पश्चिमी में 5 साल से रोड पर पानी जमा रहता इस गांव का कोई भी नेता प्रतिनिधि इस समस्या का हल नहीं करता है मुखिया रणविजय सिंह
    1
    लौआलगान पश्चिमी वार्ड No 5
हमारे गांव लौआलगान पश्चिमी में 5 साल से रोड पर पानी जमा रहता इस गांव का कोई भी नेता प्रतिनिधि इस समस्या का हल नहीं करता है मुखिया रणविजय सिंह
    user_Aashish
    Aashish
    फेरारगंज, दक्षिण अंडमान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह•
    4 hrs ago
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भाजपा कार्यकर्ताओं पर टीएमसी नेताओं के घर में घुसकर पिटाई करने का आरोप लगा है। इस घटना में पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठे हैं और राज्य सरकार से तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
    1
    अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भाजपा कार्यकर्ताओं पर टीएमसी नेताओं के घर में घुसकर पिटाई करने का आरोप लगा है। इस घटना में पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठे हैं और राज्य सरकार से तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
    user_Samirul molla
    Samirul molla
    फेरारगंज, दक्षिण अंडमान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह•
    10 hrs ago
  • फेरेरगंज में एक बहुत गहरा गड्ढा सामने आया है, जिससे स्थानीय लोग चिंतित हैं। यह गड्ढा सुरक्षा के लिए खतरा बन गया है और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    1
    फेरेरगंज में एक बहुत गहरा गड्ढा सामने आया है, जिससे स्थानीय लोग चिंतित हैं। यह गड्ढा सुरक्षा के लिए खतरा बन गया है और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    फेरारगंज, दक्षिण अंडमान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह•
    13 hrs ago
  • तेज आंधी का कहर: रीठी हाई स्कूल का टीन शेड धराशायी बड़ा हादसा टला कटनी जिले की रीठी तहसील से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां तेज आंधी और हवाओं के चलते शासकीय उच्चतर उत्कृष्ट विद्यालय रीठी में लगा टीन शेड अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई छात्र मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बीते दिनों आए तेज मौसम बदलाव और आंधी-तूफान का असर अब सरकारी भवनों पर भी दिखाई देने लगा है। रीठी तहसील मुख्यालय स्थित शासकीय उच्चतर उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में लगाया गया टीन सेट तेज हवाओं का दबाव नहीं झेल सका और पूरी तरह धराशायी हो गया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज हवा के साथ अचानक टीन शेड जोरदार आवाज के साथ जमीन पर आ गिरा। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि उस समय छात्र-छात्राएं वहां मौजूद नहीं थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बताया गया है कि “हवा बहुत तेज चल रही थी, अचानक टीन शेड गिर गया। अगर उस समय बच्चे वहां होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।” घटना ने स्कूल भवनों और व्यवस्थाओं की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्कूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
    1
    तेज आंधी का कहर: रीठी हाई स्कूल का टीन शेड धराशायी बड़ा हादसा टला
कटनी जिले की रीठी तहसील से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां तेज आंधी और हवाओं के चलते शासकीय उच्चतर उत्कृष्ट विद्यालय रीठी में लगा टीन शेड अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई छात्र मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
बीते दिनों आए तेज मौसम बदलाव और आंधी-तूफान का असर अब सरकारी भवनों पर भी दिखाई देने लगा है। रीठी तहसील मुख्यालय स्थित शासकीय उच्चतर उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में लगाया गया टीन सेट तेज हवाओं का दबाव नहीं झेल सका और पूरी तरह धराशायी हो गया
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज हवा के साथ अचानक टीन शेड जोरदार आवाज के साथ जमीन पर आ गिरा। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि उस समय छात्र-छात्राएं वहां मौजूद नहीं थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
बताया गया है कि “हवा बहुत तेज चल रही थी, अचानक टीन शेड गिर गया। अगर उस समय बच्चे वहां होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।”
घटना ने स्कूल भवनों और व्यवस्थाओं की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्कूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter फेरारगंज, दक्षिण अंडमान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.