बाराबंकी के थाना बदोसराय पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामे के जरिए 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार (UP 32 RC 7467) भी बरामद कर ली है। दरअसल, चंदवारा निवासी कृष्णावती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने 7 मई 2026 को डेरेराजा निवासी बंशीलाल की जमीन का बैनामा कराया था, लेकिन बाद में पता चला कि असली बंशीलाल की जगह किसी अन्य व्यक्ति को फर्जी तरीके से खड़ा कर दिया गया था। इस तरह कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बैनामा कराकर उनसे 15 लाख रुपये आरटीजीएस और 30 लाख रुपये नकद समेत कुल 45 लाख रुपये हड़प लिए गए। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर गठित टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से इस मामले का खुलासा करते हुए सुनील कुमार वर्मा उर्फ सुशील, रविनन्दन द्विवेदी, विनोद कुमार, राजकुमार, नन्दकिशोर तथा बंशी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने वादिनी के पुत्र को 13 बीघा जमीन दिखाकर सौदा तय किया था और फिर बंशी को असली भू-स्वामी बंशीलाल बताकर तहसील सिरौली गौसपुर में फर्जी बैनामा करा दिया। जमीन पर कब्जा लेने के दौरान जब पीड़ित पक्ष को धोखाधड़ी की जानकारी हुई तब पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद की तहसील सिरौलीगौसपुर के विकासखंड रामनगर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अनूपगंज में जल भराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि ग्राम प्रधान माहे दारक्सा के कार्यकाल में जो इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य कराया गया है, वह बेहद खराब है। इस नवनिर्मित मार्ग पर पहली ही बारिश में पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों के अनुसार विकास कार्यों और सरकार के दावों की पोल खुलकर सामने आ गई है।1
- बाराबंकी के सिरौली गौसपुर में जहाज के साथ एक ऐसा पौधा देखने को मिल रहा है, जो बुजुर्गों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। इस पौधे की विशेषता को रेखांकित करते हुए लोगों से इसका नाम बताने के लिए कहा गया है।1
- बाराबंकी जनपद के तहसील व ब्लॉक सिरौली गौसपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बिरौली में नाली जलभराव की समस्या को लेकर किसान कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। इस समस्या से परेशान किसान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से जलभराव की समस्या के जल्द से जल्द समाधान की मांग उठाई है।1
- बाराबंकी के रामनगर-बाराबंकी हाईवे पर बहराइच जाने वाले मार्ग पर बने बस स्टॉप पर बसों का ठहराव न होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतना बड़ा बस स्टैंड बनवाने का कोई फायदा नहीं है जब यहाँ गाड़ियां ही नहीं रुकती हैं। इस बस स्टॉप पर ऑटो के अलावा अन्य कोई भी साधन नहीं रुकता है। लोगों ने सरकार से निवेदन किया है कि यहाँ बसों का रुकना सुनिश्चित किया जाए, जिससे यात्रियों को राहत मिल सके।1
- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर अब बाइक नहीं चलाई जा सकेगी। देश के इस पहले बैरियर फ्री हाईवे पर हादसों पर अलर्ट देने के लिए एआई कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा, इस एक्सप्रेस-वे पर टोल भी 3 गुना ज्यादा होगा।1
- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के अंतर्गत जहांगीराबाद कस्बे में स्थित कुटी मोड़ पर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस 'श्री श्याम लाइब्रेरी' की शुरुआत की गई है। इस नई डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि व संचालक के पिता श्री प्रदीप सिंह और माता श्रीमती सावित्री सिंह के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। माता-पिता के आशीर्वाद से शुरू हुई इस प्रेरणादायक लाइब्रेरी का पूरा संचालन उनके सुपुत्र प्रफुल्ल सिंह द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के इस शुभ अवसर पर 'न्यू राजा इलेक्ट्रॉनिक' के संचालक लवकुश वर्मा और उनके सुपुत्र निलेश वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और प्रबुद्ध जनों का जनसैलाब उमड़ा, जिन्होंने इस शैक्षिक पहल की जमकर सराहना की। लाइब्रेरी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के बच्चों को शहरों जैसी बेहतरीन शैक्षिक सुविधाएं और शांत माहौल उपलब्ध कराना है ताकि वे बिना किसी बाधा के आगे बढ़ सकें। संचालक प्रफुल्ल सिंह ने बताया कि उनका सपना है कि क्षेत्र के बच्चे उचित संसाधनों से खूब पढ़ाई करें, उच्च पदों पर आसीन हों और अपने माता-पिता व गांव का नाम रोशन करें। इस लाइब्रेरी में बच्चों के लिए फुल ए.सी., मुफ्त हाई-स्पीड वाई-फाई, शांत व अनुशासित वातावरण, सीसीटीवी कैमरों से 24/7 निगरानी, स्वच्छता और उत्कृष्ट पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जो विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होंगी।4
- बाराबंकी के रामनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय रामनगर-2 में भाजपा युवा नेता शिवप्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल की पहल पर स्कूली बच्चों को बैग और कॉपी वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा विद्यालय में उपस्थित 98 छात्र-छात्राओं को अपने हाथों से एक-एक बैग और कॉपी वितरित की। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने विद्यालय प्रांगण में एक पीपल के पौधे का रोपण भी किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समाज की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिवप्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में भी सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता राहुल अवस्थी और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शमा परवीन ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन इंद्रमणि उपाध्याय ने किया। आयोजक शिवप्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल ने बताया कि विद्यालय में कुल 110 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिनमें से शनिवार को उपस्थित रहे सभी 98 बच्चों को बैग एवं कॉपी बांटी गई। इस मौके पर सहायक अध्यापिका राधा रानी मिश्र, लक्ष्मी देवी, शिक्षामित्र सौम्या मिश्रा, रिचा मिश्रा, विवेक शुक्ला, शुभम जायसवाल, पुष्कर मिश्रा, अनुराग त्रिपाठी, ऋषभ तिवारी, अनुज कुमार पांडे, मोहम्मद कलीम सहित विद्यालय परिवार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के ददियुरी गांव में एक युवती को भगाने के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोपी के परिजनों ने दबिश देने गए दरोगा के साथ बदसलूकी करते हुए उनकी गाड़ी की चाबी छीन ली। इस घटना के बाद साथी पुलिसकर्मियों ने तत्काल मामले की सूचना थाने पर दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस फोर्स ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा आरोपियों को हिरासत में लिए जाने के बाद ददियुरी गांव के दर्जनों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइकों पर सवार होकर बंडा थाने पहुंच गए। ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर हिरासत में लिए गए आरोपियों को छुड़ाने के लिए पुलिस पर भारी दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इस तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी सतर्कता बरत रहा है।1