logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Baghpat: शूटर दादी प्रकाशी तोमर की तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती, दूसरी बार फटी नाक की नस बागपत के जौहड़ी गांव निवासी शूटर प्रकाशी तोमर ने 60 साल की उम्र में निशानेबाजी शुरू की और कई पदक जीते। उनकी तबीयत खराब चल रही है। एक माह पहले भी नाक की नस फटने पर उन्हें नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जौहड़ी गांव की विश्वविख्यात शूटर दादी प्रकाशी तोमर की तबीयत रविवार शाम को एक बार फिर बिगड़ गई। नाक की नस फटने के कारण उन्हें गंभीर रक्तस्राव हुआ, जिसके बाद उन्हें बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटे रामबीर सिंह और शूटर सीमा तोमर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। रामबीर सिंह ने बताया कि रविवार रात दादी अपने बिस्तर पर लेटी थीं, तभी उनकी नाक से खून बहने लगा जो रुका नहीं। रात में ही उन्हें बड़ौत के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया। डॉक्टरों ने दादी की नाक में बत्ती लगाकर खून बहने से रोका।  उनकी बेटी शूटर सीमा तोमर ने जानकारी दी कि करीब एक महीने पहले भी इसी तरह नाक की नस फटने से खून बहा था। तब उन्हें नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 18 मार्च को वहां से छुट्टी मिलने के बाद वह घर लौट आई थीं। अब एक माह बाद यह समस्या फिर से सामने आई है। उनकी बिगड़ती हालत से प्रशंसक भी चिंतित हैं। प्रकाशी तोमर ने 60 वर्ष की उम्र में पिस्तौल से निशानेबाजी शुरू की थी। इस उम्र में उन्होंने कई पदक जीतकर विश्वभर में ख्याति प्राप्त की। उनके जीवन के संघर्ष और उपलब्धियों पर आधारित बॉलीवुड फिल्म ''सांड की आंख'' भी बनी है। उनकी कहानी ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है।

2 hrs ago
user_Mohit Kumar
Mohit Kumar
Local News Reporter बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
aa263594-a9ad-4fdb-9d8e-b5743f21081b

Baghpat: शूटर दादी प्रकाशी तोमर की तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती, दूसरी बार फटी नाक की नस बागपत के जौहड़ी गांव निवासी शूटर प्रकाशी तोमर ने 60 साल की उम्र में निशानेबाजी शुरू की और कई पदक जीते। उनकी तबीयत खराब चल रही है। एक माह पहले भी नाक की नस फटने पर उन्हें नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जौहड़ी गांव की विश्वविख्यात शूटर दादी प्रकाशी तोमर की तबीयत रविवार शाम को एक बार फिर बिगड़ गई। नाक की नस फटने के कारण उन्हें गंभीर रक्तस्राव हुआ, जिसके बाद उन्हें बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटे रामबीर सिंह और शूटर सीमा तोमर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। रामबीर सिंह ने बताया कि रविवार रात दादी अपने बिस्तर पर लेटी थीं, तभी उनकी नाक से खून बहने लगा जो रुका नहीं। रात में ही उन्हें बड़ौत के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया। डॉक्टरों ने दादी की नाक में बत्ती लगाकर खून बहने से रोका।  उनकी बेटी शूटर सीमा तोमर ने जानकारी दी कि करीब एक महीने पहले भी इसी तरह नाक की नस फटने से खून बहा था। तब उन्हें नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 18 मार्च को वहां से छुट्टी मिलने के बाद वह घर लौट आई थीं। अब एक माह बाद यह समस्या फिर से सामने आई है। उनकी बिगड़ती हालत से प्रशंसक भी चिंतित हैं। प्रकाशी तोमर ने 60 वर्ष की उम्र में पिस्तौल से निशानेबाजी शुरू की थी। इस उम्र में उन्होंने कई पदक जीतकर विश्वभर में ख्याति प्राप्त की। उनके जीवन के संघर्ष और उपलब्धियों पर आधारित बॉलीवुड फिल्म ''सांड की आंख'' भी बनी है। उनकी कहानी ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • BAGHPAT DESK :- सड़क पर स्टंट और लापरवाही का खतरनाक खेल एक बार फिर सामने आया है। बागपत में शुगर मिल के पास हाइवे पर एक बाइक पर छह युवक और एक किशोर सवार होकर तेज रफ्तार में दौड़ते नजर आए। इस खतरनाक करतब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में आक्रोश और चिंता बढ़ गई है। एक बाइक पर सात लोग, नियमों की खुली धज्जियां वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ही मोटरसाइकिल पर सात लोग सवार हैं। कुछ युवक बाइक की टंकी पर बैठे हैं, जबकि अन्य पीछे लटके हुए हैं, जो सड़क सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी को दर्शाता है। हाइवे पर तेज रफ्तार से दौड़ी बाइक बताया जा रहा है कि यह घटना शुगर मिल के पास हाइवे की है, जहां युवक तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाते नजर आए। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। खुद के साथ दूसरों की जान भी खतरे में इस तरह की लापरवाही न केवल बाइक सवारों के लिए जानलेवा है, बल्कि अन्य वाहन चालकों के लिए भी बड़ा खतरा पैदा करती है। छोटी सी गलती बड़े हादसे में बदल सकती है। स्थानीय लोगों में नाराजगी स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं अक्सर देखने को मिलती हैं। उनका आरोप है कि पुलिस की सख्ती के अभाव में युवाओं में नियमों का डर खत्म हो गया है। सख्त कार्रवाई की उठी मांग लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर सड़क सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है। लोग इसे गैरजिम्मेदाराना और खतरनाक व्यवहार बता रहे हैं।
    1
    BAGHPAT DESK :- सड़क पर स्टंट और लापरवाही का खतरनाक खेल एक बार फिर सामने आया है। बागपत में शुगर मिल के पास हाइवे पर एक बाइक पर छह युवक और एक किशोर सवार होकर तेज रफ्तार में दौड़ते नजर आए।
इस खतरनाक करतब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में आक्रोश और चिंता बढ़ गई है।
एक बाइक पर सात लोग, नियमों की खुली धज्जियां
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ही मोटरसाइकिल पर सात लोग सवार हैं। कुछ युवक बाइक की टंकी पर बैठे हैं, जबकि अन्य पीछे लटके हुए हैं, जो सड़क सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी को दर्शाता है।
हाइवे पर तेज रफ्तार से दौड़ी बाइक
बताया जा रहा है कि यह घटना शुगर मिल के पास हाइवे की है, जहां युवक तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाते नजर आए। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।
खुद के साथ दूसरों की जान भी खतरे में
इस तरह की लापरवाही न केवल बाइक सवारों के लिए जानलेवा है, बल्कि अन्य वाहन चालकों के लिए भी बड़ा खतरा पैदा करती है। छोटी सी गलती बड़े हादसे में बदल सकती है।
स्थानीय लोगों में नाराजगी
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं अक्सर देखने को मिलती हैं। उनका आरोप है कि पुलिस की सख्ती के अभाव में युवाओं में नियमों का डर खत्म हो गया है।
सख्त कार्रवाई की उठी मांग
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर सड़क सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है। लोग इसे गैरजिम्मेदाराना और खतरनाक व्यवहार बता रहे हैं।
    user_Instant News 24Hr
    Instant News 24Hr
    पत्रकार Baghpat, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग, मुजफ्फरनगर भट्ठा मजदूरों को कराया बंधन मुक्त, 37 भट्टा बंधक मजदूरों को कराया बंधन मुक्त, कोर्ट के आदेश पर कराया भट्टा मजदूरों को कराया बंधन मुक्त, SDM कृष्णकांत ने मौके पर पहुँचकर कराया बंधन मुक्त, भारी पुलिस फोर्स भी मौके पर रही मौजूद, अपनी देखरेख में बंधक मजदूरों को किया रवाना, बुढाना तहसील के हबीबपुर गांव का मामला।।
    1
    मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग,
मुजफ्फरनगर भट्ठा मजदूरों को कराया बंधन मुक्त,
37 भट्टा बंधक मजदूरों को कराया बंधन मुक्त,
कोर्ट के आदेश पर कराया भट्टा मजदूरों को कराया बंधन मुक्त,
SDM कृष्णकांत ने मौके पर पहुँचकर कराया बंधन मुक्त,
भारी पुलिस फोर्स भी मौके पर रही मौजूद,
अपनी देखरेख में बंधक मजदूरों को किया रवाना,
बुढाना तहसील के हबीबपुर गांव का मामला।।
    user_खालिद सिददीकी
    खालिद सिददीकी
    Court reporter बुढाना, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ITI ke bare mein aur kuchh Janna Hai to mujhse sampark Karen mere channel ko like aur follow Karen subscribe kijiye
    1
    ITI ke bare mein aur kuchh Janna Hai to mujhse sampark Karen mere channel ko like aur follow Karen subscribe kijiye
    user_Monu Sharma
    Monu Sharma
    Teacher सोनीपत, सोनीपत, हरियाणा•
    19 hrs ago
  • महिला 5 साल के बकरे के बच्चे को काट कर ले जा रही थी बाहर तभी हुआ चमत्कार और खुला पेटी एयरपोर्ट पर
    1
    महिला 5 साल के बकरे के बच्चे को काट कर ले जा रही थी बाहर तभी हुआ चमत्कार और खुला पेटी एयरपोर्ट पर
    user_Natural News
    Natural News
    Newspaper publisher सोनीपत, सोनीपत, हरियाणा•
    20 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने लखनऊ में हो रही पदयात्रा को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा— "सुना है पदयात्रा हो रही थी लखनऊ में और इतनी भीषण गर्मी में कोई काला चश्मा नहीं लगाए। ये प्रैक्टिस है कि विपक्ष में ऐसे ही आंदोलन करना पड़ेगा।"
    1
    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने लखनऊ में हो रही पदयात्रा को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा— "सुना है पदयात्रा हो रही थी लखनऊ में और इतनी भीषण गर्मी में कोई काला चश्मा नहीं लगाए। ये प्रैक्टिस है कि विपक्ष में ऐसे ही आंदोलन करना पड़ेगा।"
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    18 min ago
  • शामली जनपद के थाना कोतवाली शामली पुलिस ने “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 300 ग्राम अवैध चरस तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के नेतृत्व में जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी व बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से “ऑपरेशन सवेरा” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में कोतवाली शामली पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अंकूर पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम लिलौन को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद 300 ग्राम चरस की अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 30 हजार रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही उसके पास से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है। इस संबंध में थाना कोतवाली शामली पर अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट एवं आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में आगे की जांच की जा रही है।
    1
    शामली जनपद के थाना कोतवाली शामली पुलिस ने “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 300 ग्राम अवैध चरस तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के नेतृत्व में जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी व बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से “ऑपरेशन सवेरा” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में कोतवाली शामली पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अंकूर पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम लिलौन को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद 300 ग्राम चरस की अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 30 हजार रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही उसके पास से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है। इस संबंध में थाना कोतवाली शामली पर अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट एवं आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में आगे की जांच की जा रही है।
    user_Pankaj Upadhyay
    Pankaj Upadhyay
    Journalist शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by SONU DISH TV = 📡
    1
    Post by SONU DISH TV = 📡
    user_SONU DISH TV = 📡
    SONU DISH TV = 📡
    Handloom Weaver सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ismein ITI ke bare mein bharpur baten
    1
    ismein ITI ke bare mein bharpur baten
    user_Monu Sharma
    Monu Sharma
    Teacher सोनीपत, सोनीपत, हरियाणा•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.