तहसील के अधिकारियों ने कोल्ड स्टोरेज के कब्जे की सरकारी जमीन की जांच कराई तो संचालकों पर दर्ज हो सकता है मुकदमा *खाद का गड्ढा और सहन की सरकारी भूमि पर कोल्ड स्टोरेज संचालक का कब्जा* तहसील के अधिकारियों ने कोल्ड स्टोरेज के कब्जे की सरकारी जमीन की जांच कराई तो संचालकों पर दर्ज हो सकता है मुकदमा कौशाम्बी। चायल तहसील क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे के धन्नी ग्राम में स्थित साईं कृपा कोल्ड स्टोरेज संचालक ने सरकारी भूमि खाद का गड्ढा और सहन की सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया है खाद के गड्ढे की भूमि पर कोल्ड स्टोरेज संचालक ने धर्म कांटा लगा दिया है जिससे किसानों को अपने पशुओं के गोबर की खाद को रखने में दिक्कत होती है चायल तहसील क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के धन्नी ग्राम पंचायत वार्ड नंबर 14 में साईं कृपा कोल्ड स्टोरेज के मालिक शेखर रस्तोगी और शैलेंद्र रस्तोगी ने गांव की आराजी खाद का गड्ढा और सहन की जमीन कई वर्षों पूर्व कब्जा कर लिया है सरकारी भूमि के खाद के गड्ढे में कोल्ड स्टोरेज के मालिकों ने धर्म कांटा लगा कर सरकारी जमीन कब्जा कर लिया है जिससे किसान खाद के गड्ढे का उपयोग नहीं कर पा रहे है वहीं सहन की सरकारी जमीन में कोल्ड स्टोरेज जाने का रास्ता बना दिए जाने से सरकारी संपत्ति का नुकसान हो रहा है जबकि नियम की बात करें तो सहन की जमीन पर पशु बांधने का अधिकतर किसानों को कानून में दिया गया है कोल्ड स्टोरेज मालिकों के द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा किए जाने के बाद किसानों को भारी नुकसान हो रहा है सहन की जमीन पर कोल्ड स्टोरेज का निजी रास्ता बना देने के बाद उनके कोल्ड स्टोरेज का यह पार्किंग स्थल बन गया है कोल्ड स्टोरेज से संबंधित वाहन उस पार्किंग स्थल पर खड़े होते हैं जिससे जहाँ सरकारी जमीन पर कब्जा हो गया वहीं सरकार का आर्थिक नुकसान हो रहा है लेकिन दबंगई के चलते किसी ने इनसे खाद का गड्ढा और सहन की सरकारी जमीन के रास्ते को खाली नहीं कराया है गांव के लोगों ने अधिकारियों से मांग की है कि साईं कृपा कोल्ड स्टोरेज के मालिक शेखर रस्तोगी और शैलेंद्र रस्तोगी पर मुकदमा दर्ज कराकर इनसे कब्जे की खाद का गड्ढा और सहन की सरकारी जमीन का रास्ता खाली कराया जाए

- *प्रयागराज रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) इलाहाबाद की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 250 अभ्यर्थी शामिल हुए *प्रयागराज रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) इलाहाबाद की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 250 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें 172 सफल रहे। भर्ती प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराकर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई*1
- जनपद न्यायालय प्रयागराज के कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी हेतु अनामिका तिवारी जी ने की जोरदार अपील। जनपद न्यायालय प्रयागराज के कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी हेतु अनामिका तिवारी जी ने की जोरदार अपील।1
- प्रशासन केवल ARTO के द्वारा वाहन मालिकों को डराकर मासिक बना देता है। और ज्यादा से ज्यादा वाहन का चालान कर देता है। लेकिन विद्यालय के खिलाफ कोई कार्रवाई नही करता। आने जाने का भाडा बच्चों से विद्यालय वसूलता है। 1260 रुपये मासिक प्रति बच्चो का भांडा है। लगभग सैकड़ो बीघा जमीन ऐसे किसानो से खरीद कर उनको ही टाटा सूमो बोलेरो खरीदा कर किराये में लेते हैं। और ड्राइवर और बैठने कि व्यवस्था स्वमं करते हैं। वाहन चालक दो चार हजार का होता है। जिसको यह खुद भर भी देते हैं। लेकिन विद्यालय का नाम बचाते हैं। यह कोई फोन नम्बर विद्धालय का नही देते जिससे बात हो सके1
- पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ: त्रिवेणी बाँध पर गूँजा शिवनाम, दूसरे दिन भी उमड़े श्रद्धालु विश्व जन कल्याण एवं सर्व मनोकामना पूर्ति हेतु नैतिक विकास शोध संस्थान सेवा ट्रस्ट प्रयाग के तत्वाधान में जारी अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ आज दूसरे दिन भी प्रयाग के गौरवमयी सन्तों के आशीर्वाद एवं सानिध्य में लगातार जारी रहा। श्री गायत्री यज्ञशाला मन्दिर, हण्डिया बाबा योगालय के बगल में त्रिवेणी बाँध पर आज भक्तों ने शिवनाम जप करते हुए पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी श्री संजय मिश्र बनकटा उपस्थित रहे। मुख्य यजमान के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती मधुबाला पाण्डेय ने भगवान पार्थिव शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करते हुए सर्व मनोकामना पूर्ति एवं विश्व जन कल्याण की कामना की।1
- नैनी में जलकल विभाग के गाड़ी की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त लोगों का आरोप है कि नगर निगम की जितनी भी गाड़ी है अधिकतर किसी में नंबर प्लेट होता ही नहीं प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के मेवालाल की बगिया के समीप शुक्रवार को जलकल विभाग के एक टैंकर की चपेट में आने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना उस समय हुई, जब जलकर विभाग की गाड़ी बैक कर रही थी। इसी दौरान पीछे से गुजर रही कार जलकर विभाग की गाड़ी से क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उसे नुकसान पहुंचा। मौके पर मौजूद कार चालक ने जलकर विभाग की गाड़ी चालक को रोक लिया। सूचना मिलने पर जलकल विभाग के कुछ कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। बाद में विभाग की ओर से कार को गैरेज ले जाकर उसकी मरम्मत कराई गई। कार चालक प्रशोत त्रिपाठी कौंधियारा से आ रहे थे जो पेशे से शिक्षक हैं। वह शुक्रवार को कौंधियारा से प्रयागराज जा रहे थे। मेवालाल की बगिया के पास पहुंचने पर बैक हो रहे जलकल विभाग के गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक ने आरोप लगाया कि संबंधित जलकर विभाग की गाडी़ में न तो साइड मिरर लगा था और न ही वाहन का पंजीकरण (नंबर) स्पष्ट रूप से अंकित था।1
- हजरत शहीद पठान शाह बाबा का उर्स बड़े धूमधाम से मनाया गया हजरत शहीद पठान शाह बाबा का उर्स बड़े धूमधाम से मनाया गया अकीदत्त के साथ मनाया गया मजार पर देखभाल करने वाले गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली मजार पर जो भी मुराद मांगता है वह पूरी होती है ऐसा यहां के मानने वाले जायरीन का कहना है1
- विंध्याचल धाम में पुरोहितों के बीच मारपीट से मचा हड़कंप, गर्भगृह से कॉरिडोर तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल विंध्याचल धाम में पुरोहितों के बीच मारपीट से मचा हड़कंप, गर्भगृह से कॉरिडोर तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल ________________________ मिर्जापुर। 1 अगस्त 2026/ विंध्याचल स्थित विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी धाम में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दर्शन कराने को लेकर दो पुरोहित पक्षों के बीच कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद मंदिर के गर्भगृह से शुरू होकर विंध्य कॉरिडोर और पुरानी वीआईपी मार्ग स्थित एक दुकान तक पहुंच गया, जहां पिता-पुत्र ने कथित तौर पर एक पुरोहित की जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पुलिस मौजूद रही, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद को तत्काल प्रभावी ढंग से नहीं रोक सकी। बाद में दोनों पक्ष विंध्याचल थाने पहुंचे, जहां आपसी समझौते के बाद मामला शांत हो गया...!! रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़1