धामपुर। एनएच 74 पर पेट्रोल से भरे एक टैंकर का पिछला टायर अचानक तेज धामपुर। एनएच 74 पर पेट्रोल से भरे एक टैंकर का पिछला टायर अचानक तेज धमाके से फट गया। जिसके बाद तेल रिसाव से टैंकर में आग लग गई। टायर फटने का धमाका सुनकर चालक ने तुरंत टैंकर की गति पर नियंत्रण किया और किसी तरह टेंकर से नीचे कूद कर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने वहां से गुजरने वाले वाहनों को पीछे की तरह रोक दिया। सूचना मिलते ही धामपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। सुरक्षा की दृष्टि से बाद में टैंकर को हाइवे से हटवाकर सड़क से नीचे खड़ा कराया गया। शनिवार को दोपहर लगभग सवा 12 बजे एक टैंकर पैट्रोल भर कर उत्तराखंड के रुद्रपुर से देहरादून जा रहा था। टैंकर में लगभग 29 हजार लीटर पेट्रोल भरा हुआ था। टैंकर को जनपद अमरोहा के गांव जतोली निवासी इंतियाज अली चला रहा था। जैसे ही टैंकर एनएच 734 पर सांई मंदिर के पास पहुंचा तो अचानक टैंकर का पिछला अंदर की तरफ का टायर फट गया। तेल रिसाव से टैंकर में आग लग गई। चालक ने खुद का बचाव करते हुए टैंकर से नीचे उतर कर घायल 112 पर सूचना दी। जबकि पीछे से आ रहे अन्य वाहनों को काफी पीछे ही रुकवा दिया। सूचना मिलते ही तुरंत अग्निशमन अधिकारी सतवीर सिंह यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बड़ी मशक्कत कर किसी तरह फायर ब्रिगेड धामपुर और नगीना यूनिट की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग को तुरंत बुझा लिया गया। यदि टैंकर फट जाता तो बड़ी घटना घटित हो सकती थी। आग बुझाने में अग्निशमन अधिकारी धामपुर सतवीर सिंह यादव, उपनिरीक्षक शीशपाल सिंह, निरीक्षक ओमेंद्र कुमार, कांस्टेबल निखिल रावल, चालक बिजेंद्र सिंह, फायरमैन मनीष चौधरी, सचिन कुमार, राजू राहुल सैनी मोनू कुमार, अजय कुमार, नगीना फायर ब्रिगेड वाहन चालक धरणवीर सिंह, फायर मैन मोनू मलिक, मनीष कुमार, बलराज सिंह, जाहिद खान व सुनील कुमार आदि शामिल रहे।

- Post by Bijnor Super News1
- Post by HNNK News Sabir1
- बुजुर्ग महिला से सोने के कुंडल लूटने की वारदात का पुलिस ने महज तीन दिन में खुलासा कर दिया। जिला बिजनोर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, वादी श्री नरेंद्र कुमार निवासी नई बस्ती, थाना कोतवाली शहर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 अप्रैल 2026 को उनकी माताजी श्रीमती रजो देवी घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके कानों से सोने के कुंडल छीन लिए और मौके से फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली शहर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना के आधार पर मामले का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान यूनुस पुत्र शराफत निवासी नदीम कॉलोनी, सहारनपुर और फिरोज पुत्र मियाजान निवासी जाब्तगंज, नजीबाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीने गए सोने के कुंडल (टूटे हुए) और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है,1
- नहटौर: नर्सिंग होम में गर्भवती महिला और शिशु की मौत से हड़कंप, परिजनों अस्पताल में हंगामा1
- Post by Rajat Raj1
- Post by Rajkumar Raj1
- बिजनौर के थाना नगीना के गांव सैदपुरी में पिंजरे में कैद हुआ खूंखार गुलदार। ग्रामीणों ने ली राहत की सांस। वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़कर जंगल में छोड़ा।1
- बिजनौर पुलिस ने कुंडल छिनैती कांड का किया खुलासा। यूनुस और फिरोज गिरफ्तार, लूटे गए कुंडल व बाइक बरामद। 23 अप्रैल को महिला से बाइक सवार बदमाशों ने की थी छिनैती। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला जुर्म, आगे कार्रवाई जारी।1