Shuru
Apke Nagar Ki App…
#श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
CHAIRMAN CRIME CONTROL
#श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- राजगढ़ ब्लॉक के निरीक्षण पर निकले डीएम, मुख्यमंत्री आवास, स्वास्थ्य केंद्र और गेहूं क्रय केंद्र का लिया जायजा मिर्जापुर, 08 मई 2026। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार के साथ विकास खंड राजगढ़ का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना, विकास खंड कार्यालय, गेहूं क्रय केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालयों तथा निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ग्राम पहाड़ी में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आवासों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि धरिकार बिरादरी के 14 गरीब परिवारों के लिए मुख्यमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 13 आवासों का निर्माण तेजी से चल रहा है। यहां कॉलोनी मॉडल विकसित किया जा रहा है, जिसमें बाउंड्रीवाल, मुख्य गेट, पेयजल सुविधा और टोकरी बुनाई के लिए वर्किंग शेड बनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर स्वरोजगार उपलब्ध कराने तथा सभी आवासों में शौचालय स्वीकृत करने के निर्देश दिए। बच्चों के लिए पार्क विकसित करने की बात भी कही गई। विकास खंड कार्यालय राजगढ़ के निरीक्षण के दौरान डीएम ने अभिलेखों और रजिस्टरों की जांच की। कई रजिस्टरों में पेज संख्या और प्रमाणित हस्ताक्षर न मिलने पर नाराजगी जताई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने तथा एक सप्ताह के भीतर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। राजकीय बीज भंडार केंद्र के निरीक्षण में स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध न होने और कक्ष बंद मिलने पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। पीसीएफ द्वारा संचालित गेहूं क्रय केंद्र ददरा हिनौता के निरीक्षण में किसानों ने खरीद व्यवस्था को संतोषजनक बताया। केंद्र प्रभारी ने जानकारी दी कि अब तक 22 किसानों से 959 कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में निरीक्षण के दौरान ओपीडी में संचारी रोग रजिस्टर न मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक ओपीडी में संचारी रोग रजिस्टर अनिवार्य रूप से रखा जाए। साथ ही अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बेहतर बनाए रखने, अलमारियों के ऊपर और पीछे जमी धूल हटाने तथा वार्डों की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। ग्राम सभा गढ़वा में निर्माणाधीन मुक्ति धाम (शवदाह गृह) का निरीक्षण करते हुए डीएम ने व्यवस्थाओं की सराहना की। यहां कार्यालय, मृत्यु प्रमाण पत्र सुविधा, बैठने की व्यवस्था, पूजा स्थल, शौचालय और प्रसाद वितरण स्थल विकसित किए गए हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय और पंचायत भवन के बेहतर निर्माण एवं सौंदर्यीकरण की भी प्रशंसा की गई। देर शाम जिलाधिकारी ने मड़िहान क्षेत्र के देवरी गांव में निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता से फोन पर वार्ता कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अपेक्षित प्रगति न होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।4
- हर घर नल योजना में भ्रष्टाचार पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, डीपीआरओ के पहुंचने से पहले भागे मिशन कर्मी हर घर नल योजना में भ्रष्टाचार पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, डीपीआरओ के पहुंचने से पहले भागे मिशन कर्मी रिपोर्टर सतीश सिंह जिगना/मीरजापुर, 8 मई 2026। छानबे क्षेत्र के अरंगी सरपती एवं नीबी गहरवार गांवों में शुक्रवार को पंचायत भवनों पर आयोजित चौपाल में हर घर नल योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार और लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। अरंगी सरपती में ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर रहा। नोडल अधिकारी डीपीआरओ संतोष कुमार श्रीवास्तव के पहुंचने से पहले ही मिशन कर्मी मौके से भाग निकले। ग्रामीण सरोज यादव ने बताया कि महुआरी खुर्द बस्ती में इंटरलॉकिंग के बीच पाइपलाइन टूटने से हजारों लीटर पानी रोज बर्बाद हो रहा है। पांच हजार की आबादी वाले गांव में आधी जनता पेयजल संकट से जूझ रही है। प्रधान शर्मीला देवी ने शिकायत की कि ऑपरेटर अक्सर कार्यक्षेत्र से गायब रहता है। इस पर डीपीआरओ ने तत्काल ऑपरेटर बदलने, आवास पात्रता सूची चस्पा करने व स्व-जनगणना में तेजी लाने के निर्देश दिए। मौके पर जिला समन्वयक सुनील उपाध्याय, प्रभारी एडीओ पंचायत बृजेश सिंह व पंचायत सहायक नेहा तिवारी मौजूद रहे। वहीं नीबी गहरवार में नलों के सूखे रहने और घाटों के कटान का मुद्दा प्रमुखता से उठा। प्रधान माधुरी सोनकर ने कहा कि घाटों के कटान पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। सेक्रेटरी प्रमोद कुमार ने समस्याएं सूचीबद्ध कीं। नोडल अधिकारी अरुण मिश्रा ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।3
- मीरजापुर में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, पुलिस बल ने किया पूर्वाभ्यास मीरजापुर : जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा आपात एवं विषम परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दंगा/बल्वा नियंत्रण ड्रिल का पूर्वाभ्यास कराया गया। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लाइन के नेतृत्व में आयोजित इस मॉक ड्रिल में जनपदीय पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। अभ्यास के दौरान बलवाइयों, अराजक तत्वों एवं शांति भंग करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए आवश्यक रणनीतियों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस बल को दंगा नियंत्रण के विभिन्न उपायों, शस्त्रों एवं उपकरणों की क्रियाशीलता की जांच, तथा विषम परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मॉक ड्रिल में निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी एवं रिक्रूट आरक्षीगण शामिल रहे। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य किसी भी आकस्मिक स्थिति में कानून व्यवस्था को प्रभावी रूप से बनाए रखना और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।4
- मीरजापुर की जिगना पुलिस ने एक बड़े हेरोइन तस्कर दिलीप सिंह उर्फ गुड्डू को हरगढ़ बाजार के पास से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लगभग ₹1 लाख मूल्य की 5.33 ग्राम अवैध हेरोइन और ₹3000 नकद बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।3
- मिर्जापुर के चुनार स्थित रूबी भारत गैस एजेंसी पर ग्राहकों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। केवाईसी और अन्य समस्याओं के चलते एजेंसी पर भारी भीड़ जमा हो गई है, जिससे ग्राहकों को परेशानी हो रही है। उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से इस समस्या के तत्काल समाधान की मांग की है।2
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन1
- मिर्जापुर के भटेवरा गांव में एक विवाह समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लड़के पक्ष के दो युवकों ने नशे में लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें लड़की पक्ष के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत कर हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- आज थाना जिगना पर रिक्रूट आराछियों से मिलकर उनकी ट्रेनिंग के बारे में तथा स्वास्थ्य, खाने-पीने की सुविधा के बारे में उनसे जानकारी की गई तथा पुलिस के कार्य व आचरण तथा सोशल मीडिया के प्रयोग के बारे में उनको विस्तार से समझाया गया इस मीटिंग के उपरांत उनके साथ बैठकर भोजन भी किया गया। आज थाना जिगना पर रिक्रूट आराछियों से मिलकर उनकी ट्रेनिंग के बारे में तथा स्वास्थ्य, खाने-पीने की सुविधा के बारे में उनसे जानकारी की गई तथा पुलिस के कार्य व आचरण तथा सोशल मीडिया के प्रयोग के बारे में उनको विस्तार से समझाया गया इस मीटिंग के उपरांत उनके साथ बैठकर भोजन भी किया गया।1