जादूगर शंकर सम्राट 10 साल बाद झुमरी तिलैया में फिर लौट रहा मैजिक शो, नए अंदाज में होगा मनोरंजन और संदेश झुमरी तिलैया: आज आयोजित प्रेस वार्ता में मैजिक शो टीम ने मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए जानकारी दी कि करीब 10 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर भव्य मैजिक शो झुमरी तिलैया की धरती पर आयोजित होने जा रहा है। इस बार शो पूरी तरह नए अंदाज और नई प्रस्तुतियों के साथ दर्शकों के सामने आएगा। आयोजकों ने बताया कि पिछले वर्षों में उनके कार्यक्रमों को दर्शकों ने काफी सराहा था और इस बार भी उन्हें पूरा विश्वास है कि लोग इस नए मैजिक शो को पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग सोशल मीडिया और मोबाइल में व्यस्त रहते हैं, ऐसे में यह लाइव मैजिक शो परिवार के साथ बैठकर मनोरंजन का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा। इस शो में विदेशी शैली के कई आकर्षक मैजिक प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें माइंड रीडिंग, टेलीपैथी, त्राटक और मेस्मेरिज्म जैसे करीब 36 बड़े आइटम शामिल होंगे। दो घंटे के इस शो का आयोजन प्रतिदिन किया जाएगा। सामान्य दिनों में शो का समय शाम 4 बजे और शाम 6:30 बजे होगा, जबकि रविवार को दर्शकों की भीड़ को देखते हुए तीन शो—दोपहर 1 बजे, 4 बजे और शाम 6:30 बजे आयोजित किए जाएंगे। इस बार शो का मुख्य आकर्षण जलती आग से लड़की का प्रकट होना, लाइव डायनासोर की प्रस्तुति और दर्शकों को मंच पर बुलाकर उनके मन की बात पढ़ना होगा, जो कार्यक्रम को और भी रोमांचक बनाएगा। कार्यक्रम का आयोजन दुर्गा मंडप, बेलाटांड सिनेमा हॉल के समीप किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि वे पिछले लगभग 18-20 वर्षों से मैजिक शो कर रहे हैं और झुमरी तिलैया उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा है, जिससे उनका खास लगाव है। इस बार शो की खास बात यह भी होगी कि मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी दिया जाएगा। भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, नशा मुक्ति, जल संरक्षण और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जैसे सामाजिक मुद्दों को मैजिक के माध्यम से थीम बनाकर प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि लोगों को मनोरंजन के साथ जागरूकता का संदेश भी मिल सके। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ इस अनोखे मैजिक शो का आनंद लें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के इस प्रयास का हिस्सा बनें।

- नए एसपी का सख्त संदेश: अपराधियों की अब खैर नहीं, तस्करी और अवैध वसूली के खिलाफ चलेगा कड़ा अभियान1
- कोडरमा। जिले के डोमचांच नगर क्षेत्र स्थित टैक्सी स्टैंड में अव्यवस्थित यातायात के कारण एक एंबुलेंस लंबी देर तक जाम में फंसी रही, जिससे मरीज की हालत गंभीर होने की आशंका बढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों और ट्रैफिक नियंत्रण की कमी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। घटना ने एक बार फिर यातायात व्यवस्था और आपात सेवाओं की सुचारु आवाजाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाने वाला गिरोह धराया, जीआरपी ने दो महिला समेत तीन को पकड़ा कोडरमा जीआरपी ने ट्रेन में छिनतई और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि ये लोग ट्रेन में चढ़कर पहले यात्रियों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही मोबाइल व सामान उड़ा लेते थे। संदेह के आधार पर पकड़े जाने के बाद पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुटी है।1
- Post by Sunil Kumar journalist1
- झुमरी तिलिया शहर के रेलवे स्टेशन ओवर ब्रिज के समीप किसी विवाद को लेकर फोटो चालक ने यात्री को मारकर बुरी तरह से किया घायल दोनों को पुलिस ले गई थाने। #viralpost2025 #jharkhandupdates #KodermaNews #JharkhandNews1
- गया–रजौली मार्ग SH-70 पर मुरली बाजार के पास अभी-अभी एक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक बलेनो कार बराती से लौट रही थी, तभी चालक संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित कार पहले बिजली के खंभे से टकराई और फिर एक घर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूटकर झूलने लगा और करकट से बना घर का छप्पर भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ी जनहानि की खबर नहीं है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है क्योंकि घटना के करीब दो घंटे बीत जाने के बावजूद परनदाबर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। #News Of Nawada #Sirdala News #Parnadabar News1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- कोडरमा: अंतर्राजीय चोर गिरोह के खिलाफ जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार1