Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिजनौर जिले में गैस संबंधित खबरों के संबंध में डीएम बिजनौर ने जनपद वासियों को क्या सूचित ।
Bijnor Super News
बिजनौर जिले में गैस संबंधित खबरों के संबंध में डीएम बिजनौर ने जनपद वासियों को क्या सूचित ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Bijnor Super News1
- बिजनौर: गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरों पर प्रशासन का बड़ा बयान बिजनौर में सोशल मीडिया पर एलपीजी गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की किल्लत को लेकर फैल रही खबरों पर जिला प्रशासन ने स्थिति साफ कर दी है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने इन खबरों को भ्रामक बताते हुए कहा है कि जिले में ईंधन और गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी तरह की कमी नहीं है। जिलाधिकारी के निर्देश पर आपूर्ति विभाग की टीमों ने जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों और एलपीजी गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सभी एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। प्रशासन के अनुसार निकट भविष्य में भी ईंधन या गैस की किल्लत होने की कोई संभावना नहीं है। डीएम जसजीत कौर ने जनता से अपील करते हुए कहा कि 👉 सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। 👉 अनावश्यक रूप से गैस या ईंधन की जमाखोरी न करें, यह कानूनन अपराध है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कहीं जमाखोरी, कालाबाजारी या निर्धारित कीमत से अधिक पर बिक्री की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।1
- बिजनोर क्षेत्र राजा का ताजपुर मगर पुलिस को कानों कान खबर नहीं होती चोरों को पुलिस का कोई डर नहीं है।चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए पुलिस विभाग के घर को अपना निशाना बनाकर लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौहल्ला खालियापार रविदास नगर निवासी स्वर्गीय जोहर सिंह पत्नी नरेशों देवी की एक पुत्र दो पुत्री है।बड़ा बेटा राजन कुमार जिला महाराज गंज में जिला जज के स्टोनो के पद पर कार्यरत हैं दोनों पुत्री संभल शाहजहांपुर में इंटेलिजेंस पुलिस विभाग मे तैनात हैं कुछ दिन पहले राजन कुमार अपनी माता को अपने साथ महाराजगंज लिए जाने के बाद घर का ताला मारकर चले गए थे। चोरों ने इसी बात का फायदा उठाकर बीती रात चोरों ने घर को निशाना बना कर लाखों रुपए की चोरी को अंजाम दिया है। घर में रखे सोने कंगन चांदी के जेवरात सहित गुल्लक का ताला तोड कर बाईस हज़ार रुपए की नकदी चोर चुरा कर ले गए।सुबह सेवरा होने पर पड़ोसियों ने देखा घर का ताला टूटे पड़े होने पड़ोसियों में हड़कंप मच गया।2
- Post by नीरज कुमार1
- बिजनौर में गैस-पेट्रोल की किल्लत की खबरें अफवाह, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : जिलाधिकारी बिजनौर। जनपद में गैस सिलेंडर तथा पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही खबरों को लेकर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने स्पष्ट किया है कि ऐसी सूचनाएं पूरी तरह अफवाह हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। जिलाधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से फैल रही अफवाहों के कारण उपभोक्ता आवश्यकता से अधिक गैस बुकिंग कर रहे हैं, जिससे सर्वर पर अधिक लोड पड़ने के कारण बुकिंग में तकनीकी समस्या आ रही है। इस समस्या को दूर कराने के लिए संबंधित एजेंसियां कार्य कर रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। अब दो सिलेंडरों की बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतराल निर्धारित किया गया है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से गैस उपलब्ध कराई जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि अवैध भंडारण, जमाखोरी या कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए आपूर्ति विभाग की टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। साथ ही तेल कंपनियों के विक्रय अधिकारियों द्वारा पहले की अपेक्षा सप्लाई बढ़ाए जाने की सूचना भी दी गई है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि किसी उपभोक्ता को गैस या ईंधन से संबंधित कोई समस्या आती है तो वह जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय, बिजनौर के मोबाइल नंबर 7839564755 पर संपर्क कर सकता है, जहां उसकी समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा। बिजनौर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष1
- Post by Rajkumar Raj1
- जनपद बिजनौर के अलग-अलग क्षेत्र में जिलाधिकारी द्वारा टीम गठित कर भेजी गई जांच में पता चला सब कुछ सामान्य है भारी मात्रा में गैस व पेट्रोल हमारे पास उपलब्ध है किसी भी तरह की कोई किल्लत नहीं है और कालाबाजारी करने वालों के वह ज्यादा दामों पर बेचने वालों की सूचना उच्च अधिकारियों को अवगत कराये। DM Bijnor Official Ravita @highlight Sabir Malik1
- जिला बिजनोर क्षेत्र धामपुर की कई महिला हुई दुखी महिलाओं ने कहा छेत्र में लाखों लोगों की ज़िंदगी खराब हो गई है इस इसे को बंद कराया जाए1
- संसद में गूंजी हंसी: जब अमित शाह की बात पर शशि थरूर ने थाम लिया अपना सिर संसद के मानसून सत्र के दौरान अक्सर तीखी बहस और हंगामे देखने को मिलते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा पल आया जिसने पक्ष और विपक्ष दोनों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। गृह मंत्री अमित शाह के एक मजाकिया तंज पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपनी हंसी नहीं रोक पाए और उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्या था पूरा मामला? लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अमित शाह सदन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विपक्षी सदस्यों द्वारा नियमों के उल्लंघन और बार-बार टोकने पर आपत्ति जताई। इसी बीच उन्होंने चुटकी लेते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की ओर इशारा किया। अमित शाह ने कहा: "यहाँ इतने वरिष्ठ सदस्य बैठे हैं... मुझे तो अभी भी समझ नहीं आता, शशि थरूर जैसे बैठे हैं, बालू साहब बैठे हैं, क्यों नहीं सिखाते इनको (युवा सांसदों को) साहब? इतना सिखा दें तो समस्या का वहीं समाधान हो जाए!" थरूर का मजेदार रिएक्शन जैसे ही अमित शाह ने शशि थरूर का नाम लिया, थरूर अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाए। उन्होंने मुस्कुराते हुए अपना सिर पकड़ लिया, जिसे देखकर सदन में मौजूद अन्य सांसद भी ठहाके लगाने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो इंटरनेट पर 'थरूर की जोरदार हंसी' के नाम से वायरल हो रहा है। लोग राजनीति में इस तरह की सकारात्मक और स्वस्थ नोक-झोंक की सराहना कर रहे हैं। यूज़र्स का कहना है कि वैचारिक मतभेदों के बावजूद, संसद में ऐसे पल लोकतंत्र की खूबसूरती को दर्शाते हैं।1