घर से बिना बताए निकली 19 वर्षीय युवती को पंचकूला पुलिस ने सुरक्षित खोज निकाला, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान घर से बिना बताए निकली 19 वर्षीय युवती को पंचकूला पुलिस ने सुरक्षित खोज निकाला, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान पंचकूला/ 15 सितंबर :- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस द्वारा गुमशुदा लोगों की तलाश कर उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए लगातार गंभीरता और तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पंचकूला के सेक्टर-21 क्षेत्र से एक 19 वर्षीय युवती अपने परिजनों को बिना बताए घर से चली गई थी। युवती के वापस घर न लौटने पर परिजनों ने इसकी शिकायत 8 सितंबर को सेक्टर-21 चौकी में दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी। चौकी इंचार्ज मुकेश सैनी की अगुवाई में पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए युवती की तलाश की। पुलिस टीम को महत्वपूर्ण जानकारी मिलने के बाद 26 अगस्त को युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक काउंसलिंग के बाद युवती को सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया। युवती के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पंचकूला पुलिस का आभार व्यक्त किया। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि किसी भी कारण से घर से बाहर जाते समय अपने परिजनों को इसकी जानकारी जरूर दें और कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले परिवार से सलाह मशवरा करें। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों के साथ बेहतर संवाद बनाए रखें और उनकी बातों को समझने का प्रयास करें, ताकि बच्चे अपनी परेशानियां और भावनाएं खुलकर परिवार के साथ साझा कर सकें।

- चंडीगढ़ में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन सचिन पायलट की अगुवाई में निकला रोष मार्च चंडीगढ़ में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन सचिन पायलट की अगुवाई में निकला रोष मार्च पंजाब में बढ़ते नशे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। पंजाब प्रभारी बनने के बाद पहली बार पंजाब दौरे पर पहुंचे सचिन पायलट की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने रोष मार्च निकाला। हरपाल चीमा के आवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में भी लिया गया। कांग्रेस ने हरपाल चीमा को मंत्री पद से हटाने, इस्तीफा लेने और FIR दर्ज करने की मांग की।1
- पंचकूला में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल पंचकूला में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल मोरनी-पंचकूला मार्ग पर हुआ हादसा, घूमने जा रहे पांच दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी पंचकूला, 15 सितंबर। मोरनी-पंचकूला मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। घूमने के लिए निकले पांच दोस्तों की कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पहाड़ी मार्ग पर कार का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।1
- 'PM आवास के नाम पर रिश्वत लेते बाबू जी रंगे हाथ पकड़े गए' मेरठ एंटी करप्शन टीम ने आवास विकास कार्यालय के बाबू को 6 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है. बाबूजी ने एक महिला से PM आवास योजना के तहत आवंटित मकान की फाइल पास करने की एवज में रिश्वत मांगी थी. महिला ने एंटी करप्शन से शिकायत कर दी. टीम ने बाबू अभिनव को धर दबोचा.1
- नगर निगम पंचकूला जिला प्रधान जोगिंदर सिंह कांगड़ा Panchkula Haryana सफाई कर्मचारी एकता ज़िंदाबाद! नगर निगम पंचकूला जिला प्रधान जोगिंदर सिंह कांगड़ा ने सभी सफाई कर्मचारियों के साथ जनरल मीटिंग की। स्थानः यमनी का पार्क, सेक्टर-5, पंचकूला इस बैठक में सभी कर्मचारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ! सफाई कर्मचारी एकता जिंदाबाद! हमारा हक, हमारा अधिकार !2
- सोलन: बघाट रियासत के अंतिम शासक की जयंती पर वार्षिक सम्मेलन, मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री बोले - बघाट का इतिहास गौरवशाली1
- शहर कोतवाली सराय के राजा का हुआ भव्य स्वागत स्थापना समारोह मनाया धूमधाम से1
- मोरनी घूमकर लौट रहे 5 दोस्तों की कार खाई में गिरी हा*द*से में 1 की मौ*त, 4 गंभीर घा*य*ल मोरनी घूमकर लौट रहे 5 दोस्तों की कार खाई में गिरी हा*द*से में 1 की मौ*त, 4 गंभीर घा*य*ल मोरनी घूमकर वापस लौट रहे पांच दोस्तों की कार दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।1
- #पंचकूला में दर्दनाक सड़क हादसा! 5 दोस्तों से भरी कार खाई में गिरी, मचा हड़कंप मोरनी-पंचकूला मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। घूमकर लौट रहे पांच दोस्तों की कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी मार्ग पर कार का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।1