अरिहंत वेयर हाउस में अव्यवस्थाओं का अंबार: हाईवे पर ट्रैक्टरों की कतार, बारिश में भीगा गेहूं सहकारी समिति सिलादेही द्वारा संचालित गेहूं खरीदी केंद्र बाघराज स्थित अरिहंत वेयर हाउस में अव्यवस्थाओं का आलम चरम पर पहुंच गया है। खरीदी केंद्र पर व्यवस्थाओं की कमी के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वेयरहाउस परिसर में पर्याप्त जगह नहीं होने से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतार राष्ट्रीय राजमार्ग-44 तक जा पहुंची है, जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। इसी दौरान जमुनिया गांव का एक किसान ट्रैक्टर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कर आईसीयू में रखा गया है। इस घटना के बाद और भी हादसों की आशंका बढ़ गई है। दोपहर में अचानक तेज आंधी और बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए। खुले में रखा करीब 2500 क्विंटल गेहूं भीग गया, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का खतरा मंडरा रहा है। वेयरहाउस परिसर में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से पानी भर गया और उपज सुरक्षित नहीं रह सकी। स्थिति यह है कि 60 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कई दिनों से अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं। कई किसान 4-5 दिनों से केंद्र पर डटे हुए हैं, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।

- *अंधेरी सड़क पर मौत की चाल * *बाघ का सामना कैमरे में कैद ,खौप का सच*1
- बालाघाट जिले की कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम सेलवा में करीब 1 माह से शराब दुकान को लेकर विवाद चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दुकान गाँव के बीचोंबीच और मंदिर के सामने होने से धार्मिक माहौल बिगड़ रहा है। इसीलिए इसे गांव के बाहर विस्थापित किया जाए। अपनी इस मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय, आबकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित स्थानीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है।1
- अमरवाड़ा तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू धनराज चौधरी के द्वारा निर्मित है पक्षियों के लिए लगाए ग जल पात्र लोगों से अपील1
- Post by दधिवल मानव1
- Post by Anil Hathimare1
- *परासिया: इंटक रीजनल कार्यालय चांदामेटा में मनाया गया मजदूर दिवस, रैली निकालकर रखीं 16 सूत्रीय मांगें* *चांदामेटा/परासिया:* राष्ट्रीय कोयला खदान मजदूर संघ (इंटक) रीजनल कार्यालय चांदामेटा में 01 मई 2026 को "मजदूर दिवस समारोह" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एस.क्यू. जमा अध्यक्ष इंटक वेकोलि एवं श्याम सुन्दर यादव अध्यक्ष म.प्र. इंटक के मुख्य आतिथ्य में हुआ। *विशाल रैली से हुई शुरुआत* कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे इंटक पेंच-कन्हान के कार्यकर्ताओं की विशाल रैली से हुई। रैली इंटक रीजनल कार्यालय प्रांगण से महादेवपुरी चौक तक गई और वापस कार्यालय पहुंची। *16 सूत्रीय मांगों का प्रस्ताव रखा* सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक सोहनलाल बाल्मीक ने स्वागत भाषण दिया। महामंत्री भगवानदीन यादव ने मजदूर दिवस के अवसर पर क्षेत्र की प्रमुख 16 बिंदुओं की मांगों का प्रस्ताव सभासदों के समक्ष प्रस्तुत किया। *सेवानिवृत्त पदाधिकारियों का सम्मान* कार्यक्रम में इंटक पेंच-कन्हान के सेवानिवृत्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एस.क्यू. जमा एवं श्याम सुन्दर यादव ने अपने उद्बोधन में मजदूरों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। *ये रहे मौजूद* इस अवसर पर म.प्र. इंटक के महामंत्री बी.डी. गौतम, कार्य अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाठक, मंत्री शंकरदयाल शर्मा और इंटक वेकोलि से महामंत्री के.के. सिंह, गंगाधर रेवतकर, रिजवान अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मंच संचालन मनोज तिवारी अध्यक्ष इंटक पेंच एरिया ने किया और आभार प्रदर्शन मदन जंघेला अध्यक्ष इंटक कन्हान एरिया ने किया। _परासिया से शेख फरीद की रिपोर्ट_1
- नरवाई की आग बनी आफत! हरहरपुर में परिवार की पूरी गृहस्थी खाक, 3 दिन बाद भी नहीं मिली मदद1
- जनपद पंचायत कटंगी के सभागार में विधायक गौरव सिंह पारधी, जनपद अध्यक्ष कविता देशमुख की प्रमुख उपस्थिति में दोपहर 03 बजे जनपद अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति तथा लंबित योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों से उपलब्ध राशि का समयबद्ध एवं नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।1
- अमरवाड़ा शादी से लौट रहे परिजनों और रिश्तेदारों से भारी ऑटो अभियंटित होकर पलट गई जिससे 6 लोग घायल हो गए1