होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25–27 अप्रैल को: डीएम की सख्ती, 11 केंद्रों पर 25,920 अभ्यर्थी होंगे शामिल नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई महराजगंज। होमगार्ड पदों पर एनरोलमेंट परीक्षा–2025 को 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को जनपद में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित कर परीक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिस भर्ती बोर्ड के दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें और परीक्षा को पूर्ण शुचिता के साथ संपन्न कराएं। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि जनपद के सभी 11 परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें। किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसे तत्काल दूर कराने को कहा गया। डीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी केंद्रों पर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, मेडिकल टीम की उपलब्धता तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षार्थियों के सामान सुरक्षित रखने के लिए प्रवेश द्वार के पास क्लॉक रूम और परीक्षा कक्षों में दीवार घड़ी की व्यवस्था अनिवार्य करने को कहा। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने भी नकलविहीन परीक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने और अफवाहों पर त्वरित रोक लगाने को कहा। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने परीक्षा प्रक्रिया की जानकारी दी, जबकि जिला प्रबंधक डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि जनपद के 11 केंद्रों पर कुल 6 पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। इसमें 25,920 अभ्यर्थी शामिल होंगे और प्रत्येक पाली में 4,320 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा से दो घंटे पहले शुरू होगा और आधे घंटे पहले बंद कर दिया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, बीएसए ऋद्धि पांडेय, जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- Post by Gajendra gupta1
- 🚨 BREAKING | सोनौली बॉर्डर पर हंगामा! नेपाल पुलिस ने आरोपी को सीमा के अंदर से पकड़कर घसीटते हुए ले गई! वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल 🔥 👉 क्या भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ रहा तनाव? 👉 या है कोई बड़ा क्राइम कनेक्शन?1
- मुजुरी एचपी गैस एजेंसी के संचालक ने ग्राहक को पीटा , वीडियो वायरल महराजगंज जिले के मुजुरी में स्थित एक गैस एजेन्सी के संचालक द्वारा गैस गोदाम पर गैस लेने के एक व्यक्ति की पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ साथ ही पीड़ित द्वारा मुजुरी पुलिस चौकी पर एक तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है । पनियरा थाना क्षेत्र के सतगुर बड़का टोला निवासी सनोज द्वारा पुलिस को जो तहरीर दी गयी है उसके अनुसार वह मुजुरी में स्थित उत्कर्ष गैस एजेंसी के गोदाम पर गैस लेने गए थे जब उन्होंने अपने गैस की बात किया तो वहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें धक्का दे दिया फिर गैस एजेंसी के संचालक द्वारा गला दबा दिया गया और उनके सारे स्टाफ उनकी पिटाई करने लगे। वायरल वीडियो में दस - पंद्रह लोग दिख रहे हैं जो 12 सेकेंड का है वीडियो में एक युवक पीड़ित की गर्दन पकड़े दिख रहा है और कई लोग उसे थप्पड़ से मरते हुए दिख रहे हैं, बरहाल एएन न्यूज वायरल वीडियो का पुष्टि नहीं करता हैं,किसी भी उपभोक्ता को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न होंने पाए इसके लिए सरकार द्वारा तमाम सख्ती करने के बावजूद खुलेआम गैस एजेंसी गोदाम पर युवक की पिटाई को देख लोग तरह - तरह के सवाल उठा रहे हैं । लोगो का कहना है कि पीड़ित युवक की गलती रही हो या न रही हो लेकिन एजेंसी संचालक को उसे पीटने का अधिकार किसने दिया । इस सम्बंध में एजेंसी संचालक सुभाष से मोबाइल पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गांव के लोगो ने आपस मे झगड़ा कर लिया था वही चौकी इंचार्ज मुजुरी से अशोक कुमार गिरी से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि तहरीर पड़ी थी दोनो पक्षो को बुलाया था दोनो पक्ष आपस मे सुलह समझौता कर लिए हैं । वैसे वायरल वीडियो की जांच करा लिया जाए तो मामला साफ हो जाएगा कि पिटाई करने वाले लोग कौन थें। #Maharajganj #police #gas #agency1
- खबर का बड़ा असर: वर्षों का इंतजार खत्म, शितलापुर खेसरहा में शुरू हुआ नाली निर्माण ---------------------------------------------------- निचलौल, महराजगंज। शितलापुर खेसरहा गांव के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। वर्षों से जिस नाली निर्माण का इंतजार था, वो सपना आखिरकार साकार हो गया है। एम आर जे न्यूज महराजगंज द्वारा लगातार नाली निर्माण कार्य के लिए खबर चलाकर ब्लॉक और जिला प्रशासन से मांग की जा रही थी। ग्रामीणों की पीड़ा को आवाज देने का असर अब दिखने लगा है। ब्लॉक प्रमुख निचलौल के सौजन्य से अब गांव में नाली निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। जलभराव और गंदगी से जूझ रहे ग्रामीणों के चेहरों पर अब राहत और खुशी साफ देखी जा सकती है। गांव वालों का कहना है कि बरसात में नाली न होने से घरों के सामने कीचड़ और पानी भर जाता था। अब नाली बनने से बड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। MRJ News का असर, जनता की जीत✊ #MRJNews #Maharajganj #Nichlaul #ShitalapurKhesraha #Vikas #NaliNirman #GoodNews #BlockPramukh1
- महराजगंज के मुजरी इलाके में स्थित एक गैस एजेंसी पर उपभोक्ता के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सिलेंडर लेने पहुंचे युवक के साथ विवाद के बाद मारपीट की गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी बाकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। . #Maharajganj #maharajganjnews #ViralVideo #gascrisis #GasAgency1
- भारत सीमा में घुसकर आरोपी को घसीट ले गई नेपाली पुलिस, मानवाधिकारों की उड़ती धज्जियां — सीमा सुरक्षा पर बड़े सवाल1
- **कुशीनगर: पेट्रोल पंप पर मारपीट, पुलिस जांच में जुटी** कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित एक इंडियन पेट्रोल पंप पर मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद कुछ लोगों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ हाथापाई कर दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में मामूली कहासुनी हुई थी, लेकिन देखते ही देखते मामला गंभीर हो गया और आरोपियों ने कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।1
- #भारत #नेपाल की #सोनौली सीमा पर #एसएसबी की मौजूदगी में कार्रवाई का दावा... #SSB के रहते भारतीय सीमा में घुसी नेपाली सशस्त्र पुलिस मुजरिम को घसीटते हुए ले गई नेपाल #मानवाधिकारों की उड़ी धज्जियां.... #IndoNepalBorder #नेपाल #Maharajganj #spmaharajganj #dmmaharajganj #Sonauli1