Shuru
Apke Nagar Ki App…
समाजवादी पार्टी की सरकार में जिन लोगों ने आवेदन नहीं किया था, उनको नियुक्ति-पत्र वितरित हो गया और जिन लोगों ने आवेदन किया, वे बेचारे देखते रह गए : सीएम योगी आदित्यनाथ
Brijesh kumar
समाजवादी पार्टी की सरकार में जिन लोगों ने आवेदन नहीं किया था, उनको नियुक्ति-पत्र वितरित हो गया और जिन लोगों ने आवेदन किया, वे बेचारे देखते रह गए : सीएम योगी आदित्यनाथ
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी अब्दुल हन्नान ने नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव मामले पर कहा, "देखिए, वहां पर बीजेपी की सरकार है,बीजेपी की सरकार हर हथकंडा अपनाती है,क्योंकि बेईमानी से बनी हुई सरकार है। लखनऊ कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी अब्दुल हन्नान ने नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव मामले पर कहा, "देखिए, वहां पर बीजेपी की सरकार है। बीजेपी की सरकार हर हथकंडा अपनाती है। क्योंकि बेईमानी से बनी हुई सरकार है। उसी बेईमानी से वह अब अपना बाय-इलेक्शन जीतना चाहती है..."1
- लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कमिश्नरेट लखनऊ ने साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर ठगी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ कमिश्नरेट लखनऊ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए कार्रवाई की। मामले में डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे ऑपरेशन की जानकारी दी। पुलिस टीम की कार्रवाई पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। वहीं, सिपाही विपिन कुमार वर्मा को अलग से 5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। टीम की सतर्कता और बेहतर कार्यवाही की पुलिस अधिकारियों ने सराहना की।1
- देश में 1 लाख सरकारी स्कूल बंद हुए हैं, जिनमें से 55% स्कूल मध्य प्रदेश और यूपी के थे. देश में 1 लाख सरकारी स्कूल बंद हुए हैं, जिनमें से 55% स्कूल मध्य प्रदेश और यूपी के थे. हालात ऐसे हैं कि 100 में से सिर्फ 14 बच्चों को हॉस्टल मिल सकता है, इन्फ्रास्ट्रक्चर ढह जाता है और स्टूडेंट खतरे में होता है. ऐसा तभी होता है- जब सरकार एजुकेशन में कम पैसा डालती है. : नेता विपक्ष राहुल गांधी...1
- विश्वविद्यालय के कैलाश छात्रावास में मेस की बदहाल व्यवस्था को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। छात्राओं ने करीब 40 हजार रुपये मेस फीस लेने के बावजूद खाने में कीड़े और बाल मिलने, गंदे बर्तनों में खाना परोसे जाने और रसोई में गंदगी का आरोप लगाया। लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश छात्रावास में मेस की बदहाल व्यवस्था को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। छात्राओं ने करीब 40 हजार रुपये मेस फीस लेने के बावजूद खाने में कीड़े और बाल मिलने, गंदे बर्तनों में खाना परोसे जाने और रसोई में गंदगी का आरोप लगाया। शिकायतों पर सुनवाई न होने से नाराज छात्राओं ने कुलपति कार्यालय का घेराव किया और कार्रवाई की मांग की।1
- गणेश चतुर्थी/नवरात्रि स्पेशल प्रदर्शनी 2026” का भव्य शुभारंभ लखनऊ। गणेश चतुर्थी/नवरात्रि स्पेशल के पावन अवसर पर कैसरबाग स्थित सफेद बारादरी में " न्यू क्राप्ट सिल्क इंडिया प्रदर्शनी 2026” का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती नम्रता पाठक पत्नी उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे संकल्प सेवा अभियान के तहत न्यू क्राफ़्ट इंडिया परिवार ने विश्व के लोकप्रिय नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी केक काटकर धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया इस मौके पर अंकुर गुप्ता ,शक्ति बाजपेई फाउंडर/अध्यक्ष रत्नागिरी सेवा संस्थान व शहर के कई गणमान्य नागरिक, और बड़ी संख्या में खरीदार मौजूद रहे। इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग अस्सी से अधिक मास्टर बुनकरों द्वारा तैयार किए गए एथनिक और पारंपरिक सिल्क व कॉटन हैंडलूम उत्पादों का शानदार संग्रह प्रदर्शित किया गया है। यहां बनारसी, चंदेरी, कांजीवरम और टसर सिल्क जैसे पारंपरिक वस्त्रों के साथ आधुनिक डिजाइन के आकर्षक परिधान भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा कश्मीरी प्योर क्रेप की साड़ियां, प्योर सिल्क मार्क अप्रूव्ड साड़ियां तथा कई विशेष हैंडलूम उत्पाद भी प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण बने हुए हैं। प्रदर्शनी में आए आगंतुकों ने यहां उपलब्ध वस्त्रों की गुणवत्ता, डिजाइन और विविधता की सराहना की। पारंपरिक शिल्प और आधुनिक फैशन का सुंदर संगम इस प्रदर्शनी में देखने को मिल रहा है, जो फैशन प्रेमियों और पारंपरिक परिधानों के शौकीनों को खासा आकर्षित कर रहा है। आयोजक मांनस आचार्य और जावेद मकसूद ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश के बुनकरों को एक मजबूत मंच प्रदान करना और लोगों को भारतीय सिल्क व हैंडलूम की समृद्ध परंपरा से रूबरू कराना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बुनकरों को अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का अवसर मिलता है और भारतीय हस्तकरघा उद्योग को भी प्रोत्साहन मिलता है। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे प्रदर्शनी में आकर देश के कुशल बुनकरों के हुनर को देखें और भारतीय सिल्क व हैंडलूम उत्पादों को बढ़ावा दें। यह प्रदर्शनी आगामी दस दिनों तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। इंट्री फ्री है। लखनऊ वासियों से अनुरोध है की वो आए और सीधे बुनकरों से खरीदारी कर लाभ उठाएं4
- *2027 में साइकिल को सत्ता में लाने का संकल्प:* अबू आजमी बोले- सेक्युलर वोटों के बंटवारे पर अखिलेश यादव करेंगे गठबंधन का फैसला उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी (सपा) की 'साइकिल' को दोबारा सत्ता में लाने के संकल्प के साथ मुंबई से सपा विधायक और वरिष्ठ नेता अबू आसिम आजमी शनिवार को अयोध्या पहुंचे। अयोध्या दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बड़ा बयान दिया कि चुनावों में सेक्युलर (धर्मनिरपेक्ष) वोटों का बिखराव न हो, इसके लिए गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही करेंगे सपा परिवार को एकजुट करने की अपील: अबू आजमी ने कहा कि आगामी 2027 के चुनावों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के पूरे परिवार और कैडर को एकजुट करना सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का पहला कर्तव्य है। अखिलेश यादव लेंगे अंतिम निर्णय: उन्होंने साफ किया कि उत्तर प्रदेश की जमीनी हकीकत को देखते हुए और विपक्षी एकता को मजबूत रखने के लिए सीट-शेयरिंग या नए गठबंधन का पूरा अधिकार अखिलेश यादव के पास सुरक्षित है।वोटों के ध्रुवीकरण पर चिंता: आजमी ने आशंका जताई कि आगामी चुनावों में सेक्युलर वोटों को बांटने की कोशिशें तेज हो सकती हैं, जिसे रोकना सपा की मुख्य रणनीति का हिस्सा होगा ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ1
- लखनऊ। सम्मिट बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर स्थित क्लब बिंदास में शनिवार को युवाओं की जमकर भीड़ उमड़ी। कम समय में क्लब बिंदास ने युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। लखनऊ। सम्मिट बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर स्थित क्लब बिंदास में शनिवार को युवाओं की जमकर भीड़ उमड़ी। कम समय में क्लब बिंदास ने युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। क्लब में डांस, म्यूजिक और बेहतर माहौल के साथ स्टाफ के व्यवहार को भी लोग पसंद कर रहे हैं। शनिवार रात क्लब में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और म्यूजिक की धुन पर देर रात तक मनोरंजन करते नजर आए। क्लब में आने वाले युवाओं का कहना है कि यहां का माहौल, म्यूजिक और स्टाफ का व्यवहार उन्हें पसंद आ रहा है, जिसके चलते क्लब बिंदास की ओर लोगों का रुझान बढ़ रहा है।1
- बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने बोल्ड गॉर्जियस लुक में दिखाई दी। मुंबई - बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने बोल्ड और ग्लैमरस फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। जब भी वह ब्लैक डीप टॉप ड्रेस कैरी करती हैं चर्चा का विषय बन जाती है। दिशा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन्स में बिजी हैं, जिसके चलते उनके कई फैशनेबल लुक्स इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। #HindiNews #highlights2026 #DishaPatani #RPT #RakeshPandey #viralphotopost #followerseveryone #BreakingNewsUpdate #BreakingNews #highlightsfollowers #Mumbai #BollywoodGossip1
- गाजीपुर थाना क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पति पुलिस हिरासत में होने की सूचना गाजीपुर थाना क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पति पुलिस हिरासत में होने की सूचना *लखनऊ।* गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पुष्पा कश्यप के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से गोंडा की रहने वाली थी और लखनऊ में किराए के मकान में रह रही थी। सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद महिला के पति सुजीत कश्यप को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि, पति को हिरासत में लिए जाने के कारणों और घटना की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1