आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश, शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दें अधिकारी, असंतुष्ट फीडबैक के कारणों की करें समीक्षा स्वराज जागरण ब्यूरो मुरादाबाद : जिलाधिकारी डा. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण एवं शिकायतकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की स्थिति, लंबित शिकायतों तथा शिकायतकर्ताओं द्वारा दिए गए संतुष्टि एवं असंतुष्टि फीडबैक की विस्तृत समीक्षा की गई। जनपद का आईजीआरएस शिकायत संतुष्टि प्रतिशत 61 प्रतिशत होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस से संबंधित शिकायतों को केवल औपचारिकता के रूप में न लिया जाए, बल्कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए, ताकि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिल सके और जनपद का संतुष्टि प्रतिशत बेहतर हो। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायत के निस्तारण के साथ-साथ शिकायतकर्ता से वार्ता कर उसकी समस्या के समाधान की जानकारी भी दी जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शिकायतकर्ता अपनी समस्या के समाधान से संतुष्ट हो और सकारात्मक फीडबैक प्राप्त हो। यदि किसी शिकायतकर्ता को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया है तो उसे हर हाल में पूरा किया जाए। इस संबंध में चकबंदी एवं राजस्व विभाग को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को आईजीआरएस से संबंधित आश्वासन रजिस्टर एवं मांग रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक को गंभीरता से लेते हुए उसके कारणों की जानकारी प्राप्त की जाए तथा जहां आवश्यक हो, तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, अपर जिलाधिकारी नगर अंकुर श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

- झूठी कहानी रचने वाला आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई झूठी कहानी रचने वाला आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार बाजपुर। जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी सर्वजोत सिंह उर्फ साब्बी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कार्रवाई से बचने के लिए खुद को गोली मारकर झूठी कहानी रची थी। उसकी निशानदेही पर .315 बोर का तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।1
- जिला रामपुर तहसील टाडा टांडा मार्ग से होकर झब्बूपूरा से होकर गांव झल्लूस नगर जाने वाली सड़क पर बहुत गहरे गड्ढे और यह पर आये दिन दुर्घटना होती रहती है और बच्चों का भी स्कूल से आना जाना रहता है और एंबुलेंस जैसी वहनों का आना जाना रहता है इस मार्ग की जांच शुरू की जाये #BreakingNews #ViralNews #NewsPost #NewsKhabar1
- rod ghosipura ki PWD ki mang gaam ki Safai nahi ho rahi he1
- बिजनौर में वन विभाग को बड़ी कामयाबी: मंडाइयो से शिफ्ट किया पिंजरा,अगवानपुर में 3 दिन बाद फंसा गुलदार,देखने को उमड़ी हजारों की भीड़ अफजलगढ़, बिजनौर।* विकास खंड अफजलगढ़ के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अजीमुल्ला नगर में पिछले 15-20 दिनों से गुलदार के आतंक से दहशत में जी रहे ग्रामीणों ने आखिरकार राहत की सांस ली है। वन विभाग की सूझबूझ और ग्रामीणों के सहयोग से एक बड़े गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया गया है। ग्राम पंचायत अजीमुल्ला नगर के अगवानपुर मे पिछले काफी दिनों से 4 गुलदारों के देखे जाने की खबर आ रही थी। ग्रामीणों के अनुसार इसमें 2 बड़े नर-मादा गुलदार और उनके 2 शावक (बच्चे) शामिल हैं। शाम होते ही गुलदार आबादी और खेतों के किनारे आ जाते थे, जिससे किसानों का खेतों में जाना भी मुश्किल हो गया था। कई बार कुत्तों और पशुओं पर हमले की भी सूचना मिली थी। इसकी लगातार शिकायत हम लोगों द्वारा वन विभाग को की जा रही थी। पहले मंडाइयो में लगा था पिंजरा जानकारी देते हुए ग्रामीण रोहित कुमार ने बताया कि वन विभाग के दरोगा सत्यवीर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। पहले रणनीति के तहत ग्राम खुशहालपुर की मंडाइयो के जंगल किनारे पिंजरा लगाया गया था। करीब 10-12 दिन तक पिंजरा वहीं लगा रहा,लेकिन गुलदार बहुत चालाक निकला और उस एरिया में आना-जाना बंद कर दिया। ग्रामीण रोहित कुमार,चरनजीत सिंह,कुतरू सिंह,ओमप्रकाश सिंह और गौतम सिंह ने दरोगा जी से बात करके पिंजरे की जगह बदलने को कहा। वन विभाग ने पिंजरे को मंडाइयो से हटाकर अगवानपुर में शिफ्ट कर दिया।अगवानपुर में पिछले 2-3 दिन से लगातार निगरानी की जा रही थी और पिंजरे में कुत्ते को चारे के रूप में रखा गया था। आखिरकार मंगलवार देर शाम एक बड़ा गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार के पिंजरे में कैद होने की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। वीडियो बनाने और देखने को उमड़ी भीड़,लगा जाम गुलदार के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पिंजरे को ले जाते समय हजारों की भीड़ जमा हो गई।सिर्फ अगवानपुर ही नहीं, बल्कि खुशहालपुर, मंडाइयो,रसूलपुर कादराबाद,और आसपास के दर्जनों गांवों से लोग* बाइक, ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर देखने पहुंच गए। आलम यह था कि गुलदार को ले जाते समय मुख्य रोड पर लंबा जाम लग गया। हर कोई अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था और फोटो खींच रहा था। मौके पर रोहित कुमार,चरणजीत सिंह,कुतरू सिंह,ओमप्रकाश सिंह,गौतम सिंह सहित ग्राम पंचायत के आधे से ज्यादा सदस्य और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।अभी भी 3 गुलदार बाकी है, दहशत बरकरार है ग्रामीणों ने बताया कि पकड़ा गया गुलदार तो एक ही है,जबकि उसी स्थान पर अभी 3 गुलदार और घूम रहे हैं। इसलिए पूरी तरह से डर खत्म नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि बाकी बचे गुलदारों को भी जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि किसान बिना डर के अपने खेतों में जा सकें। फिलहाल वन विभाग की टीम पकड़े गए गुलदार को अपने साथ ले गई है और उसे कालागढ़ टाइगर रिजर्व जंगल में सुरक्षित छोड़ा जाएगा।रोहित कुमार गौतम सिंह ओमप्रकाश सिंह चरंजीत सिंह जसवंत सिंह व ग्रामवासियों ने इस कामयाबी के लिए वन दरोगा सत्यवीर जी और उनकी पूरी टीम का दिल से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।1
- मुरादाबाद के कांठ रोड स्थित हरदला क्षेत्र में यौम-ए-पैदाइश (12 वफ़ात) के मुबारक मौके पर जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी का एक शानदार और भव्य जुलूस निकाला गया। इस मुबारक मौके पर मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग अकीदत और एहतराम के साथ एक जगह इकट्ठा हुए। पूरे जुलूस में अकीदतमंदों का जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला, जहाँ हर कोई अपने-अपने खास अंदाज़ में पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी मोहब्बत और अकीदत ज़ाहिर कर रहा था। जुलूस में शामिल हर छोटे-बड़े शख्स के हाथों में इस्लामी अकीदत के प्रतीक खूबसूरत और रंगे-बिरंगे झंडे लहरा रहे थे। हवा में लहराते ये झंडे और चारों तरफ गूंजती नात-ओ-मनकबत की सुरीली आवाजें पूरे वातावरण को रूहानी और नूराने रंग में सराबोर कर रही थीं। युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर जुलूस का संचालन बहुत ही शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से किया, जहाँ लोगों ने एक-दूसरे को 12 वफ़ात की मुबारकबाद दी और आपस में मिठाइयाँ व तबर्रुक बाँटकर भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम दिया। पूरे कांठ रोड पर अकीदतमंदों की भीड़, झंडों की छटा और जश्नाना माहौल ने हर देखने वाले का दिल मोह लिया, और यह जुलूस आपसी एकता, शांति और अकीदत की एक बहुत ही खूबसूरत मिसाल कायम करते हुए अपने तयशुदा रास्ते से आगे बढ़ा।3
- गंगदासपुर में रास्ते की बदहाली से ग्रामीण परेशान, गिरने से युवक घायल गंगदासपुर में रास्ते की बदहाली से ग्रामीण परेशान, गिरने से युवक घायल अमरोहा। थाना डिडौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगदासपुर में कब्रिस्तान के पास रास्ते की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते पर खड़ंजा या पक्की सड़क नहीं होने के कारण बारिश और कीचड़ के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है। आए दिन लोग और स्कूली बच्चे रास्ते में फिसलकर गिर जाते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, 17 अगस्त 2026 को भी रास्ते की खराब स्थिति के चलते हादसा हुआ। इसी दौरान सहरोज आलम गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि लंबे समय से रास्ते को पक्का कराने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर मुख्य विकास अधिकारी, अमरोहा से कई बार शिकायत की है। इसके बावजूद रास्ते का निर्माण या मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों को डर है कि यदि जल्द रास्ते की स्थिति नहीं सुधारी गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए कब्रिस्तान के पास रास्ते का निरीक्षण कराया जाए और जल्द से जल्द खड़ंजा अथवा पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों और बच्चों को आवागमन में परेशानी न हो।4
- मेरठ में पोस्टर विवाद पर सपा का जोरदार प्रदर्शन, योगी के पोस्टर को जलाने की कोशिश, दारोगा ने पोस्टर बचाया लेकिन खुद झुलसा मेरठ में अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर को लेकर समाजवादी पार्टी के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टर को जलाने की कोशिश की गई। मौके पर मौजूद दारोगा ने पोस्टर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह खुद झुलस गया। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। सपा अधिवक्ताओं ने अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई।1
- बैडमिंटन विवाद पर आमने-सामने आए छात्र-छात्राएं, दोनों पक्षों ने दी तहरीर बैडमिंटन विवाद पर आमने-सामने आए छात्र-छात्राएं, दोनों पक्षों ने दी तहरीर बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बैडमिंटन प्रतियोगिता के दौरान विवाद के बाद मामला कोतवाली पहुंच गया। एक छात्रा ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रशांत भट्ट और छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह बोरा पर बैडमिंटन छीनने, धक्का-मुक्की, अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। वहीं, दोनों ने आरोपों को निराधार बताते हुए अपना पक्ष पुलिस के सामने रखा। महेंद्र सिंह बोरा के मुताबिक, वह विवाद शांत कराने पहुंचे थे, लेकिन बाद में उन पर गंभीर आरोप लगा दिए गए। प्रशांत भट्ट को थाने में बैठाए जाने के विरोध में छात्र कोतवाली गेट पर धरने पर बैठ गए, जिन्हें पुलिस ने समझाकर शांत कराया। दोनों पक्षों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।1