ग्राम पंचायत मूलपारा ग्राम कूड़ा मैं दर्दनाक और हृदय विदारक घटना सामने आई लाइव कवरेज | ग्राम कूड़ा से बड़ी खबर ग्राम पंचायत मूलपारा के राजस्व ग्राम कुंडा से इस वक्त की बेहद दर्दनाक और हृदय विदारक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका की पहचान श्रीमती सरोज लोधी, पत्नी श्री भागुन प्रसाद लोधी, निवासी ग्राम कुंडा के रूप में हुई है। ← प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेत में पहले से लगे तार में करंट आने से यह हादसा हुआ, जिसने एक खुशहाल परिवार को पलभर में उजाड़ दिया। ! सबसे बड़ी बात - इस पूरे मामले में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। अगर समय रहते लाइन की मरम्मत की गई होती, तो शायद आज एक जान बचाई जा सकती थी। फिलहाल गांव में शोक का माहौल है और लोगों में भारी आक्रोश भी देखा जा रहा है। हर पल की अपडेट के लिए जुड़े रहिए मेरे साथ- मैं हूं आपका अपना प्रहलाद लोधी पत्रकार

- वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी का बलिदान दिवस मोटे की मड़ैयन, ग्राम पंचायत मुड़वारी (पवई विधानसभा क्षेत्र) में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया3
- वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के बलिदान दिवस पर भव्य कार्यक्रम, जनसमुदाय ने अर्पित की श्रद्धांजलि पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदौरा में 1857 की क्रांति की महान नायिका रानी अवंती बाई लोधी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर वीरांगना को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बड़ा मलहरा की विधायिका सुश्री राम सिंह भारती जी रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री कुसुम सिंह महदेले द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा बांदा के जिला अध्यक्ष कल्लू राजपूत जी, जिला कमांडर छतरपुर करण सिंह राजपूत जी, विधानसभा प्रत्याशी बांदा धीरज राजपूत जी, वरिष्ठ अधिवक्ता शारदा प्रसाद सिंगरौल जी, पूर्व सैनिक एवं सरपंच राम शिरोमणि लोधी जी तथा प्राचार्य रामकिशोर अहिरवार जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के साहस, त्याग और देशभक्ति को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उपस्थित जनसमुदाय में देशभक्ति का उत्साह स्पष्ट रूप से देखा गया और सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। यह आयोजन अत्यंत सफल, उत्साहवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम की सफलता के पीछे आयोजन समिति की कड़ी मेहनत, समर्पण और समाज सेवा की भावना स्पष्ट रूप से झलकती है। अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए सभी ने उनके बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह लोधी जी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में मुख्य रूप से युवा नेता बीपी सिंह लोधी राजेश सिंह राजपूत लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन जिला अध्यक्ष दिनेश बाबूजी, बाबू सिंह लोधी जी दिनेश सिंह राजपूत विपणन, राजन सिंह लोधी जी, का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित- डॉ केपी राजपूत पूर्व बीएमओ अजयगढ़, चंद्र पाल सिंह लोधी जी छतरपुर, उमरी सरपंच बाला प्रसाद लोधी,नंदपाल सिंह सहित कई अन्य उपस्थित रहे।4
- Post by Pushparaj Singh Karahi Pawai पत्रकार1
- बृजपुर: खेत में बने तालाब में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम1
- पन्ना में बड़ी धूमधाम से मोटरसाइकिल बाइक रैली निकल गई रैकवार समाज द्वारा जिसमें समाज के लोग नन्हे मुन्ने बच्चे शामिल रहे रैली धर्म सागर तालाब निषाद राज भवन से प्रारंभ होकर पन्ना के कोतवाली चौराहा बस स्टैंड पुराना पावर हाउस सुरेंद्र सिंह चौराहा गांधी चौक कचहरी चौराहा अजयगढ़ चौराहा बड़ा बाजार गोविंद चौराहा होते हुए समापन निषाद राज भवन में हुआ हर साल की बात इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से निषाद राज जी की रैली निकल गई जानकारी दी जिला मीडिया प्रभारी अतुल रैकवार समाज पन्ना4
- Post by जितेंद्र राय1
- देवेंद्र नगर क्षेत्र में किसानों के द्वारा ककरहटी हार ढिमरौहा में कृषि यंत्रों के द्वारा गेहूं की फसल की कटाई प्रारंभ हो गई है।1
- सिमरिया। बनौली कुआताल मेला मे आज सन 1857 की क्रांति की अमर शहीद वीरांगना अवंतिका बाई लोधी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया1