logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खुर्जा क्षेत्र के गांव कलंदर गड़ी में डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 2026 संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि खुर्जा विधायक आपको बता दें कि खुर्जा क्षेत्र के गांव कलंदर गड़ी में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 2026 के अंतर्गत विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह रही, इस मौके पर उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए विधायक मीनाक्षी सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने जो एक मुहिम चलाई थी उस मुहिम को साकार करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है, और हर योजना को धरातल के स्तर तक पहुंचाने का कार्य मोदी सरकार द्वारा किया गया है, उपस्थित जनता से विधायक ने सवाल किया कि पहले की सरकारों द्वारा कितनी दलित महिलाओं को विधायक बनाया गया, आज दलित परिवारों की बेटियों को भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधायक बनाया गया है, इस मौके पर विधायक मीनाक्षी सिंह द्वारा केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया गया और बताया गया कि सरकार की इन योजनाओं से महिलाओं के जीवन में किस तरह परिवर्तन आया है, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भी विधायक मीनाक्षी सिंह द्वारा विपक्षी दलों पर कटाक्ष किया गया की 40 साल से महिलाओं के आरक्षण के बिल को विपक्षी पार्टियों द्वारा पास नहीं किया गया आज नरेंद्र मोदी सरकार इस बिल को लेकर आई लेकिन विपक्षी दलों द्वारा महिलाओं के हितों पर कुठाराघात किया गया और इस बिल के समर्थन में विपक्षी दल नहीं आए जिसका खामियाजा उन्हें आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा और जनता उन्हें जवाब देगी, कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता और सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे

21 hrs ago
user_Qtv.Uttarpradesh news channel
Qtv.Uttarpradesh news channel
Photographer बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

खुर्जा क्षेत्र के गांव कलंदर गड़ी में डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 2026 संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि खुर्जा विधायक आपको बता दें कि खुर्जा क्षेत्र के गांव कलंदर गड़ी में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 2026 के अंतर्गत विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह रही, इस मौके पर उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए विधायक मीनाक्षी सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने जो एक मुहिम चलाई थी उस मुहिम को साकार करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है, और हर योजना को धरातल के स्तर तक पहुंचाने का कार्य मोदी सरकार द्वारा किया गया है, उपस्थित जनता से विधायक ने सवाल किया कि पहले की सरकारों द्वारा कितनी दलित महिलाओं को विधायक बनाया गया, आज दलित परिवारों की बेटियों को भारतीय जनता पार्टी

द्वारा विधायक बनाया गया है, इस मौके पर विधायक मीनाक्षी सिंह द्वारा केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया गया और बताया गया कि सरकार की इन योजनाओं से महिलाओं के जीवन में किस तरह परिवर्तन आया है, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भी विधायक मीनाक्षी सिंह द्वारा विपक्षी दलों पर कटाक्ष किया गया की 40 साल से महिलाओं के आरक्षण के बिल को विपक्षी पार्टियों द्वारा पास नहीं किया गया आज नरेंद्र मोदी सरकार इस बिल को लेकर आई लेकिन विपक्षी दलों द्वारा महिलाओं के हितों पर कुठाराघात किया गया और इस बिल के समर्थन में विपक्षी दल नहीं आए जिसका खामियाजा उन्हें आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा और जनता उन्हें जवाब देगी, कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता और सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे

  • user_Fast1 news
    Fast1 news
    बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश
    🙏
    5 hrs ago
  • user_Fast1 news
    Fast1 news
    बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश
    👏
    5 hrs ago
  • user_Fast1 news
    Fast1 news
    बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश
    💣
    5 hrs ago
  • user_Fast1 news
    Fast1 news
    बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश
    🙏
    5 hrs ago
  • user_Fast1 news
    Fast1 news
    बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश
    🙏
    5 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    1
    Post by जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    user_जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बुलन्दशहर : अवैध पशु कटान को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष खूनी संघर्ष का लाइव वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद पीड़ित सलीम पहलवान का आरोप सीसीटीवी कैमरे हटाने का पड़ोसी वाहित पहलवान व उसके परिवार के लोग बनाते हैं दबाव सलीम पहलवान के घर लगा सीसीटीवी कैमरा पशु कटान में बन रहा है बाधा पीड़ित परिवार ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार जांच के आदेश थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र पीरजादगान का मामला ।
    2
    बुलन्दशहर : अवैध पशु कटान को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष खूनी संघर्ष का लाइव वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद पीड़ित सलीम पहलवान का आरोप सीसीटीवी कैमरे हटाने का पड़ोसी वाहित पहलवान व उसके परिवार के लोग बनाते हैं दबाव सलीम पहलवान के घर लगा सीसीटीवी कैमरा पशु कटान में बन रहा है बाधा पीड़ित परिवार ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार जांच के आदेश थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र पीरजादगान का मामला ।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हापुड़ जनपद के पिलखुवा क्षेत्र में रिलायंस रोड स्थित Blinkit वेयरहाउस के बाहर शनिवार को सैकड़ों कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कर्मचारी मुख्य गेट पर एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में पुरुषों के साथ-साथ महिला कर्मचारी और युवतियां भी शामिल रहीं, जिन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। हालांकि, कर्मचारियों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यह पूरा मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और वेयरहाउस के कामकाज पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
    1
    हापुड़ जनपद के पिलखुवा क्षेत्र में रिलायंस रोड स्थित Blinkit वेयरहाउस के बाहर शनिवार को सैकड़ों कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कर्मचारी मुख्य गेट पर एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन में पुरुषों के साथ-साथ महिला कर्मचारी और युवतियां भी शामिल रहीं, जिन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है।
मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। हालांकि, कर्मचारियों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
यह पूरा मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और वेयरहाउस के कामकाज पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
    user_Sharafat saifi
    Sharafat saifi
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ← स्याना में संपूर्ण समाधान दिवसः 33 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण, बाकी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश स्याना तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी (डीएम) श्रुति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में कुल 33 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से मौके पर ही 5 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। डीएम श्रुति ने बताया कि राजस्व संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए एक टीम का गठन किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफसख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक बताया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) रविंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार अजय कुमार, नायब तहसीलदार सुलभ गुप्ता, सीएचसी प्रभारी अमित कुमार और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सेवा राम राजभर सहित कई तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    ←
स्याना में संपूर्ण समाधान दिवसः
33 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण, बाकी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
स्याना तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी (डीएम) श्रुति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में कुल 33 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से मौके पर ही 5 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।
डीएम श्रुति ने बताया कि राजस्व संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए एक टीम का गठन किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफसख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक बताया।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) रविंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार अजय कुमार, नायब तहसीलदार सुलभ गुप्ता, सीएचसी प्रभारी अमित कुमार और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सेवा राम राजभर सहित कई तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Mohit Tyagi
    Mohit Tyagi
    पत्रकार सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आज शनिवार 11:00 बजे इंडिया इंटरनेशनल स्कूल आइडियल कॉलेज, गोविंदपुरम गाजियाबाद कैंपस में अर्थ -डे ( 22 अप्रैल- 2026 ) विशाल पौधारोपण बच्चों द्वारा किया गया। 51 बच्चों ने प्रतिभाग किया। डॉ राजीव त्यागी राज तुलसी- ऋषि, पर्यावरणविद, शिक्षाविद संस्थापक- मानवता की ओर एक कदम ट्रस्ट रजि. और संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी आर. एस. तिवारी जी,'सुशील सक्सेना जी, महिला शक्ति लोकेश शर्मा जी का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। इंडिया इंटरनेशनल स्कूल की वाइस प्रिंसिपल, कोऑर्डिनेटर टीचर और स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। नीम,आम, आवला, तुलसी, स्नेक प्लांट, कड़ी पत्ता, कुछ आर्टिफिशियल पौधे रोपित कर पौधारोपण किया।
    4
    आज शनिवार 11:00 बजे इंडिया इंटरनेशनल स्कूल आइडियल कॉलेज,  गोविंदपुरम गाजियाबाद कैंपस में अर्थ -डे ( 22 अप्रैल- 2026 ) विशाल पौधारोपण बच्चों द्वारा किया गया। 51 बच्चों ने प्रतिभाग किया। डॉ राजीव त्यागी राज तुलसी- ऋषि, पर्यावरणविद, शिक्षाविद संस्थापक- मानवता की ओर एक कदम ट्रस्ट रजि. और संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी आर. एस. तिवारी जी,'सुशील सक्सेना जी, महिला शक्ति लोकेश शर्मा  जी का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। इंडिया इंटरनेशनल स्कूल की वाइस प्रिंसिपल, कोऑर्डिनेटर  टीचर और स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। नीम,आम, आवला, तुलसी, स्नेक प्लांट, कड़ी पत्ता, कुछ आर्टिफिशियल पौधे रोपित कर पौधारोपण किया।
    user_पत्रकार  धीरेंद्र त्रिपाठी
    पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी
    Press advisory गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 18.04.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में कुलदीप पुत्र जयराज व अशोक पुत्र सत्यपाल द्वारा खसरा सं0-442 व 492 हापुड रोड मोदीनगर गाजियाबाद पर लगभग 25000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में कालोनी विकसित की जा रही थी। स्थल पर बतायेें गये नाम-पते के अनुसार कार्यवाही की जा रही है एवं विनोद पुत्र जसवन्त, लोकेन्द्र पुत्र महेन्द्र सिंह, ज्ञानेन्द्र कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह, रूबी पुत्री सतेन्द्र, नीतू पुत्री सतेन्द्र, अरूणा पत्नी सतेन्द द्वारा खसरा सं0-10, 11, ललितपुर तिबडा, मोदीनगर गाजियाबाद पर लगभग 22000 वर्ग मी0 में अवैध निर्माण/प्लाटिंग, मिट्टी भराव कार्य चल रहा है। स्थल पर कोई स्वीकृत तलपट मानचित्र नहीं दिखाया गया, अनाधिकृत निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सडक, बाउन्ड्रीवॉल, साईट ऑफिस, आदि को ध्वस्त करते हुये सीलिंग की कार्यवाही सम्पादित की गयी। ध्वस्तीकरण/सीलिंग की कार्यवाही के दौरान कोलोनाईजर/निर्माणकर्ता द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, लेकिन पुलिस व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अनाधिकृत रूप से किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण/सीलिंग की कार्यवाही के समय स्थल पर सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, प्रवर्तन जोन-2 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ता उपस्थित रहा।
    1
    गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 18.04.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में कुलदीप पुत्र जयराज व अशोक पुत्र सत्यपाल द्वारा खसरा सं0-442 व 492 हापुड रोड मोदीनगर गाजियाबाद पर लगभग 25000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में कालोनी विकसित की जा रही थी। स्थल पर बतायेें गये नाम-पते के अनुसार कार्यवाही की जा रही है एवं विनोद पुत्र जसवन्त, लोकेन्द्र पुत्र महेन्द्र सिंह, ज्ञानेन्द्र कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह, रूबी पुत्री सतेन्द्र, नीतू पुत्री सतेन्द्र, अरूणा पत्नी सतेन्द द्वारा  खसरा सं0-10, 11, ललितपुर तिबडा, मोदीनगर गाजियाबाद पर लगभग 22000 वर्ग मी0 में अवैध निर्माण/प्लाटिंग, मिट्टी भराव कार्य चल रहा है। स्थल पर कोई स्वीकृत तलपट मानचित्र नहीं दिखाया गया, अनाधिकृत निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सडक, बाउन्ड्रीवॉल, साईट ऑफिस, आदि को ध्वस्त करते हुये सीलिंग की कार्यवाही सम्पादित की गयी। ध्वस्तीकरण/सीलिंग की कार्यवाही के दौरान कोलोनाईजर/निर्माणकर्ता द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, लेकिन पुलिस व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अनाधिकृत रूप से किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण/सीलिंग की कार्यवाही के समय स्थल पर सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, प्रवर्तन जोन-2 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ता उपस्थित रहा।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लगभग 40 घंटे बीतने के बाद भी एक प्रतिष्ठ अखबार के पत्रकार की चाची के कुंडलो को पुलिस अभी तक नहीं कर पाई तलाश। पीड़ित महिला प्राइवेट स्कूल में एक अध्यापक के पद पर है कार्यरत। शिकारपुर में पुलिस का चोरो में नहीं दिख रहा कोई खौफ। पीड़ित महिला का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी शिकारपुर पुलिस नेअभी तक नहीं की कोई ठोस कार्रवाई। दिनदहाड़े महिला से कुंडल छीनकर ले जाने से लोगों में दहशत का माहौल। पीड़ित महिला ने शिकारपुर पुलिस की कार्यशैली पर खड़े किए सवाल। कुंडल जाने ने के बाद पीड़ित महिला का रो रो कर बुरा हाल। लगभग 40 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने नहीं की FIR दर्ज। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ बदायूं हाईवे मार्ग पर जहांगीराबाद चुंगी के पास का मामला।
    3
    लगभग 40 घंटे बीतने के बाद भी एक प्रतिष्ठ अखबार के पत्रकार की चाची के कुंडलो को पुलिस अभी तक नहीं कर पाई तलाश।
पीड़ित महिला प्राइवेट स्कूल में एक अध्यापक के पद पर है कार्यरत।
शिकारपुर में पुलिस का चोरो में नहीं दिख रहा कोई खौफ।
पीड़ित महिला का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी शिकारपुर पुलिस नेअभी तक नहीं की कोई ठोस कार्रवाई।
दिनदहाड़े महिला से कुंडल छीनकर ले जाने  से लोगों में दहशत का माहौल।
पीड़ित महिला ने शिकारपुर पुलिस की कार्यशैली पर खड़े किए सवाल।
कुंडल जाने ने के बाद पीड़ित महिला का रो रो कर बुरा हाल।
लगभग 40 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने नहीं की FIR दर्ज।
शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ बदायूं हाईवे मार्ग पर जहांगीराबाद चुंगी के पास का मामला।
    user_Qtv.Uttarpradesh news channel
    Qtv.Uttarpradesh news channel
    Photographer बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    1
    Post by जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    user_जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बिना सूचना खुली बैठक! ग्राम पंचायत अधिकारी पर फर्जी लिस्ट बनाने का आरोप | ग्रामीणों का हंगामा अरवल के ग्राम मंसूरपुर में ग्राम पंचायत अधिकारी की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। बिना किसी पूर्व सूचना के खुली बैठक आयोजित कर फर्जी उपस्थिति सूची बनाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया और पारदर्शिता की मांग की। मामले में खंड विकास अधिकारी ने जांच का आश्वासन दिया है। 👉 क्या यह प्रशासनिक लापरवाही है या कुछ और? पूरा मामला जानने के लिए वीडियो देखें।
    1
    बिना सूचना खुली बैठक! ग्राम पंचायत अधिकारी पर फर्जी लिस्ट बनाने का आरोप | ग्रामीणों का हंगामा
अरवल के ग्राम मंसूरपुर में ग्राम पंचायत अधिकारी की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। बिना किसी पूर्व सूचना के खुली बैठक आयोजित कर फर्जी उपस्थिति सूची बनाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया और पारदर्शिता की मांग की। मामले में खंड विकास अधिकारी ने जांच का आश्वासन दिया है।
👉 क्या यह प्रशासनिक लापरवाही है या कुछ और? पूरा मामला जानने के लिए वीडियो देखें।
    user_Sharafat saifi
    Sharafat saifi
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.