logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निरीक्षण एवं कार्रवाई कोटपा एक्ट एवं तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान संबंधी दिशा-निर्देशों के पालन की जांच तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निरीक्षण एवं कार्रवाई कोटपा एक्ट एवं तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान संबंधी दिशा-निर्देशों के पालन की जांच गोटेगांव। विकासखंड में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर में तंबाकू नियंत्रण कानून कोटपा एक्ट 2003 तथा तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान संबंधी दिशा-निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निरीक्षण एवं कार्रवाई की गई।जिला नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब खातरकर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान कोटपा एक्ट 2003 की धारा 4 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान तथा धारा 6 के तहत नाबालिगों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री से संबंधित प्रावधानों की जांच की गई। उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधितों को आवश्यक समझाइश दी गई। इसी क्रम में कोटपा एक्ट की धारा 5 के अंतर्गत तंबाकू उत्पादों के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष विज्ञापन, प्रचार-प्रसार एवं प्रोत्साहन से संबंधित प्रावधानों का भी निरीक्षण किया गया तथा उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान शिक्षण संस्थान को तंबाकू मुक्त बनाए रखने के लिए तम्बाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधितों को निर्देशित किया गया। विद्यार्थियों एवं आमजन को तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए तंबाकू से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। जिला नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब खातरकर ने कहा कि तंबाकू नियंत्रण कानून का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के साथ ही युवाओं एवं विद्यार्थियों को तंबाकू की लत से बचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि तंबाकू उत्पादों के सेवन एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निरंतर निरीक्षण एवं जागरूकता गतिविधियां जारी रहेंगी।

11 hrs ago
user_Raghunath Rai
Raghunath Rai
Local News Reporter गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago
825014ad-0d0b-448d-9a43-44b725b90a09

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • EXPRESS MP CG NEWS
    1
    EXPRESS MP CG NEWS
    user_Ashish Dubey Journalist
    Ashish Dubey Journalist
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • उमरिया- UGC कानून के खिलाफ उमरिया में सवर्णों का शक्ति प्रदर्शन हजारों की भीड़ ने लगाए यूजीसी गो बैक के नारे
    1
    उमरिया- UGC कानून के खिलाफ उमरिया में सवर्णों का शक्ति प्रदर्शन 
हजारों की भीड़ ने लगाए यूजीसी गो बैक के नारे
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बड़बानी - बड़वानी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही 1 करोड रुपये से अधिक मूल्य के अवैध गांजे की फसल जब्त
    1
    बड़बानी - बड़वानी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही 
1 करोड रुपये से अधिक मूल्य के अवैध गांजे की फसल जब्त
    user_Ashish dubey
    Ashish dubey
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • 📢 छात्रों की गूंज — करेली कॉलेज में रजिस्ट्रेशन प्रारंभ 📢 छात्रों की आवाज़ को मजबूती देने और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुँचाने के लिए यूथ कांग्रेस करेली एवं NSUI करेली द्वारा “छात्रों की गूंज” हेतु रजिस्ट्रेशन अभियान चलाया गया इस दौरान युवा कांग्रेस एवं NSUI के साथियों के साथ महात्मा गांधी महाविद्यालय करेली में छात्र छात्राओं से संवाद किया,,
    1
    📢 छात्रों की गूंज — करेली कॉलेज में रजिस्ट्रेशन प्रारंभ 📢

छात्रों की आवाज़ को मजबूती देने और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुँचाने के लिए
यूथ कांग्रेस करेली एवं NSUI करेली द्वारा “छात्रों की गूंज” हेतु रजिस्ट्रेशन अभियान चलाया गया इस दौरान युवा कांग्रेस एवं NSUI के साथियों के साथ महात्मा गांधी महाविद्यालय करेली में छात्र छात्राओं से संवाद किया,,
    user_प्रदीप शर्मा करेली
    प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • एसपी की जनसुनवाई में पहुंचीं 55 शिकायतें, शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश जबलपुर। आम जनता की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें पति-पत्नी एवं पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी मामले, मारपीट और साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें शीघ्र वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एसपी ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों से शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को राहत पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 अंजना तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर एवं देहात के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने स्तर पर जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतें सुनी गईं। #Jabalpur #JabalpurPolice #SPJabalpur #SamaptUpadhyay #JanSunwai #PoliceJanSunwai #PublicHearing #JabalpurNews #PoliceAction #CyberCrime #CrimeNews #MadhyaPradeshNews
    4
    एसपी की जनसुनवाई में पहुंचीं 55 शिकायतें, शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जबलपुर। आम जनता की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
जनसुनवाई के दौरान कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें पति-पत्नी एवं पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी मामले, मारपीट और साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें शीघ्र वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
एसपी ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों से शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को राहत पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 अंजना तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर एवं देहात के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने स्तर पर जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतें सुनी गईं।
#Jabalpur #JabalpurPolice #SPJabalpur #SamaptUpadhyay #JanSunwai #PoliceJanSunwai #PublicHearing #JabalpurNews #PoliceAction #CyberCrime #CrimeNews #MadhyaPradeshNews
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सुरलाखापा में ऋषि पंचमी पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया सुरलाखापा में ऋषि पंचमी पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अफसर का बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी ग्रामवासी मौजूद रहे
    1
    सुरलाखापा में ऋषि पंचमी पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया
सुरलाखापा में ऋषि पंचमी पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया
इस अफसर का बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी ग्रामवासी मौजूद रहे
    user_Advocate Anshul Jain Journalist
    Advocate Anshul Jain Journalist
    हर्रई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शाम 7 बजे मां नर्मदा जी की महाआरती विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ संपन्न होती 🌺🙏 झांसी घाट में प्रतिदिन मां नर्मदा की महाआरती 🙏🌺 गोटेगांव के पावन झांसी घाट पर प्रतिदिन शाम 7 बजे मां नर्मदा जी की महाआरती विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ संपन्न होती है। महाआरती में आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां नर्मदा का पूजन-वंदन करते हैं और धर्म लाभ प्राप्त करते हैं। 🌿🙏 ✨ मां नर्मदे हर! ✨
    1
    शाम 7 बजे मां नर्मदा जी की महाआरती विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ संपन्न होती
🌺🙏 झांसी घाट में प्रतिदिन मां नर्मदा की महाआरती 🙏🌺
गोटेगांव के पावन झांसी घाट पर प्रतिदिन शाम 7 बजे मां नर्मदा जी की महाआरती विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ संपन्न होती है।
महाआरती में आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां नर्मदा का पूजन-वंदन करते हैं और धर्म लाभ प्राप्त करते हैं। 🌿🙏
✨ मां नर्मदे हर! ✨
    user_Raghunath Rai
    Raghunath Rai
    Local News Reporter गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दमोह- त्योहारों को लेकर हटा अनुभाग में पुलिस अलर्ट
    1
    दमोह- त्योहारों को लेकर हटा अनुभाग में पुलिस अलर्ट
    user_Ashish Dubey Journalist
    Ashish Dubey Journalist
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शहडोल-14 किलोमीटर घूमकर स्कूद जाने को मजबूर छात्र
    1
    शहडोल-14 किलोमीटर घूमकर स्कूद जाने को मजबूर छात्र
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.