ऊंचाहार:होली के दिन रफ्तार का कहर, दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल,,,, रिपोर्ट-सागर तिवारी वाटसाप नं 8742935637 ऊँचाहार, रायबरेली। होली के त्योहार के बीच कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बुधवार को क्षेत्र के मनीरामपुर और बीकरगढ़ के पास हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया।पहली घटना मनीरामपुर गाँव के पास हुई, जहाँ दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में रोहनिया गाँव के रहने वाले दो युवक और प्रतापगढ़ जिले के परियावां निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। दूसरी घटना बीकरगढ़ के पास घटित हुई, जहाँ एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में नई बस्ती के रहने वाले दो युवक घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। *पुलिस की तत्परता और उपचार रहा सराहनीय,,,* होली के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल ने सूचना मिलते ही दोनों घटनास्थल पर पहुँचकर मोर्चा संभाला। ऊंचाहार कोतवाल ने स्वयं एम्बुलेंस की मदद से सभी पाँचों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) ऊँचाहार में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सीएससी के चिकित्सकों ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5:00 बजे घायलों को अस्पताल लाया गया था, जहाँ उनकी हालत नाजुक होने के कारण उच्च स्तरीय उपचार की आवश्यकता महसूस की गई।

- सरदार पटेल नगर वार्ड नंबर 7 बाला जी हनुमान मंदिर मे धूमधाम से मनाई गईं होली सुन्दर भजनो के साथ ही स्वादिष्ट ठंडाई का वितरण खागा फतेहपुर ::- नगर पंचायत खखरेरु अंतर्गत वार्ड नंबर 7 सरदार पटेल नगर रक्षपालपुर मे कुछ अलग तरह की होली देखने को मिली एक तरफ जहाँ लोग रंगों व ग़ुलाल लगाकर होली मनाते हैं वही बाला जी के मंदिर मे मनमोहक भजनो के साथ होली का पावन त्यौहार मनाया गया। डी एस चंदेल (बाला जी) अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल खखरेरु के नेतृत्व मे विगत कई वर्षो से इस तरह के आयोजन हो रहे हैं इन्होने प्रण लिया हैं की अपना पूरा जीवन बाला जी के सेवा अर्पित करना हैं इस मौके मे व्यापार मण्डल अध्यक्ष आदित्य केशरवानी, प्रेम मोहन शाहू, ज्ञान सिंह, राम सिंह (पहलवान)राम प्रताप सिंह,जीतेन्द्र सिंह (जीतू सिंह)दरोगा भाई सहित सैंकड़ो लोगो की उपस्थिति रही।2
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार के मनीरामपुर गांव के पास हुआ भीषण सड़क हादसा , मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अजय राय , उप निरीक्षक अभिज्ञान सिंह ने सड़क दुर्घटना में घायलो को इलाज हेतु अस्पताल भेजा। घायलों की पहचान रोहनिया क्षेत्र के गांव बैशन का पुरवा , चमोली निवासी बताई गई1
- रायबरेली में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी ने स्वयं सड़कों पर उतरकर मोर्चा संभाला और प्रमुख बाजारों तथा संवेदनशील स्थलों का गहन स्थलीय निरीक्षण किया। सुपर मार्केट, घंटाघर, किला बाजार और रेलवे स्टेशन जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाकर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार के हुड़दंग, अराजकता या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है - रंगों का उत्सव खुशी से मनाएं, लेकिन शांति में किसी तरह की खलल डालने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यूपी भर में होली पर पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर है, ताकि हर नागरिक बेफिक्र होकर त्योहार मना सके।1
- यह है अमावा ग्राम सभा का विकास कि लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ऐसा विकास हमें नहीं चाहिए अमावा चौराहा से लगभग 200 मीटर दूर रुकनपुर रोड पर घरों का पानी रोडो से बह रहा है जिससे राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत है कई लोग तो वहां गिर के चोटिल हो चुके हैं1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- नगर पंचायत खागा मे हुवा होलिका दहन खागा फतेहपुर ::- हर साल होली से एक दिन पहले मोहल्लों में लकड़ियां इकट्ठी होने लगती हैं, बच्चे सूखी टहनियां ढूंढते फिरते हैं और शाम होते-होते एक बड़ा सा अलाव सज जाता है. यही है होलिका दहन-एक ऐसा पर्व जिसे हम बचपन से देखते आए हैं, लेकिन इसकी कहानी अक्सर बस नाम भर तक ही याद रहती है. यह सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि एक गहरी कथा और प्रतीक है-अहंकार के अंत और अटूट आस्था की जीत का. पुराणों में वर्णित हिरण्यकश्यप, उसकी बहन होलिका और बालक प्रह्लाद की कहानी आज भी उतनी ही प्रासंगिक लगती है4
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1