बीडीओ की फटकार के बाद उतरा तिरंगा, 16 फरवरी तक झुकी हालत में लहराता रहा तारुन (अयोध्या)। विकास खंड तारुन क्षेत्र के पंचायत भवन परिसर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर फहराया गया तिरंगा 16 फरवरी तक नहीं उतारा गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज झुकी अवस्था में लहराता रहा, जिससे क्षेत्र में चर्चा और नाराजगी का माहौल रहा। बताते चलें कि यह तिरंगा बीते 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान विधिवत फहराया गया था, लेकिन उसके बाद समय पर नहीं उतारा गया। ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व के बाद ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित रखना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। कई दिनों तक झंडे का झुका रहना भारतीय ध्वज संहिता के प्रावधानों के विपरीत माना जा रहा है। लोगों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कार्रवाई की मांग की। मामला सामने आने पर खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव ने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई। उनके निर्देश के बाद मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 19 मिनट पर ग्राम प्रधान हरिराम निषाद द्वारा तिरंगे को विधिवत उतार लिया गया। इस दौरान गैर ग्राम सभा किछुटी किशुनदासपुर के पंचायत सहायक संदीप मिश्रा भी सहयोग करते हुए मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बीडीओ की फटकार के बाद उतरा तिरंगा, 16 फरवरी तक झुकी हालत में लहराता रहा तारुन (अयोध्या)। विकास खंड तारुन क्षेत्र के पंचायत भवन परिसर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर फहराया गया तिरंगा 16 फरवरी तक नहीं उतारा गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज झुकी अवस्था में लहराता रहा, जिससे क्षेत्र में चर्चा और नाराजगी का माहौल रहा। बताते चलें कि यह तिरंगा बीते 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान विधिवत फहराया गया था, लेकिन उसके बाद समय पर नहीं उतारा गया। ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व के बाद ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित रखना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। कई दिनों तक झंडे का झुका रहना भारतीय
ध्वज संहिता के प्रावधानों के विपरीत माना जा रहा है। लोगों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कार्रवाई की मांग की। मामला सामने आने पर खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव ने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई। उनके निर्देश के बाद मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 19 मिनट पर ग्राम प्रधान हरिराम निषाद द्वारा तिरंगे को विधिवत उतार लिया गया। इस दौरान गैर ग्राम सभा किछुटी किशुनदासपुर के पंचायत सहायक संदीप मिश्रा भी सहयोग करते हुए मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- Post by राजेश मिश्रा1
- अयोध्या जिले में शहर स्थित डाक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विद्यालय परिसर स्थित सभागार में 22 फरवरी दिन रविवार को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का होगा आयोजन,शिविर के सफल संचालन के लिए 17 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को न्याय चला निर्धन से मिलने प्रचार वाहन का जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा द्वारा न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में दीवानी न्यायालय परिसर से न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गयान्याय रथ आमजन को निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी देगा।रथ के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। प्रचार वाहन रवाना करने का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।अधिक से अधिक लोगों को मेगा विधिक सहायता शिविर से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रजनी शुक्ला सीजेएम सुधांशु शेखर उपाध्याय,महेंद्र कुमार पासवान एडीजे प्रेम प्रकाश,प्रदीप सिंह,रवि गुप्ता,सहित न्यायिक अधिकारियो के साथ बार के अध्यक्ष कलिका प्रसाद मिश्र,मंत्री शैलेन्द्र कुमार जायसवाल सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। जिला विधिक सचिव रजनी शुक्ला व बार के अध्यक्ष कलिका प्रसाद मिश्र ने न्याय रथ के मामले में जानकारी दी गई।1
- अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं विजय कुमार पाण्डेय की सटीक भविष्यवाणी, संपर्क करें 9968065598 पर और आज ही भाग्य जगाएं1
- अयोध्या.. कुमार व्हील सर्विस सेंटर एवं स्पेयर पार्ट उसुरू रायबरेली रोड निकट प्रकाश लान का घर की भाजी अनामिका यादव, अतीक्षा यादव द्वारा विधिवत पूजा पाठ के साथ उद्घाटन किया गया I कुमार व्हील सर्विस सेंटर एवं स्पेयर पार्ट के प्रोपराइटर रंजीत यादव मंजीत यादव द्वारा आए हुए अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया I प्रोपराइटर रंजीत यादव द्वारा बताया गया कि हमारे यहां सभी प्रकार के टू व्हीलर की सर्विस अनुभवी कारीगरों द्वारा की जाती है यहां सभी प्रकार के आधुनिक मशीनों द्वारा जैसे नाइट्रोजन एयर, टू व्हीलर एलाइनमेंट बैलेंसिंग, आधुनिक मशीनों द्वारा बाइकों की सर्विस की जाती है I यहां पर सभी टू व्हीलर कंपनियां के ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध है ग्राहक को एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं मिलेगी I प्रोपराइटर रंजीत यादव द्वारा बताया गया कि इस क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है अयोध्या वासियों से अपील है कि एक बार हमारे कुमार व्हील सर्विस सेंटर एवं स्पेयर पार्ट पर आकर सेवा दें हमारा मुख्य उद्देश्य ग्राहकों की संतुष्टि है I उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण यादव, निवर्तमान अध्यक्ष अखिलेश यादव, अशोक चौरसिया, सर्वजीत यादव, ओम प्रकाश यादव, डॉक्टर अमित पटेल सहित सम्मानित लोग मौजूद I4
- अयोध्या. पुराने विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी को मारी गयी गोली, मिल्कीपुर चतुर्थ से पूर्व जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी संजय सिंह पर जानलेवा हमला, देर रात हुआ हमला, थाना इनायतनगर के मिल्कीपुर बाजार में आयोजित एक प्रतिभोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे संजय सिंह, स्कोर्पियो में बैठते समय हुआ हमला, शरीर में लगी दो गोलियां, गोली मारकर अज्ञात बदमाश हुए फरार, हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर किया रेफर, पुलिस घटना की सभी पहलुओं पर कर रही है जांच। थाना इनायतनगर क्षेत्रान्तर्गत ईटगांव में फायरिंग की घटना कर एक व्यक्ति को घायल करने के प्रकरण में तत्काल कार्यवाही करने हुए इनायतनगर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की बाइट।1
- Post by Aaj Subah Times1
- मेरठ के दिल्ली गेट इलाके में पुलिस ने एक चौंकाने वाले मामले का भंडाफोड़ किया है। सबा फरहत उर्फ नाजिया, जो 1988 में भारत आई थी, दो अलग-अलग नामों से फर्जी वोटर आईडी और दस्तावेजों के सहारे दशकों से यहाँ रह रही थी। इतना ही नहीं, अपनी पाकिस्तान में जन्मी बेटी के भी फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवाकर विदेश यात्राएं करने और आईएसआई (ISI) से तार जुड़े होने जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। क्या यह सिर्फ कागजों का खेल है या किसी बड़े नेटवर्क की साजिश? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। #Meerut #BreakingNews #Investigation #SecurityAlert #FakeDocuments #UPPolice #NationalSecurity #IntelligenceAgency #LawEnforcement1
- Post by राजेश मिश्रा2