टाहा प्यारी नवादा से डाकिया खैरूद्दीन तक सड़क पर भरा पानी, किसानों की फसल डूबने का खतरा टाहा प्यारी नवादा से डाकिया खैरूद्दीन तक सड़क पर भरा पानी, किसानों की फसल डूबने का खतरा नवाबगंज। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत टाहा प्यारी नवादा से डाकिया खैरूद्दीन तक जाने वाली सड़क पर बारिश का पानी करीब एक फीट तक भर गया है। जलभराव के कारण राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क के आसपास स्थित खेतों में पानी भरने से किसानों की गन्ना और धान की फसल डूबने लगी है। किसानों ने लगातार बारिश होने पर फसल खराब होने की आशंका जताई है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते सड़क और खेतों में पानी लगातार बढ़ रहा है। करीब एक फीट पानी भरने से दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी रास्ता पार करने में दिक्कत हो रही है। कई स्थानों पर पानी अधिक होने के कारण लोगों को काफी सावधानी से निकलना पड़ रहा है। जलभराव से खेतों में खड़ी गन्ना और धान की फसल पर भी संकट मंडराने लगा है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का दौर इसी तरह जारी रहा तो खेतों में पानी का स्तर और बढ़ सकता है। लंबे समय तक पानी भरा रहने से फसल सड़ने और खराब होने की आशंका है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसान धर्मवीर, श्यामचरण, चांद बाबू, शेर सिंह, बाबूराम, गुड्डू और लालाराम ने बताया कि खेतों में पानी बढ़ने से फसल को लेकर चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो लगातार बारिश की स्थिति में फसल को भारी नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि पानी गांव की ओर बढ़ा तो घरों में भी जलभराव की स्थिति बन सकती है। इससे घरों में रखा सामान और खाद्यान्न खराब होने का खतरा रहेगा। ग्रामीणों और किसानों ने संबंधित विभाग से सड़क पर भरे पानी की तत्काल निकासी कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

- 🚨 नकटादाना चौराहे पर बुलडोजर एक्शन, कई दुकानें ध्वस्त पीलीभीत। नकटादाना चौराहे पर मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। 🚨 नकटादाना चौराहे पर बुलडोजर एक्शन, कई दुकानें ध्वस्त पीलीभीत। नकटादाना चौराहे पर मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।🚨 नकटादाना चौराहे पर बुलडोजर एक्शन, कई दुकानें ध्वस्त पीलीभीत। नकटादाना चौराहे पर मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। जेसीबी से कई पुरानी दुकानों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। बताया गया है कि 12 दुकानदारों को जून महीने में नोटिस दिया गया था। दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने प्रशासन से दुकानें खाली करने के लिए करीब छह महीने की मोहलत मांगी थी, लेकिन उनकी मांग स्वीकार नहीं हुई। उनका कहना है कि इन दुकानों से ही उनके परिवारों की आजीविका चलती थी। वहीं, प्रशासन की ओर से बताया गया है कि नकटादाना क्षेत्र में पीपीपी मॉडल के तहत शॉपिंग कॉम्प्लेक्स प्रस्तावित है, जिसके लिए पुरानी दुकानों को हटाया जा रहा है। ध्वस्तीकरण के दौरान दुकानदारों की ओर से विरोध और मोहलत की मांग भी सामने आई। कार्रवाई के चलते प्रभावित परिवारों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा होने की बात कही जा रही है। 📍 पीलीभीत1
- इटौरिया में खरंजा पर कीचड़ और जलभराव से लोग परेशान। स्कूली बच्चों-बुजुर्गों को दिक्कत, दोपहिया वाहन चालक फिसलने से डरे। ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग की फरीदपुर तहसील के इटौरिया गांव में सड़क की हालत खराब होने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बारिश के बाद खरंजा पर कीचड़ और पानी भर गया है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चलाने वाले भी फिसलने के डर से परेशान हैं। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को भी इस रास्ते से निकलने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीण अमित, गोपाल, राजेश, दीनानाथ और विनय ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि खराब रास्ते के कारण ग्रामीणों को रोज दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।1
- बीसलपुर के गांव मिघौना में देवहा नदी का कटान जारी, ग्रामीण परेशान, पक्के निर्माण की नींव नदी में समाई #upcm #jitinprasada #viral कटना नदी के कटान की चपेट में आई दलित बस्ती, मकान की पक्की नींव नदी में समाई बीसलपुर। क्षेत्र के गांव मिघौना में कटना नदी के तेज कटान से दलित बस्ती पर खतरा मंडराने लगा है। सोमवार सुबह नदी के कटान में एक मकान की पक्की नींव नदी में समा गई। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक, कटान लगातार गांव की ओर बढ़ रहा है। नदी की तलहटी और बस्ती के घरों के बीच अब करीब 10 फीट का ही अंतर रह गया है। ऐसे में आसपास बने अन्य मकानों पर भी खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने मामले की सूचना अधिकारियों को दे दी है, लेकिन सूचना के बावजूद लेखपाल या कोई अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। कटान की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल बचाव कार्य शुरू कराने और बस्ती को कटान से बचाने की मांग की है। एसडीएम नागेंद्र पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। ग्रामीणों ने जताई बड़ी त्रासदी की आशंका ग्रामीण केशव शरण ने बताया कि नदी के कटान की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है, लेकिन अभी तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। अगर इसी तरह कटान जारी रहा तो गांव में बड़ी त्रासदी हो सकती है। ग्रामीण बिटोली देवी ने बताया कि घर के पास ही कटना नदी तेजी से कटान कर रही है और जलस्तर भी बढ़ रहा है। रात में डर के कारण नींद नहीं आती। परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। विधायक ने दिए मौके पर पहुंचकर समस्या सुनने के निर्देश भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने बताया कि बाढ़खंड के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए गए हैं कि गांव में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या सुनी जाए और स्थिति का जायजा लेकर नियमानुसार आवश्यक कदम उठाए जाएं। हालांकि भाजपा विधायक के हस्तक्षेप के बाद मौके पर बाढ़ खंड के एक अधिकारी ने निरीक्षण किया है एवं ग्रामीणों को मदद का आश्वासन दिया है।1
- पुलिस से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में चार गिरफ्तार पुलिस से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में चार गिरफ्तार बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को 8 सितंबर को जटौआ मोड़ के सामने मंदिर के पास से सुबह करीब 8:45 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक घटना 7 सितंबर की है। हे0का0 362 परमानंद अपने हमराही रिक्रूट कांस्टेबल अरुण कुमार के साथ सम्मन नोटिस तामील एवं जांच के सिलसिले में ग्राम जटौआ पहुंचे थे। गांव के बाहर सड़क पर एक पिकअप के पास कुछ लोगों में विवाद और मारपीट हो रही थी। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने एक राय होकर पुलिसकर्मियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान कर्मचारियों की नेम प्लेट भी तोड़ दी गई और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई। घटना के संबंध में हे0का0 परमानंद की तहरीर पर थाना भोजीपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 713/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक पवन कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस ने मामले में अशोक पुत्र राधेश्याम, सरूजपाल पुत्र राधेश्याम, वेदप्रकाश पुत्र राधेश्याम, निवासी ग्राम जटौआ तथा कामत प्रसाद पुत्र मुन्नालाल, निवासी ग्राम कमुआ मकरूक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने घटना के दौरान शराब के नशे में पुलिसकर्मियों से मारपीट और गाली-गलौज करने की बात स्वीकार करते हुए गलती की बात कही। आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।3
- अरिल नदी में बाइक समेत बहे तीन युवक, तलाश में जुटी SDRF और PAC अरिल नदी में बाइक समेत बहे तीन युवक, तलाश में जुटी SDRF और PAC बरेली। आंवला थाना क्षेत्र के ग्राम डडुआ स्थित अरिल नदी के रपटा पुल को पार करते समय एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गए। घटना 7 सितंबर 2026 की शाम करीब 7 बजे की बताई गई है।1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार गुरुजनों एवं शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शिक्षकों का सम्मान और उनका कल्याण, सशक्त एवं समृद्ध उत्तर प्रदेश की मजबूत नींव है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार गुरुजनों एवं शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शिक्षकों का सम्मान और उनका कल्याण, सशक्त एवं समृद्ध उत्तर प्रदेश की मजबूत नींव है।1
- यूपी में चल रही ‘कर्ज, क्राइम और करप्शन’ की सरकार: कुनाल चौधरी। उन्होंने कहा— कांग्रेस ने शुरू की ‘मिशन 2027’ की तैयारी, जनता बदलाव के मूड में... यूपी में चल रही ‘कर्ज, क्राइम और करप्शन’ की सरकार: कुनाल चौधरी। उन्होंने कहा— कांग्रेस ने शुरू की ‘मिशन 2027’ की तैयारी, जनता बदलाव के मूड में...1
- डरुआपुर-डकोरा के पास अरिल नदी में बहे बिशारतगंज के दो युवकों के शव झाड़ियों में फंसे मिले, एक का पता नहीं* बिशारतगंज/बरेली। थाना बिशारतगंज क्षेत्र के डरुआपुर-डकोरा के समीप बहने वाली अरिल नदी में सोमवार शाम बहे तीन युवकों में से दो के शव नदी किनारे झाड़ियों में फंसे हुए बरामद हुए हैं। बताया गया कि सोमवार शाम करीब 7 बजे निवासी बिशारतगंज के तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर रपटा पुल (काज-वे) पार कर रहे थे। नदी में तेज बहाव होने के कारण ग्रामीणों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन बाइक असंतुलित होकर तेज धार में बह गई। देखते ही देखते तीनों बाइक समेत नदी में समा गए। मृतकों की पहचान - 1. प्रेम मौर्य पुत्र इतवारी लाल, निवासी बिशारतगंज 2. बिशन स्वरूप पुत्र विनोद वाल्मीकि, निवासी बिशारतगंज 3. नितिन मौर्य पुत्र सूरजपाल मौर्य, निवासी बिशारतगंज के रूप में हुई है। मंगलवार को चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान प्रेम मौर्य और बिशन स्वरूप के शव अरिल नदी के पास ही झाड़ियों में फंसे हुए मिले। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। *खबर लिखे जाने तक नितिन मौर्य पुत्र सूरजपाल मौर्य, निवासी बिशारतगंज का कोई पता नहीं लग पाया है।* घटना के बाद से बिशारतगंज में मातम पसरा हुआ है।1