रात्रि में तेज आवाज में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन पर, पुलिस थाना आजाद नगर की प्रभावी कार्यवाही *• रात्रि में तेज आवाज में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन पर, पुलिस थाना आजाद नगर की प्रभावी कार्यवाही* *• बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र निर्धारित निर्देशों का उल्लंघन करने वाले साउंड सिस्टम चलाने वालों पर पुलिस की सख़्त कार्यवाही रहेगी लगातार जारी..* *• पुलिस द्वारा डीजे/ साउंड सिस्टम सहित वाहन जप्त कर संबंधित आयोजक/संचालक के विरुद्ध कोलाहल नियंत्रण अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत की विधिसम्मत कार्यवाही।* इंदौर शहर में आमजन की सुविधा व परेशानी तथा वर्तमान में स्टूडेंट्स की वार्षिक परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए, शासन के निर्देशानुसार निर्धारित आवाज व समय का पालन न कर डीजे/साउंड सिस्टम संचालन करने वाले एवं मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम व ध्वनि प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त (जोन 1) श्री कृष्ण लालचंदानी व सहायक पुलिस आयुक्त श्री रविन्द्र बिलवाल के मार्गदर्शन पुलिस थाना आज़ाद नगर द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालक के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर, डीजे व साउंड सिस्टम आदि जप्त किया गया है। क्षेत्र में इस दिशा में पुलिस टीम द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। इसी अनुक्रम में दिनांक दिनांक 17 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 12:00 बजे पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान सांवरिया धाम मंदिर के पास एक *आईसर वाहन (क्रमांक MP13 ZK 1386)* को तेज़ आवाज में डीजे बजाते हुए पाया गया। वाहन चालक नितिन तिवारी द्वारा निर्धारित समय सीमा का उल्लंघन कर अधिक ध्वनि स्तर पर साउंड सिस्टम चलाया जा रहा था, जिससे आमजन को असुविधा व ध्वनि प्रदूषण* उत्पन्न हो रहा था। *पुलिस द्वारा तत्काल वाहन को भारतीय न्याय संहिता की धारा 223(ए) एवं मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 15 के तहत विधिवत जप्त किया गया।* 🚓 *जप्त वाहन का विवरण :* वाहन प्रकार : आईसर गाड़ी पंजीयन क्रमांक : MP13 ZK 1386 उपयोग : डीजे साउंड सिस्टम (तेज आवाज में संचालित) 👮♂️ पुलिस टीम : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक संदीप पाटीदार, प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह, आरक्षक ललित परमार, सुरेश चौहान, और टीम की भूमिका रही। 💬 *पुलिस की अपील :* इंदौर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि 📢 बोर्ड परीक्षाओं के दौरान शांति बनाए रखें, 🎵 निर्धारित समय व सीमा से तेज आवाज में डीजे या साउंड सिस्टम न बजाएं, ⚖️ अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

- Post by Vishal Jadhav1
- बच्चा चोर समझ कर महिला से करी जमकर मारपीट महिला ने केस दर्ज कराया(99933 47030)1
- Post by प्रदेश खुलासा न्यूज1
- इंदौर की पालदा क्षेत्र से 12 साल कि बालिका लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश ,कृपया इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें !!!1
- इंदौर में ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के तहत महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विधानसभा-4 के वार्ड 84 का दोपहिया वाहन से निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद आयोजित जनता चौपाल में रहवासियों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। स्थानीय नागरिकों ने पानी, ड्रेनेज, अतिक्रमण और जल जमाव जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर पार्षद और निगम अधिकारियों पर अनदेखी के आरोप लगाए। चौपाल के दौरान महापौर को लोगों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा। महापौर ने आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। ‘संकल्प से समाधान’ के माध्यम से शहर की जमीनी हकीकत सामने आ रही है और जनप्रतिनिधियों के दावों की सच्चाई भी उजागर हो रही है।1
- मध्यप्रदेश की राजनीति में आज उस वक्त हलचल मच गई जब मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश किया। बजट पेश होते ही विपक्ष ने इसे जनविरोधी बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में विपक्षी विधायकों ने सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्ष का आरोप है कि बजट में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर ठोस प्रावधान नहीं किए गए1
- शेखर गिरी और जनहित पार्टी ने मिलकर मल्हारगंज पर बनने वाले मेट्रो रेलवे स्टेशन का किया विरोध प्रदर्शन मल्हारगंज थाने के सामने इंदौर इंदौर के मल्हारगंज निवासी शेखर गिरी के नेतृत्व मे इंदौर मेट्रो के मल्हारगंज में बनने वाले रेलवे स्टेशन का विरोध करते आ रहे हैं पूर्व में भी कई बार प्रदर्शन किया गया लेकिन मेट्रो ने आज मल्हारगंज थाने के सामने अपना कंटेनर रखा और फेंसिंग लगा दी आज भी जनहित पार्टी के साथ शेखर गिरी के नेतृत्व में पेड़ों को बचाने के लिए प्रदर्शन किया गया1
- इंदौर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर नीलकंठेशवर महादेव की भव्य बारात की शोभा यात्रा टिकरिया बादशाह रोड सुरेंद्रनगर से यादव पैलेस से होती हुई गिरना सिटी पर समाप्त हुई। यात्रा में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ की धुन पर नाश्ते गेट चल रहे थे यात्रा समाप्ति पर मंदिर में महा आरती के साथ हरियाली खीर का वितरण हुआ। उक्त जानकारी मंदिर के पुजारी सुरेश चंद तिवारी हो सर रक्षक अशोक तिवारी ने दी इस अवसर पर मुख्य रूप से गोलू तिवारी अंकित गुर्जर देव शंकर मिश्रा खाटू श्याम किराना मुकेश चौहान अमन मालवीय कृष्ण पांचाल अभी परिहार श्रीमती मंगला तिवारी पूजा तिवारी महिमा नामदेव पप्पी जीजी गोंड सनी गोड़ दल्लू मालवीय अजय भैया मुख्य रूप से उपस्थित थे। पत्रकार राजन मालवीय1