logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वार्ड-10 में विकास का ‘दस करोड़’ वाला दम , करीब 4-5 करोड़ के काम अभी बाकी ! वार्ड-10 में विकास का ‘दस करोड़’ वाला दम! गहलोत विहार से परमाल कॉलोनी और रायपुर तक विकास कार्यों की रफ्तार तेज, करीब 4-5 करोड़ के काम अभी बाकी सोहना | संवाददाता राजेन्द्र कुमार होटला नगर परिषद सोहना के वार्ड नंबर 10 में विकास कार्यों को लेकर पार्षद प्रतिनिधि नोबत सैनी ने करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्य होने का दावा किया है। उनका कहना है कि वार्ड में सड़क, रास्तों, चौपाल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। विकास कार्यों के चलते वार्ड के कई इलाकों की तस्वीर में बदलाव आया है और वार्ड नंबर 10 के लगभग सभी रास्ते पक्के हो चुके हैं। पार्षद प्रतिनिधि नोबत सैनी ने बताया कि गहलोत विहार, परमाल कॉलोनी और रायपुर, 12 एकड़ ,कबीर नगर सहित वार्ड के विभिन्न हिस्सों में विकास कार्य कराए गए हैं। परमाल कॉलोनी में चौपाल का निर्माण कार्य फिलहाल प्रगति पर है। वहीं परमाल कॉलोनी के श्मशान घाट का करीब 15 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कराया जा चुका है। श्मशान घाट में किए गए कार्य से यहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। इसी कड़ी में रायपुर क्षेत्र में करीब 5 लाख रुपये की लागत से दलित चौपाल के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया है। चौपाल के विकास से स्थानीय लोगों को सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। इसके अलावा वार्ड के लगभग सभी रास्तों के पक्के होने का दावा भी किया गया है, जिससे बरसात समेत अन्य मौसम में लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की बात कही गई है। अभी विकास की ‘दूसरी पारी’ बाकी नोबत सैनी ने कहा कि वार्ड में विकास कार्यों की रफ्तार यहीं रुकने वाली नहीं है। करीब 4 से 5 करोड़ रुपये के विकास कार्य अभी बाकी हैं। आने वाले समय में रायपुर के श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण, विभिन्न रास्तों से जुड़े कार्य तथा अन्य जरूरी विकास कार्य कराए जाने हैं। इन कार्यों के पूरा होने के बाद वार्ड के विकास को और गति मिलने की उम्मीद है। परमाल कॉलोनी में जल्द शुरू होगा लाइब्रेरी का काम वार्ड नंबर 10 की परमाल कॉलोनी के लोगों के लिए लाइब्रेरी भी प्रस्तावित है। पार्षद प्रतिनिधि के अनुसार कॉलोनी में जल्द ही लाइब्रेरी निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। लाइब्रेरी बनने से विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। पार्षद ललीता सैनी के प्रतिनिधि नोबत सैनी ने कहा कि वार्ड नंबर 10 में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में अभी विकास कार्य बाकी हैं, वहां भी जरूरत के अनुसार कार्य कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है और आने वाले समय में बचे हुए विकास कार्यों को भी गति दी जाएगी।

1 hr ago
user_राजेन्द्र कुमार होटला
राजेन्द्र कुमार होटला
सोहना, गुरुग्राम, हरियाणा•
1 hr ago
4b600933-f41c-49f2-9758-f5050c845467

वार्ड-10 में विकास का ‘दस करोड़’ वाला दम , करीब 4-5 करोड़ के काम अभी बाकी ! वार्ड-10 में विकास का ‘दस करोड़’ वाला दम! गहलोत विहार से परमाल कॉलोनी और रायपुर तक विकास कार्यों की रफ्तार तेज, करीब 4-5 करोड़ के काम अभी बाकी सोहना | संवाददाता राजेन्द्र कुमार होटला नगर परिषद सोहना के वार्ड नंबर 10 में विकास कार्यों को लेकर पार्षद प्रतिनिधि नोबत सैनी ने करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्य होने का दावा किया है। उनका कहना है कि वार्ड में सड़क, रास्तों, चौपाल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। विकास कार्यों के चलते वार्ड के कई इलाकों की तस्वीर में बदलाव आया है और वार्ड नंबर 10 के लगभग सभी रास्ते पक्के हो चुके हैं। पार्षद प्रतिनिधि नोबत सैनी ने बताया कि गहलोत विहार, परमाल कॉलोनी और रायपुर, 12 एकड़ ,कबीर नगर सहित वार्ड के विभिन्न हिस्सों में विकास कार्य कराए गए हैं। परमाल कॉलोनी में चौपाल का निर्माण कार्य फिलहाल प्रगति पर है। वहीं परमाल कॉलोनी के श्मशान घाट का करीब 15 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कराया जा चुका है। श्मशान घाट में किए गए कार्य से यहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। इसी कड़ी में रायपुर क्षेत्र में करीब 5 लाख रुपये की लागत से दलित चौपाल के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया है। चौपाल के विकास से स्थानीय लोगों को सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। इसके अलावा वार्ड के लगभग सभी रास्तों के पक्के होने का दावा भी किया गया है, जिससे बरसात समेत अन्य मौसम में लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की बात कही गई है। अभी विकास की ‘दूसरी पारी’ बाकी नोबत सैनी ने कहा कि वार्ड में विकास कार्यों की रफ्तार यहीं रुकने वाली नहीं है। करीब 4 से 5 करोड़ रुपये के विकास कार्य अभी बाकी हैं। आने वाले समय में रायपुर के श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण, विभिन्न रास्तों से जुड़े कार्य तथा अन्य जरूरी विकास कार्य कराए जाने हैं। इन कार्यों के पूरा होने के बाद वार्ड के विकास को और गति मिलने की उम्मीद है। परमाल कॉलोनी में जल्द शुरू होगा लाइब्रेरी का काम वार्ड नंबर 10 की परमाल कॉलोनी के लोगों के लिए लाइब्रेरी भी प्रस्तावित है। पार्षद प्रतिनिधि के अनुसार कॉलोनी में जल्द ही लाइब्रेरी निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। लाइब्रेरी बनने से विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। पार्षद ललीता सैनी के प्रतिनिधि नोबत सैनी ने कहा कि वार्ड नंबर 10 में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में अभी विकास कार्य बाकी हैं, वहां भी जरूरत के अनुसार कार्य कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है और आने वाले समय में बचे हुए विकास कार्यों को भी गति दी जाएगी।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को नई मजबूती प्रदान करेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : गौरव गौतम *- सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाया जाएगा राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’* *- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक* *- ‘सेवा संकल्प अभियान’ में जनकल्याण से जुड़े लगभग एक दर्जन कार्यक्रम और गतिविधियां होंगी आयोजित* *- ‘आशीर्वाद का दीया और रक्तदान’ कार्यक्रम के साथ होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज : खेल राज्य मंत्री* *पलवल, 15 सितंबर।* हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू किया जा रहा ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनहित और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को मजबूत करेगा। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा सेतु’, ‘सेवा मेरा योगदान’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ जैसी पहलों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, लाभार्थियों एवं समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाएगा। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम को ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा से अवगत कराया। *सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाया जाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’* खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाने वाला एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेशभर में सेवा, अंत्योदय उत्थान, जनकल्याण और जरूरतमंद लोगों की सहायता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न मॉड्यूल की तैयारियों को जल्द से जल्द अंतिम रूप देकर अभियान को भव्य और दिव्य बनाएं। *‘आशीर्वाद का दीया और रक्तदान’ कार्यक्रम के साथ होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज* खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन 25 वर्षों की निरंतर जनसेवा का प्रतीक। अभियान के के तहत ‘आशीर्वाद का दीया और रक्तदान’ जैसे कार्यक्रमों के साथ अभियान का भव्य आगाज होगा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत समाज में सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से लगभग एक दर्जन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सरकार की ओर से अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा कार्यों से जोडऩे और जनकल्याण की भावना को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सेवा, कल्याण और लाभ सुनिश्चित करना है। *‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ये कार्यक्रम और गतिविधियां की जाएंगी आयोजित* खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जिला में ‘सेवा संकल्प अभियान‘ के प्रमुख कार्यक्रमों में ‘आशीर्वाद का दीया/रक्तदान’, ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर वाराणसी सेवा यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के जरिए सेवा को केवल एक गतिविधि तक सीमित रखने के बजाय इसे सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा। रक्तदान जैसे जनसेवा कार्यों से जरूरतमंदों की मदद को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं चित्र सेवा और अनकही कहानियों जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भावना को सामने लाने का माध्यम बनेंगे। *‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के जरिए सेवा कार्यों में नए विचार और नवाचार को मिलेगा प्रोत्साहन* खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ और ‘सेवा सेतु अभियान’ के माध्यम से जनभागीदारी को व्यापक रूप देने पर जोर रहेगा। वहीं ‘सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज’ के जरिए सेवा कार्यों में नए विचार और नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि ‘सुशासन सेवा संवाद’ के माध्यम से सेवा, सुशासन और जनकल्याण के बीच संबंध को मजबूत करने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर सेवा, सहयोग और सहभागिता की संस्कृति को मजबूत करना है। इसके साथ ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को रेखांकित करने की दिशा में भी अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी संबंधित नोडल अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं। बैठक में जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला नगरायुक्त मनीषा शर्मा, एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, एसडीएम होडल बलीना, एसडीएम हथीन हरिराम, महाप्रबंधक पलवल शुगर मिल द्विजा, नगराधीश प्रीति रावत सहित भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व विधायक प्रवीण डागर, पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, जिला महामंत्री भाजपा जयराम प्रजापति, भाजपा नेता मनोज रावत, हरेंद्र पाल राणा, ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़े संबंधित नोडल अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 000
    1
    विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को नई मजबूती प्रदान करेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : गौरव गौतम
*- सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाया जाएगा राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’*
*- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक*
*- ‘सेवा संकल्प अभियान’ में जनकल्याण से जुड़े लगभग एक दर्जन कार्यक्रम और गतिविधियां होंगी आयोजित*
*- ‘आशीर्वाद का दीया और रक्तदान’ कार्यक्रम के साथ होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज : खेल राज्य मंत्री*
*पलवल, 15 सितंबर।*
हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू किया जा रहा ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनहित और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को मजबूत करेगा। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा सेतु’, ‘सेवा मेरा योगदान’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ जैसी पहलों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, लाभार्थियों एवं समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाएगा। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम को ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा से अवगत कराया।
*सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाया जाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’*
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाने वाला एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेशभर में सेवा, अंत्योदय उत्थान, जनकल्याण और जरूरतमंद लोगों की सहायता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न मॉड्यूल की तैयारियों को जल्द से जल्द अंतिम रूप देकर अभियान को भव्य और दिव्य बनाएं।
*‘आशीर्वाद का दीया और रक्तदान’ कार्यक्रम के साथ होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज*
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन 25 वर्षों की निरंतर जनसेवा का प्रतीक। अभियान के के तहत ‘आशीर्वाद का दीया और रक्तदान’ जैसे कार्यक्रमों के साथ अभियान का भव्य आगाज होगा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत समाज में सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से लगभग एक दर्जन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सरकार की ओर से अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा कार्यों से जोडऩे और जनकल्याण की भावना को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सेवा, कल्याण और लाभ सुनिश्चित करना है। 
*‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ये कार्यक्रम और गतिविधियां की जाएंगी आयोजित*
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जिला में ‘सेवा संकल्प अभियान‘ के प्रमुख कार्यक्रमों में ‘आशीर्वाद का दीया/रक्तदान’, ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर वाराणसी सेवा यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के जरिए सेवा को केवल एक गतिविधि तक सीमित रखने के बजाय इसे सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा। रक्तदान जैसे जनसेवा कार्यों से जरूरतमंदों की मदद को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं चित्र सेवा और अनकही कहानियों जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भावना को सामने लाने का माध्यम बनेंगे।
*‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के जरिए सेवा कार्यों में नए विचार और नवाचार को मिलेगा प्रोत्साहन*
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ और ‘सेवा सेतु अभियान’ के माध्यम से जनभागीदारी को व्यापक रूप देने पर जोर रहेगा। वहीं ‘सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज’ के जरिए सेवा कार्यों में नए विचार और नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि ‘सुशासन सेवा संवाद’ के माध्यम से सेवा, सुशासन और जनकल्याण के बीच संबंध को मजबूत करने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर सेवा, सहयोग और सहभागिता की संस्कृति को मजबूत करना है। इसके साथ ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को रेखांकित करने की दिशा में भी अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी संबंधित नोडल अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं।
बैठक में जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला नगरायुक्त मनीषा शर्मा, एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, एसडीएम होडल बलीना, एसडीएम हथीन हरिराम, महाप्रबंधक पलवल शुगर मिल द्विजा, नगराधीश प्रीति रावत सहित भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व विधायक प्रवीण डागर, पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, जिला महामंत्री भाजपा जयराम प्रजापति, भाजपा नेता मनोज रावत, हरेंद्र पाल राणा, ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़े संबंधित नोडल अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
000
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    20 hrs ago
  • हिंदी दिवस के अवसर पर ‘न्याय भाषा भारती’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया दिल्ली हाईकोर्ट में हिंदी दिवस पर ‘न्याय भाषा भारती दिल्ली उच्च न्यायालय के सभागार में हिंदी दिवस के अवसर पर ‘न्याय भाषा भारती’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन, प्रसिद्ध विद्वान फैज खान और हिंदू जागरण मंच से संजय गौतम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मां भारती की प्रतिमा को फूलमाला अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई बे उपस्थित सभी अतिथियों का अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मान किया गया। वहीं दिल्ली उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने हिंदी दिवस के महत्व और न्याय व्यवस्था में हिंदी के बढ़ते उपयोग को लेकर अपने विचार साझा किए साथ ही फैज खान खान मैं बहुत ही सुंदर तरीके से वंदे मातरम का पूरा वर्णन किया और सबका मन मोह लिया यह उन लोगों पर करारी चोट थी जो वंदे मातरम में कमियां निकाल रहे हैं कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ भारत को वर्ष 2047 तक विकसित और विश्वगुरु बनाने के संकल्प पर भी अपने विचार रखे। वहीं कार्यक्रम के बाद दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत की और हिंदी भाषा तथा कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। बाइट — कपिल मिश्रा, कैबिनेट मंत्री, दिल्ली सरकार
    1
    हिंदी दिवस के अवसर पर ‘न्याय भाषा भारती’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया
दिल्ली हाईकोर्ट में हिंदी दिवस पर ‘न्याय भाषा भारती
दिल्ली उच्च न्यायालय के सभागार में हिंदी दिवस के अवसर पर ‘न्याय भाषा भारती’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन, प्रसिद्ध विद्वान फैज खान और हिंदू जागरण मंच से संजय गौतम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मां भारती की प्रतिमा को फूलमाला अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई बे उपस्थित सभी अतिथियों का अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मान किया गया। वहीं दिल्ली उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने हिंदी दिवस के महत्व और न्याय व्यवस्था में हिंदी के बढ़ते उपयोग को लेकर अपने विचार साझा किए साथ ही फैज खान खान मैं बहुत ही सुंदर तरीके से वंदे मातरम का पूरा वर्णन किया और सबका मन मोह लिया यह उन लोगों पर करारी चोट थी जो वंदे मातरम में कमियां निकाल रहे हैं 
कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ भारत को वर्ष 2047 तक विकसित और विश्वगुरु बनाने के संकल्प पर भी अपने विचार रखे।
वहीं कार्यक्रम के बाद दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत की और हिंदी भाषा तथा कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।
बाइट — कपिल मिश्रा, कैबिनेट मंत्री, दिल्ली सरकार
    user_अनुभवी आंखें न्यूज़
    अनुभवी आंखें न्यूज़
    Media house कापसहेड़ा, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • 🚨 नोएडा में LPG ट्रक बना आग का गोला! 🚩 फायर टीम ने संभाला मोर्चा 🔥 🚨 नोएडा में LPG सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। 🔥 सूचना मिलते ही फायर विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। 🚒 ऐसी ही ताजा और बड़ी खबरों के लिए वीडियो को Like 👍 Share ↗️ और Channel को Subscribe 🔔 जरूर करें। SBharatNews — झूठ के खिलाफ...जंग 🚩
    1
    🚨 नोएडा में LPG ट्रक बना आग का गोला! 🚩 फायर टीम ने संभाला मोर्चा 🔥
🚨 नोएडा में LPG सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। 🔥
सूचना मिलते ही फायर विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। 🚒
ऐसी ही ताजा और बड़ी खबरों के लिए वीडियो को Like 👍 Share ↗️ और Channel को Subscribe 🔔 जरूर करें।
SBharatNews — झूठ के खिलाफ...जंग 🚩
    user_S BHARAT
    S BHARAT
    Local News Reporter द्वारका, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • गुड़गांव में सिया चौहान का एक्सीडेंट वाला वीडियो हुआ वायरल देखें
    1
    गुड़गांव में सिया चौहान का एक्सीडेंट वाला वीडियो हुआ वायरल देखें
    user_Akash Vesnav
    Akash Vesnav
    Local News Reporter सरिता विहार, दक्षिण पूर्व दिल्ली, दिल्ली•
    6 hrs ago
  • दिल्ली में DTC बसों की हड़ताल ड्राइवर और कंडक्टर ने किया चक्का जाम।।
    1
    दिल्ली में DTC बसों की हड़ताल ड्राइवर और कंडक्टर ने किया चक्का जाम।।
    user_Akash Vesnav
    Akash Vesnav
    Local News Reporter सरिता विहार, दक्षिण पूर्व दिल्ली, दिल्ली•
    8 hrs ago
  • पति पर हत्या का आरोप, वारदात के बाद फरार—गौतमपुरी में मचा हड़कंप!
    1
    पति पर हत्या का आरोप, वारदात के बाद फरार—गौतमपुरी में मचा हड़कंप!
    user_सनसनी ऑफ़ इंडिया SANSANI
    सनसनी ऑफ़ इंडिया SANSANI
    Media house Sarita Vihar, South East Delhi•
    11 hrs ago
  • गुरुग्राम मे बाइकर को टक्कर मारने के मामले मे पुलिस की बड़ी कार्रवाई , हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कार चालक के द्वारा लेडी बाइकर को टक्कर मारने के मामले मे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे मामले मे हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है
    1
    गुरुग्राम मे बाइकर को टक्कर मारने के मामले मे पुलिस की बड़ी कार्रवाई , हत्या के प्रयास का मामला दर्ज 

कार चालक  के द्वारा लेडी बाइकर को टक्कर मारने के मामले मे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे मामले मे हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ दी है और आरोपी  की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है
    user_Gurugram UPDATE
    Gurugram UPDATE
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    20 hrs ago
  • फिलहाल आरोपी प्रोफेसर की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है और आरोपों की जांच जारी है। दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी यानी JNU में एक प्रोफेसर पर गंभीर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। करीब 11 छात्रों ने प्रोफेसर के खिलाफ यूनिवर्सिटी की इंटरनल कंप्लेंट्स कमिटी यानी ICC में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि वाइवा के दौरान प्रोफेसर ने आपत्तिजनक और यौन संकेत वाले कमेंट किए और कथित तौर पर यौन संबंध के बदले अतिरिक्त नंबर देने की पेशकश की। कुछ शिकायतों में प्रोफेसर के आवास पर बुलाने और वहां अनुचित व्यवहार के भी आरोप लगाए गए हैं। मामले में ICC ने प्रक्रिया शुरू कर दी है और शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। ऐसे मामलों में सवाल सिर्फ एक व्यक्ति पर लगे आरोपों का नहीं, बल्कि विश्वविद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा और शिकायतों की निष्पक्ष जांच का भी है।
    1
    फिलहाल आरोपी प्रोफेसर की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है और आरोपों की जांच जारी है।
दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी यानी JNU में एक प्रोफेसर पर गंभीर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं।
करीब 11 छात्रों ने प्रोफेसर के खिलाफ यूनिवर्सिटी की इंटरनल कंप्लेंट्स कमिटी यानी ICC में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि वाइवा के दौरान प्रोफेसर ने आपत्तिजनक और यौन संकेत वाले कमेंट किए और कथित तौर पर यौन संबंध के बदले अतिरिक्त नंबर देने की पेशकश की।
कुछ शिकायतों में प्रोफेसर के आवास पर बुलाने और वहां अनुचित व्यवहार के भी आरोप लगाए गए हैं।
मामले में ICC ने प्रक्रिया शुरू कर दी है और शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
ऐसे मामलों में सवाल सिर्फ एक व्यक्ति पर लगे आरोपों का नहीं, बल्कि विश्वविद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा और शिकायतों की निष्पक्ष जांच का भी है।
    user_DD Express
    DD Express
    Local News Reporter सरिता विहार, दक्षिण पूर्व दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना । नूंह। जिले की पोक्सो विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामलें में दोषी पाए गए आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी को भारतीय दंड संहिता की धारा तथा पोक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत दोषी करार दिया।
    1
    नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना ।
नूंह। जिले की पोक्सो विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामलें में दोषी पाए गए आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी को भारतीय दंड संहिता की धारा तथा पोक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत दोषी करार दिया।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.