Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरदत्त नगर गिरन्ट में नाबालिग से छेड़खानी व मारपीट, मुकदमा दर्ज जनपद श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी एवं दोनों पक्षों के मध्य मारपीट की घटना संज्ञान में आई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की विधिक जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में मुकेश चंद्र उत्तम, अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। 👉 पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
Hasmat Husain Khan
हरदत्त नगर गिरन्ट में नाबालिग से छेड़खानी व मारपीट, मुकदमा दर्ज जनपद श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी एवं दोनों पक्षों के मध्य मारपीट की घटना संज्ञान में आई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की विधिक जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में मुकेश चंद्र उत्तम, अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। 👉 पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
More news from Shravasti and nearby areas
- लगातार कई दिनों से आधा दर्जन से अधिक लड़कियां जनपद बहराइच तथा श्रावस्ती में सड़क पर लोगों से अवैध वसूली कर रही थी जिसका वीडियो लगातार वायरल हो रहा था आज बहराइच की दरगाह शरीफ पुलिस में इन लड़कियों को वसूली करते हुए पकड़ा1
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षा के सम्बन्ध में बैठक संपन्न नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न करायें परीक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारी व कर्मचारी-डीएम परीक्षा केन्द्र के पास भीड़ एकत्र न होने पाए, इसका रखा जाए ध्यान-अपर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती!माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0, प्रयागराज द्वारा आयोजित आगामी बोर्ड परीक्षा को जिले में नकलविहीन एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जोनल, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ गुरूवार को सायंकाल कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0, प्रयागराज द्वारा आगामी 18 फरवरी, 2026 से परीक्षा प्रारम्भ हो रही है। जिसके लिए जनपद में कुल 41 परीक्षा केन्द्रों को प्रस्तावित किया गया है। उन्होने बताया कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु 05 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 41 स्टेटिक मजिस्टेट की तैनाती की गई है, जो अपने अपने सेक्टरों के अर्न्तगत परीक्षा केन्द्रो पर परीक्षा अवधि के समय भ्रमणशील रहकर नकल विहीन एंव शान्तिपूर्ण वातावरण में परीक्षा सम्पन्न करायेगें। इसके अलावा सभी उप जिलाधिकारियों को अपने अपने सबडिविजन के ओवरआल इन्चार्ज बनाया गया है। जो जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में परीक्षा के दौरान भ्रमणशील रहकर नकल विहीन एवं शान्तिपूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न करायेगें।जिलाधिकारी ने सभी जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षकों को कड़े निर्देश दिये है कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार बोर्ड परीक्षा को सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न करायेंगे। उन्होने कहा कि परिषदीय परीक्षाओं में जिन व्यक्तियों की ड्यूटी केन्द्र व्यवस्थापक/वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई जायेगी, ऐसे व्यक्ति केन्द्र व्यवस्थापक/वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षण कार्य हेतु सौंपे गये दायित्व का निर्वहन करने में आना-कानी करने वाले या जान-बूझकर अनुपस्थित होने वाले ऐसे व्यक्तियों को जनहित में ड्यूटी से अनुपस्थित माना जायेगा तथा उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। बोर्ड परीक्षाओं में प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक नियुक्त होंगे। परीक्षा केन्द्र पर नियुक्त कक्ष निरीक्षकों से उनके परिचय पत्र, आधार कार्ड के साथ कक्ष निरीक्षण कार्य कराते हुए नकलविहीन परीक्षाएं सम्पादित कराना केन्द्र व्यवस्थापक का दायित्व होगा। प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य, शिक्षक अथवा कर्मचारी, जिन्हें उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन तथा मूल्यांकन केन्द्र से सम्बन्धित परिषद् अथवा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कोई दायित्व/कार्य सौंपा जायेगा। जिसमें उत्तर पुस्तिकाओं के बण्डलों को लाने, ले जाने तथा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य भी सम्मिलित है, उनकी सेवा का अंग माना जायेगा। उक्त कर्तव्यों के निर्वहन में असमर्थता व्यक्त करने अथवा जान-बूझकर अनुपस्थित रहने पर कर्तव्यों की अवहेलना मानी जायेगी और ऐसे व्यक्तियों को जनहित में ड्यूटी से अनुपस्थित माना जायेगा तथा उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया है कि वर्ष-2026 की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षाओं हेतु जनपद में हाईस्कूल के 13443 व इण्टरमीडिएट के 9832 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इस प्रकार जनपद में कुल 23275 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। जिलाधिकारी ने नामित जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटो को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने परीक्षा केन्द्र पर अवश्य भ्रमण कर लेगें तथा स्टैटिक मजिस्ट्रेट प्रत्येक दिन परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होकर अपने सम्मुख प्रश्नपत्रों के पैकेट खुलवायेगे, प्रश्नपत्रों के अलमारी की एक चाभी स्टैटिक मजिस्ट्रेटस् के पास रहेगी तथा परीक्षा के उपरान्त उत्तर पुस्तिकाओं को शील्ड कराकर संकलन केन्द्र पर पहुँचायेगें। नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु उत्तरदायी होगें। प्रत्येक दिन परीक्षा समाप्ति के बाद रिर्पाेट कन्ट्रोल रूम/जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध करायेगें। साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक गठित टीम परीक्षा केन्द्रों का रात्रि भ्रमण करते हुए परीक्षा केन्द्रों के स्ट्रांगरूम का निरीक्षण करेंगी। जो यह सुनिश्चित करेंगी कि कोई भी अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी से नदारद न हो। यदि कोई भी व्यक्ति अनुपास्थित पाया जाता है तो उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को करेंगे। जिससे उनके विरूद्ध कार्यवाही की जा सके।1
- Post by Arjun Mishra Mishra1
- मनरेगा बचाओ पदयात्रा सफलतापूर्वक संपन्न मनरेगा बचाओ को लेकर आज विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी ने किया। पदयात्रा बंठीहवा चौराहे से प्रारंभ होकर भिनगा जिला मुख्यालय/सदर तहसील तक पहुँची। पदयात्रा के दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मनरेगा को कमजोर किए जाने के प्रयासों के खिलाफ आवाज बुलंद की और आमजन को जागरूक किया। जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों और मजदूरों की जीवनरेखा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह Rahul Gandhi देशभर में गरीबों, मजदूरों और किसानों की आवाज उठा रहे हैं, उसी संकल्प के साथ कांग्रेस पार्टी मनरेगा की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। मनरेगा प्रभारी अमन पांडेय ने कहा कि मनरेगा ने गांवों में रोजगार और विकास को मजबूती दी है। बजट कटौती और भुगतान में देरी सरकार की असफलता है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। कैप्टन दुर्गेश सिंह ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग देते हुए व्यवस्था, अनुशासन और जनसंपर्क की जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीबों और युवाओं के सम्मानजनक जीवन का आधार है, इसे कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता: श्री अनुज सिंह – यात्रा प्रभारी श्री चंद्रशेखर मिश्रा – पूर्व प्रदेश सचिव श्री असलम – जिला उपाध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह यादव – जिला उपाध्यक्ष श्री इमरान मलिक – जिला अध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ श्री अमन पांडेय – मनरेगा प्रभारी श्री पंकज वर्मा – मंडल अध्यक्ष, लक्ष्मणपुर श्री इकबाल अहमद – वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन दुर्गेश सिंह – विशेष सहयोग श्री पंकज कुमार गुप्ता श्री संजय श्रीवास्तव श्री हेमंत पाठक श्री मुस्ताक अहमद श्री देवी दयाल यादव श्री यशोदा नंदन शर्मा – ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजेंद्र त्रिपाठी – ब्लॉक अध्यक्ष श्री जितेंद्र वर्मा – ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा वर्मा श्री मोहम्मद अहमद – जिला सचिव/कार्यालय प्रभारी श्री मयाराम यादव – पूर्व प्रधान श्री अखिलेश मिश्रा श्री छैलू गुप्ता श्री आजाद श्री रमेश कुमार वर्मा श्री शेषराज गौतम श्री गौरी शंकर यादव – जिला सचिव श्री विनय त्रिपाठी – जिला महासचिव अंत में जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। जारीकर्ता: जिला कांग्रेस कमेटी, श्रावस्ती2
- बलरामपुर में निकाली 'मनरेगा बचाओ' पदयात्रा1
- बाराबंकी हाईवे पर दिनदहाड़े अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या। #बाराबंकी #barbanki #gonda #गोण्डा #बलरामपुर1
- Post by Israk khan1
- मनरेगा बचाओ अभियान: श्रावस्ती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प जनपद श्रावस्ती में आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विद्या मंत्री के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक के बाद झड़प की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता मनरेगा योजना में कथित अनियमितताओं, भुगतान में देरी और मजदूरों के हक से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस द्वारा रैली को आगे बढ़ने से रोकने पर माहौल गरमा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मनरेगा मजदूरों के अधिकारों की रक्षा की मांग की।1