सनातन धर्म के ध्वजवाहक और बाघेश्वर धाम के सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने किसी बंद कमरे में नहीं, बल्कि संगम नगरी प्रयागराज में पत्रकारों के तीखे सवालों का जवाब देते हुए 'ज्ञानवापी' और 'लेंसकार्ट' जैसे विवादों पर बड़ी बात कही है। बाबा ने साफ कर दिया है कि समय बदल रहा है और जल्द ही शिव की नगरी में कुछ बहुत बड़ा होने वाला है। प्रयागराज सनातन धर्म के ध्वजवाहक और बाघेश्वर धाम के सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने किसी बंद कमरे में नहीं, बल्कि संगम नगरी प्रयागराज में पत्रकारों के तीखे सवालों का जवाब देते हुए 'ज्ञानवापी' और 'लेंसकार्ट' जैसे विवादों पर बड़ी बात कही है। बाबा ने साफ कर दिया है कि समय बदल रहा है और जल्द ही शिव की नगरी में कुछ बहुत बड़ा होने वाला है। बाबा ने बताया कि बाघेश्वर बालाजी की कृपा से प्रयागराज में तीन दिवसीय हनुमान कथा का आयोजन हो रहा है। 23 अप्रैल को भीषण गर्मी को देखते हुए शाम के समय 'दिव्य दरबार' लगाया जाएगा। ज्ञानवापी मस्जिद के विवाद के सवाल पर बाबा ने इसे 'कलंक' करार दिया। उन्होंने कहा कि विश्वनाथ जी के बगल में जो कलंक लगा है, वह मिटेगा। बहुत जल्द वहां रुद्राभिषेक होगा। उन्होंने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि एक समय लोग कहते थे कि पत्ता भी नहीं हिलेगा, लेकिन आज राम मंदिर बन गया है। ठीक वैसे ही ज्ञानवापी पर भी भगवा लहराएगा। हाल ही में चश्मा बनाने वाली कंपनी 'लेंसकार्ट' द्वारा कथित तौर पर धार्मिक भेदभाव या पहनावे पर टिप्पणी के मामले में बाबा ने कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि भारत के तीर्थों में सभी धर्मों के लोग व्यापार करते हैं, लेकिन कंपनियों को सनातन का अपमान करने का कोई हक नहीं है। धीरेंद्र शास्त्री यहीं नहीं रुके। उन्होंने उन लोगों को आड़े हाथों लिया जो भारतीय संस्कृति और हिंदू प्रतीकों का मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि ऐसे लोगों को भारत के कानून और यहां की आस्थावान जनता का सामना करना पड़ेगा। प्रयागराज की इस पावन धरती से धीरेंद्र शास्त्री ने एक बार फिर हिंदू राष्ट्र और सनातन की एकता का बिगुल फूंक दिया है। ज्ञानवापी को लेकर उनके इस आत्मविश्वास ने एक नई बहस छेड़ दी है। अब देखना यह होगा कि बाबा के इन दावों पर सियासी गलियारों और धार्मिक संगठनों की क्या प्रतिक्रिया आती है। मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने अपनी बेबाक राय से सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस बार उनका निशाना बना है 'व्यापार और मजहब'। धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदुओं से एक ऐसी अपील की है, जिससे नई बहस छिड़ गई है। व्यापार में यदि मजहब को आगे लाया जाएगा, तो देश की स्थिति बिगड़ेगी... मैं हिंदुओं से अपील करूँगा कि अपनी कंपनियों में सिर्फ हिंदुओं को ही काम दें। उन्होंने इजरायल-हमास या अन्य वैश्विक संघर्षों पर कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में युद्ध हो, उसका असर भारत पर पड़ता है। उन्होंने इसे एक उदाहरण से समझाया कि "तालाब में पत्थर फेंको या हीरा, तरंगें दोनों से उठती हैं धीरेंद्र शास्त्री ने महाराष्ट्र और नासिक की कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि व्यापार में मजहब का हस्तक्षेप गलत है। उन्होंने सीधे तौर पर हिंदू व्यापारियों और उद्यमियों से अपील की कि वे अपनी कंपनियों में केवल हिंदुओं को ही नौकरी दें। महिला आरक्षण बिल पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने 'यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते' का श्लोक उद्धृत किया और कहा कि जिस देश में गंगा, गाय और गायत्री को माता माना जाता है, वहां महिलाओं को हक मिलना ही चाहिए। योगी आदित्यनाथ के 'काबा' वाले बयान के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारत में काबा की नहीं, बल्कि बाबा विश्वनाथ की आवश्यकता है। धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान के बाद अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या व्यापार को धर्म के चश्मे से देखना देश की आर्थिक एकता के लिए सही है? जहाँ एक तरफ उनके समर्थक इसे 'हिंदू जागृति' बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल इसे समाज को बांटने की कोशिश करार दे रहे हैं। फिलहाल, शास्त्री जी ने साफ कर दिया है कि वे अपनी 'हिंदू राष्ट्र' की अवधारणा और अपनी परंपराओं से पीछे हटने वाले नहीं हैं। महाराज जी से जब उनके उस चर्चित बयान के बारे में पूछा गया जिसमें उन्होंने हिंदुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह दी थी, तो उन्होंने बड़े ही दार्शनिक अंदाज में जवाब दिया। बागेश्वर बाबा ने कहा कि अजगर करे न चाकरी, पंछी करे न काम, दास मलूका कह गए सबके दाता राम। जब उनके 30 बच्चे पल सकते हैं, तो हिंदू के चार क्यों नहीं पल सकते? बागेश्वर बाबा का साफ कहना है कि पालन-पोषण की चिंता छोड़, संख्या बल पर ध्यान देना जरूरी है। समाज में बढ़ती दूरियों और जाति-धर्म के नाम पर बंटवारे पर भी बाबा ने कड़ा प्रहार किया। उन्होंने देशवासियों को एक विशेष संदेश दिया कि जातिवाद, भाषावाद और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर सिर्फ राष्ट्रवाद होना चाहिए। हमें जातियों में नहीं बंटना चाहिए, बल्कि एक तिरंगे के नीचे रहने की विचारधारा को स्थापित करना चाहिए। हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अब एक बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी आगामी योजनाओं का खुलासा करते हुए बताया कि वे जल्द ही पूरे देश में रथ यात्रा निकालेंगे। भारत हिंदू राष्ट्र होगा, इसके लिए प्रयत्न जारी है। 4 जुलाई को इसकी घोषणा करेंगे कि रथ यात्रा कहां से और कब निकलेगी। पूरे देश में यह यात्रा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ चलेगी। गौ रक्षा के मुद्दे पर महाराज जी ने एक कड़वी सच्चाई सामने रखी। उन्होंने कहा कि आज देश को गौ रक्षकों से ज्यादा गौ सेवकों की जरूरत है।वर्तमान में गौ रक्षक ज्यादा हैं और गौ सेवक कम। गौ माता को बचाना है तो 'एक हिंदू, एक गाय' का नियम अपनाना होगा। बागेश्वर बाबा ने कहा कि मैं चाहता हूँ कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी गाय को 'राज्य माता' घोषित करें। हाल ही में संतों और शंकराचार्यों के बीच हुए कुछ मतभेदों पर जब उनसे सवाल किया गया, तो उन्होंने बहुत ही परिपक्वता से जवाब दिया। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि संतों को आपस में विवाद नहीं, संवाद करना चाहिए। जब हम आपस में लड़ते हैं तो दूसरे मजहब के लोग हंसते हैं। चाहे वो राजपीठ हो या शंकराचार्य पीठ, सबको सामंजस्य बनाकर चलना चाहिए ताकि सनातन का उपहास न हो। Byte ---- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर

- Isham Vermaरामपुर मनिहारन, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश🙏2 hrs ago
- Isham Vermaरामपुर मनिहारन, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश🙏2 hrs ago
- स्वस्थ शरीर के लिए गर्मी मे तोलिया,गमछा के साथ घर से बाहर निकले। नैनी-प्रयागराज/सुविख्यात-सुप्रसिद्ध समाजसेवी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह बराबर जन जागरण कर जागरूकता कर रहे हैं कि गर्मी का तेवर शबाब पर पहुंचने लगा है पशु,पक्षियों का भी जीवन आप सबके हाथ में हैं उनके लिए दाना- पानी अपने घरों की दीवारों पर व छतों पर जरूर रखे जिससे प्राकृतिक सुरक्षित रह सकेl सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि गर्मियों में पंछियों के लिए अपनी ओर से एक छोटा सा प्रयास करे, तेज गर्मी से तापमान बढ़ता जा रहा है तो इंसानों के साथ-साथ हमारे छोटे-छोटे पंछी भी प्यास से परेशान हो जाते हैं इसलिए हम सब मिलकर उनकी मदद करें अपने घर की छत, बालकनी या आंगन में एक छोटा सा पानी का बर्तन भर कर रखें रोजाना साफ और ताजा पानी भरे, बर्तन को ऐसी जगह रखें जहां छाया हो और पंछियों को सुरक्षित महसूस हो सके,एक कटोरा पानी पंछियों के लिए जीवन दान कर पुण्य के भागीदारी बने। दिन के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है अब हवा के गर्म थपेड़े भी परेशान करने लगे हैं हाथ,पैर और चेहरा लू के प्रभाव से झुलसने लगा है किंतु सुविख्यात-सुप्रसिद्ध समाजसेवी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह का देशप्रेम देखते ही बनता है कि जन जागरूकता पिछले 35 वर्षी से इसी तरह जब भी कोई मौसम जैसे गर्मी,बरसात,ठंडक का समय आता है निकल पड़ते हैं जन जागरूकता पर इनसे यह मतलब नहीं रहता कि मौसम कौन सा है इन्हें तो देश प्रेम की दीवानगी चढ़ी रहती हैl दोपहर के समय सूर्य की किरणें जैसे आग बरसाने लगी हैं पूर्वा 10:00 बजे ही धूप अपने पूरे तेवर में आ जाती है हाथ व पैर जलने लगता है दोपहर होते होते लोगों का घर के बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है उस समय बाहर निकलना किसी यातना से कम नहीं होता किंतु सुविख्यात-सुप्रसिद्ध समाजसेवी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह सब स्वस्थ मंगल सुरक्षित रहे,इसके लिए कोई भी यातना सहने को हमेशा तैयार रहते हैं ऐसा इनका सामाजिक जीवन,आचरण,सामाजिक कार्य बताता हैंl सरदार पतविंदर सिंह ने स्वस्थ शरीर के लिए गर्मी के कहर व लू से बचने के लिए भी लोगो को शीतल पदार्थ,शरबत व फल,आम का पना,गन्ने का रस,तरबूज,खरबूजा,नींबू ,खीरा आदि का सहारा लेने को कहते हैं और धूप की किरणों के कहर से बचने के लिए बिना तोलिया,गमछा के साथ घर से बाहर ना निकले और पशु,पक्षियों का भी जीवन आप सबके हाथ में हैं उनके लिए दाना- पानी अपने घरों की दीवारों पर वह छतों पर रखे जिससे प्राकृतिक सुरक्षित रह सकेl।1
- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1
- *प्रयागराज के थाना नवाबगंज व ए0एन0टी0एफ0 यूनिट प्रयागराज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 550 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (अनुमाति कीमत 1 करोड़ 10 लाख रूपये) व परिवहन मे प्रयुक्त 01 कार बरामद* प्रयागराज। श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर जोन के थाना नवाबगंज व ए0एन0टी0एफ0 यूनिट प्रयागराज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्त 1.अनिश कुमार उर्फ आशीष सोनकर पुत्र अशर्फी लाल निवासी 517 माण्डा खास, थाना माण्डा कमिश्नरेट प्रयागराज, 2. सौरभ पुत्र छोटेलाल सोनकर निवासी माण्डा खास थाना माण्डा प्रयागराज को दिनांक-21.04.2025 को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत मन्सूरा बाईपास के पास से 550 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन तथा परिवहन में प्रयुक्त कार मैगनाइट निसान वाहन सं0- UP70 HE 1206 के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0-133/2026 धारा-8/21/29/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । *पूछताछ का विवरण-* गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश मे आया कि उपरोक्त दोनो अभियुक्त अपने एक अन्य साथी सागर पुत्र बलस्टर सोनकर निवासी ग्राम माण्डा खास थाना माण्डा प्रयागराज के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थों की बिक्री का काम करते थे तथा मिलने वाले पैसे को आपस में बांट लेते थे । अभियुक्त सागर उपरोक्त की गिरफ्तारी अभी शेष है जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया । *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 1. अनिश कुमार उर्फ आशीष सोनकर पुत्र अशर्फी लाल निवासी 517 माण्डा खास, थाना माण्डा कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 24 वर्ष । 2. सौरभ पुत्र छोटेलाल सोनकर निवासी माण्डा खास थाना माण्डा कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 24 वर्ष । *पंजीकृत अभियोग का विवरण-* मु0अ0सं0-133/2026 धारा-8/21/29/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज । *बरामदगी विवरण-* * 550 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (अनुमाति कीमत 1 करोड़ 10 लाख रूपये) * परिवहन मे प्रयुक्त 01 कार मैगनाइट निसान वाहन सं0- UP70 HE 1206 *गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 सत्येन्द्र प्रधान, प्रभारी ए0एन0टी0एफ0 यूनिट कमिश्नरेट प्रयागराज । 2. उ0नि0 मनीष कुमार सिंह, ए0एन0टी0एफ0 यूनिट कमिश्नरेट प्रयागराज । 3. उ0नि भीष्म नरायण सिंह, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज । 4. हे0का0 भानू प्रताप शुक्ला, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज । 5. हे0का0 धीरेन्द्र राय, ए0एन0टी0एफ0 यूनिट कमिश्नरेट प्रयागराज । 6. हे0का0 सत्येश राय, ए0एन0टी0एफ0 यूनिट कमिश्नरेट प्रयागराज । 7. का0 आशीष यादव, ए0एन0टी0एफ0 यूनिट कमिश्नरेट प्रयागराज । 8. का0 नीरज पान्डेय, ए0एन0टी0एफ0 यूनिट कमिश्नरेट प्रयागराज ।1
- कटरियों धरम्मरपुर गाज़ीपुर में समाजवादी पार्टी डेलीगेशन के नेताओं पर अपराधियों द्वारा पथराव कायरता भरा कृत्य है, गाज़ीपुर पुलिस कहाँ सो रही है, इन अपराधियों को किसका संरक्षण है, ये वही अपराधी है जो विश्वकर्मा के बेटी के दरिंदों के दोस्त है, इन अपराधियों के ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो1
- प्रयागराज। नोएडा श्रमिक आंदोलन को स्वतः स्फूर्त श्रमिक आंदोलन बताते हुए सपा मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक ने आंदोलन कर रहे श्रमिकों के उत्पीड़न, जेल भेजे जाने एवं रासुका जैसी गंभीर धारायें लगाने के प्रशासन की तानाशाही करार देते हुए उनकी बिना शर्त रिहाई की मांग की है। आज़ जिला कचहरी मे स्थानीय सपा मजदूर सभा के पदाधिकारियों के प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री धनीलाल ने कहा कि पूरे प्रदेश भर मे आज़ समाजवादी पार्टी की फ्रंटल इकाई मजदूर सभाद्वारा जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर महामहिम राज्य पाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन दिया गया है। धनीलाल ने आरोप लगाया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम की जानकारी पर नोयडा, बिजनौर, मेरठ, बुलंदशहर आदि जिलों मे स्थानीय पुलिस द्वारा सपा मजदूर सभा के पदाधिकारियों के उनके घरों मे सुबहसे ही नजबंद कर दिया गया जिसकी वह घोर निंदा करते हुए प्रदेश सरकार के इशारे पर की गई कार्रवाई बताया। कहा कि प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार मजदूर हितों के साथ कुठाराघात कर रही है. अपनी जायज मांगो के लिए आंदोलन कर रहे मजदूरों को गिरफ्तार कर उनके आक्रोश को दबाना चाहती है। महामहिम राज्य पाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन मे मांग की गई है कि जेल मे बंद मजदूरों की बिना शर्त रिहाई हो, न्यूनतम वेतन 26000मासिक किया जाये, काम के घंटे आठ किये जाएँ, साप्ताहिक अवकाश दिया जाये। फ्लोर लेबल वेज लागू करके न्यूनतम वेतन के अधिकारों को कमजोर करना, फिक्सड टर्म रोजगार मे सामाजिक सुरक्षा को समाप्त करना सरकार की तानाशाही मानसिकता उजागर करता है। “मजदूर बिगुल” नामक पत्रिका को आंदोलन का मास्टर माइंड बताकर बदनाम किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आंदोलन रत मजदूरों का पाकिस्तानी कनेक्शन, अर्बन नक्सल जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं। किसी भी राजनैतिक दल के पदाधिकारियों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। पूरे प्रदेश भर के ट्रेड यूनियन नेताओं की धर पकड़ और घर मे कैद कर डिटेन करने की कार्रवाई निंदनीय है। ज्ञापन मे, मजदूरों सहित वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को तत्काल बिना शर्त रिहा करने की मांग के साथ ही दमनात्मक कार्रवाई पर तत्काल रोक की मांग की गई है। ज्ञापन के दौरान प्रमुख रूप से सपा मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम मिलन यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती कमला यादव, मजदूरसभा के गंगापार अध्यक्ष पंकज मौर्य, यमुनापार नवदीप यादव, महानगर अध्यक्ष, ओ पी यादव, वरिष्ठ नेता मल्लू यादव, राजकुमारी यादव, सुशील यादव एडवोकेट, मो सऊद,आशीष पाल,काशी नरेश, करन, पप्पू यादव,सुशील सोनकर,अरुण टाइगर, देवा नन्द, कमला शंकर, सुभास, शैलेन्द्र, अरविन्द, बालकृष्ण, प्रदीप, रंजीत, सूर्य मनी, अभजीत सरोज, दिलीपसिंह, विनय यादव, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।1
- बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रयागराज में आज से हनुमंत कथा है। वह बमरौली एयरपोर्ट पर हेलिकॉप्टर से पहुंचे। यहां से करेलाबाग तक कार, फिर यमुना में स्टीमर से अरैल सेल्फी प्वाइंट पहुंचे। धीरेंद्र शास्त्री के पहुंचने पर भक्तों ने बागेश्वर बाबा के जयकारे लगाए। कथा से पहले धीरेंद्र शास्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी परिसर में एक दिन जरूर रुद्राभिषेक होगा। काशी विश्वनाथ जी के बगल में जो कलंक लगा है, वह मिटेगा। हमें मंदिरों में भीड़, सड़कों पर तूफान चाहिए। राम राज्य से भरा हिंदुस्तान चाहिए। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। बरेली के एक मौलाना की ओर से विरोध के सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- समय-समय का खेल है। दो कौड़ी के लोग करोड़ों में बिकने लगते हैं। उन्होंने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे मंदिर बना, वैसे ही एक दिन ज्ञानवापी पर भी भगवा लहराएगा।4
- प्रयागराज के ट्रिपल आईटी चौराहे पर लगी आग,लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना, चौराहे के अंदर लगे पेड़ व अन्य सामान जलकर खाक।1
- शहर की सड़कों पर एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला, जब एक विदेशी मूल की लड़की ऑटो चलाते हुए नजर आई। खास बात यह रही कि वह न सिर्फ फर्राटेदार अंग्रेजी में बात कर रही थी, बल्कि बीच-बीच में हिंदी में भी बातचीत कर रही थी। ऑटो में बैठे यात्री के साथ उसकी बातचीत इतनी दिलचस्प और सहज थी कि लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दोनों के बीच हुई यह मजेदार और समझदारी भरी बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस विदेशी लड़की के आत्मविश्वास, भाषा कौशल और भारतीय संस्कृति के प्रति अपनापन की खूब तारीफ कर रहे हैं। 133K #ViralVideo #ForeignerInIndia #AutoDriver1