दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर कार-ट्रक भिड़ंत, छह घायल देवल गांव के पास हादसा, बच्ची समेत सभी अस्पताल में भर्ती दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर कार-ट्रक भिड़ंत, छह घायल देवल गांव के पास हादसा, बच्ची समेत सभी अस्पताल में भर्ती दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर रामराज क्षेत्र के गांव देवल के समीप एक कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार एक बच्ची सहित छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जानसठ सीएचसी तथा बिजनौर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना रविवार को हुई। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी कार चालक जयसिंह अपनी कार में ब्रह्मानंद, मनवर सिंह, सूरज, तीन वर्षीय बच्ची ऋतिका और एक अज्ञात महिला के साथ बिजनौर से दिल्ली की ओर जा रहे थे। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव देवल के पास पहुंचते ही कार चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान कार दो ट्रकों के बीच फंस गई। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार की खिड़की कुल्हाड़ी से काटकर घायलों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल कार चालक जयसिंह और तीन वर्षीय बच्ची ऋतिका को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य घायलों को बिजनौर जिला अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात बाधित हुआ। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया और यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मौ फरीद अंसारी मीरापुर मुजफ्फरनगर
दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर कार-ट्रक भिड़ंत, छह घायल देवल गांव के पास हादसा, बच्ची समेत सभी अस्पताल में भर्ती दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर कार-ट्रक भिड़ंत, छह घायल देवल गांव के पास हादसा, बच्ची समेत सभी अस्पताल में भर्ती दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर रामराज क्षेत्र के गांव देवल के समीप एक कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार एक बच्ची सहित छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जानसठ सीएचसी तथा बिजनौर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना रविवार को हुई।
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी कार चालक जयसिंह अपनी कार में ब्रह्मानंद, मनवर सिंह, सूरज, तीन वर्षीय बच्ची ऋतिका और एक अज्ञात महिला के साथ बिजनौर से दिल्ली की ओर जा रहे थे। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव देवल के पास पहुंचते ही कार चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान कार दो ट्रकों के बीच फंस गई। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस
ने राहगीरों की मदद से कार की खिड़की कुल्हाड़ी से काटकर घायलों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल कार चालक जयसिंह और तीन वर्षीय बच्ची ऋतिका को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य घायलों को बिजनौर जिला अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात बाधित हुआ। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया और यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मौ फरीद अंसारी मीरापुर मुजफ्फरनगर
- Post by Vijay rathi1
- Post by मो फरीद अंसारी1
- Cute Bengauli Girl React Flirting Boy cuteness And Beautiful Comment like1
- मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल कस्बे में किड्स हैवन पब्लिक स्कूल के चौकीदार राजकुमार उर्फ राजू (50) का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में संपन्न हुआ। सनसनीखेज हत्या की इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव घर पहुँचा, परिजनों में कोहराम मच गया। चरथावल-थानाभवन मार्ग स्थित श्मशान घाट पर हुए अंतिम संस्कार में स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और परिचितों की भारी भीड़ उमड़ी। सभी ने नम आंखों से राजू को अंतिम विदाई दी। मृतक की पत्नी सुनीता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजू परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, उनकी मृत्यु से परिवार के सामने आजीविका का गहरा संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। अंतिम संस्कार के दौरान लोगों में आरोपियों के प्रति भारी रोष देखा गया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच तेजी से जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।1
- लोईयां फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में वांछित आरोपी गिरफ्तार मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के लोईयां गांव में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से .32 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा, चार जिंदा कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। क्षेत्राधिकारी दौराला के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार था और घटना में शामिल था। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोचा और अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। #MeerutNews #Encounter #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #LawAndOrder #PoliceAction1
- मुजफ्फरनगर में आज थाना बुढ़ाना पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार करते हुए तस्कर के कब्जे से 24.660 किलोग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 12.5लख रुपए व एक आल्टो कार की बरामद । बाइट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा1
- जनपद मुजफ्फरनगर की रामराज थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना को लेकर जानसठ क्षेत्राधिकारी ऋषिका सिंह जानकारी देती हुई1
- Post by Vijay rathi1