Shuru
Apke Nagar Ki App…
सपोटरा शहर में गंदगी के जगह-जगह लग रहे ढेर, मौसमी बीमारियों को दे रहे दावत उपखंड मुख्यालय सपोटरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने से मौसमी बीमारियां फैलने लगी है नगर पालिका द्वारा सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं दिए जाने के विरोध में सफाई कर्मचारी विगत 20 दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं ऐसे में सपोटरा शहर के बाजार की सड़कों पर खुलेआम जगह जगह गंदगी के ढेर लगे होने से फैल रही मौसमी बीमारियों से लोग बड़े परेशान हो रहे हैं लेकिन शासन प्रशासन का इस कोई ध्यान नहीं है ऐसा लगता है मानो जिम्मेदार अधिकारी अपनी आंख बंद कर सो रहे हो शहर के लोगों ने गंदगी से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
B Rajasthan news
सपोटरा शहर में गंदगी के जगह-जगह लग रहे ढेर, मौसमी बीमारियों को दे रहे दावत उपखंड मुख्यालय सपोटरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने से मौसमी बीमारियां फैलने लगी है नगर पालिका द्वारा सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं दिए जाने के विरोध में सफाई कर्मचारी विगत 20 दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं ऐसे में सपोटरा शहर के बाजार की सड़कों पर खुलेआम जगह जगह गंदगी के ढेर लगे होने से फैल रही मौसमी बीमारियों से लोग बड़े परेशान हो रहे हैं लेकिन शासन प्रशासन का इस कोई ध्यान नहीं है ऐसा लगता है मानो जिम्मेदार अधिकारी अपनी आंख बंद कर सो रहे हो शहर के लोगों ने गंदगी से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- जिले में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा का वादा, जिला पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने रक्षा सूत्र बंधवाकर किया पूर्ण करौली पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रक्षाबंधन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।गुरुवार दोपहर 3:00 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वा की अध्यक्षता में आयोजित रक्षाबंधन एवं जागरूकता कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद की महिला सदस्यों ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास, सहयोग, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द की भावना को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया गया।इस मौके पर पुलिस के कई जवान मौजूद रहे।1
- करौली पुलिस का रक्षाबंधन कार्यक्रम, महिलाओं की सुरक्षा का दिया भरोसा1
- *नगर निकाय आम चुनाव-2026: नामांकन के लिए लोक सूचना जारी* *पहले दिन गंगापुर नगर परिषद के लिए कुल 11 उम्मीदवारों ने नामांकन दर्ज किए* *सवाई माधोपुर, 27 अगस्त।* राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत जिले के सभी 6 नगर निकायों में संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों ने गुरुवार को लोक सूचना जारी कर दी है। लोक सूचना जारी होने के साथ ही नगर निकायों में सदस्य पद हेतु नाम-निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, जिले के 6 नगर निकायों के आम चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। प्रथम चरण में नगर परिषद सवाई माधोपुर तथा नगर पालिका खण्डार और बौंली में निर्वाचन होंगे। वहीं दूसरे चरण में नगर परिषद गंगापुर सिटी तथा नगर पालिका बामनवास और वजीरपुर में निर्वाचन होंगे। संजय शर्मा ने बताया कि नामांकन प्राप्त करने के पहले दिन गंगापुर सिटी नगर परिषद के विभिन्न वार्डो के लिए कुल 11 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा आम चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, सदस्य पद हेतु संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा लोक सूचना जारी की गई है तथा 31 अगस्त, 2026 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि है। इन दिनों में 28 अगस्त और 30 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नाम निर्देशन प्राप्त नहीं किए जाएंगे। इसी कड़ी में 1 सितंबर, 2026 को नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा 3 सितंबर, 2026 को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। 4 सितम्बर, 2026 को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। प्रथम चरण के लिए मतदान 9 सितंबर, 2026 तथा द्वितीय चरण के लिए मतदान 11 सितंबर, 2026 को होगा। मतदान का समय सवेरे 07 बजे से सायं 06 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतगणना 14 सितंबर, 2026 को की जाएगी। *अध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए लोक सूचना 15 सितम्बर को जारी होगी:-* नगरीय निकायों के अध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए 15 सितम्बर, 2026 को लोक सूचना जारी की जाएगी। 16 सितम्बर, 2026 को नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे तथा 17 सितम्बर, 2026 को नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 18 सितम्बर, 2026 को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी तथा इसी दिन अभ्यर्थिता वापस लेने के समय के तुरंत बाद निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। 21 सितम्बर, 2026 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक मतदान होगा तथा मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए 22 सितम्बर, 2026 को निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी। इस दिन प्रातः 10 बजे बैठक प्रारंभ होगी, प्रातः 11 बजे तक नामांकन पत्रों का प्रस्तुतीकरण होगा और प्रातः 11ः30 बजे से नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा होगी तथा अपराह्न 2 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। आवश्यक होने पर दोपहर 2ः30 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा तथा मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। *मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र के अलावा 11 दस्तावेज दिखाने का विकल्प:-* मतदान के समय मतदाता को पहचान पत्र (ईपीआईसी) प्रस्तुत करना होगा। जिन मतदाताओं के पास ईपीआईसी न हो तो वे चुनाव की घोषणा किये जाने से पूर्व में जारी 11 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजो में से कोई एक मूल दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं। इन दस्तावेजों में आधार कार्ड, विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)/ मनरेगा कार्ड, बैंको/ डाकघर द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कोर्ड/ आयुष्मान भारत हैल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र / राज्य सरकार / लोक उपक्रम / पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों एवं विधानसभा सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड आदि सम्मिलित हैं। ---000---1
- नगर निकाय चुनाव को लेकर टोडाभीम भाजपा ने बाइक रैली निकाली नगर निकाय चुनाव को लेकर टोडाभीम नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशाल मोटरसाइकिल जनसमर्थन रैली निकाली गई। सौ से अधिक मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ निकली इस ऐतिहासिक रैली का जगह-जगह आमजन, युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत-सत्कार किया गया। भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद" के नारों से पूरा टोडाभीम शहर गुंजायमान हो उठा। इस भव्य बाइक रैली को भाजपा की कर्मठ, मेहनती, ईमानदार वक्ता नगर निकाय चुनाव प्रभारी डॉ. श्रीमती निमिषा गौड़ भाजपा के प्रत्याशी एवं भामाशाह रामनिवास मीणा भाजपा विस्तारक रामू शर्मा शहर मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री एडवोकेट राजकुमार सिंह राजावत जी, श्री भीम सिंह राजावत जी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली की अपार सफलता ने स्पष्ट कर दिया है कि टोडाभीम की देवतुल्य जनता ने भाजपा के विकासवाद पर अपनी मोहर लगा दी है और नगर पालिका में इस बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा का बोर्ड बनना तय है। इस कार्यक्रम में एस.टी. मोर्चा जिलाध्यक्ष जलसिंह सरसैना ग्रामीण अध्यक्ष धारा सादपुरा नीरज पारासर दयाराम सैनी विष्णु जोशी लोकेश बागौरिया रमेश सैनी मनोज सोनी विजय लाल मीणा राजेन्द्र सोनी विवेक शर्मा बबली हीरो विनोद शांडिल्य अनंत पारीक, अशोक सैन,सहित समस्त पार्षद प्रत्याशीगण, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं सैकड़ों सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आमजन की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।_ निकाय चुनाव प्रभारी डॉ. निमिषा गौड़ भामाशाह रामनिवास मीणा विस्तारक रामू शर्मा मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार सिंह भीम सिंह राजावत ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।2
- बाड़ी थाना पुलिस अलर्ट एव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष *नगर निकाय चुनाव को लेकर बाड़ी थाना पुलिस अलर्ट एव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष भयमुक्त चुनाव कराने के लिए बाड़ी पुलिस थाने का प्रशासन का फ्लैग मार्च*1
- 20 वार्डों में बोर्ड बनाने का दावा; एक ही दिन अलग-अलग जगह बैठक से गुटबाजी की चर् कांग्रेस की दो बैठकों से चुनावी हलचल: एक में पठान-मीणा ने दावेदारों से लिए बायोडाटा, दूसरी में भी जुटे टिकट के इच्छुक 20 वार्डों में बोर्ड बनाने का दावा; एक ही दिन अलग-अलग जगह बैठक से गुटबाजी की चर्चा सपोटरा। नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस में गुरुवार को दिनभर राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। कस्बे के अंजनी मैरिज गार्डन में विधानसभा चुनाव समन्वयक एवं प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष आमीन पठान की मौजूदगी में बैठक हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री रमेश चंद मीणा भी इसमें शामिल हुए। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और टिकट के दावेदार पहुंचे। पठान ने 20 वार्डों में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लिए दावेदारों से चर्चा की और उनके बायोडाटा लिए। उन्होंने कहा कि टिकट किसी एक व्यक्ति को मिलेगा, लेकिन चुनाव में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी सभी की है। जिन्हें टिकट नहीं मिले, वे भी पार्टी प्रत्याशी के साथ खड़े रहें और कांग्रेस के चुनाव चिह्न हाथ के पंजे को जिताने के लिए काम करें। हालांकि बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष समेत संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी दिखाई नहीं दिए। इसे लेकर कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी की अंदरूनी राजनीति को लेकर चर्चा होती रही। रमेश मीणा ने विधायक पर लगाए आरोप, पठान ने सरकार को घेरा पूर्व कैबिनेट मंत्री रमेश चंद मीणा ने विधायक हंसराज मीणा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विधायक के ढाई साल के कार्यकाल में चहेते लोगों को फायदा पहुंचाया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में एकजुट होकर उतरने की अपील की। आमीन पठान ने कहा कि प्रदेश में किसान खेती की बढ़ती लागत से परेशान है। जनता ने जनप्रतिनिधियों को विधानसभा तक पहुंचाया है, इसलिए उन्हें जनता के हित में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में जनता सरकार के कामकाज का आकलन करेगी। भरतलाल मीणा ने डूंगरी बांध के विरोध का मुद्दा उठाते हुए लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मुकेश गोठरा ने किया। इस दौरान जलधारी मीणा, रिंकू बीलवाड़, शिवराज पटेल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र मीणा, पुरुषोत्तम बजाज सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे। ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में दूसरी बैठक, दावेदारों ने दिए आवेदन पठान के सपोटरा पहुंचने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरिलाल बैरवा के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय के सामने एक निजी आवास पर अलग बैठक भी हुई। यहां पार्षद पद के टिकट के इच्छुक कुछ दावेदारों ने आवेदन प्रस्तुत किए। बैठक में प्रदेश महासचिव हुकम बाई मीणा, पूर्व विकास अधिकारी देवीलाल मीना, ऋषिकेश, रामधन बैरवा सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे। एक ही दिन कांग्रेस की दो अलग-अलग बैठकों ने पार्टी की अंदरूनी सियासत को लेकर चर्चाओं को बढ़ा दिया। गुटबाजी के सवाल पर आमीन पठान ने कहा कि परिवार में आपसी मतभेद होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसजन मिलकर चुनाव लड़ेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे।1
- अग्रवाल धर्मशाला में नगर निकाय चुनाव को लेकर सवर्ण समाज की आमसभा आयोजित करौली पुरानी अनाज मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में नगर निकाय चुनावों को लेकर सवर्ण समाज की आमसभा का आयोजन किया गया।जिसमें समाज की एकजुटता, चुनावी रणनीति और नगर निकाय चुनाव में भूमिका पर चर्चा की गई। गुरुवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक आमसभा में यूजीसी रोलबैक और वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में सुधार के मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए। समता आंदोलन समिति द्वारा इन मांगों के समर्थन में देशव्यापी लोकतांत्रिक आंदोलन चलाने का उल्लेख किया गया।अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष मूलचंद, वेद प्रकाश उपाध्याय, राजपूत सभा के प्रांतीय सदस्य ऊधौ सिंह राजपूत, करौली शहर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विशम्भर दयाल गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष चौरजी सिंह और अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा सहित लगभग 50 से 60 सवर्ण समाज के प्रतिनिधि और सदस्य मौजूद थे।1
- @नेपाल में बरसात से हा हा कार मचा हुआ है घर मकान सारी भूमि को @नेपाल में बरसात से हा हा कार मचा हुआ है घर मकान सारी भूमि का सापड़ा सूप कर दिया है सारी भूमि जहां पर पानी का कहर है बहा पानी ने कुछ भी नहीं छोड़ा है1