शादी में रायता खाने के बाद रैबीज की दहशत, 250 मेहमान वैक्सीन लगवाने पहुंचे MP News: शादी समारोह के बाद अचानक दहशत का माहौल बन गया, जब यह खुलासा हुआ कि जिस गाय के दूध से तैयार किए गए महीसे बना रायता मेहमानों को परोसा गया, उसे डेढ़ माह पहले कुत्ते ने काटा था। MP News: छिंदवाड़ा शहर के समीप भैसादंड गांव में एक शादी समारोह के बाद अचानक दहशत का माहौल बन गया, जब यह खुलासा हुआ कि जिस गाय के दूध से तैयार किए गए मही से बना रायता मेहमानों को परोसा गया, उसे डेढ़ माह पहले कुत्ते ने काटा था। अचानक गाय बीमार हो गई। जिससे लोगों में रैबीज की दहशत फैली और वे एंटी रैबीज इंजेक्शन(Anti-rabies injection) लगवाने के लिए गांव के उपस्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचे। इसके चलते 250 से ज्यादा लोगों को एहतियातन एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने अस्पताल पहुंचे। सैकड़ों लोगों ने खाया था रायता जानकारी के मुताबिक, भैसादंड निवासी लेखराम सोनी की गाय को करीब डेढ़ महीने पहले कुत्ते ने काटा था, लेकिन उस समय उसका उपचार नहीं कराया गया। मंगलवार 5 मई को गांव में एक शादी समारोह था, जिसमें लेखराम के घर से करीब 15 लीटर मही (छाछ) सहित अन्य घरों से भी कुल 250 लीटर मही लेकर रायता तैयार किया गया। शादी में शामिल सैकड़ों लोगों ने भोजन के साथ यह रायता भी खाया। संक्रमित दूध से बना रायता अगले ही दिन गाय की तबीयत बिगड़ गई और पशु चिकित्सक को बुलाया गया। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि गाय को पहले कुत्ते ने काटा था। जैसे ही यह जानकारी गांव और शादी में शामिल लोगों तक पहुंची, दहशत फैल गई। लोगों को आशंका हुई कि कहीं संक्रमित दूध से बना रायता पीने से रैबीज का खतरा न हो। स्थिति को देखते हुए तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। उप स्वास्थ्य केंद्र भैसादंड में जिला अस्पताल से एंटी रैबीज वैक्सीन मंगाई गई। पंचायत और स्वास्थ्य अमले की मौजूदगी में ग्रामीणों को टीके लगाए जाने शुरू हुए। बुधवार शाम तक 250 से अधिक लोग टीकाकरण करा चुके थे, जबकि यह संख्या लगातार बढ़ रही है। शादी में पहुंचे थे एक हजार से ज्यादा लोग बताया जा रहा है कि शादी समारोह में करीब एक हजार लोग शामिल हुए थे, जिससे आने वाले दिनों में टीकाकरण का आंकड़ा और बढ़ सकता है। फिलहाल जिला अस्पताल से 400 डोज उपलब्ध कराए गए हैं। गांगीवाड़ा पंचायत के सचिव सुनील कपाले के अनुसार, गाय के बीमार होने के बाद रैबीज की आशंका के चलते लोग एहतियातन टीका लगवा रहे हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। गाय में रैबीज के लक्षण गाय के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया है, जिसमें रैबीज के लक्षण दिख रहे है। वह काफी मात्रा में लार गिरा रही है, मंगलवार से पानी नहीं पिया है। वह पानी से डर रही है। रैबीज होने पर जानवर पानी से डरने लगता है। इस स्थिति में एक से दो दिन में जानवर की मौत हो जाती है। - डॉ लोकेश बेलवंशी, पशु चिकित्सा अधिकारी, छिंदवाड़ा

- छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में बदहाली स्ट्रेचर खींच रहे परिजन वीडियो वायरल छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में बदहाली स्ट्रेचर खींच रहे परिजन वीडियो वायरल छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं।आज सोमवार सुबह 11 बजे बताया कि जर्जर सड़क के कारण महिलाएं और बुजुर्ग मरीज का स्ट्रेचर घसीटने को मजबूर हैं जिसका वीडियो वायरल हो रहा है एक्स-रे लैब तक का रास्ता गड्ढों में तब्दील है। करोड़ों का बजट होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन की इस लापरवाही से जनता में भारी आक्रोश है1
- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे गरीब परिवारों को दो महीने से राशन नहीं मिल रहा। हितग्राहियों को बार-बार 'कल आना' कहकर लौटाया जा रहा है, जिससे उन्हें बाजार से महंगा राशन खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। राशन दुकान संचालकों ने कम आवंटन और बढ़ती कार्डधारक संख्या को इसकी वजह बताया है।1
- छिंदवाड़ा के परासिया स्थित श्री विंध्यवासिनी खेड़ापति मंदिर में 1 जून से 9 जून तक नौ सत चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस नौ दिवसीय आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने और अपने जीवन को धन्य बनाने का आग्रह किया है।2
- सिवनी के नए पुलिस अधीक्षक ने कार्यभार संभालते ही पहली क्राइम मीटिंग में अधिकारियों को अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उनके इस एक्शन मोड से जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।1
- मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के खवासा में पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने वन विभाग की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित की। प्रधान मुख्य वन संरक्षक की अध्यक्षता में जल संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन और वन विकास पर विस्तृत चर्चा हुई। बाघों की बढ़ती संख्या, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम और स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।1
- बजरंग दल ने मंडला में 22 मई से होने वाले 6 दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों के लिए सिवनी में एक बैठक की। इसमें युवाओं को आत्मरक्षा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हुई।1
- प्रतिबन्ध के बाद भी ताप्ती सरोवर से चोरी छिपे पकड़ी जा रही है मछलियां। प्रतिबन्ध के बाद भी ताप्ती सरोवर से चोरी छिपे पकड़ी जा रही है मछलियां। आज फिर सरोवर से पकड़ाया जाल,आग के हवाले कर किया गया नष्ट। मुलताई। माँ ताप्ती उदगम स्थल पवित्र सरोवर से आएं दिन मछलियां चोरी हो रही है, चोरो पर कार्यवाही न होने से उनके हौसले बुलंद है। जानकारी अनुसार आज फिर ताप्ती सरोवर से मछली पकड़ने का जाल बरामद किया गया है, विगत दिनों भी जाल मिला था। ताप्ती सरोवर से मछली पकड़ने पर प्रतिबन्ध होने के बाद भी आएं दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है, जिससे ताप्ती भक्तो में नाराज़गी देखी जा रही है। आज सरोवर से निकले जाल कों आग के हवाले कर नष्ट किया गया है,ताप्ती भक्तो नें मछली चोरों पर कार्यवाही की मांग की है। वही सीएमओं वीरेंद्र तिवारी नें कहा कि सरोवर पर निगरानी के लिए अतिरिक्त कर्मचारी कों नियुक्त किया जा रहा है, अगर कोई अगर कोई मछली पकड़ते मिला तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएंगी।2
- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में पिछले दो महीने से गरीबों को सरकारी राशन नहीं मिल पा रहा है। हितग्राहियों को बार-बार 'कल आना' कहकर वापस भेजा जा रहा है, जिससे वे महंगे बाजार से अनाज खरीदने को मजबूर हैं। दुकान संचालकों का कहना है कि कम आवंटन और बढ़ती कार्डधारी संख्या के कारण यह समस्या आ रही है, जिसकी जानकारी खाद्य विभाग को दी गई है।1