logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*भीषण गर्मी में बढ़ी 'देसी फ्रिज' की डिमांड, सिरसागंज में मिट्टी के घड़ों की बिक्री में उछाल* *सिरसागंज (फिरोजाबाद), * भीषण गर्मी के कारण सिरसागंज में मिट्टी के घड़ों की मांग में भारी उछाल आया है। सूरज के तीखे तेवर और आसमान से बरसती आग ने जनजीवन बेहाल कर दिया है, ऐसे में लोग 'देसी फ्रिज' यानी मिट्टी के घड़ों को प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजार में इन दिनों पारंपरिक मटकों के साथ-साथ टोटी वाले आधुनिक घड़ों की बिक्री बढ़ गई है। सिरसागंज के मुख्य चौराहों और बिजली घर के पास मिट्टी के बर्तनों की अस्थाई दुकानें सज गई हैं, जहां सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ देखी जा सकती है। *सेहत के लिए फायदेमंद:* घड़े के पानी के औषधीय गुणों पर प्रकाश डालते हुए स्थानीय चिकित्सक डॉ. S.K अग्रवाल बताते हैं कि फ्रिज का पानी 'चिल्ड' तो होता है, लेकिन वह शरीर की कोशिकाओं को अचानक सिकोड़ देता है, जिससे गला खराब होने और पाचन बिगड़ने का डर रहता है। डॉ. अग्रवाल के अनुसार, मिट्टी के घड़े में सूक्ष्म छिद्र होते हैं जिनसे वाष्पीकरण होता है। यह प्रक्रिया पानी को शरीर के अनुकूल तापमान पर ठंडा करती है। मिट्टी की प्रकृति क्षारीय होती है, जो शरीर के pH संतुलन को बनाए रखती है और एसिडिटी से राहत देती है। *कुम्हारों की बल्ले-बल्ले:* मिट्टी को आकार देकर लोगों की प्यास बुझाने वाले स्थानीय कुम्हार प्रेमचंद बताते हैं कि इस बार गर्मी जल्दी और तेज पड़ने से उनका कारोबार अच्छा चल रहा है। उनके पास 8 लीटर से लेकर 20 लीटर तक के घड़े उपलब्ध हैं। बड़े घड़े की कीमत 300 रुपये तक है, जबकि छोटे मटके 120 रुपये में उपलब्ध हैं। लोग अब टोटी वाले घड़ों को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजार में घड़ा खरीदने आए गौरब मिश्रा ने कहा कि फ्रिज के पानी से गला खराब हो जाता है, जबकि घड़े का पानी सेहतमंद है। वहीं, गृहिणी मेघा सिंह का मानना है कि भीषण गर्मी में बच्चों के लिए घड़े का पानी ही सबसे सुरक्षित है। #Firozabad #firozabadnews

2 hrs ago
user_Gaurav Mishra patrakaar
Gaurav Mishra patrakaar
Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
973873f6-45a7-4001-85a7-2bcbd27e7807

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *कठफ़ोरी ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा फिरोजाबाद रेफर* *(फिरोजाबाद),* सिरसागंज थाना क्षेत्र के कठफ़ोरी ओवरब्रिज पर मंगलवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित हीरो स्प्लेंडर बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही कठफ़ोरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल सिरसागंज सरकारी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया है। दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर मृतक और घायल की पहचान के प्रयास कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण चालक संतुलन खो बैठा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
    1
    *कठफ़ोरी ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा फिरोजाबाद रेफर*
*(फिरोजाबाद),* सिरसागंज थाना क्षेत्र के कठफ़ोरी ओवरब्रिज पर मंगलवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित हीरो स्प्लेंडर बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही कठफ़ोरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल सिरसागंज सरकारी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया है।
दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर मृतक और घायल की पहचान के प्रयास कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण चालक संतुलन खो बैठा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • फिरोजाबाद शहर के थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित लालऊ रोड पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खड़ी स्क्रैप (कबाड़) गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब एक दर्जन गाड़ियां धू-धू कर जल उठीं।
    2
    फिरोजाबाद शहर के थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित लालऊ रोड पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खड़ी स्क्रैप (कबाड़) गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब एक दर्जन गाड़ियां धू-धू कर जल उठीं।
    user_PCT News
    PCT News
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Sachin Kumar
    1
    Sachin Kumar
    user_Sachin Kumar
    Sachin Kumar
    Actor फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by देवेंद्र सिंह पत्रकार
    1
    Post by देवेंद्र सिंह पत्रकार
    user_देवेंद्र सिंह पत्रकार
    देवेंद्र सिंह पत्रकार
    Local News Reporter फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • “ज़रा सोचिए… आपका बिजली रिचार्ज खत्म हो जाए और फिर भी घर की लाइट, पंखा और बच्चों की पढ़ाई बिना रुके चलती रहे—अब उत्तर प्रदेश में यही हकीकत बनने जा रही है! अपनी राय जरूर बताएं और जुड़े रहें MTF NEWS के साथ!”
    1
    “ज़रा सोचिए… आपका बिजली रिचार्ज खत्म हो जाए और फिर भी घर की लाइट, पंखा और बच्चों की पढ़ाई बिना रुके चलती रहे—अब उत्तर प्रदेश में यही हकीकत बनने जा रही है! 
अपनी राय जरूर बताएं और जुड़े रहें MTF NEWS के साथ!”
    user_MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by तेजपाल ऐू🙏🙏🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳
    1
    Post by तेजपाल ऐू🙏🙏🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳
    user_तेजपाल ऐू🙏🙏🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳
    तेजपाल ऐू🙏🙏🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • Post by Gyadeen Verma
    1
    Post by Gyadeen Verma
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • फिरोजाबाद व्हीकल सेंटर लालऊ रोड फिरोजाबाद में खड़ी स्क्रैप गाड़ियों में आग लगी थी जिसे फायर स्टेशन फिरोजाबाद की 02 गाड़ियों द्वारा बुझाया जा रहा है....... #Firozabad #firozabadnews #fecbookpost
    1
    फिरोजाबाद व्हीकल सेंटर लालऊ  रोड फिरोजाबाद में खड़ी  स्क्रैप गाड़ियों में आग लगी थी जिसे फायर स्टेशन फिरोजाबाद की 02 गाड़ियों द्वारा बुझाया जा रहा है.......
#Firozabad #firozabadnews #fecbookpost
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.