Shuru
Apke Nagar Ki App…
राम सागर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by सूरज दुबे जी4
- बघौली (हरदोई)। डालमियां भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, इकाई–गंगापुर (बघौली) में क्षेत्र के अग्रणी उद्यमियों एवं प्रगतिशील किसानों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र के विकास एवं ‘सघन गन्ना विकास कार्यक्रम’ को उद्यमियों के अनुभव और सुझावों के आधार पर नई ऊंचाइयों तक ले जाना रहा। बैठक में चीनी मिल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उद्यमियों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान गन्ने की उत्पादकता बढ़ाने, आधुनिक तकनीक के समावेश तथा उत्पादन प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मिल के इकाई प्रमुख अतुल अग्रवाल, कुश आपरा वरिष्ठ महाप्रबंधक, गन्ना प्रमुख अनिल कुमार सिंह राठौर, सप्लाई हेड वीरेंद्र सिंह, रीजनल प्रबंधक विनोद कुमार शर्मा, उपेंद्र कुमार सिंह, रविंद्र सिंह, रोहित सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों को बेहतर तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।1
- जिला हरदोई थाना अतरौली ब्लाक कोठवा तहसील संडीला पोस्ट हरिया गांव का नाम ग्राम सभा भैंसदा शंभू नाथ मंदिर सारे भाई वीडियो को दबाकर शेयर करो कुछ कार्यक्रम यहां होना चाहिए1
- माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भरोसा दिलाया था किसानों आय को दोगुना करने का जो आज बिल्कुल निष्पक्ष हो गया है कि माननीय मोदी जी ने भारत के लिये नहीं बल्कि अमेरिका के किसानों के लिए कहा था धन्यवाद बने रहिए हमारे साथ इसी प्रकार से हम आपको ताजा खबरें बताएंगे1
- बिहार के राजनीति में होगा बड़ा बदलाव लगातार रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान पर उठ रहे काफी सवाल लगातार सांसदों को बोला जा रहा निकम्मा1
- पाली, हरदोई। पाली-शाहाबाद मार्ग पर महिला सभासद की बहू से दिनदहाड़े झपटमारी की घटना हुई, जिसने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। बाइक सवार दो अज्ञात झपटमारों ने महिला सभासद रामदेवी की बहू के कान से सोने के झाले नोच लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार पाली कस्बे के मोहल्ला पटियानीम की सभासद रामदेवी का पुत्र रंजन अपनी पत्नी रोशनी को लेकर मंगलवार दोपहर हरदोई स्थित उसके मायके भतीजे के मुंडन समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में पाली-शाहाबाद मार्ग पर आगमपुर और मुरीदापुर के बीच पीछे से बाइक पर आए दो झपटमारों ने रोशनी के कान से सोने के झाले नोच लिए और तेज रफ्तार में फरार हो गए। घटना इतनी अचानक हुई कि पीड़ित दंपति संभल भी नहीं सके। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालांकि दिनदहाड़े मुख्य मार्ग पर हुई इस वारदात ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अगर पुलिस की नियमित गश्त होती, तो इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी की फुटेज की जांच की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- महिला के कानों से सोने के झाले उड़ा ले गए बाइक सवार बदमाश हरदोई। शाहाबाद कोतवाली इलाके के पाली–शाहाबाद मार्ग पर दिनदहाड़े हुई झपटमारी की वारदात ने एक बार फिर पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने महिला सभासद की बहू के कानों से सोने के झाले नोच लिए और फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा है और एक बार फिर पर्यवेक्षण तन्त्र पर ऊँगलियाँ उठीं हैं। पाली कस्बे के मोहल्ला पटियानीम की सभासद रामदेवी की बहू रोशनी अपने पति रंजन श्रीवास्तव के साथ बाइक से हरदोई स्थित मायके जा रही थीं। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में पाली–शाहाबाद मार्ग पर आगमपुर और मुरीदापुर के बीच पीछे से आए बाइक सवार दो झपटमारों ने अचानक रोशनी के कान पर झपट्टा मारा और सोने के झाले लेकर तेज रफ्तार में शाहाबाद की तरफ भाग निकले। घटना इतनी अचानक हुई कि दंपती कुछ समझ पाता, उससे पहले ही बदमाश ओझल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी। दिनदहाड़े मुख्य मार्ग पर हुई इस वारदात से लोगों में दहशत पहले से बहुत ज्यादा बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नियमित पुलिस गश्त होती, और पुलिस का पर्यवेक्षण तन्त्र सतर्क रहता तो अन्य वारदातों के क्रम में यह वारदात बच जाती या तत्काल बदमाश पकड़े जाते लेकिन स्थानीय पुलिस और पर्यवेक्षण तन्त्र की लापरवाही के चलते एक बार फिर इस घटना पर भी अंकुश लगाया जा सका। पुलिस सहित प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। काबिलेगौर यह कि शाहाबाद के इतिहास में पहले कभी किसी सीओ के बर्षों के कार्यकाल में भी इतने गंभीर अपराध नहीं हुए, जितने कि माजूदा सीओ की कुर्सी पर आसीन आईपीएस (अपर पुलिस अधीक्षक) आलोक राज नारायण के मात्र कई महीनों के कार्यकाल में हो चुके हैं। आखिर मलकापुर की डकैती ने रही सही कसर भी पूरी कर दी। और तो और डकैती पड़ी तो पड़ी लेकिन हरदोई पुलिस की बची - बचाई शाख भी तब गिर गई जब स्थानीय कोतवाली पुलिस और एसओजी, क्राइम ब्राँच के अतिरिक्त कई टीमों के गठन के बाद भी बरेली की पुलिस के हाथ मलकापुर शाहाबाद की डकैती के बदमाश इत्तेफ़ाक से हाथ लग गए और वहाँ की पुलिस द्वारा यहाँ का राजफास भी कर दिया गया। कुल मिलाकर शाहाबाद सीओ सर्कल के सभी थानों की पुलिस न जाने क्यों संगठित अपराधों के प्रति सचेत नहीं है जबकि अवैध धन उगाही के प्रति बहुचर्चित है, हालांकि सीधे तौर पर सर्कल पुलिस पर अंकुश की जिम्मेदारी सर्कल सीओ की होती है — पुलिस की पुरानी कहावतों को समझें तो सीओ को ही सर्कल के सभी थानों की पुलिस का दाई माना जाता था किन्तु दाई का नाम आते ही अनुभव की अनुभूति होती है, परन्तु यहाँ तैनात आईपीएस अफसर में भले अनुभव की कमी न हो और योग्यता तो आईपीएस होने के कारण सीओ की कुर्सी से बहुत ऊपर की है आखिर फिर ऐसी क्या बात है कि सीओ पेशी के संनिकट कांशीराम कालोनी में हो रही मादक पदार्थो की तस्करी बिक्री और बाहरी बदमाशों की आवाजाही बंद होना तो बड़ी बात बल्कि प्रिंट एवं इलेक्ट्रोॉनिक एवं डिजिटल मीडिया की सुर्खियों में छाए रहने के बाद भी बाधित तक नहीं हुई। कुल मिलाकर कहीं न कहीं ऐसा कुछ तो है जो अपराध नियंत्रण में बाधक बना है? जिसकी समीक्षा जोन स्तर से भी उच्च स्तरीय अधिकारियों को जनहित में करना चाहिए किन्तु नहीं कर रहे तो किसी की कोई जोर जबरदस्ती तो है नहीं? इस सम्बन्ध में पहले ही कई बार तत्कालीन सीओ से मौजूदा सीओ तक से वार्ता हुई परन्तु पहले रहे सीओ अनुज मिश्रा ने अपने कार्यकाल में शख्ती तो बरती लेकिन इन्होने तो इस बिषय पर न ध्यान दिया और न सही बात मानी है जबकि यह भला कौन नहीं जानता कि जिस थाना क्षेत्र में अवैध जुआँ,, अवैध शराब, अवैध नशा तस्करी -बिक्री पुलिस की मिलीभगत से होगी, वहाँ अपराध नियंत्रण हो ही नहीं सकता! सच्चाई यही है कि नगर की पुलिस चौकी सरदारगंज क्षेत्र में जुएं का फड़ पड़ रहा है, इतना ही नहीं उधरनपुर निवासी युवक की बेहटाकोला नदी के निकट हो चुकी हत्या भी पुलिस की मिलीभगत से उस दौरान होते रहे जुएं के कारण ही हुई थी लेकिन हलका पुलिस से लेकर कोतवाली पुलिस और सर्कल अफसर पर उसका कोई असर नजर नहीं आया।4
- आपके यहां साफ-साफ देखने को मिल रहा है कि यह आम आदमी की पार्टी का नेता सरेआम मोदी जी को कैसे जलील कर रहा है और मोदी जी इतने शांत हैं कुछ कह नहीं पाते हैं क्या यही है आत्मनिर्भर भारत इसीलिए कहता हूं कि सतर को हो जाइए सावधान हो जाइए और सही वक्त आने पर सही तरीके और समझदारी से ही फैसला लीजिए जय भीम साथियों1