logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंथाल गांव में कपास की आड़ में उगा रखी थी गांजे की फसल, पुलिस ने 2505 गाँजे के हरे पौधे किये जब्त; कीमत करीब 40 लाख रुपए संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत डीएसटी एवं बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने पंथाल गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए कपास की फसल की आड़ में उगाई जा रही गांजे की फसल पकड़ी है। पुलिस ने खेत से 2505 हरे गांजे के पौधे जब्त किए, जिनका वजन करीब 280 किलोग्राम पाया गया। जब्त गांजे के पौधों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार डीएसटी प्रभारी मोहपाल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंथाल निवासी नरसी पिता दला ताबियाड़ ने अपने खेत में कपास की फसल के बीच गांजे के पौधे उगा रखे हैं। सूचना पर डीएसटी व बिछीवाड़ा थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत की तलाशी ली। इस दौरान कपास की फसल के बीच गांजे के पौधे मिले, जिन्हें पुलिस ने जड़ सहित उखाड़कर जब्त किया। कार्रवाई के दौरान आरोपी खेत मालिक पुलिस को देखकर जंगल की ओर भाग गया और फरार हो गया। पुलिस ने जब्त पौधों को बिछीवाड़ा थाने में सुपुर्द कर प्रकरण दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

6 hrs ago
user_Santosh Vyas
Santosh Vyas
Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
6 hrs ago

पंथाल गांव में कपास की आड़ में उगा रखी थी गांजे की फसल, पुलिस ने 2505 गाँजे के हरे पौधे किये जब्त; कीमत करीब 40 लाख रुपए संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत डीएसटी एवं बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने पंथाल गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए कपास की फसल की आड़ में उगाई जा रही गांजे की फसल पकड़ी है। पुलिस ने खेत से 2505 हरे गांजे के पौधे जब्त किए, जिनका वजन करीब 280 किलोग्राम पाया गया। जब्त गांजे के पौधों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार डीएसटी प्रभारी मोहपाल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंथाल निवासी नरसी पिता दला ताबियाड़ ने अपने खेत में कपास की फसल के बीच गांजे के पौधे उगा रखे हैं। सूचना पर डीएसटी व बिछीवाड़ा थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत की तलाशी ली। इस दौरान कपास की फसल के बीच गांजे के पौधे मिले, जिन्हें पुलिस ने जड़ सहित उखाड़कर जब्त किया। कार्रवाई के दौरान आरोपी खेत मालिक पुलिस को देखकर जंगल की ओर भाग गया और फरार हो गया। पुलिस ने जब्त पौधों को बिछीवाड़ा थाने में सुपुर्द कर प्रकरण दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन 151 दीपमालिकाओं से जगमगाया सलारेश्वर धाम, भाजपा विधानसभा चौरासी मंडल कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया पीएम मोदी का 76वां जन्मदिवस लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन 151 दीपमालिकाओं से जगमगाया सलारेश्वर धाम, भाजपा विधानसभा चौरासी मंडल कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया पीएम मोदी का 76वां जन्मदिवस एंकर इंट्रो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चौरासी संयोजक ईश्वर लबाना व मंडल के कार्यकर्ताओं की ओर से सलारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में 151 दीपमालिकाएं सजाई गईं, जिससे पूरा सलारेश्वर धाम दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। दीपमालिकाओं से सजे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा विधानसभा चौरासी मंडल के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सलारेश्वर महादेव के जयकारों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा, श्रद्धा और सामाजिक सहभागिता की भावना के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान सलारेश्वर महादेव मंदिर परिसर का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। 151 दीपमालिकाओं की रोशनी से पूरा परिसर भक्तिमय एवं प्रकाशमय नजर आया।
    3
    लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
हेड लाइन 
151 दीपमालिकाओं से जगमगाया सलारेश्वर धाम, भाजपा विधानसभा चौरासी मंडल कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया पीएम मोदी का 76वां जन्मदिवस
लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
हेड लाइन 
151 दीपमालिकाओं से जगमगाया सलारेश्वर धाम, भाजपा विधानसभा चौरासी मंडल कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया पीएम मोदी का 76वां जन्मदिवस
एंकर इंट्रो 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चौरासी संयोजक ईश्वर लबाना व मंडल के कार्यकर्ताओं की ओर से सलारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में 151 दीपमालिकाएं सजाई गईं, जिससे पूरा सलारेश्वर धाम दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।
कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। दीपमालिकाओं से सजे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भाजपा विधानसभा चौरासी मंडल के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सलारेश्वर महादेव के जयकारों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा, श्रद्धा और सामाजिक सहभागिता की भावना के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान सलारेश्वर महादेव मंदिर परिसर का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। 151 दीपमालिकाओं की रोशनी से पूरा परिसर भक्तिमय एवं प्रकाशमय नजर आया।
    user_Maheshwar choubisa
    Maheshwar choubisa
    Graphic designer डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • बिजली कटौती को लेकर दूसरे दिन धरना जारी। विधायक घोगरा ने SE का फूंका पुतला अघोषित बिजली कटौती को लेकर धरना-प्रदर्शन जारी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लगाएं सरकार के खिलाफ नारे, विधायक घोगरा ने कहा जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक धरना जारी रहेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाएं , सरकार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, SE के खिलाफ जमकर नारें।
    1
    बिजली कटौती को लेकर दूसरे दिन धरना जारी। विधायक घोगरा ने SE का फूंका पुतला
अघोषित बिजली कटौती को लेकर धरना-प्रदर्शन जारी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लगाएं सरकार के खिलाफ नारे, 
विधायक घोगरा ने कहा जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक धरना जारी रहेगा। 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाएं , सरकार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, SE के खिलाफ जमकर नारें।
    user_सूरज घोघरा
    सूरज घोघरा
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ​गरड़ा से अंबाजी धाम के लिए क्षत्रिय समाज की धार्मिक यात्रा रवाना, श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत और विदाई भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ​गरड़ा से अंबाजी धाम के लिए क्षत्रिय समाज की धार्मिक यात्रा रवाना, श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत और विदाई ​डूंगरपुर (गरड़ा): जिले के गरड़ा गांव से क्षत्रिय समाज द्वारा प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां अंबाजी धाम के लिए एक भव्य और अनुशासित धार्मिक यात्रा भक्तिमय माहौल में रवाना हुई। यात्रा की शुरुआत पर पूरे गांव में धर्म, श्रद्धा और आत्मीयता का अनूठा संगम देखने को मिला। ​तिलक और माला पहनाकर किया सम्मान यात्रा पर प्रस्थान कर रहे माता-पिता तुल्य बुजुर्गों, युवाओं और श्रद्धालुओं का गांववासियों ने माला पहनाकर, तिलक लगाकर और आत्मीय सम्मान के साथ भव्य विदाई दी। इस दौरान पूरा माहौल माता रानी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। ​क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना धार्मिक यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने मां अंबाजी के चरणों में नतमस्तक होकर क्षेत्र, समाज और समस्त परिवारों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य जीवन की मंगल कामना की। ​संस्कार व परंपरा का अनूठा संगम यह यात्रा राजपूत क्षत्रिय परंपरा, उच्च संस्कारों और मातृशक्ति के प्रति अगाध आस्था की एक सुंदर मिसाल बनी। गांव के वरिष्ठजनों और युवाओं ने एक साथ मिलकर जिस श्रद्धा भाव से बुजुर्गों को विदा किया, वह समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के बंधु और ग्रामवासी मौजूद रहे।
    1
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
    9829264909

​गरड़ा से अंबाजी धाम के लिए क्षत्रिय समाज की धार्मिक यात्रा रवाना, श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत और विदाई
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
​गरड़ा से अंबाजी धाम के लिए क्षत्रिय समाज की धार्मिक यात्रा रवाना, श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत और विदाई
​डूंगरपुर (गरड़ा):
जिले के गरड़ा गांव से क्षत्रिय समाज द्वारा प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां अंबाजी धाम के लिए एक भव्य और अनुशासित धार्मिक यात्रा भक्तिमय माहौल में रवाना हुई। यात्रा की शुरुआत पर पूरे गांव में धर्म, श्रद्धा और आत्मीयता का अनूठा संगम देखने को मिला।
​तिलक और माला पहनाकर किया सम्मान
यात्रा पर प्रस्थान कर रहे माता-पिता तुल्य बुजुर्गों, युवाओं और श्रद्धालुओं का गांववासियों ने माला पहनाकर, तिलक लगाकर और आत्मीय सम्मान के साथ भव्य विदाई दी। इस दौरान पूरा माहौल माता रानी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
​क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
धार्मिक यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने मां अंबाजी के चरणों में नतमस्तक होकर क्षेत्र, समाज और समस्त परिवारों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य जीवन की मंगल कामना की।
​संस्कार व परंपरा का अनूठा संगम
यह यात्रा राजपूत क्षत्रिय परंपरा, उच्च संस्कारों और मातृशक्ति के प्रति अगाध आस्था की एक सुंदर मिसाल बनी। गांव के वरिष्ठजनों और युवाओं ने एक साथ मिलकर जिस श्रद्धा भाव से बुजुर्गों को विदा किया, वह समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के बंधु और ग्रामवासी मौजूद रहे।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • डूंगरपुर में कांग्रेस समर्थित पार्षदों पर दबाव का आरोप, एसपी को सौंपा ज्ञापन, कांग्रेस ने पुलिस-प्रशासन पर लगाए दबाव बनाने के आरोप डूंगरपुर। नगर निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व सांसद ताराचंद भोगोरा, पूर्व राज्य मंत्री शंकर यादव के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कांग्रेस समर्थित नवनिर्वाचित पार्षदों और उनके परिजनों पर पुलिस और प्रशासन द्वारा दबाव व प्रताड़ना किए जाने का आरोप लगाया है। पूर्व राज्य मंत्री शंकर यादव कहा कि चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस समर्थित पार्षदों को प्रभावित करने और उन्हें भाजपा के पक्ष में जाने के लिए दबाव बनाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को अपनी स्वतंत्र इच्छा से लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने का पूरा अधिकार है। कांग्रेसी नेताओ ने पुलिस प्रशासन से ऐसी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जांच कराने और किसी भी प्रकार के दबाव, प्रताड़ना और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग को रोकने की मांग की है। इसके अलावा ज्ञापन में कांग्रेस समर्थित सभी नवनिर्वाचित पार्षदों और उनके परिजनों की सुरक्षा और स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है, ताकि वे बिना किसी भय या दबाव के अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभा सकें।
    1
    डूंगरपुर में कांग्रेस समर्थित पार्षदों पर दबाव का आरोप, एसपी को सौंपा ज्ञापन, कांग्रेस ने पुलिस-प्रशासन पर लगाए दबाव बनाने के आरोप
डूंगरपुर। नगर निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच कांग्रेस    के पूर्व सांसद ताराचंद भोगोरा, पूर्व राज्य मंत्री शंकर यादव के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कांग्रेस समर्थित नवनिर्वाचित पार्षदों और उनके परिजनों पर पुलिस और प्रशासन द्वारा दबाव व प्रताड़ना किए जाने का आरोप लगाया है। पूर्व  राज्य मंत्री शंकर यादव कहा कि चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस समर्थित पार्षदों को प्रभावित करने और उन्हें भाजपा के पक्ष में जाने के लिए दबाव बनाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को अपनी स्वतंत्र इच्छा से लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने का पूरा अधिकार है। कांग्रेसी नेताओ ने पुलिस प्रशासन से ऐसी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जांच कराने और किसी भी प्रकार के दबाव, प्रताड़ना और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग को रोकने  की मांग की है। इसके अलावा 
ज्ञापन में कांग्रेस समर्थित सभी नवनिर्वाचित पार्षदों और उनके परिजनों की सुरक्षा और स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है, ताकि वे बिना किसी भय या दबाव के अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभा सकें।
    user_Dungarpur Live New
    Dungarpur Live New
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • डूंगरपुर में झमाझम: बीती रात्रि से हो रही लगातार बारिश से लबालब हुए जलाशय, किसानों को मिली बड़ी राहत गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर डूंगरपुर में झमाझम: बीती रात्रि से हो रही लगातार बारिश से लबालब हुए जलाशय, किसानों को मिली बड़ी राहत डूंगरपुर: जिले में पिछले एक महीने से जारी सूखे के बाद आखिरकार मौसम का मिजाज बदल गया है। बीती रात्रि से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से पूरे क्षेत्र के प्रमुख जलाशय, नदियां और एनिकट पानी से लबालब भर गए हैं। बारिश न होने के कारण पिछले एक माह से किसान फसलें खराब होने की आशंका से बेहद परेशान थे। इस झमाझम बारिश ने मुरझाती फसलों के लिए संजीवनी का काम किया है, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और आमजन में खुशी की लहर दौड़ गई है। मौसम सुहावना होने के साथ ही पेयजल और सिंचाई संकट की चिंता भी पूरी तरह दूर हो गई है।
    3
    डूंगरपुर में झमाझम: बीती रात्रि से हो रही लगातार बारिश से लबालब हुए जलाशय, किसानों को मिली बड़ी राहत
गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर 
डूंगरपुर में झमाझम: बीती रात्रि से हो रही लगातार बारिश से लबालब हुए जलाशय, किसानों को मिली बड़ी राहत
डूंगरपुर: जिले में पिछले एक महीने से जारी सूखे के बाद आखिरकार मौसम का मिजाज बदल गया है। बीती रात्रि से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से पूरे क्षेत्र के प्रमुख जलाशय, नदियां और एनिकट पानी से लबालब भर गए हैं।
बारिश न होने के कारण पिछले एक माह से किसान फसलें खराब होने की आशंका से बेहद परेशान थे। इस झमाझम बारिश ने मुरझाती फसलों के लिए संजीवनी का काम किया है, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और आमजन में खुशी की लहर दौड़ गई है। मौसम सुहावना होने के साथ ही पेयजल और सिंचाई संकट की चिंता भी पूरी तरह दूर हो गई है।
    user_पत्रकार गीतेश पंड्या
    पत्रकार गीतेश पंड्या
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • इंद्रदेव की बरसी कृपा जिले के करौली गांव में बरसात में पहली बार निकली नदी किसानो के चेहरे पर आई खुशहाली रात को जमकर बरसी बारिश से डूंगरपुर जिले के करौली गांव में पहली बार निकली नदी इंद्रदेव की कृपा से नदी के ऊफान आने पर चारों ओर हरियाली छा गई यह नजारा देखकर किसानों के चेहरे पर खुशहाली लोट आई। यह वीडीयो मे मिट्टी वाला पानी और चारों तरफ हरा-भरा नजारा देखकर साफ नजर आ रहा है कि अब मानसून पूरी तरह से मेहरबान है।
    1
    इंद्रदेव की बरसी कृपा जिले के करौली गांव में बरसात में पहली बार निकली नदी किसानो के चेहरे पर आई खुशहाली
रात को जमकर बरसी बारिश से डूंगरपुर जिले के करौली गांव में पहली बार निकली नदी इंद्रदेव की कृपा से नदी के ऊफान आने पर चारों ओर हरियाली छा गई यह नजारा देखकर किसानों के चेहरे पर खुशहाली लोट आई। यह वीडीयो मे मिट्टी वाला पानी और चारों तरफ हरा-भरा नजारा देखकर  साफ नजर आ रहा है कि अब मानसून पूरी तरह से मेहरबान है।
    user_पत्रकार प्रकाश बारोट
    पत्रकार प्रकाश बारोट
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • बारिश के चलते बेणेश्वर धाम बना टापू : सोम, माही और जाखम नदियों का जलस्तर बढ़ा, धाम को जोड़ने वाले तीनों पुलों पर 2 से 5 फीट पानी की चादर; आवागमन बंद संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते प्रसिद्ध आस्था स्थल बेणेश्वर धाम एक बार फिर टापू में तब्दील हो गया। सोम, माही और जाखम नदियों में जलस्तर बढ़ने से बेणेश्वर धाम को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाले साबला, वलाई और बांसवाड़ा पुलों पर पानी की तेज चादर चल रही है। तीनों पुलों पर करीब 2 से 5 फीट तक पानी बहने के कारण धाम की ओर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। नदियों में लगातार पानी की आवक बढ़ने से बेणेश्वर धाम चारों ओर से जलधाराओं से घिर गया है। पुलों पर पानी का बहाव तेज होने के कारण लोगों की आवाजाही जोखिमपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए लोगों को पुल पार नहीं करने की हिदायत दी है। वहीं, साबला थाना पुलिस के जवानों को सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किया गया है, ताकि पानी के तेज बहाव के बीच कोई व्यक्ति पुल पार करने का प्रयास नहीं करे। पुलिसकर्मी मौके पर निगरानी रखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रोक रहे हैं। बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण बेणेश्वर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं तथा आसपास के ग्रामीणों को फिलहाल आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलस्तर कम होने और पुलों से पानी का बहाव रुकने के बाद ही आवागमन सामान्य होने की संभावना है।
    1
    बारिश के चलते बेणेश्वर धाम बना टापू : सोम, माही और जाखम नदियों का जलस्तर बढ़ा, धाम को जोड़ने वाले तीनों पुलों पर 2 से 5 फीट पानी की चादर; आवागमन बंद
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते प्रसिद्ध आस्था स्थल बेणेश्वर धाम एक बार फिर टापू में तब्दील हो गया। सोम, माही और जाखम नदियों में जलस्तर बढ़ने से बेणेश्वर धाम को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाले साबला, वलाई और बांसवाड़ा पुलों पर पानी की तेज चादर चल रही है। तीनों पुलों पर करीब 2 से 5 फीट तक पानी बहने के कारण धाम की ओर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
नदियों में लगातार पानी की आवक बढ़ने से बेणेश्वर धाम चारों ओर से जलधाराओं से घिर गया है। पुलों पर पानी का बहाव तेज होने के कारण लोगों की आवाजाही जोखिमपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए लोगों को पुल पार नहीं करने की हिदायत दी है।
वहीं, साबला थाना पुलिस के जवानों को सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किया गया है, ताकि पानी के तेज बहाव के बीच कोई व्यक्ति पुल पार करने का प्रयास नहीं करे। पुलिसकर्मी मौके पर निगरानी रखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रोक रहे हैं।
बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण बेणेश्वर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं तथा आसपास के ग्रामीणों को फिलहाल आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलस्तर कम होने और पुलों से पानी का बहाव रुकने के बाद ही आवागमन सामान्य होने की संभावना है।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 सभापति चुनाव की तस्वीर साफ: सुशीला गुप्ता और भरत नागदा आमने-सामने लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 सभापति चुनाव की तस्वीर साफ: सुशीला गुप्ता और भरत नागदा आमने-सामने पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा के प्रभु पंड्या ने नामांकन लिया वापस, सोमवार को होगा मतदान डूंगरपुर। नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर शुक्रवार को तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई। सभापति पद के लिए भाजपा की ओर से नामांकन दाखिल करने वाले प्रभु पंड्या के नामांकन वापस लेने के बाद अब भाजपा की सुशीला गुप्ता और कांग्रेस के भरत नागदा के बीच सीधा मुकाबला होगा। सभापति पद के लिए सोमवार को पार्षद अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। नगर परिषद में वर्तमान संख्या के अनुसार भाजपा के साथ एक निर्दलीय पार्षद सहित कुल 25 पार्षद हैं। वहीं कांग्रेस के 12 और बीएपी के 3 पार्षद हैं। ऐसे में सभापति चुनाव में कुल 40 पार्षद मतदान करेंगे। सभापति पद के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया हुई थी। कांग्रेस की ओर से भरत नागदा ने नामांकन दाखिल किया था, जबकि भाजपा की ओर से प्रभु पंड्या ने नामांकन भरा था। इसके बाद गुरुवार को भाजपा ने सुशीला गुप्ता को पार्टी का अधिकृत सभापति प्रत्याशी घोषित किया। शुक्रवार को प्रभु पंड्या के नामांकन वापस लेने के साथ ही अब मुकाबला सुशीला गुप्ता और भरत नागदा के बीच रह गया है। सोमवार को होने वाले मतदान में दोनों दलों के साथ बीएपी के तीन और निर्दलीय पार्षद की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी। मतदान के बाद ही डूंगरपुर नगर परिषद को नया सभापति मिलेगा।
    3
    लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
सभापति चुनाव की तस्वीर साफ: सुशीला गुप्ता और भरत नागदा आमने-सामने
लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
सभापति चुनाव की तस्वीर साफ: सुशीला गुप्ता और भरत नागदा आमने-सामने
पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा के प्रभु पंड्या ने नामांकन लिया वापस, सोमवार को होगा मतदान
डूंगरपुर। नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर शुक्रवार को तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई। सभापति पद के लिए भाजपा की ओर से नामांकन दाखिल करने वाले प्रभु पंड्या के नामांकन वापस लेने के बाद अब भाजपा की सुशीला गुप्ता और कांग्रेस के भरत नागदा के बीच सीधा मुकाबला होगा। सभापति पद के लिए सोमवार को पार्षद अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
नगर परिषद में वर्तमान संख्या के अनुसार भाजपा के साथ एक निर्दलीय पार्षद सहित कुल 25 पार्षद हैं। वहीं कांग्रेस के 12 और बीएपी के 3 पार्षद हैं। ऐसे में सभापति चुनाव में कुल 40 पार्षद मतदान करेंगे।
सभापति पद के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया हुई थी। कांग्रेस की ओर से भरत नागदा ने नामांकन दाखिल किया था, जबकि भाजपा की ओर से प्रभु पंड्या ने नामांकन भरा था। इसके बाद गुरुवार को भाजपा ने सुशीला गुप्ता को पार्टी का अधिकृत सभापति प्रत्याशी घोषित किया। शुक्रवार को प्रभु पंड्या के नामांकन वापस लेने के साथ ही अब मुकाबला सुशीला गुप्ता और भरत नागदा के बीच रह गया है।
सोमवार को होने वाले मतदान में दोनों दलों के साथ बीएपी के तीन और निर्दलीय पार्षद की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी। मतदान के बाद ही डूंगरपुर नगर परिषद को नया सभापति मिलेगा।
    user_Maheshwar choubisa
    Maheshwar choubisa
    Graphic designer डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ​भारी बारिश के कारण बांसवाड़ा-उदयपुर हाईवे एक बार फिर जाम, यात्रियों की बढ़ीं परेशानियां । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ​भारी बारिश के कारण बांसवाड़ा-उदयपुर हाईवे एक बार फिर जाम, यात्रियों की बढ़ीं परेशानियां । ​साबला/डूंगरपुर। क्षेत्र में हो रही लगातार भारी बारिश के चलते बांसवाड़ा-उदयपुर हाईवे पर यातायात व्यवस्था एक बार फिर पूरी तरह से ठप हो गई है। जलभराव और भारी वर्षा के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया है, जिससे मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ​बारिश के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। बसों, निजी वाहनों और मालवाहक गाड़ियों में सवार लोग घंटों से जाम में फंसे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और मार्ग में यातायात को सुचारू कराने तथा जल निकासी के प्रयास किए जा रहे हैं। ​
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
    9829264909

​भारी बारिश के कारण बांसवाड़ा-उदयपुर हाईवे एक बार फिर जाम, यात्रियों की बढ़ीं परेशानियां   ।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
​भारी बारिश के कारण बांसवाड़ा-उदयपुर हाईवे एक बार फिर जाम, यात्रियों की बढ़ीं परेशानियां   ।
​साबला/डूंगरपुर। क्षेत्र में हो रही लगातार भारी बारिश के चलते बांसवाड़ा-उदयपुर हाईवे पर यातायात व्यवस्था एक बार फिर पूरी तरह से ठप हो गई है। जलभराव और भारी वर्षा के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया है, जिससे मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  
​बारिश के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। बसों, निजी वाहनों और मालवाहक गाड़ियों में सवार लोग घंटों से जाम में फंसे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और मार्ग में यातायात को सुचारू कराने तथा जल निकासी के प्रयास किए जा रहे हैं।  
​
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.