पलिया नगर में डीजल-पेट्रोल को लेकर फैली अफवाहों के कारण इन दिनों पेट्रोल पम्पों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। स्थिति यह है कि वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं और लोग बड़ी मात्रा में डीजल खरीदकर ड्रमों में भरवाकर ले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लोग डेढ़-डेढ़ लाख रुपये तक का डीजल ड्रमों में भरवाकर ले जा रहे हैं, जिसके चलते पम्पों पर अचानक दबाव बढ़ गया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि एक तरफ पम्प पर तेल का टैंकर पहुंचता है और दूसरी ओर थोड़ी ही देर में स्टॉक खत्म हो जाता है। जानकारों का कहना है कि डीजल-पेट्रोल को लेकर ऐसी स्थिति केवल पलिया क्षेत्र में ही देखने को मिल रही है। जिले की अन्य तहसीलों जैसे गोला, निघासन, धौरहरा और लखीमपुर के साथ-साथ पड़ोसी जिलों पीलीभीत, शाहजहांपुर और हरदोई में कहीं भी इस तरह की मारामारी नहीं है। पम्प संचालकों का कहना है कि जब ग्राहक बड़ी मात्रा में डीजल खरीदने आ रहे हैं तो वे मना भी नहीं कर सकते। वहीं तेल कंपनियों का कहना है कि आप जितने टैंकर का भुगतान करेंगे, उतनी आपूर्ति उपलब्ध है और फिलहाल डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद नगर में अफवाहों के चलते स्थिति बिगड़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते स्थानीय प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो अनावश्यक अफरा-तफरी और बढ़ सकती है।

- पलिया। नगर के मोहल्ला रंगरेजान में गंदगी और जलनिकासी की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। यहां नाली के नीचे से पानी निकलकर पास के एक खाली पड़े प्लॉट में जमा हो रहा है। लगातार गंदा पानी भरने से आसपास के मकानों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, वहीं गंदगी और बदबू से मोहल्ले के लोग काफी परेशान हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक नाली काफी समय से नीचे से चोक पड़ी है, जिसके कारण गंदा पानी बहने के बजाय पास के खाली प्लॉट में जमा हो रहा है। प्लॉट में कूड़ा-करकट और सड़ा हुआ पानी इकट्ठा होने से मोहल्ले में दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रामक और जानलेवा बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। मोहल्ले के चंकी गुप्ता ने बताया कि नाली लंबे समय से चोक है और उसका सारा पानी उनके मकान के पास खाली प्लॉट में भर रहा है। इससे उनके मकान की नींव को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका प्रशासन को अवगत भी कराया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द नाली की सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को गंदगी और बीमारी के खतरे से राहत मिल सके।1
- *✍️एक बार फिर शेर ने इंदिरा नगर निवासी प्रगट सिंह को बनाया अपना निवाला।* *✍️शाम को घर जाते समय शेर ने प्रगट सिंह पर हमला कर गन्ने के खेत में खींच ले गया।* *✍️जब घर वालों ने देखा कि घर नहीं आए हैं तो सुबह से खोज भी शुरू किया* *✍️तो गन्ने के मेढ पर उनका चप्पल और गमछा मिला* *✍️आगे बढ़कर देखा तो गन्ने के खेत में उनका अध खाया शव मिला* *✍️सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस पर 2 घंटे बाद तक नहीं पहुंची वन विभाग की टीम* *✍️वन विभाग की लापरवाही से क्षेत्र में चली गई कितनी जाने, फिर भी वन विभाग नहीं दे रहा ध्यान।* *✍️आए दिन ऐसी घटनाएं इस क्षेत्र में घट रही हैं* *✍️शेर का आतंक दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है* *✍️शेर के बढ़ते आतंक से ग्रामीण घबराए हुए हैं1
- भीरा बस स्टैंड पर नाबालिगों का हंगामा, वीडियो वायरल भीरा-खीरी। कस्बे के बस स्टैंड पर शनिवार करीब 12 बजे कुछ नाबालिग बच्चों ने बस में यात्रियों से जबरन पैसे मांगने को लेकर हंगामा कर दिया। पैसे देने से मना करने पर बच्चों ने एक व्यक्ति से अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव के दौरान अन्य यात्रियों से भी धक्का-मुक्की की गई। घटना का किसी यात्री ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि ये बच्चे अक्सर बस स्टैंड और वन बीट अस्पताल के पास बसों में चढ़कर यात्रियों से पैसे मांगते रहते हैं।1
- Post by Anurag Patel3
- भीरा-खीरी। कस्बे के बस स्टैंड पर शनिवार करीब 12 बजे कुछ नाबालिग बच्चों ने बस में यात्रियों से जबरन पैसे मांगने को लेकर हंगामा कर दिया।, भीरा बस स्टैंड पर नाबालिगों का हंगामा, वीडियो वायरल भीरा-खीरी। कस्बे के बस स्टैंड पर शनिवार करीब 12 बजे कुछ नाबालिग बच्चों ने बस में यात्रियों से जबरन पैसे मांगने को लेकर हंगामा कर दिया। पैसे देने से मना करने पर बच्चों ने एक व्यक्ति से अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव के दौरान अन्य यात्रियों से भी धक्का-मुक्की की गई। घटना का किसी यात्री ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि ये बच्चे अक्सर बस स्टैंड और वन बीट अस्पताल के पास बसों में चढ़कर यात्रियों से पैसे मांगते रहते हैं।1
- लखीमपुर गोला रोड पर सदर कोतवाली क्षेत्र के एलआरपी पुलिस चौकी के अंतर्गत खखरा चौराहे पर पलटी सीएनजी से लोड डीसीएम, 15 मिनट से लगातार हो रही गैस लीकेज किसी भी समय हो सकता है बहुत बड़ा हादसा, नहीं पहुंचा अभी तो कोई प्रशासनिक अधिकारी।1
- *भीरा बस स्टैंड पर नाबालिगों का हंगामा, वीडियो वायरल* कस्बे के बस स्टैंड पर शनिवार करीब 12 बजे कुछ नाबालिग बच्चों ने बस में यात्रियों से जबरन पैसे मांगने को लेकर हंगामा कर दिया। पैसे देने से मना करने पर बच्चों ने एक व्यक्ति से अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव के दौरान अन्य यात्रियों से भी धक्का-मुक्की की गई। घटना का किसी यात्री ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि ये बच्चे अक्सर बस स्टैंड और वन बीट अस्पताल के पास बसों में चढ़कर यात्रियों से पैसे मांगते रहते हैं।1
- 07/03/2026 पलिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव अतरिया में चोरों ने बंद पड़े तीन घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार सुबह परिवार के लोग घर लौटे तो कमरों के टूटे ताले देखकर चोरी की घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बड़ागांव अतरिया निवासी अल्लन खां पुत्र झब्बू खां के घर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से दो जोड़ी सोने के झाले, दो तोला का एक सोने का हार, दो सोने की नथनी, छह जोड़ी चांदी की पायल, सोने की झुमकी, एक जोड़ी सोने के हथफूल, तीन जोड़ी सोने के बुंदे, एक जोड़ी सोने के टप्स, एक सोने का टीका, पीतल के वर्तन एवं एक लाख रुपये की नगदी समेत करीब 16 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। इसके अलावा साहब हसन पुत्र अजमल खां के घर से एक सोने का टीका, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी सोने के टप्स, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक तांबे की डेक व पीतल के बर्तन चोरी कर लिए गए। वहीं मुफीद पुत्र सप्पू खां के घर से एक जोड़ी सोने की झुमकी, दो जोड़ी सोने की नथनी, छह जोड़ी चांदी की पायल, आठ जोड़ी सोने की बाली, एक सोने की अंगूठी तथा पीतल के सभी बर्तन चोर उठा ले गए। मुफीद के घर में यह जेवर उनकी लड़की की शादी के लिए रखे थे। तीनों परिवार अपने परिजनों के साथ मजदूरी करने हापुड़ गए हुए थे। शनिवार सुबह करीब आठ बजे जब वे घर वापस लौटे तो कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।1