logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विधानसभा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने उठाए शिक्षा, खेल, किसान हित और अतिक्रमण के मुद्दे पंडरिया. -: विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्र से जुड़े कई जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सदन में उठाया। उन्होंने आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में सहायक शिक्षकों की कमी, ग्रामीण व आदिवासी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, गन्ना किसानों की समस्याओं तथा नगरीय निकायों में अवैध अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सरकार से सवाल किए। विद्यालयों में शिक्षकों की कमी पर पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बताया कि प्रदेश में लगभग 25 हजार से अधिक सहायक शिक्षकों के पद रिक्त हैं। कबीरधाम जिले के कवर्धा, बोड़ला, पंडरिया और सहसपुर लोहरा विकासखंड में कुल 172 पद खाली हैं, जिन्हें युक्तियुक्तकरण एवं भर्ती के माध्यम से भरने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के संबंध में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जानकारी दी कि राज्य में बस्तर ओलंपिक, सरगुजा ओलंपिक, ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर, महिला खेलकूद प्रतियोगिता, ग्रामीण खेल अभ्यास योजना, छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना और खेलो इंडिया लघु केंद्र जैसी योजनाएँ संचालित हैं। कबीरधाम जिले में खेल प्रतिभा विकास के लिए वर्ष 2023-24 में 95.18 लाख रुपए और 2024-25 में 60.06 लाख रुपए स्वीकृत किए गए। कृषि बजट पर चर्चा के दौरान भावना बोहरा ने पंडरिया क्षेत्र के गन्ना किसानों के हित में उन्नत बीज की उपलब्धता, समय पर भुगतान और समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग रखी। उन्होंने पंडरिया क्षेत्र में गन्ना अनुसंधान केंद्र की स्थापना, आधुनिक नर्सरी विकास, शक्कर मिलों को कार्यशील पूंजी, सॉफ्ट लोन की व्यवस्था और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही पपीता और टमाटर जैसी बागवानी फसलों को भी फसल बीमा योजना में शामिल करने तथा ग्राम रणवीरपुर में कृषि महाविद्यालय स्थापित करने की मांग रखी। नगरीय निकायों में अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में बताया गया कि कबीरधाम जिले में पिछले एक वर्ष में 97 अतिक्रमण चिन्हित किए गए, जिनमें से 95 हटाए जा चुके हैं और 2 प्रकरण लंबित हैं। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पथ विक्रेता अधिनियम 2014 एवं संबंधित नियमों के तहत की जाती है तथा यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निकाय और यातायात पुलिस संयुक्त कार्रवाई करते हैं।

3 hrs ago
user_Vishvnath Sahu
Vishvnath Sahu
Newspaper publisher पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago
c0cf8d7f-e639-4bfd-808c-a16b891a7119

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कवर्धा - गांजा तस्करी में फरार आरोपी को बोड़ला पुलिस ने जबलपुर से किया गिरफ्तार। बोड़ला थाना में गांजा तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया । पुलिस ने आरोपी को मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले से पकड़कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी के खिलाफ थाना बोड़ला में अपराध क्रमांक 157/2019 एवं प्रकरण क्रमांक 108/2020 के तहत धारा 20(ख), 2(ब) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज था।
    1
    कवर्धा - गांजा तस्करी में फरार आरोपी को बोड़ला पुलिस ने जबलपुर से किया गिरफ्तार।
बोड़ला थाना में गांजा तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया । पुलिस ने आरोपी को मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले से पकड़कर न्यायालय में पेश किया।
आरोपी के खिलाफ थाना बोड़ला में अपराध क्रमांक 157/2019 एवं प्रकरण क्रमांक 108/2020 के तहत धारा 20(ख), 2(ब) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज था।
    user_Deepesh Jangde
    Deepesh Jangde
    Voice of people कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • Post by Tukesh ji Tukesh
    1
    Post by Tukesh ji Tukesh
    user_Tukesh ji Tukesh
    Tukesh ji Tukesh
    नवागढ़, बेमेतरा, छत्तीसगढ़•
    1 day ago
  • Post by CG RIGHT TIMES NEWS
    1
    Post by CG RIGHT TIMES NEWS
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    11 hrs ago
  • Post by Santosh Sao
    1
    Post by Santosh Sao
    user_Santosh Sao
    Santosh Sao
    पेंटर बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में कांग्रेस नेता महेश नारायण मिश्रा को जान से मारने की धमकी देने और घर के बाहर अश्लील गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार 8 मार्च की रात शैलेंद्र मिश्रा उर्फ रतू और सुरेश नागवानी उर्फ सुरेश सट्टा ने हंगामा किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सरकंडा थाना ने BNS की धारा 296, 351(3) व 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
    1
    बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में कांग्रेस नेता महेश नारायण मिश्रा को जान से मारने की धमकी देने और घर के बाहर अश्लील गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार 8 मार्च की रात शैलेंद्र मिश्रा उर्फ रतू और सुरेश नागवानी उर्फ सुरेश सट्टा ने हंगामा किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सरकंडा थाना ने BNS की धारा 296, 351(3) व 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • चकरभाठा अस्पताल के सामने सड़क किनारे लगे चप्पल दुकान से 6 जोड़ी चप्पल सैंडल चोरी करने का वीडियो आया सामने चकरभाठा थाना में की गई शिकायत मंगलवार की रात 9:00 बजे प्रार्थी रमेश कुमार पता ग्राम रहंगी से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने मंगलवार की रात 9 बजे के करीब थाना चकरभाठा पहुंच कर लिखित शिकायत की है कि मेरा नाम रमेश रमेश कुमार है जो मैं प्राथमीक स्वास्थ केंद्र चकरभाठा के सामने फुटपात पर चप्पल जूते का दुकान लागाला है मंगलवार को रोज की तरह मैं अपने दुकान मे बैठा हवा था तभी 2 से 2.30 बजे के बीच कुछ अज्ञात लड़कियों और महिलाओं का ग्रुप मेरे दुकान में आए और चप्पल सैंडल छातने लगे एक महिला मुझे इसे दिखाओ उसे दिखाओ में उलझा दी और मेरा ध्यान भटक गया उसी दौरान कुछ लडकीया चप्पल को पहन कर और हाथ मे पकड कर चले गई मेरे दुकान से 6 जोडी चप्पल सैंडल २०० वाला उठा कर पार कर दिए है जो कुल 1200 रुपए का था मेरे दुकान में मैंने सी सी टी वी कैमरा लगा रखा था उसे चेक करने पर उसने कुछ अज्ञात लड़कियों और महिलाओं के ग्रुप द्वारा चप्पल और सैंडल चोरी करते इस्पास्त रूप से दिख रहा है उचित कार्यवाही करे ताकि मार्केट के अन्य वायपरियो के साथ इस तरह से चोरी की घटना न हो जिस पर पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है आपको बता दे की चकरभाठा मार्केट क्षेत्र का मुख्य मार्केट है जहां आसपास गांव के लोग खरीदी करने पहुंचे हैं एवं कुछ लोग भीड भाड़ का फायदा उठाकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम भी देते हैं इसलिए छेत्र के व्यापारियों को सावधान रहने की आवश्यकता है ताकि उन्हें नुकसान का सामना न करना पड़े सीसीटीवी फुटेज में इस ग्रुप द्वारा अगर एक काक चप्पल चुराया जाता है तो शायद उसे धोखा से ले गए बोल सकते थे लेकिन लगातार 6 चप्पल सैंडल को उठाकर चोरी करना इस सीसीटीवी फुटेज में साफ-साफ देखा जा सकता है यह चोरी का ग्रुप कौन है कहां के रहने वाले हैं इसकी जानकारी कमेंट्स में अगर आप जानते होंगे तो जरूर दें अभी भी सुने प्रार्थी ने क्या कहा
    1
    चकरभाठा अस्पताल के सामने सड़क किनारे लगे चप्पल दुकान से 6 जोड़ी चप्पल सैंडल चोरी करने का वीडियो आया सामने चकरभाठा थाना में की गई शिकायत 
मंगलवार की रात 9:00 बजे प्रार्थी रमेश कुमार पता ग्राम रहंगी से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने मंगलवार की रात 9 बजे के करीब थाना चकरभाठा पहुंच कर लिखित शिकायत की है कि 
मेरा नाम रमेश रमेश कुमार है जो मैं प्राथमीक स्वास्थ केंद्र चकरभाठा के सामने फुटपात पर चप्पल जूते का दुकान लागाला है मंगलवार को रोज की तरह मैं अपने दुकान मे बैठा हवा था तभी 2 से 2.30 बजे के बीच कुछ अज्ञात लड़कियों और महिलाओं का ग्रुप मेरे दुकान में आए और चप्पल सैंडल छातने लगे एक महिला मुझे इसे दिखाओ उसे दिखाओ में उलझा दी और मेरा ध्यान भटक गया उसी दौरान कुछ लडकीया चप्पल को पहन कर और हाथ मे पकड कर चले गई मेरे दुकान से 6 जोडी चप्पल सैंडल २०० वाला उठा कर पार कर दिए है जो कुल 1200 रुपए का था मेरे दुकान में मैंने सी सी टी वी कैमरा लगा रखा था उसे चेक करने पर उसने कुछ अज्ञात लड़कियों और महिलाओं के ग्रुप द्वारा चप्पल और सैंडल चोरी करते इस्पास्त रूप से दिख रहा है उचित कार्यवाही करे ताकि मार्केट के अन्य वायपरियो के साथ इस तरह से चोरी की घटना न हो जिस पर पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है 
आपको बता दे की चकरभाठा मार्केट क्षेत्र का मुख्य मार्केट है जहां आसपास गांव के लोग खरीदी करने पहुंचे हैं एवं कुछ लोग भीड भाड़ का फायदा उठाकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम भी देते हैं इसलिए छेत्र के व्यापारियों को सावधान रहने की आवश्यकता है 
ताकि उन्हें नुकसान का सामना न करना पड़े 
सीसीटीवी फुटेज में इस ग्रुप द्वारा अगर एक काक चप्पल चुराया जाता है तो शायद उसे धोखा से ले गए बोल सकते थे लेकिन लगातार 6 चप्पल सैंडल को उठाकर चोरी करना इस सीसीटीवी फुटेज में साफ-साफ देखा जा सकता है यह चोरी का ग्रुप कौन है कहां के रहने वाले हैं इसकी जानकारी कमेंट्स में अगर आप जानते होंगे तो जरूर दें
अभी भी सुने प्रार्थी ने क्या कहा
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    12 hrs ago
  • 🚨 तिल्दा पुलिस की वाहन चेकिंग में युवक पकड़ा गया संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735
    1
    🚨 तिल्दा पुलिस की वाहन चेकिंग में युवक पकड़ा गया
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735
    user_जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    Journalist टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • Post by Deepesh Jangde
    1
    Post by Deepesh Jangde
    user_Deepesh Jangde
    Deepesh Jangde
    Voice of people कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.