logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

12वीं विज्ञान परिणाम: नैतिक कुमार ने 90.80% अंक हासिल कर बढ़ाया गांव का मान भीनमाल (विक्रम राठी) राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा घोषित 12वीं विज्ञान वर्ग के परिणाम में भीनमाल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसी कड़ी में केरियर एकेडमी स्कूल के छात्र नैतिक कुमार निवासी सेवड़ी ने 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। माता सोनू देवी ने बताया कि नैतिक कुमार की इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। परिणाम घोषित होते ही परिजनों व शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर उसे बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने भी इस सफलता को संस्था के लिए गर्व का क्षण बताया। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि नैतिक शुरू से ही मेहनती और अनुशासित छात्र रहा है। नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन के कारण ही उसने यह मुकाम हासिल किया। केरियर एकेडमी स्कूल के निदेशक मंडल व स्टाफ ने नैतिक कुमार को शुभकामनाएं देते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। गौरतलब है कि इस वर्ष भी 12वीं बोर्ड परिणाम में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में गांव की पहचान लगातार मजबूत हो रही है।

3 hrs ago
user_V Rathi
V Rathi
Insurance Agent भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
3 hrs ago
5f8c016e-10c8-4735-b5da-5171b028bab1

12वीं विज्ञान परिणाम: नैतिक कुमार ने 90.80% अंक हासिल कर बढ़ाया गांव का मान भीनमाल (विक्रम राठी) राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा घोषित 12वीं विज्ञान वर्ग के परिणाम में भीनमाल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसी कड़ी में केरियर एकेडमी स्कूल के छात्र नैतिक कुमार निवासी सेवड़ी ने 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। माता सोनू देवी ने बताया कि नैतिक कुमार की इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। परिणाम घोषित होते ही परिजनों व शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर उसे बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने भी इस सफलता को संस्था के लिए गर्व का क्षण बताया। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि नैतिक शुरू से ही मेहनती और अनुशासित छात्र रहा है। नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन के कारण ही उसने यह मुकाम हासिल किया। केरियर एकेडमी स्कूल के निदेशक मंडल व स्टाफ ने नैतिक कुमार को शुभकामनाएं देते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। गौरतलब है कि इस वर्ष भी 12वीं बोर्ड परिणाम में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में गांव की पहचान लगातार मजबूत हो रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by शाहजी मोबाइल सर्विस
    1
    Post by शाहजी मोबाइल सर्विस
    user_शाहजी मोबाइल सर्विस
    शाहजी मोबाइल सर्विस
    Mobile Phone Shop भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट जारी हो गया है। रेवदर में आर्ट्स संकाय में सरकारी स्कूलों ने बाजी मारी है। वहीं साइंस के अंदर निजी स्कूलों का दबदबा रहा । रेवदर के डाक गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के गोकुल राम पुत्र लसाराम ने आर्ट्स में 96.40 प्रतिशत अंक हासिल किए । गोकुल ने इतिहास विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए । गोकुल के पिता लसाराम देवासी खेती का काम करते हैं । माँ की 10 साल पहले मौत हो चुकी थी । खेती में सहयोग के साथ ही अपनी पढ़ाई जारी रखी और उत्कृष्ट अंक हासिल किए । उसका सपना यूपीएससी देकर सिविल सर्विस में जाने का है । आर्ट्स में महात्मा गांधी राजकीय स्कूल अनादरा की छात्रा आस्था ओझा ने 96% और राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल वरमान की उषा कुमारी ने 95% अंक हासिल कर नाम रोशन किया । साइंस में केशव विद्या मंदिर अनादरा के नरेश कुमार ने 96.80%, किरण कुमार ने 96.60 प्रतिशत और भरत कुमार ने 95.40% अंक हासिल किए हैं ।
    1
    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट जारी हो गया है। रेवदर में आर्ट्स संकाय में सरकारी स्कूलों ने बाजी मारी है। वहीं साइंस के अंदर निजी स्कूलों का दबदबा रहा ।
रेवदर के डाक गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के गोकुल राम पुत्र लसाराम ने आर्ट्स में 96.40 प्रतिशत अंक हासिल किए । गोकुल ने इतिहास विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए । गोकुल के पिता लसाराम देवासी खेती का काम करते हैं । माँ की 10 साल पहले मौत हो चुकी थी । खेती में सहयोग के साथ ही अपनी पढ़ाई जारी रखी और उत्कृष्ट अंक हासिल किए । उसका सपना यूपीएससी देकर सिविल सर्विस में जाने का है ।
आर्ट्स में महात्मा गांधी राजकीय स्कूल अनादरा की छात्रा आस्था ओझा ने 96% और राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल वरमान की उषा कुमारी ने 95% अंक हासिल कर नाम रोशन किया ।
साइंस में केशव विद्या मंदिर अनादरा के नरेश कुमार ने 96.80%, किरण कुमार ने 96.60 प्रतिशत और भरत कुमार ने 95.40% अंक हासिल किए हैं ।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • #जालौर के V1 रेडियो 90.8 FM की डायरेक्टर मधु शर्मा व अनिल शर्मा का रूमा देवी फाउंडेशन के वाणी उत्सव में हुआ सम्मान...! बाड़मेर जिले के शिव शक्ति धाम जसदेर में वाणी उत्सव 2026 का भव्य आयोजन 29 एवं 30 मार्च 2026 को रूमा देवी फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया, जहां वीणा भजनों का महाकुंभ और दान जी स्मृति मारवाड़ भजनी पुरस्कार वितरण समारोह ने सांस्कृतिक समृद्धि की नई मिसाल पेश की। दो दिवसीय इस आयोजन में लोक संस्कृति, भक्ति संगीत और पारंपरिक वाद्य यंत्रों का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में जालौर के प्रसिद्ध V1 Radio 90.8 FM की स्टेशन डायरेक्टर श्रीमती मधु शर्मा, जो स्वयं एक ख्यातनाम लोक भजन गायिका हैं, तथा एफएम स्टूडियो के निर्देशक अनिल शर्मा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इनके साथ ही ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान के निर्देशक विक्रम सिंह ने पिछले 25 वर्षों से लोकगीत, भजन, गायन, संगीत एवं वाद्य यंत्रों के क्षेत्र में किए गए अपने उल्लेखनीय योगदान को साझा किया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख राजनीतिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यक्तित्वों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सैकड़ों कलाकारों ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया, वहीं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि अब वे भी मुख्यधारा में आकर अपनी प्रतिभा का दमखम दिखा रही हैं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्रीमती उमा देवी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन का सफल और सुव्यवस्थित संचालन विक्रम सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने दान जी भजनी के जीवन और उनके योगदान पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर जालौर की लोक भजन गायिका मधु शर्मा और अनिल शर्मा को लोक वाद्य यंत्र वीणा भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही जालौर क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक जोग भारती और सुरेश लोहार को भी रूमा देवी फाउंडेशन द्वारा सम्मानित कर उनकी कला को सराहा गया। कार्यक्रम को विशेष गरिमा तब प्राप्त हुई जब प्रहलाद सिंह टिपानिया और अनवर खान बहिया जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों का सानिध्य मिला। उनकी उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया। लोक गायिका मधु शर्मा ने बताया कि वाणी उत्सव 2026 ने लोक संस्कृति और भक्ति संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया, जहां परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह आयोजन न केवल कलाकारों के लिए एक मंच बना, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का प्रेरणास्रोत भी साबित हुआ। *ब्यूरो रिपोर्ट मरू पत्रिका न्यूज़ बाड़मेर*
    4
    #जालौर के V1 रेडियो 90.8 FM की डायरेक्टर मधु शर्मा व  अनिल शर्मा का रूमा देवी फाउंडेशन के वाणी उत्सव में हुआ सम्मान...!
बाड़मेर जिले के शिव शक्ति धाम जसदेर में वाणी उत्सव 2026 का भव्य आयोजन 29 एवं 30 मार्च 2026 को रूमा देवी फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया, जहां वीणा भजनों का महाकुंभ और दान जी स्मृति मारवाड़ भजनी पुरस्कार वितरण समारोह ने सांस्कृतिक समृद्धि की नई मिसाल पेश की। दो दिवसीय इस आयोजन में लोक संस्कृति, भक्ति संगीत और पारंपरिक वाद्य यंत्रों का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम में जालौर के प्रसिद्ध V1 Radio 90.8 FM की स्टेशन डायरेक्टर श्रीमती मधु शर्मा, जो स्वयं एक ख्यातनाम लोक भजन गायिका हैं, तथा एफएम स्टूडियो के निर्देशक अनिल शर्मा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इनके साथ ही ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान के निर्देशक विक्रम सिंह ने पिछले 25 वर्षों से लोकगीत, भजन, गायन, संगीत एवं वाद्य यंत्रों के क्षेत्र में किए गए अपने उल्लेखनीय योगदान को साझा किया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।
इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख राजनीतिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यक्तित्वों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सैकड़ों कलाकारों ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया, वहीं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि अब वे भी मुख्यधारा में आकर अपनी प्रतिभा का दमखम दिखा रही हैं।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्रीमती उमा देवी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन का सफल और सुव्यवस्थित संचालन विक्रम सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने दान जी भजनी के जीवन और उनके योगदान पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर जालौर की लोक भजन गायिका मधु शर्मा और अनिल शर्मा को लोक वाद्य यंत्र वीणा भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही जालौर क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक जोग भारती और सुरेश लोहार को भी रूमा देवी फाउंडेशन द्वारा सम्मानित कर उनकी कला को सराहा गया।
कार्यक्रम को विशेष गरिमा तब प्राप्त हुई जब प्रहलाद सिंह टिपानिया और अनवर खान बहिया जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों का सानिध्य मिला। उनकी उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया।
लोक गायिका मधु शर्मा ने बताया कि वाणी उत्सव 2026 ने लोक संस्कृति और भक्ति संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया, जहां परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह आयोजन न केवल कलाकारों के लिए एक मंच बना, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का प्रेरणास्रोत भी साबित हुआ।
*ब्यूरो रिपोर्ट मरू पत्रिका न्यूज़ बाड़मेर*
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • चरली त,आहोर जिला जालोर राजस्थान पिछले 2 वर्षों से नालि की गमबिर समस्या कही बार बाइक नालि से निकालते समय बाइक डेमेज कहीं बार बाइक चालक नालि में गिर सूखे कही बार कम्पलेन करने कर भी नालि ठिक नहीं कर रही ग्राम पंचायत
    1
    चरली त,आहोर जिला जालोर राजस्थान 
पिछले 2 वर्षों से नालि की गमबिर समस्या कही बार बाइक नालि से निकालते समय बाइक डेमेज कहीं बार बाइक चालक नालि में गिर सूखे कही बार कम्पलेन करने कर भी नालि ठिक नहीं कर रही ग्राम पंचायत
    user_Praveen Kumar
    Praveen Kumar
    आहोर, जालोर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • आबूरोड। राजस्थान के मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के अन्र्तगत आज आंगनवाडी कैन्द्रो पर गर्भवती महिलाओ को पोषण किटो का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास अधिकारी योगिता कल्ला ने बताया कि यह पहल गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। उन्होने आगे बताया कि यह वितरण विशेष रूप से शरीर में आयरन और विटामिन की कमी को दूर करने में सहायक होगा, जो सुरक्षित प्रसव और स्वस्थ शिशु के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में पोषण के स्तर को सुधारना और एनीमिया, खून की कमी जैसी समस्याओं को जड से मिटाना। सुपोषण किट के साथ-साथ यदि महिलाओं को स्थानीय स्तर पर मिलने वाले मौसमी फल और हरी सब्जियों के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई तथा जमीनी स्तर पर टीम इतनी सक्रियता से काम कर रही है। पोषण ही स्वस्थ भविष्य की नींव है। कार्यक्रम को सफ ल बनाने में पर्यवेक्षक संगीता मारू,कार्यकर्ता सज्जू चौहान, स्वास्थ्य कार्यकर्ता रमा देवी, आशा सहयोगिनी कमला कुंवर, सहायिका कमला देवी सहित कार्यकर्ताओ ने सहयोग दिया।
    1
    आबूरोड। राजस्थान के मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के अन्र्तगत आज आंगनवाडी कैन्द्रो पर गर्भवती महिलाओ को पोषण किटो का वितरण किया गया। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  महिला एवं बाल विकास अधिकारी योगिता कल्ला ने बताया कि  यह पहल गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। उन्होने आगे बताया कि यह वितरण विशेष रूप से शरीर में आयरन और विटामिन की कमी को दूर करने में सहायक होगा, जो सुरक्षित प्रसव और स्वस्थ शिशु के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में पोषण के स्तर को सुधारना और एनीमिया, खून की कमी जैसी समस्याओं को जड से मिटाना। सुपोषण किट के साथ-साथ यदि महिलाओं को स्थानीय स्तर पर मिलने वाले मौसमी फल और हरी सब्जियों के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई तथा  जमीनी स्तर पर टीम इतनी सक्रियता से काम कर रही है। पोषण ही स्वस्थ भविष्य की नींव है। कार्यक्रम को सफ ल बनाने में पर्यवेक्षक संगीता मारू,कार्यकर्ता सज्जू चौहान, स्वास्थ्य कार्यकर्ता रमा देवी, आशा सहयोगिनी कमला कुंवर, सहायिका कमला देवी सहित कार्यकर्ताओ ने सहयोग दिया।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • नरेश मालवीय , सुमेरपुर । अभिनव महावीर जैन तीर्थ में चल रहे सौभाग्य सुंदर नवपद महोत्सव के तहत मंगलवार को भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक का उत्सव मनाया। इस अवसर पर सुबह 8:30 बजे भैरू चौक से बैंड, शहनाई, ढोल मंडली की स्वर-लहरियों के बीच भगवान महावीर का वरघोड़ा निकाला। इसका समापन अभिनव महावीर जैन तीर्थ बोर्डिंग में हुआ। वरघोड़े में जैन युवक संघ व श्रद्धालु नाचते-झूमते शामिल हुए। जैन बोर्डिंग साकरिया हॉल में धर्मसभा में जैनाचार्य रत्नसेन सूरीश्वर ने कहा कि परोपकार की शुभ भावना से ही आत्मा महावीर बनती है। भगवान महावीर का जीवन संपूर्ण विश्व के लिए आदर्श है। सम्यक दर्शन के बाद उनके 27 भव मानव जीवन को श्रेष्ठ मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म की शुरुआत दान से होती है। जो व्यक्ति स्वार्थ छोड़कर दूसरों के सुख की कामना करता है, वही सच्चे अर्थों में दान-धर्म का पालन करता है। परोपकार की भावना ही तीर्थंकर बनने का बीज है। यह पूर्व जन्मों में विकसित होकर अंतिम भव में फलित होता है। आचार्य ने बताया कि भगवान महावीर ने दीक्षा के बाद 12 वर्ष 6 माह तक आए उपसर्गों को समता-भाव से सहन किया। उन्होंने सहनशीलता का संदेश दिया। उन्होंने अनेकांतवाद व स्याद्वाद के माध्यम से समाधान मय जीवन जीने का मार्ग बताया। प्रवचन के बाद सकल संघ का स्वामिवात्सल्य हुआ। दोपहर में चंपापुरी नगरी में भगवान महावीर के पालना झुलाने का आयोजन हुआ। इसमें बालिकाओं ने 56 दिक्कुमारी स्वरूप में प्रस्तुति दी। 20 फीट लंबी-चौड़ी चावल की रंगोली भी सजाई। महोत्सव के तहत 1 अप्रैल को सुबह 9 बजे प्रवचन होगा। दोपहर 2:30 बजे चारित्र उपकरण वंदनावली का कार्यक्रम होगा। आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट मंडल, युवा संघ, महिला मंडल व समाज के लोगों का सहयोग रहा।
    2
    नरेश मालवीय , सुमेरपुर । अभिनव महावीर जैन तीर्थ में चल रहे सौभाग्य सुंदर नवपद महोत्सव के तहत मंगलवार को भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक का उत्सव मनाया। इस अवसर पर सुबह 8:30 बजे भैरू चौक से बैंड, शहनाई, ढोल मंडली की स्वर-लहरियों के बीच भगवान महावीर का वरघोड़ा निकाला। इसका समापन अभिनव महावीर जैन तीर्थ बोर्डिंग में हुआ। वरघोड़े में जैन युवक संघ व श्रद्धालु नाचते-झूमते शामिल हुए।
जैन बोर्डिंग साकरिया हॉल में धर्मसभा में जैनाचार्य रत्नसेन सूरीश्वर ने कहा कि परोपकार की शुभ भावना से ही आत्मा महावीर बनती है। भगवान महावीर का जीवन संपूर्ण विश्व के लिए आदर्श है। सम्यक दर्शन के बाद उनके 27 भव मानव जीवन को श्रेष्ठ मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म की शुरुआत दान से होती है। जो व्यक्ति स्वार्थ छोड़कर दूसरों के सुख की कामना करता है, वही सच्चे अर्थों में दान-धर्म का पालन करता है। परोपकार की भावना ही तीर्थंकर बनने का बीज है। यह पूर्व जन्मों में विकसित होकर अंतिम भव में फलित होता है। आचार्य ने बताया कि भगवान महावीर ने दीक्षा के बाद 12 वर्ष 6 माह तक आए उपसर्गों को समता-भाव से सहन किया। उन्होंने सहनशीलता का संदेश दिया। उन्होंने अनेकांतवाद व स्याद्वाद के माध्यम से समाधान मय जीवन जीने का मार्ग बताया। प्रवचन के बाद सकल संघ का स्वामिवात्सल्य हुआ। दोपहर में चंपापुरी नगरी में भगवान महावीर के पालना झुलाने का आयोजन हुआ। इसमें बालिकाओं ने 56 दिक्कुमारी स्वरूप में प्रस्तुति दी। 20 फीट लंबी-चौड़ी चावल की रंगोली भी सजाई।
महोत्सव के तहत 1 अप्रैल को सुबह 9 बजे प्रवचन होगा। दोपहर 2:30 बजे चारित्र उपकरण वंदनावली का कार्यक्रम होगा। आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट मंडल, युवा संघ, महिला मंडल व समाज के लोगों का सहयोग रहा।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • मेरी 9 वर्षीय बेटी मिहीका वर्मा उर्फ़ जीनी की चित्रकारी(सृजनात्मकता) के कुछ उदाहरण। पिता शिक्षक और साहित्यकार तो बेटी चित्रकार एवं कलाकार☺️
    1
    मेरी 9 वर्षीय बेटी मिहीका वर्मा उर्फ़ जीनी की चित्रकारी(सृजनात्मकता) के कुछ उदाहरण।
पिता शिक्षक और साहित्यकार तो बेटी चित्रकार एवं कलाकार☺️
    user_गुरुदीन वर्मा
    गुरुदीन वर्मा
    पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by Pukhraj soni
    2
    Post by Pukhraj soni
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.