Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bharat... Me.. Kahan... Qya.. Bantahai.. Helikoptar.. Kahan bantahai... Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
MD ANISH KURAISHI
Bharat... Me.. Kahan... Qya.. Bantahai.. Helikoptar.. Kahan bantahai... Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- यमुना का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट; NDRF-SDRF तैयार। 13 गांवों पर खास नजर, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील यमुना के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, NDRF-SDRF तैयार; 13 गांवों पर खास नजर खतरे के निशान से नीचे नदी का जलस्तर, संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन ने कसी कमर; ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील कालपी (जालौन) यमुना नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कालपी क्षेत्र में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने राहत और बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जबकि संभावित रूप से प्रभावित 13 गांवों पर विशेष नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने बताया कि फिलहाल यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है और स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि, नदी के जलस्तर में किसी भी अचानक बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के अनुसार, संभावित बाढ़ की स्थिति में ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, राहत सामग्री उपलब्ध कराने और जरूरत पड़ने पर बचाव अभियान चलाने की तैयारी की गई है। NDRF और SDRF की टीमें भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखी गई हैं। स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया जा रहा है। 13 गांवों पर विशेष निगरानी यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे और संभावित रूप से प्रभावित 13 गांवों को विशेष निगरानी में रखा है। इन क्षेत्रों में जलस्तर की स्थिति, आवागमन और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर लगातार जानकारी जुटाई जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि यदि जलस्तर अचानक बढ़ता है तो समय रहते प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। ग्रामीणों से अफवाहों से बचने की अपील प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें। किसी भी आपात स्थिति में ग्रामीणों को प्रशासन द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों का पालन करने तथा अधिकारियों को तत्काल सूचना देने को कहा गया है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। बावजूद इसके प्रशासन संभावित बाढ़ को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहता। जलस्तर की लगातार निगरानी के साथ राहत एवं बचाव से जुड़ी व्यवस्थाओं को सक्रिय रखा गया है। प्रशासन की तैयारियों पर टिकी निगाहें यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बीच प्रशासन की तैयारियां अब लगातार निगरानी में हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी तरह की परेशानी सामने आने पर तत्काल कार्रवाई करने की बात कही गई है। प्रशासन का कहना है कि जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव अभियान को तुरंत सक्रिय किया जाएगा। फिलहाल कालपी क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और ग्रामीण दोनों सतर्क हैं। आने वाले समय में जलस्तर में होने वाले बदलाव पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। आपकी क्या राय है? क्या यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन की तैयारियां पर्याप्त हैं? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #कालपी #जालौन #JalaunNews #KalpiNews #BreakingNews #LatestNews #UPNews #UttarPradesh #जालौन_न्यूज #कालपी_न्यूज #NDRF #SDRF #RescueOperation #ReliefAndRescue #DisasterManagement #JalaunPolice #KalpiAdministration #Kalpi #Jalaun #UPBreaking #NewsUpdate #ViralNews #LocalNews #HindiNews #NewsAlert #PublicSafety #VillageNews #सुरक्षा_व्यवस्था #आपदा_अलर्ट #ग्रामीणों_से_अपील1
- जालौन: उरई के राठ रोड ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। जालौन: उरई के राठ रोड ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए, बाइक और स्कूटी सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है।1
- जालौन में चेकिंग के दौरान 2.1 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार जालौन। कोतवाली जालौन पुलिस ने चेकिंग के दौरान बंगरा रोड पर एक युवक को 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राजू उर्फ रफीक के खिलाफ जालौन, कोंच, उरई और औरैया में चोरी, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब गांजे की सप्लाई कहां से हुई और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जांच कर रही है। #जालौन #JalaunPolice #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice1
- सिकंदरा में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण बुधवार को सिकंदरा कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ सुरासी गांव से हुआ, जो मंगलपुर और संदलपुर होते हुए दोपहर करीब 1:30 बजे सिकंदरा कस्बे पहुंची। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा पटेल चौक पहुंची, जहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व सहार ब्लॉक प्रमुख आकाश सिंह ऋषि ने किया। यात्रा में बाइक, कार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। दोपहर करीब दो बजे तिरंगा यात्रा सिकंदरा से राजपुर की ओर रवाना हो गई। आयोजकों ने बताया कि यात्रा राजपुर होते हुए डेरापुर पहुंचेगी और इसके बाद परौंख गांव में इसका समापन किया जाएगा। नेतृत्व कर्ता आकाश सिंह ऋषि जी ब्लॉक प्रमुख, श्री मती नीरज रानी जी जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष वंसलाल कटियार जी ,ओमकार सिंह बुंदेला जी ,मधु मिश्रा जी,जमीपाल सिंह जी,महेश सिंह चौहान जी पूर्व जिला उपाध्यक्ष , रजत मिश्रा जिला मंत्री युवा मोर्चा, नरेन्द्र सिंह जी पूर्व मंडल अध्यक्ष,वरुण राजपूत जी पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज पाल जी चेयरमैन प्रतिनिधि रामस्वरूप कटियार जी , रोहित सेंगर विस्तारक भाजपा ,राजू सिंह इंद्रपुरा,हरगोविंद सिंह जी पूर्व मंडल महामंत्री,शानू प्रताप सिंह ,प्रियम शुक्ला जी, राजा त्रिवेदी जी आदि लोग उपस्थिति रहे1
- मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संपन्न हुआ किसान दिवस कानपुर देहात। शासन के मंशानुरूप अन्नदाताओं की आय में वृद्धि करने, उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने तथा उन्हें आधुनिक व उन्नत कृषि तकनीकों से आच्छादित करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाले 'किसान दिवस' का आयोजन आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शशिकांत व डॉ. खलील खान, अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला कृषि अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी सहित कृषि एवं संबद्ध विभागों के समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी तथा विभिन्न विकास खंडों से आए प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समस्त किसान भाइयों से अपील की कि वे अपनी फसलों का बीमा अनिवार्य रूप से कराएं। उन्होंने कहा कि मौसम की अनिश्चितताओं एवं प्राकृतिक आपदाओं जैसे सूखा, बाढ़, जलभराव, आंधी-तूफान, ओलावृष्टि अथवा आकाशीय बिजली से फसलों को होने वाले नुकसान की स्थिति में यह योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करती है और बीमित कृषकों को नियमानुसार समय पर उचित आर्थिक क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही उन्होंने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी, बीज अनुदान एवं यंत्रीकरण योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए किसानों से विभागीय योजनाओं से जुड़कर आधुनिक खेती अपनाने का आह्वान किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी अधिकारी व कर्मचारी नियमित रूप से क्षेत्र में रहकर किसानों से जीवंत संवाद बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक व अन्य कृषि निवेश समय से उपलब्ध कराए जाएं तथा किसी भी दशा में उर्वरकों की कालाबाजारी अथवा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री (ओवररेटिंग) न होने पाए। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शशिकांत ने वर्षा ऋतु एवं अत्यधिक उमस के मौसम में पशु स्वास्थ्य एवं प्रबंधन पर विस्तृत तकनीकी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि इस मौसम में पशुओं में पेट संबंधी विकार, बाह्य व आंतरिक परजीवी संक्रमण तथा खुरपका-मुंहपका एवं गलघोंटू जैसी संक्रामक बीमारियों की आशंका काफी बढ़ जाती है। उन्होंने पशुपालकों को स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था रखने, संतुलित आहार के रूप में हरे चारे का वैज्ञानिक अनुपात में उपयोग करने तथा पशुपालन विभाग द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क टीकाकरण अभियानों का शत-प्रतिशत लाभ उठाने की सलाह दी। पशुपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा भी पशुधन विकास, कृत्रिम गर्भाधान, पशु क्रेडिट कार्ड एवं दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने किसानों को खेती की लागत घटाकर शुद्ध आय में वृद्धि करने के व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक उपाय बताए। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य परीक्षण की महत्ता पर बल देते हुए संतुलित उर्वरक प्रबंधन, जैविक खादों के समावेश तथा समयबद्ध खरपतवार नियंत्रण के तरीके समझाए। खरीफ फसलों, विशेषकर धान में लगने वाले हानिकारक कीटों जैसे पत्ती लपेटक एवं तना छेदक कीट की समय पर पहचान व उनके समन्वित कीट प्रबंधन की तकनीकों पर उन्होंने विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने किसानों को असली व नकली खादों की पहचान करने के व्यावहारिक तरीके सिखाए। डॉ. खान ने आकस्मिक फसल योजना के अंतर्गत परामर्श दिया कि कम वर्षा अथवा मुख्य फसल की बुवाई प्रभावित होने की दशा में किसान खाली खेतों में कम समय में तैयार होने वाली तोरिया की उन्नत खेती अपनाकर बेहतर उत्पादन और अतिरिक्त लाभ अर्जित कर सकते हैं। इसी क्रम में उप कृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव एवं जिला उद्यान अधिकारी सहित अन्य संबद्ध विभागों के अधिकारियों द्वारा औद्यानिक फसलों, फल-सब्जी उत्पादन, मसाला एवं औषधीय फसलों की खेती, संरक्षित खेती (पॉलीहाउस) तथा सूक्ष्म सिंचाई पद्धति (ड्रिप व स्प्रिंकलर) पर उपलब्ध शासकीय अनुदान व तकनीकी लाभों की विस्तृत रूपरेखा किसानों के समक्ष रखी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने अंत में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार स्थानीय संचार माध्यमों एवं संदेश समूहों के जरिए ग्राम स्तर तक कराया जाए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र किसान को योजनाओं का सीधा व शत-प्रतिशत लाभ प्राप्त हो सके।2
- जसापुर में लाखों की चोरी: नगदी और जेवरात लेकर फरार हुए चोर, CCTV खंगाल रही पुलिस कानपुरदेहात,मंगलपुर थाना क्षेत्र के जसापुर गांव में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नगदी समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रामजी पुत्र रामनरेश ने मंगलपुर थाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि घटना की रात उनके पिता रामनरेश और भाई सूरजन घर के बाहर सो रहे थे, जबकि वह अपनी पत्नी कीर्ति के साथ बरामदे में सो रहे थे। बिजली न होने के कारण घर का पिछला दरवाजा पूरी तरह बंद नहीं हो सका, जिसका फायदा उठाकर चोर घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर मंगलसूत्र, ब्रजबाला, बेसर, हाफ पेटी, पायल और 65 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। सुबह करीब पांच बजे जब परिवार की आंख खुली तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। बाहर जाकर देखा तो पास स्थित मंदिर के चबूतरे पर एक बैग और कुछ सामान पड़ा मिला, जिससे चोरी की घटना का पता चला। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद थाना मंगलपुर को मामले की जानकारी दी। इसके बाद एसएसआई कमलेश यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू की। एसएसआई कमलेश यादव ने मंगलवार साढ़े 12 बजे बताया कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।3
- बरौली में युवक से डंडे से मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार। खेत से लौट रहे युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप जालौन। रेंडर थाना क्षेत्र के ग्राम बरौली निवासी अखिलेश कुमार ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि 13 अगस्त को खेत से लौटते समय अवनीश कुमार ने गाली-गलौज कर डंडे से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद भी आरोपी ने दोबारा धमकाया। पीड़ित ने मेडिकल रिपोर्ट संलग्न कर आरोपियों पर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। #जालौन #ब्रेकिंगन्यूज #मारपीट #धमकी #पुलिस #एसपीजालौन #बरौली #रेंडर #क्राइम_न्यूज़1
- जालौन: जालौन में सड़क पर कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट जालौन:जालौन में सड़क पर कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट > कहासुनी के बाद बढ़े विवाद में दोनों युवकों के बीच चले लात-घूसे > दोनों युवकों ने एक-दूसरे की जमीन पर पटक-पटककर की पिटाई > युवकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल > पैसों के लेनदेन को लेकर आपस में हुई कहासुनी के बाद बताया जा रहा मारपीट का मामला > कोंच कोतवाली क्षेत्र के मारकंडेश्वर चौराहा के पास पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने की घटना1
- मिरगांव में मकान निर्माण के दौरान दीवार व पिलर तोड़ने का आरोप, विरोध करने पर महिला से मारपीट और धमकी सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिरगांव निवासी सलीमन पत्नी स्वर्गीय नौशाद ने बुधवार शाम करीब चार बजे पुलिस को तहरीर देकर पड़ोस के दो लोगों पर मकान निर्माण के दौरान दीवार व पिलर तोड़ने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि वह अपने मकान का निर्माण कार्य करा रही है। आरोप है कि मंगलवार देर रात करीब 3:30 बजे पड़ोस में रहने वाले आरिफ और उसके पिता साबिर ने उसके मकान की दीवार और पिलर तोड़ दिए। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान ईंट-पत्थर भी चलाए गए। घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1