हरियाणा सरकार में खेल, युवा अधिकारिता एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को सेक्टर-2 स्थित जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138 वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। इस दौरान उपस्थित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों और देश हित से जुड़े संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना। पलवल खेल, युवा अधिकारिता एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कार्यक्रम उपरांत कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को सकारात्मक दिशा देने वाला जन-आंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे नागरिकों की प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाकर समाज में सकारात्मक बदलाव और जन भागीदारी को प्रोत्साहित कर रहे हैं। युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा नशा मुक्त भारत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, नवाचार, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार देशवासियों को जागरूक किया जा रहा है। इन संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता और नागरिक की जिम्मेदारी है। युवा अधिकारिता एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि नशे से दूर युवा ही स्वस्थ, सशक्त और उज्ज्वल हरियाणा की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में देश के लाखों युवाओं ने नशे के विरुद्ध महत्वपूर्ण संकल्प लिया है। युवाओं ने स्वयं नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा लेने के साथ-साथ इस संदेश को समाज के अन्य लोगों तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया है। उन्होंने बताया कि ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत यह प्रयास 100 सप्ताह तक चलाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आशा भारद्वाज, हरेंद्रपाल राणा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित की जा रहीं ‘नशा-मुक्त हरियाणा-नमो मैराथन-2026’ भी युवाओं में नशे के विरुद्ध जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति में बड़ी संख्या में युवा इनमें भाग लेकर नशा-मुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक हरियाणा का संदेश दे रहे हैं। खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एकजुट होकर ‘नशा मुक्त भारत’ के संकल्प को मजबूत करने तथा नशे के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया है। नशा मुक्त भारत की शुरुआत हम सभी से होती है। सामूहिक प्रयासों से ही युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें स्वस्थ, सशक्त और उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ाया जा सकता है।उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और मिलकर नशा मुक्त समाज तथा सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
हरियाणा सरकार में खेल, युवा अधिकारिता एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को सेक्टर-2 स्थित जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138 वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। इस दौरान उपस्थित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों और देश हित से जुड़े संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना। पलवल खेल, युवा अधिकारिता एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कार्यक्रम उपरांत कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को सकारात्मक दिशा देने वाला जन-आंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे नागरिकों की प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाकर समाज में सकारात्मक बदलाव और जन भागीदारी को प्रोत्साहित कर रहे हैं। युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा नशा मुक्त भारत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, नवाचार, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और राष्ट्र निर्माण
जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार देशवासियों को जागरूक किया जा रहा है। इन संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता और नागरिक की जिम्मेदारी है। युवा अधिकारिता एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि नशे से दूर युवा ही स्वस्थ, सशक्त और उज्ज्वल हरियाणा की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में देश के लाखों युवाओं ने नशे के विरुद्ध महत्वपूर्ण संकल्प लिया है। युवाओं ने स्वयं नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा लेने के साथ-साथ इस संदेश को समाज के अन्य लोगों तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया है। उन्होंने बताया कि ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत यह प्रयास 100 सप्ताह तक चलाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आशा भारद्वाज, हरेंद्रपाल राणा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा
रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित की जा रहीं ‘नशा-मुक्त हरियाणा-नमो मैराथन-2026’ भी युवाओं में नशे के विरुद्ध जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति में बड़ी संख्या में युवा इनमें भाग लेकर नशा-मुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक हरियाणा का संदेश दे रहे हैं। खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एकजुट होकर ‘नशा मुक्त भारत’ के संकल्प को मजबूत करने तथा नशे के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया है। नशा मुक्त भारत की शुरुआत हम सभी से होती है। सामूहिक प्रयासों से ही युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें स्वस्थ, सशक्त और उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ाया जा सकता है।उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और मिलकर नशा मुक्त समाज तथा सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
- Post by Bku lokshakti master sheoraj singh1
- Post by Piyush Rajput1
- नूंह में इनेलो पार्टी द्वारा किया गया सम्मान समारोह दिवस का आयोजन, पहुंची भारी भीड़ नूंह में इनेलो पार्टी द्वारा किया गया सम्मान समारोह दिवस का आयोजन, पहुंची हरियाणा के अलग अलग जिलों से पहुंची भारी भीड़। अभय सिंह चौटाला ने सरकार बनने पर किए कई बड़े वादे विरोधी पार्टियों पर कसा तंज। लोगों से की पार्टी को मजबूत करने की अपील1
- नूंह विधायक आफताब अहमद ने बीजेपी सरकार पर लगाए ‘वोट चोरी’ के आरोप नूंह। कांग्रेस द्वारा ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर चलाए जा रहे अभियान के बीच नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद ने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। हाल ही में चंडीगढ़ में कांग्रेस के प्रदर्शन में भी आफताब अहमद शामिल रहे, जहां पार्टी ने मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं और एसआईआर प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए।1
- सामाजिक कार्यकर्ता समय सिंह स्लम्बा ने उठाई मूलनिवासी अधिकारों की आवाज नूंह। सामाजिक कार्यकर्ता समय सिंह स्लम्बा ने मूलनिवासी अधिकारों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि “मूलनिवासियों का नारा है—भारत देश हमारा है।” उन्होंने SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक और क्षत्रिय समाज को भारत का मूलनिवासी बताते हुए सामाजिक एकजुटता और अधिकारों की बात कही।1
- महेंद्रगढ़ में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा यात्रा का स्वागत किया और कार्यक्रम के बाद हरी झंडी दिखाकर उसे आगे गंतव्य के लिए रवाना किया।1
- Post by Piyush Rajput1
- फ़रीदाबाद- संजय कॉलोनी में सरिया स्टैंड हटाने को लेकर विवाद, हवाई फायरिंग और मारपीट फ़रीदाबाद- संजय कॉलोनी में सरिया स्टैंड हटाने को लेकर विवाद, हवाई फायरिंग और मारपीट1
- फ़रीदाबाद- संजय कॉलोनी में सरिया स्टैंड हटाने को लेकर विवाद, हवाई फायरिंग और मारपीट फ़रीदाबाद- संजय कॉलोनी में सरिया स्टैंड हटाने को लेकर विवाद, हवाई फायरिंग और मारपीट1