Shuru
Apke Nagar Ki App…
चार यूनिट पर चार किलो राशन काटने का आरोप, राशन डीलर का वीडियो सामने आया
निरपेक्ष समाचार 24*7
चार यूनिट पर चार किलो राशन काटने का आरोप, राशन डीलर का वीडियो सामने आया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कासगंज: बिना समाधान किए बिजली विभाग ने बंद कीं 50 से ज्यादा शिकायतें, 45 दिनों से लो-वोल्टेज का बड़ा फर्जीवाड़ा। नमस्कार दोस्तों, मैं सरवन राठौर। कासगंज बिजली विभाग की तानाशाही और डिजिटल भ्रष्टाचार का दूसरा सबसे बड़ा सबूत देखिए। हमारे ग्राम बंगश नगर में नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद पिछले 45 दिनों में एक घंटे के लिए भी पूरी लाइट नहीं आई है। पूरे गांव में लगातार भयंकर लो-वोल्टेज आ रहा है।जब मैंने इसकी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर की, तो बिजली विभाग के अधिकारियों ने उच्च कार्यालय को गुमराह करने के लिए लिखित में यह सफेद झूठ लिख दिया कि 'वर्तमान में वोल्टेज सामान्य है'। महोदय, जब ग्राउंड पर 150 वोल्ट आ रहे हैं, तो कागजों पर वोल्टेज सामान्य कैसे हो गया? खुद सोरो सब-स्टेशन के टीजी आलोक कुमार ने फोन पर अपनी बेबसी मानी है कि 11KV की मुख्य लाइन लंबी है और 56 गांवों का लोड है, इसलिए वे कुछ नहीं कर सकते।जब मुख्य लाइन और ओवरलोड की तकनीकी कमी खुद विभाग स्वीकार कर रहा है, तो फिर जनता को परेशान करने के लिए शिकायतें फर्जी क्यों बंद की जा रही हैं? इसके ऊपर से, कर्मचारी पिछले 9 महीनों से गांव में बिल निकालने तक नहीं आए और दफ्तर में बैठकर अपनी मर्जी से गलत बिल थोप रहे हैं। मैं माननीय मुख्यमंत्री जी और ऊर्जा मंत्री जी से मांग करता हूँ कि इस 45 दिनों के लो-वोल्टेज के फर्जी निस्तारण की उच्च स्तरीय जांच हो और दोषियों पर तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। धन्यवाद!"3
- फतेहगंज पूर्वी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बछड़े की मौत, पुलिस और गौसेवकों ने कराया अंतिम संस्कार। फतेहगंज पूर्वी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बछड़े की मौत, पुलिस और गौसेवकों ने कराया अंतिम संस्कार बरेली से इस वक्त की खबर सामने आ रही है। फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में हरेली चौराहे के सामने NH-30 पर एक छोटे बछड़े की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, सुबह पत्रकार अनूप तिवारी के माध्यम से घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन और गौसेवक मौके पर पहुंचे। मौके पर बछड़ा मृत अवस्था में पड़ा था। इसके बाद पुलिस और गौसेवकों की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से बछड़े के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई गई। इस दौरान फतेहगंज पूर्वी थाने के हेड कांस्टेबल नीरज, दीवान गौतम राजपूत, गौसेवक विकास ठाकुर और प्रमोद गंगवार सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी जुटाई जा रही है और वाहन की पहचान के प्रयास किए जा सकते हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और गौसेवकों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मृत बछड़े का विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया।1
- *फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर स्टांप शुल्क में छूट लेने का आरोप, जांच की मांग* रिपोर्ट संजीव कुमार राणा बरेली। फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर जमीन की खरीद-फरोख्त में स्टांप शुल्क में छूट लेकर राजस्व को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा गया है। शिकायतकर्ता ओम प्रकाश शर्मा, जिला महासचिव, पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति, आल इंडिया, बरेली ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार, सूरज पाल के नाम से दिव्यांग यूनिक आईडी UP1910419790192344 तथा उनकी पत्नी ममता के नाम से दिव्यांग यूनिक आईडी 1910419810107779 जारी होने का उल्लेख किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों ने वर्ष 2021-22 के दौरान फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर जमीन की खरीद-फरोख्त में स्टांप शुल्क की छूट का लाभ लिया, जिससे सरकारी राजस्व को करीब दस लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई गई है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि दोनों सामान्य रूप से स्वस्थ हैं और कथित तौर पर नियमित कार्य करते हैं। इसी आधार पर प्रमाण पत्रों की वास्तविकता की जांच की मांग की गई है। शिकायत में मांग की गई है कि दोनों प्रमाण पत्रों की मेडिकल बोर्ड से दोबारा जांच कराई जाए। यदि प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाते हैं तो उन्हें निरस्त करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा जमीन की खरीद-फरोख्त में दी गई स्टांप शुल्क छूट और राजस्व नुकसान की भी जांच कराई जाए। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई से अवगत कराने की मांग की है। नोट: उपरोक्त आरोप शिकायत पत्र में लगाए गए हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि या संबंधित पक्ष का पक्ष इस दस्तावेज में उपलब्ध नहीं है।2
- 🚩 कछला में राज्यसभा सांसद गीता शाक्य का भव्य स्वागत, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन । 🚩 कछला में राज्यसभा सांसद गीता शाक्य का भव्य स्वागत, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन बदायूं। राज्यसभा सांसद, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य के बदायूं आगमन पर कछला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य, सचिन अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। गीता शाक्य के कछला पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत और अभिनंदन किया। हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल नजर आया। #GeetaShakya #BJP #Badaun #Kachhla #BJPNews #JanpadNews24UP #बदायूं #कछला #भाजपा बदायूं। राज्यसभा सांसद, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य के बदायूं आगमन पर कछला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य, सचिन अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। गीता शाक्य के कछला पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत और अभिनंदन किया। हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल नजर आया। #GeetaShakya #BJP #Badaun #Kachhla #BJPNews #JanpadNews24UP #बदायूं #कछला #भाजपा1
- *गीता शाक्य के बदायूँ आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत* *गीता शाक्य के बदायूँ आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत* बदायूँ :- राज्यसभा सांसद, प्रदेश महामंत्री भाजपा एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य के बदायूँ आगमन पर कछला स्थित बदायूँ बॉर्डर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।2
- शिक्षकों की समय पर उपस्थिति को लेकर उठे सवाल, वीडियो सामने आने के बाद जांच के आदेश बदायूं से इस वक्त की बड़ी खबर... बैरमई बुजुर्ग के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सुबह के करीब 8 बजकर 30 मिनट... और स्कूल के बाहर खड़े नजर आए बच्चे! सवाल ये है कि आखिर निर्धारित समय तक विद्यालय में शिक्षक क्यों नहीं पहुंचे? क्या स्कूल की व्यवस्थाओं की निगरानी में कहीं कमी रह गई? और अगर जांच में लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदारी किसकी तय होगी? मामले से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है। विभाग ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं बीएसए नवीन कुमार का कहना है कि जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल निगाहें जांच पर टिकी हैं... क्योंकि मामला सीधे बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय की समयबद्ध व्यवस्था से जुड़ा है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और जिम्मेदारी को लेकर विभाग क्या कार्रवाई करता है। बैरमई बुजुर्ग से आप तक लाइव 24 न्यूज़ के लिए रिपोर्ट।1
- दोस्ती का भरोसा पड़ा भारी, लालच में गई 18 वर्षीय किशोरी की जान रुपये-जेवर हड़पने के लिए चार युवकों ने रची साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा दोस्ती का भरोसा पड़ा भारी, लालच में गई 18 वर्षीय किशोरी की जान रुपये-जेवर हड़पने के लिए चार युवकों ने रची साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा कासगंज। अशोक नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास 18 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी से दोस्ती रखने वाले आरोपी ने उसके पास रुपये और जेवर होने की जानकारी अपने साथियों को दी। इसके बाद लालच में चारों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 1,35,100 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, मृतका का मोबाइल फोन, दुपट्टा और चाकू बरामद किया है। पहले दोस्ती, फिर भरोसा और आखिर में साजिश पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी समीर की मृतका से करीब तीन-चार साल से दोस्ती थी। पूछताछ में सामने आया कि मृतका के पास रुपये और जेवर होने की जानकारी समीर को थी। इसके बाद उसने अपने साथी अमित, अरशद और अरसलान के साथ मिलकर रुपये और जेवर हड़पने की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, चारों किशोरी को फतेह सिंह के खेत में ट्यूबवेल की चारदीवारी में बनी कोठरी के पास ले गए। वहां उसका गला दबाया गया। बेहोश होने के बाद चाकू से उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया और शव को ट्यूबवेल की कोठरी की छत पर रख दिया। पांच पुलिस टीमों ने शुरू की थी जांच 23 सितंबर की सुबह अशोक नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास खेत में बनी समरसेबल की कोठरी की छत पर किशोरी का शव मिलने के बाद कोतवाली कासगंज में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पांच टीमें गठित कीं। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस, मुखबिर की सूचना और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को पुरानी रेलवे क्रॉसिंग, अशोक नगर से गिरफ्तार कर लिया। चार आरोपी गिरफ्तार समीर, निवासी अशोक नगर, कासगंज अमित, निवासी इंडस्ट्रियल एरिया इस्माइलपुर रोड, कासगंज अरशद, निवासी मस्जिद वाली गली, कासगंज अरसलान, निवासी तहसील रोड, कासगंज नकदी और जेवर बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,35,100 रुपये, दो अंगूठियां, कानों के टॉप्स, हथफूल, पायल, मृतका का मोबाइल फोन, दुपट्टा और चाकू बरामद किया है। --- घटना ने सोशल मीडिया की दोस्ती को लेकर भी बढ़ाई चिंता यह घटना किशोरों और युवाओं की सोशल मीडिया पर होने वाली दोस्ती को लेकर भी एक महत्वपूर्ण संदेश देती है। आज इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनजान लोगों से दोस्ती आसानी से हो जाती है। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ने पर कई युवा सामने वाले पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने लगते हैं और परिवार से महत्वपूर्ण बातें छिपाने लगते हैं। जरूरी संदेश: ऑनलाइन किसी से दोस्ती होना उसके भरोसेमंद होने की गारंटी नहीं है। युवाओं को अपनी निजी जानकारी, फोटो, आर्थिक स्थिति या पारिवारिक बातों को किसी बाहरी व्यक्ति से साझा करने में सावधानी बरतनी चाहिए। किसी दोस्त की बात संदिग्ध लगे, दबाव बनाया जाए या मिलने के लिए मजबूर किया जाए तो इसकी जानकारी तुरंत माता-पिता या परिवार के भरोसेमंद सदस्य को देनी चाहिए। माता-पिता के लिए भी जरूरी है कि वे बच्चों से डांट-फटकार के बजाय दोस्ताना तरीके से बातचीत करें, ताकि बच्चे अपनी ऑनलाइन दोस्ती और परेशानियों को बिना डर परिवार के साथ साझा कर सकें। परिवार का भरोसा और खुला संवाद ऐसी घटनाओं से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।1
- थाना उझानी पुलिस द्वारा 03 वारण्टी अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार सुश्री अंकिता शर्मा श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद बदायूँ के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों व वारण्टियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्री अभिषेक कुमार सिह अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन एवं श्री राहुल पाण्डेय क्षेत्राधिकारी उझानी महोदय के पर्यवेक्षण व नेतृत्व में अपराध की रोकथाम व वारण्टियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान आज दिनाक 24.09.2026 को थाना उझानी पुलिस द्वारा 03 वारण्टी अभियुक्तगण 1. राजेन्द्र कुमार पुत्र श्री लालमन उर्फ राजू नि0 ग्राम कल्यानपुर खुर्द परवा रोड़ आशा देवी मन्दिर के पास 12 विल्डिंग के सामने थाना कल्याणपुर खुर्द कानपुर देहात सम्ब0 बाद सं0 1144/21 धारा 128/125(3)दं0प्र0सं0,147 बी0एन0एस0एस0 तारीख पेशी 24.09.2026 न्यायालय अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय जनपद बदायूँ 2. मनोज कुमार यादव पुत्र सियाराम निवासी मोहल्ला गंजशहीदा वार्ड न0 07 थाना उझानी जनपद बदायूँ वाद संख्या 29416/2026 व मु0अ0स0 350/2024 अन्तर्गत धारा 420,467,468,471 भादवि0 सम्बन्धित थाना उझानी बदायूँ तारीख पेशी 24.09.2026 माननीय न्यायालय मा0 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बदायूँ 3. हरिश्याम पुत्र नत्थू निवासी मोहल्ला गंजशहीदा कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ nbw+82+83 द0प्र-0स- वाद संख्या 902/2017धारा 120बी, 420,467,468 भादवि0 गायत्री देवी बनाम अंगनलाल तारीख पेशी 24.09.26 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बदायूँ को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त का नाम व पताः- 1. राजेन्द्र कुमार पुत्र श्री लालमन उर्फ राजू नि0 ग्राम कल्यानपुर खुर्द परवा रोड़ आशा देवी मन्दिर के पास 12 विल्डिंग के सामने थाना कल्याणपुर खुर्द कानपुर देहात 2. मनोज कुमार यादव पुत्र सियाराम निवासी मोहल्ला गंजशहीदा वार्ड न0 07 थाना उझानी जनपद बदायूँ 3.हरिश्याम पुत्र नत्थू निवासी मोहल्ला गंजशहीदा कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ उम्र करीब 52 वर्ष गिरफ्तारी करने वाली टीम 1. उ0नि0 श्री राजेश प्रताप थाना उझानी, बदायूँ । 2. उ0नि0 दिनेश सिंह थाना उझानी बदायूँ 3. उ0नि0 सुरेशपाल सिंह थाना उझानी बदायूँ 4. का0 1602 अंकुश कसाना थाना उझानी बदायूँ 5. का0 350 धर्मेन्द्र सिंह थाना उझानी बदायूँ4
- जमुई जैसा कांड अब समस्तीपुर में भी, सुनसान सड़क पर लड़की से छेड़खानी, हाथ मरोड़ा, गालियां दी, वीडियो वायरल... समस्तीपुर में जमुई जैसी घटना दोहरायी गयी, कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर में बांध बाइपास रोड पर एक लड़के के साथ जा रही लड़की को कुछ स्थानीय युवकों ने पकड़कर छेड़खानी व बैड-टच किया वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में समस्तीपुर पुलिस, Samastipur Town Media से हुई बातचीत में SP अरविंद प्रताप सिंह ने बताया की मामला अतिसंवेदनशील है, आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले युवक जगतसिंहपुर गांव के ही बताये जा रहे हैं, बताया जा रहा है की लड़की किसी लड़के के साथ जा रही थी, रास्ते में रूक कर वह फोटो ले रही थी, तभी आसपास के लड़को ने पहुंचकर उससे गाली-गलौज व छेड़खानी करनी शुरू कर दी, इसका वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है #Samastipur #SamastipurPolice #SP #Viral #VideoViral1