Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ट्रांजिट विजिट पर खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे विमानतल पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को ट्रांजिट विजिट पर खजुराहो विमानतल पहुंचे। इस दौरान छतरपुर विधायक ललिता यादव, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, चंद्रभान सिंह गौतम सहित प्रशासनिक अधिकारियों में प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एसपी अगम जैन, एएसपी आदित्य पटले, एसडीएम विशा माधवानी द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री नई दिल्ली के लिए प्लेन से रवाना हुए।
राजू जोशी महाराज

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by गणेश यादव1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- भारतीय किसान संघ ने सोमवार को किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री व कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरी ने मीडिया को जानकारी दी कि किसानों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए यह ज्ञापन दिया गया है।1
- *भीषण गर्मी से पहले नगर परिषद घुवारा अलर्ट, फायर ब्रिगेड वाहन किया अपडेट — आगजनी से निपटने के लिए 24 घंटे तैयार अमला* *आग लगते ही पहुंचेगी मदद, घुवारा में फायर ब्रिगेड वाहन हुआ पूरी तरह तैयार* भगवां// भीषण गर्मी के मौसम में अक्सर खेतों और आसपास के क्षेत्रों में आगजनी की घटनाएं सामने आती हैं। इसी संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद घुवारा ने समय रहते बड़ा कदम उठाया है। परिषद द्वारा फायर ब्रिगेड वाहन को पूरी तरह अपडेट और सर्विस कराकर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार कर दिया गया है। बता दे कि नगर परिषद अध्यक्ष गुड्डी जाहर सिंह के नेतृत्व में हाल ही में फायर ब्रिगेड वाहन की विशेष सर्विसिंग कराई गई, जिससे किसी भी आगजनी की घटना पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके।उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में खेतों में खड़ी फसल और नगर के आसपास के इलाकों में आग लगने की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए नगर परिषद ने पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। नगर परिषद अध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही नागरिकों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा,ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना देकर सहायता प्राप्त की जा सके। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड वाहन को जल्द ही चौकी परिसर में तैनात किया जाएगा। इस विशेष आपदा से निपटने के लिए 6 कर्मचारियों की टीम तैयार रखी गई है, जो 24 घंटे आम जनता की सेवा के लिए मुस्तैद रहेगी। नगर परिषद ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना न हो, लेकिन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरा अमला पूरी तरह सतर्क और तैयार है।1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हटा, जिला दमोह में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन1
- ककरहाई हत्याकांड का खुलासा; आधी रात को फोन कर बुलाया, खाने-पीने को लेकर हुआ विवाद फिर आंख में मार दी गोली; पन्ना जिले के थाना अमानगंज अंतर्गत ग्राम ककरहाई भटवा में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 48 घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। 22 वर्षीय युवक बलीराम चौधरी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी दीपेन्द्र सिंह बुन्देला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, मृतक बलीराम चौधरी दिनांक 22 फरवरी की रात करीब 2 बजे एक फोन आने के बाद अपनी मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था। जब वह सुबह तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान बलीराम की मोटरसाइकिल ग्राम खिरवा हार में लावारिस हालत में मिली और पास ही अमान सिंह बुन्देला के खेत की झोपड़ी के बाहर बलीराम का शव बरामद हुआ। मृतक की दाहिनी आंख में गोली लगने के गहरे निशान थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रवि सिंह जादौन के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की मदद ली गई। *परिजनों ने अमानगंज सामयुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर किया था प्रदर्शन* घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों एवं आस-पास के ग्रामीणों में आक्रोश व्यप्त हो गया। जिसके बाद परिजनों ने अमानगंज सामयुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर सैकड़ो की संख्या में परिजन व ग्रामवासी एकत्र हुए और चक्काजाम किया। परिजनों की मांग की थी आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए और मृतक की पत्नी को जिंदगी गुजर करने के लिए जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाए क्योंकि मृतक बलिराम चौधरी ही अपने परिवार का मजदूरी करके भरण पोषण किया करता था। करीब दो घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ था। *संदेही को पकड़ा पूंछतांछ में उगले राज* पुलिस को सूचना मिली कि घटना के समय संदेही दीपेन्द्र सिंह बुन्देला को घटनास्थल के आसपास देखा गया था। जब संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखा गया 12 बोर का देशी कट्टा और खाली खोखे बरामद किए गए। चूंकि मृतक अनुसूचित जाति वर्ग से था, इसलिए पुलिस ने हत्या (धारा 103(1) BNS) के साथ-साथ SC/ST एक्ट और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। *एडिशनल एसपी बोली खाने-पीने के द्वारान हुआ था विवाद* जब इस पूरे मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मृतक बलिराम चौधरी एवं आरोपी दीपेंद्र सिंह बुंदेला के बीच खाने-पीने की किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद आरोपी ने आवेश में आ कर बलिराम की हत्या कर दी थी।1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- भारतीय किसान संघ ने सोमवार को किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री व कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरी ने मीडिया को जानकारी दी कि किसानों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए यह ज्ञापन दिया गया है।1
- टीकमगढ़ शहर की ट्रेफिक व्यवस्था हुई बेपटरी स्टेट बैंक के पास लगा रात्रि जाम वाहन चालकों को हुई परेशानी1