logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मऊ: लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल का शानदार रिजल्ट, 96% के साथ आराध्या वर्मा टॉपर समाचार: मऊ। सीबीएसई (केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) द्वारा 15 अप्रैल 2026 को घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, मऊ के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का शत-प्रतिशत परिणाम रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस वर्ष आराध्या वर्मा ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। याशिका गुप्ता और प्रिया वर्मा ने 95.8%, अमन यादव एवं अमृता यादव ने 95.4%, जबकि गरिमा सिंह चौहान और साध्वी सिंह पटेल ने 95.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थानों पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा दिव्यांशी पांडे, विवेक कुमार यादव, आयुषी राज (94.8%), आदित्य सोनकर, गरिमा गुप्ता, हिमांशी मौर्या (94.4%) सहित कुल 50 विद्यार्थियों ने 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए। विशेष उपलब्धि के रूप में अंश बरनवाल ने आईटी विषय में 100% अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं 104 अन्य विद्यार्थियों ने 40% से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री मुरलीधर यादव एवं उपनिदेशक श्री एम.एल. केडिया ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्रधानाचार्य श्री पी.एल. जैशी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सरिता केडिया ने भी सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिसर में अभिभावकों और छात्रों के बीच हर्ष का माहौल रहा और सभी ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जताई।

20 hrs ago
user_Umesh Yadav
Umesh Yadav
मधुबन, मऊ, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago
0be8b5a1-551a-49c5-b658-4e59aa5491c7

मऊ: लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल का शानदार रिजल्ट, 96% के साथ आराध्या वर्मा टॉपर समाचार: मऊ। सीबीएसई (केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) द्वारा 15 अप्रैल 2026 को घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, मऊ के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का शत-प्रतिशत परिणाम रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस वर्ष आराध्या वर्मा ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। याशिका गुप्ता और प्रिया वर्मा ने 95.8%, अमन यादव एवं अमृता यादव ने 95.4%, जबकि गरिमा सिंह चौहान और साध्वी सिंह पटेल ने 95.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थानों पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा दिव्यांशी पांडे, विवेक कुमार यादव, आयुषी राज

a1df81a9-ebbd-499a-bad7-b68a0620ff94

(94.8%), आदित्य सोनकर, गरिमा गुप्ता, हिमांशी मौर्या (94.4%) सहित कुल 50 विद्यार्थियों ने 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए। विशेष उपलब्धि के रूप में अंश बरनवाल ने आईटी विषय में 100% अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं 104 अन्य विद्यार्थियों ने 40% से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री मुरलीधर यादव एवं उपनिदेशक श्री एम.एल. केडिया ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्रधानाचार्य श्री पी.एल. जैशी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सरिता केडिया ने भी सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिसर में अभिभावकों और छात्रों के बीच हर्ष का माहौल रहा और सभी ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जताई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बेल्थरारोड (बलिया)। उत्तर प्रदेश सरकार के कैविनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को यहां कहा कि भाजपा से जुड़े पूर्व सांसद हरि नारायण राजभर समाज के प्रहरी थे, वे समाज को दिशा देने वाले नेता थे उनके निधन से समाज की अपूर्णीय क्षति हुई है। जब भी कोई बात होती थी तो वे मुखर होकर समाज की लड़ाई लड़ते थे। राजनीति में आपसी मतभेद को एक सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनसे मेरा कोई विरोध नही था। नेता-नेता में कहाॅं लड़ाई होती है। कहा कि निधन की खबर सुनकर शोक श्रद्धांजलि देने आया था। परिजनों को सांत्वना दिया। कहा कि हर किसी को यह सांस्कारिक दुनिया छोड़कर जाना ही है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजभर दिवंगत पूर्व सांसद हरि नारायण राजभर के ग्राम टगुनियां निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहुंचे थे। दिवंगत राजभर के चित्र पर फूल माला चढाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मीडिया के सवालों के जबाब में कहा कि आज समय रानीतिक बाते करने का तो नही है, किन्तु सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव महिला आरक्षण के विरोधी हैं, यदि उन्हें कोई दिक्कत है तो विल के खिलाफ उन्हेंसंविधान में बाराबरी का अधिकार दिया है। सदन में अपनी बात रखनी चाहिए थी। कहा कि बीते 24 सालों से हम महिलाओं को आरक्षण देने की बात करते आ रहे हैं। कहा कि संविधान में भी बाबा भीमराव अम्बेडकर ने महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिया है। और लम्बे समय से राजनीति में आरक्षण की बात सिर्फ चर्चा में बनकर रही है। 16,17 व 18 की तिथि लोक सभा में चर्चा के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अमित शाह ने निर्धारित किया है। इसमें विपक्ष को अपनी बात सदन में रखनी चाहिए। लोकसभा व विधान सभा की सीटे आरक्षण के हिसाब से बढ़ रही हैं। जो विरोध कर रहे हैं वे महिला विरोधी हैं। त्रिस्तरीय आरक्षण की तर्ज पर लोक सभा व विधान सभा का चुनाव में भी महिलाओं को आरक्षण दिये जाने के हम पक्षधर है।
    1
    बेल्थरारोड (बलिया)। उत्तर प्रदेश सरकार के कैविनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को यहां कहा कि भाजपा से जुड़े पूर्व सांसद हरि नारायण राजभर समाज के प्रहरी थे, वे समाज को दिशा देने वाले नेता थे उनके निधन से समाज की अपूर्णीय क्षति हुई है। जब भी कोई बात होती थी तो वे मुखर होकर समाज की लड़ाई लड़ते थे। राजनीति में आपसी मतभेद को एक सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनसे मेरा कोई विरोध नही था। नेता-नेता में कहाॅं लड़ाई होती है। कहा कि निधन की खबर सुनकर शोक श्रद्धांजलि देने आया था। परिजनों को सांत्वना दिया। कहा कि हर किसी को यह सांस्कारिक दुनिया छोड़कर जाना ही है।
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजभर दिवंगत पूर्व सांसद हरि नारायण राजभर के ग्राम टगुनियां निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहुंचे थे। दिवंगत राजभर के चित्र पर फूल माला चढाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मीडिया के सवालों के जबाब में कहा कि आज समय रानीतिक बाते करने का तो नही है, किन्तु सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव महिला आरक्षण के विरोधी हैं, यदि उन्हें कोई दिक्कत है तो विल के खिलाफ उन्हेंसंविधान में बाराबरी का अधिकार दिया है।  सदन में अपनी बात रखनी चाहिए थी। कहा कि बीते 24 सालों से हम महिलाओं को आरक्षण देने की बात करते आ रहे हैं। कहा कि संविधान में भी बाबा भीमराव अम्बेडकर ने महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिया है। और लम्बे समय से राजनीति में आरक्षण की बात सिर्फ चर्चा में बनकर रही है। 16,17 व 18 की तिथि लोक सभा में चर्चा के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अमित शाह ने निर्धारित किया है। इसमें विपक्ष को अपनी बात सदन में रखनी चाहिए। लोकसभा व विधान सभा की सीटे आरक्षण के हिसाब से बढ़ रही हैं। जो विरोध कर रहे हैं वे महिला विरोधी हैं। त्रिस्तरीय आरक्षण की तर्ज पर लोक सभा व विधान सभा का चुनाव में भी महिलाओं को आरक्षण दिये जाने के हम पक्षधर है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    17 hrs ago
  • धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, अधिकारियों से दूरभाष पर की वार्ता समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूरे करने के दिए सख्त निर्देश लंबित भूमि अधिग्रहण कार्य शीघ्र पूर्ण करने पर जोर मऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान मधुबन से दोहरीघाट तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया और मौके पर प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी गति पर मंत्री श्री शर्मा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता से जवाब-तलब किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तत्काल तेजी लाई जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए।मंत्री श्री शर्मा ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि आगामी मानसून से पूर्व सड़क को चालू किया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्रीय जनता को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान अधिशासी अभियंता ने मंत्री श्री शर्मा को अवगत कराया कि परियोजना में भूमि अधिग्रहण का कार्य अभी लंबित है, जिसके कारण कुछ बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। इस पर मंत्री श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे परियोजना में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के विकास और आवागमन की सुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है इसको समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए।
    4
    धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, अधिकारियों से दूरभाष पर की वार्ता
समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूरे करने के दिए सख्त निर्देश
लंबित भूमि अधिग्रहण कार्य शीघ्र पूर्ण करने पर जोर
मऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान मधुबन से दोहरीघाट तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया और मौके पर प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी गति पर मंत्री श्री शर्मा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता से जवाब-तलब किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तत्काल तेजी लाई जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए।मंत्री श्री शर्मा ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि आगामी मानसून से पूर्व सड़क को चालू किया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्रीय जनता को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस दौरान अधिशासी अभियंता ने मंत्री श्री शर्मा को अवगत कराया कि परियोजना में भूमि अधिग्रहण का कार्य अभी लंबित है, जिसके कारण कुछ बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। इस पर मंत्री श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे परियोजना में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के विकास और आवागमन की सुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है इसको समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Sandy Catters
    1
    Post by Sandy Catters
    user_Sandy Catters
    Sandy Catters
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बांसडीह में सिपाही सुजीत कुमार ने गर्भवती महिला के पेट पर मारी लात। शिकायत करने पर इंस्पेक्टर ने थाने से भगाया। क्या यही है 'मित्र पुलिस' का चेहरा? अपराधियों के बजाय अब आम जनता और महिलाओं को निशाना बना रही है बलिया पुलिस। #BalliaPolice #UPPolice #JusticeForWoman #BalliaCrime #YogiAdityanath #PoliceBrutality #HumanityShame #Bansdih #BalliaNews #BreakingNews #Corruption #LawAndOrder
    1
    बांसडीह में सिपाही सुजीत कुमार ने गर्भवती महिला के पेट पर मारी लात। शिकायत करने पर इंस्पेक्टर ने थाने से भगाया। क्या यही है 'मित्र पुलिस' का चेहरा? अपराधियों के बजाय अब आम जनता और महिलाओं को निशाना बना रही है बलिया पुलिस।
#BalliaPolice #UPPolice #JusticeForWoman #BalliaCrime #YogiAdityanath #PoliceBrutality #HumanityShame #Bansdih #BalliaNews #BreakingNews #Corruption #LawAndOrder
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Pradeep srivastv
    1
    Post by Pradeep srivastv
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by मृत्युंजय प्रसाद
    1
    Post by मृत्युंजय प्रसाद
    user_मृत्युंजय प्रसाद
    मृत्युंजय प्रसाद
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.