जोधपुर -आऊ रूट में पहली बार पहुंची रोडवेज,पड़ासला में किया गया भव्य स्वागत जोधपुर पावटा बस स्टैंड से आऊ रूट में पहली बार नई रोडवेज प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों एवं स्थानीय लोगो में गहरी उत्सुकता दिखाई दी।रोडवेज के पहली बार पड़ासला पहुंचने पर स्थानीय समाजसेवी हीराराम भाभ्भु के नेतृत्व में चालक एवं परिचालक का साफा, माल्यार्पण एवं मुंह मिट्ठा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान स्वागत में भोमाराम चौधरी , गोकुल राम सोनी , ओमप्रकाश गोदारा,राकेश संत, गोरधनराम,राजु सैन,डुंगरराम मेघवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। लोगो ने जानकारी में बताया कि हम सब क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि आऊ से जोधपुर के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा नई रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है। यह बस सेवा सुवाप, इशरु, बेदू, कड़वा, मतोड़ा, पड़ासला, ओसियां,उम्मेदनगर, मथानिया बाइपास एवं जोधपुर इत्यादि उपयुर्क्त स्थानों से गुजरेगी। उपर्युक्त रोडवेज जोधपुर (पावटा, राईका बाग बस स्टैंड) — सुबह 7:45 बजे एवं आऊ से जोधपुर वापसी दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम जोधपुर के मुख्य प्रबंधक उम्मेद सिंह चारण द्वारा दी गई यह अमूल्य सौगात निश्चित रूप से क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा देगी। अब ग्रामीण अंचल के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सीधी एवं समयबद्ध यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी। सुरक्षित, आरामदायक सफर किफायती एवं भरोसेमंद परिवहन विभाग की यह नई सेवा उन सैकड़ों यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत बनकर आई है, जो लंबे समय से बेहतर आवागमन सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे थे,जो अब गांव-गांव से शहर तक का सफर , सरल, तेज और सुविधाजनक होगा। जनहित में एक सराहनीय एवं ऐतिहासिक पहल साबित होगी। समस्त क्षेत्रवासियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्य प्रबंधक का नई रोडवेज बस सेवा उपलब्ध करवाने पर आभार जताया । मूला राम जाखड़ ओसियां जिला ब्यूरो चीफ, जोधपुर (भारत संवाद न्यूज नेटवर्क)
जोधपुर -आऊ रूट में पहली बार पहुंची रोडवेज,पड़ासला में किया गया भव्य स्वागत जोधपुर पावटा बस स्टैंड से आऊ रूट में पहली बार नई रोडवेज प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों एवं स्थानीय लोगो में गहरी उत्सुकता दिखाई दी।रोडवेज के पहली बार पड़ासला पहुंचने पर स्थानीय समाजसेवी हीराराम भाभ्भु के नेतृत्व में चालक एवं परिचालक का साफा, माल्यार्पण एवं मुंह मिट्ठा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान स्वागत में भोमाराम चौधरी , गोकुल राम सोनी , ओमप्रकाश गोदारा,राकेश संत, गोरधनराम,राजु सैन,डुंगरराम मेघवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। लोगो ने जानकारी में बताया कि हम सब क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि आऊ से जोधपुर के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा नई रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है। यह बस सेवा सुवाप, इशरु, बेदू, कड़वा, मतोड़ा, पड़ासला, ओसियां,उम्मेदनगर, मथानिया बाइपास एवं जोधपुर इत्यादि उपयुर्क्त स्थानों से गुजरेगी। उपर्युक्त रोडवेज जोधपुर (पावटा, राईका
बाग बस स्टैंड) — सुबह 7:45 बजे एवं आऊ से जोधपुर वापसी दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम जोधपुर के मुख्य प्रबंधक उम्मेद सिंह चारण द्वारा दी गई यह अमूल्य सौगात निश्चित रूप से क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा देगी। अब ग्रामीण अंचल के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सीधी एवं समयबद्ध यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी। सुरक्षित, आरामदायक सफर किफायती एवं भरोसेमंद परिवहन विभाग की यह नई सेवा उन सैकड़ों यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत बनकर आई है, जो लंबे समय से बेहतर आवागमन सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे थे,जो अब गांव-गांव से शहर तक का सफर , सरल, तेज और सुविधाजनक होगा। जनहित में एक सराहनीय एवं ऐतिहासिक पहल साबित होगी। समस्त क्षेत्रवासियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्य प्रबंधक का नई रोडवेज बस सेवा उपलब्ध करवाने पर आभार जताया । मूला राम जाखड़ ओसियां जिला ब्यूरो चीफ, जोधपुर (भारत संवाद न्यूज नेटवर्क)
- Post by Pukhraj soni1
- Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष1
- *विद्या भारती ने रचा इतिहास, शानदार बोर्ड परिणाम पर निकाली भव्य विजय यात्रा* *31 विद्यार्थियों ने 90%+, 12 ने 95%+, 5 ने 97%+ अंक किए हासिल* *टॉपर्स का गांव-गांव जाकर हुआ सम्मान, जालौर में ही मिलेगी अब NEET-JEE की तैयारी* जालौर, 5 अप्रैल। विद्या भारती विद्यालय जालौर ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में ऐतिहासिक परिणाम देकर जिले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में रविवार को भव्य *विजय यात्रा* निकालकर *विद्यार्थियों का सम्मान* किया गया। यह विजय यात्रा जालौर से प्रारंभ होकर बिशनगढ़, उम्मेदाबाद, सायला, रेवतड़ा, केशवना, बैरठ, बाकरा, सांथू एवं बागरा होते हुए पुनः जालौर पहुंची। यात्रा के दौरान विद्यालय परिवार ने सफल विद्यार्थियों का उनके *गांव जाकर साफा, माला, स्मृति चिन्ह एवं बैग देकर सम्मान किया।* RESULT HIGHLIGHTS (रिजल्ट एक नजर में) ⭐ कुल 31 विद्यार्थी – 90% से अधिक ⭐ 12 विद्यार्थी – 95% से अधिक ⭐ 5 विद्यार्थी – 97% से अधिक ⭐ जालौर शहर टॉप – विशाल राजपुरोहित (98.40%) ⭐ *राज्य में टॉप-10 में विद्या भारती के 3 विद्यार्थी* ⭐ *जालौर शहर के टॉप 10 में से 8 विद्यार्थी विद्या भारती के* TOPPERS OF VIDYA BHARTI 🏆 विशाल राजपुरोहित – 98.40% (जालौर शहर प्रथम, राज्य 6th) 🏆 यश बालोत – 97.80% (शहर 3rd, राज्य 9th) 🏆 परशुराम – 97.60% (शहर 4th, राज्य 10th) 🏆 परिधि खत्री – 97.20% (शहर 5th, राज्य 12th) 🏆 विनेश कंवर – 97% (शहर 6th, राज्य 13th) *अन्य प्रमुख सफल विद्यार्थियों* में लक्ष्मण (96.80%), हीरा राम (96.80%), कृष्ण कुमार (96.40%), दिनेश कुमार (95.80%), ईश्वरचंद्र (95.60%), रेणुका राजपुरोहित (95.40%), आदिल खान (95.20%), अक्षरा पनुसा (94.60%), सोनल कंवर (94%), तरुण सुथार (94%), दिव्यांशी सोनी (93.60%), युवराज सिंह (92%), निरमा कुमारी (91.60%), आरती (91.20%), संजू कंवर (91%), श्रवण कुमार (91%), किरण सुथार (90.80%), सुमन कुमारी (90.80%), युवराज सिंह (90.60%), रणवीर सिंह (90.20%), दिव्यांशी आचार्य (90%), लीशा अग्रवाल (90%), वर्षा (90%), कल्याण सिंह (90%), विजय लक्ष्मी (90%) एवं श्रवण टी (90%) शामिल हैं। *निदेशक का संदेश* विद्यालय के निदेशक के.एन. भाटी ने कहा कि विद्या भारती की पहचान हमेशा उत्कृष्ट परिणाम और अनुशासित शिक्षा व्यवस्था के लिए रही है। यहां विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार एवं प्रतियोगी माहौल भी दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष से *सीकर एवं झुंझुनू* की अनुभवी फैकल्टी को जोड़ा गया है। अब विद्यार्थियों को *NEET, JEE एवं NDA* की तैयारी के लिए *कोटा या सीकर* जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जालौर में ही *उच्च गुणवत्ता* की तैयारी उपलब्ध होगी। अंग्रेजी माध्यम जी निदेशक *मधुबाला भाटी* ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। *विद्या भारती का मिशन* विद्या भारती का उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है, जिससे वे भविष्य में हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें।4
- झुंझुनूं से बड़ी खबर पदमपुरा गांव में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत मामूली विवाद के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम सदमे में पति ने भी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान पीछे छूटा मासूम बच्चा, परिवार में पसरा मातम1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब ,प्रकाश माली ने मचाई धूम मोहरा कला में श्री सीताराम सेवा आश्रम बांसीया रोड मोहरा कला में भजन संध्या का आयोजन हुआ । जिसमें भजन सम्राट गायक प्रकाश माली एंड पार्टी बालोतरा द्वारा भक्तिमय भव्य भजनों की प्रस्तुतिया पेश की गई । वही भजन संध्या में हजारों श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया और दिन में नानी बाई रो मायरो कथा का आयोजन किया गया। जिसमें अनन्या शर्मा इंदौर द्वारा कथा वाचन किया गया । वही आज 5 अप्रैल को भी विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा । जिसमें कच्छ की कोयल गीता बेन रेबारी एंड पार्टी गुजरात और अनिता जांगिड़ रानी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी ।1
- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल रानी प्रखंड के बिजोवा खंड में आगामी मंगलवार को 215 वीं सत्संग का आयोजन होगा विहिप के बाली जिला सत्संग प्रमुख पंडित श्रवण महाराज बिजोवा ने बताया कि हनुमान चौक में प्रत्येक मंगलवार को अब तक 214 सत्संग हो चुकी है कोई भी हिंदू किसी भी गांव का सत्संग करा सकता है विश्व हिंदू परिषद के आचार पद्धति से सत्संग होती है सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित तीन बार ओम का उच्चारण एकात्मता मंत्र विजय महामंत्र 13 बार श्री राम जय राम जय जय राम गणपति वंदना गुरु महिमा हनुमान चालीसा का पाठ देशभक्ति गीत आरती शांति पाठ एवं अंत में जय घोष होता है आगामी सत्संग श्रीमान रमेश कुमार सुपुत्र ढगलचंदजी टेलर द्वारा रखी गई है सत्संग के माध्यम से कार्यकर्ता का निर्माण करने हेतु निश्चित स्थान निश्चित वार निश्चित समय पर संतसग होती है यह जानकारी विहिप के मीडिया प्रभारी प्रभु राम चौधरी चौधरी ने दी1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ठेकाकर्मी की करंट से मौत: मुआवजे, नौकरी और अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर धरना बाद में बनी सहमति,माली समाज में आक्रोश,मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख,ठेकेदार ने दिए 2 लाख ब्यावर में अजमेर रोड़ स्थित सतपुलिया के पास शुक्रवार देर रात विद्युत करंट की चपेट में आने से ठेकाकर्मी टीकम माली (26) की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद माली समाज में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। समाज के लोगों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और मांगें पूरी होने तक किसी भी समझौते से इंकार किया। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर दिया। बाद में प्रशासन की और से समझाइश के बाद सहमति बनी। जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रुपए दिलवाने का आश्वासन दिया । वहीं ठेकेदार ने भी 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। काम के दौरान हुआ हादसा : जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम तेज आंधी, तूफान और बारिश के कारण कई स्थानों पर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। विद्युत विभाग ने ठेकेदार के माध्यम से बंद पड़ी लाइनों को चालू कराने के निर्देश दिए। इसी दौरान अवकाश पर चल रहे टीकम माली को काम पर बुलाया गया। रात करीब 8 बजे वह सतपुलिया के पास अजमेर रोड़ पर पोल पर चढ़कर टूटे तारों को ठीक कर रहा था। तभी अचानक बिना सूचना के विद्युत सप्लाई चालू कर दी गई और वह करंट की चपेट में आ गया। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ : टीकम माली अपने परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। उसका विवाह करीब 8-9 महीने पहले ही हुआ था। पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च चलाते हैं । जबकि छोटा भाई चाय की थड़ी लगाकर सहयोग करता है। उसकी मौत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें : मृतक परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, डेयरी बूथ आवंटन, जिम्मेदार अधिकारियों (कनिष्ठ अभियंता व सहायक अभियंता) पर कार्रवाई की।मांग की गई । बाद में प्रशासन और समाज प्रतिनिधियों के बीच सहमति बनी । जिसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।1
- बाली 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी परिजनों की सूचना पर 108 पायलट प्रकाश कुमार और एमटी देवेंद्र गर्ग महिला के निवास स्थान ठंडी बेरी पहुंचे गर्भवती महिला धनी बाई को 108 एंबुलेंस में लाते वक्त बीच रास्ते में ही प्रसव पीड़ा हुई एमटी देवेंद्र गर्ग ने सुरक्षित महिला की करवाई प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित महिला को अस्पताल पहुंचाया परिजनों ने 108 एमटी वह पायलट का जताया आभार जताया3