चितबड़ागांव को तहसील बनाने की मांग लेकर मुख्यमंत्री से मिले पूर्व मंत्री नारद राय बलिया। मिशन विधानसभा 2027 के तहत विधानसभा क्षेत्र फेफना में सक्रियता बढ़ा रहे वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नारद राय ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने फेफना विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख नगर चितबड़ागांव को तहसील बनाए जाने की पुरजोर मांग उठाई और मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भी सौंपा। रविवार को लखनऊ स्थित 5 कालीदास मार्ग पर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे पूर्व मंत्री नारद राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि फेफना विधानसभा क्षेत्र वर्तमान में सदर तहसील के अंतर्गत आता है, जिसका क्षेत्रफल काफी विस्तृत है। कोटवा नारायणपुर से लेकर रतसर तक का लंबा इलाका इसी तहसील में शामिल है, जिससे आम लोगों को प्रशासनिक कार्यों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पूर्व मंत्री नारद राय ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि बलिया जनपद के लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग तहसीलें हैं, जबकि फेफना विधानसभा क्षेत्र अब तक इससे वंचित है। ऐसे में चितबड़ागांव को तहसील बनाए जाने से क्षेत्रीय जनता को बड़ी राहत मिलेगी तथा प्रशासनिक कार्यों में भी सुविधा होगी। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक विस्तृत प्रार्थना पत्र भी सौंपा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी मांग पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। मुलाकात के दौरान बलिया जनपद के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई।
चितबड़ागांव को तहसील बनाने की मांग लेकर मुख्यमंत्री से मिले पूर्व मंत्री नारद राय बलिया। मिशन विधानसभा 2027 के तहत विधानसभा क्षेत्र फेफना में सक्रियता बढ़ा रहे वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नारद राय ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने फेफना विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख नगर चितबड़ागांव को तहसील बनाए जाने की पुरजोर मांग उठाई और मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भी सौंपा। रविवार को लखनऊ स्थित 5 कालीदास मार्ग पर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे पूर्व मंत्री नारद राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि फेफना विधानसभा क्षेत्र वर्तमान में सदर तहसील के अंतर्गत आता है, जिसका क्षेत्रफल काफी विस्तृत है। कोटवा नारायणपुर से लेकर
रतसर तक का लंबा इलाका इसी तहसील में शामिल है, जिससे आम लोगों को प्रशासनिक कार्यों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पूर्व मंत्री नारद राय ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि बलिया जनपद के लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग तहसीलें हैं, जबकि फेफना विधानसभा क्षेत्र अब तक इससे वंचित है। ऐसे में चितबड़ागांव को तहसील बनाए जाने से क्षेत्रीय जनता को बड़ी राहत मिलेगी तथा प्रशासनिक कार्यों में भी सुविधा होगी। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक विस्तृत प्रार्थना पत्र भी सौंपा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी मांग पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। मुलाकात के दौरान बलिया जनपद के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई।
- *बलिया में क्यों उबल रहा छात्रों का गुस्सा? जानें क्या है 'अल्टीमेटम'?* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App)1
- पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने फर्रुखाबाद में किया महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण1
- नमस्कार, Digital E-Page News Platform पर आपका स्वागत है। मैं हूं आपके साथ, आइए नजर डालते हैं बलिया जनपद की आज 10 मई दिन रविवार की 5 बड़ी खबरों पर 🔴 शादी के दो महीने बाद नवविवाहित युवक ने लगाई फांसी गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर असली गांव में 26 वर्षीय प्रभु प्रसाद ने टीनशेड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी, घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 🔴 मातृ दिवस पर दर्दनाक हादसा, छत से गिरकर महिला की मौत हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में 38 वर्षीय बबीता देवी की छत से गिरने से मौत हो गई। सुबह उठते समय हादसा हुआ, परिजन अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। 🔴 उधार तेल न देने पर दुकानदार और बेटे पर हमला बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव में उधार में दो टिन रिफाइंड तेल मांगने को लेकर विवाद हो गया। दबंगों ने दुकानदार सुनील गुप्ता और उनके बेटे की पिटाई कर दी, पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। 🔴 जानलेवा हमले के मामले में बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में सुखपुरा थाना पुलिस ने जानलेवा हमले और धमकी के मामले में एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को परसिया मोड़ के पास से पकड़ा। 🔴 झूठी लूट की सूचना देने वाले तीन लोग गिरफ्तार उभांव थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर डायल 112 पर झूठी लूट की सूचना दी गई। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। 📌 फिलहाल इतना ही, बलिया की हर बड़ी और विश्वसनीय खबर के लिए जुड़े रहिए Digital E-Page News Platform के साथ। धन्यवाद।1
- बीजेपी कार्यकर्त्ता कल्पना सूर्यवंशी ने दिलाया बुज़ुर्ग महिला को घर1
- राजद नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में 7-8 मुस्लिम मंत्री थे, लेकिन अब वे 'गायब' हैं। उन्होंने इस स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है, जिससे राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है।1
- बलिया के पांडेपुर चिलकहर गाँव में एक युवक पैतृक जमीन विवाद को लेकर पुलिस के चक्कर काट रहा है। उसका आरोप है कि पिता ने अपनी जमीन बहू के नाम कर दी और फिर लापता हो गए, लेकिन पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई है।1
- बलिया के उप डाकघर में हुए मारपीट विवाद के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस घटना के बाद इलाके में काफी चर्चा थी, अब आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।1
- *बलिया में महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा, भाला होगा सोने का!* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1