logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुलाबी बाग में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, उत्तरी जिला पुलिस के थाना गुलाबी बाग की अंधा मुगल चौकी टीम ने चेन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए दो कुख्यात स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। गुलाबी बाग में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, उत्तरी जिला पुलिस के थाना गुलाबी बाग की अंधा मुगल चौकी टीम ने चेन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए दो कुख्यात स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी गई सोने की चेन, वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की मोटरसाइकिल और घटना के समय पहने गए कपड़े व हेलमेट बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 23 फरवरी 2026 को संजय नगर निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि वह अपनी रिश्तेदार के साथ रिक्शे से कमला नगर मार्केट जा रही थी। दोपहर करीब 2:50 बजे जब वे चौधरी नंदलाल मार्ग स्थित एचडीएफसी बैंक के पास पहुंचीं, तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उनकी सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। इस संबंध में थाना गुलाबी बाग में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के लिए एसआई योगेश कुमार के नेतृत्व में एएसआई राज कुमार, हेड कांस्टेबल रणवीर, विपिन, राहुल, कांस्टेबल सावरमल और संदीप की टीम गठित की गई। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों की आवाजाही के रास्तों का विश्लेषण किया। जांच के दौरान वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल का नंबर मिला, जो एक दिन पहले थाना तिमारपुर क्षेत्र से चोरी हुई पाई गई। पुलिस ने मुखबिरों की मदद से जानकारी जुटाई तो पता चला कि दो संदिग्धों को चांदनी चौक क्षेत्र में झगड़े के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने 28 फरवरी को तिहाड़ जेल के बाहर जाल बिछाया और रिहा होते ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर छीनी गई सोने की चेन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने वारदात को अंजाम देने के लिए 22 फरवरी को तिमारपुर इलाके से टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल चोरी की थी और गुलाबी बाग इलाके में घूमते हुए रिक्शे में बैठी महिला को निशाना बनाया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र उर्फ रोहित उर्फ गनी (35) निवासी संजय बस्ती तिमारपुर और रवि उर्फ तिलकधारी (35) निवासी मजनू का टीला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार जितेंद्र पर पहले से 20 और रवि पर 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी इलाके के सक्रिय अपराधी हैं और उनसे आगे की पूछताछ कर अन्य मामलों की जांच की जा रही है।

1 hr ago
user_VACC 24 News
VACC 24 News
Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•

More news from दिल्ली and nearby areas
  • न्यूज़: दिल्ली में होली के दौरान पानी के गुब्बारे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना पर मंत्री Ravinder Indraj Singh ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरा दुख जताया। मंत्री ने कहा कि मृतक तरुण एक समझदार और होनहार युवक था, जिसके कारण परिवार का भविष्य उज्ज्वल दिखाई दे रहा था, लेकिन इस दुखद घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। उन्होंने कहा कि होली भाईचारे और खुशियों का त्योहार है, लेकिन कुछ दोषी लोगों की हरकतों ने इस पर्व को कलंकित कर दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी।
    1
    न्यूज़:
दिल्ली में होली के दौरान पानी के गुब्बारे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना पर मंत्री Ravinder Indraj Singh ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरा दुख जताया।
मंत्री ने कहा कि मृतक तरुण एक समझदार और होनहार युवक था, जिसके कारण परिवार का भविष्य उज्ज्वल दिखाई दे रहा था, लेकिन इस दुखद घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। उन्होंने कहा कि होली भाईचारे और खुशियों का त्योहार है, लेकिन कुछ दोषी लोगों की हरकतों ने इस पर्व को कलंकित कर दिया।
उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी।
    user_Jyoti Sharma
    Jyoti Sharma
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    4 hrs ago
  • Post by IndiaNews 9Live
    1
    Post by IndiaNews 9Live
    user_IndiaNews 9Live
    IndiaNews 9Live
    Rohini, North West Delhi•
    12 hrs ago
  • क्या नितीश कुमार बनने जा रहे हैं देश के उप प्रधानमंत्री ? बिहार से नितीश युग का अंत, बीजेपी युग की शुरुआत, नितीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनकर क्या करेंगे, बेटे के लिए लगाया दांव, बिहार में जेडीयू कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, धोखा हुआ? .... देखिए नितीश कुमार के भविष्य पर राजनीतिक विश्लेषण राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    क्या नितीश कुमार बनने जा रहे हैं देश के उप प्रधानमंत्री ? बिहार से नितीश युग का अंत, बीजेपी युग की शुरुआत, नितीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनकर क्या करेंगे, बेटे के लिए लगाया दांव, बिहार में जेडीयू कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, धोखा हुआ? .... देखिए नितीश कुमार के भविष्य पर राजनीतिक विश्लेषण राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Rohini, North West Delhi•
    19 hrs ago
  • LPG सिलेंडर 115 रुपये तक महंगा! क्या गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से आम आदमी पर ज्यादा बोझ पड़ रहा है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। 👉 SBharatNews को Like, Share और Subscribe करें। #LPGPriceHike #GasCylinderPrice #LPGCylinder #BreakingNews #IndiaNews #Mehngai #GasPrice #LatestNews #SBharatNews #HindiNews
    1
    LPG सिलेंडर 115 रुपये तक महंगा!
क्या गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से आम आदमी पर ज्यादा बोझ पड़ रहा है?
अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
👉 SBharatNews को Like, Share और Subscribe करें।
#LPGPriceHike #GasCylinderPrice #LPGCylinder #BreakingNews #IndiaNews #Mehngai #GasPrice #LatestNews #SBharatNews #HindiNews
    user_S BHARAT
    S BHARAT
    Local News Reporter राजौरी गार्डन, पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • Post by Bharatiya Jan KRANTI SENA
    1
    Post by Bharatiya Jan KRANTI SENA
    user_Bharatiya Jan KRANTI SENA
    Bharatiya Jan KRANTI SENA
    Political party office Karol Bagh, Central Delhi•
    1 hr ago
  • Post by Public 9Tv
    1
    Post by Public 9Tv
    user_Public 9Tv
    Public 9Tv
    सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • UPSC सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे आने के बाद 301वीं रैंक को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस रैंक पर आकांक्षा सिंह का नाम दर्ज है, लेकिन बिहार के आरा और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की दो अलग-अलग युवतियां खुद को असली उम्मीदवार बता रही हैं. मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है और अब सबकी नजर UPSC की प्रतिक्रिया पर है.
    1
    UPSC सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे आने के बाद 301वीं रैंक को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस रैंक पर आकांक्षा सिंह का नाम दर्ज है, लेकिन बिहार के आरा और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की दो अलग-अलग युवतियां खुद को असली उम्मीदवार बता रही हैं. मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है और अब सबकी नजर UPSC की प्रतिक्रिया पर है.
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • न्यूज़: दिल्ली पुलिस के आउटर नॉर्थ-वेस्ट जिले के थाना रानी बाग की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए रोहिणी कोर्ट द्वारा घोषित एक फरार अपराधी (Proclaimed Offender) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शालीमार बाग मेट्रो स्टेशन के पास से दबोचा। आरोपी को पकड़ने में e-Prison और ICJS (Interoperable Criminal Justice System) एप्लीकेशन की मदद ली गई, जिससे उसकी लोकेशन और आपराधिक रिकॉर्ड का पता लगाया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी को वर्ष 2025 में रोहिणी कोर्ट ने पीओ (PO) घोषित किया था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को संबंधित अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    न्यूज़:
दिल्ली पुलिस के आउटर नॉर्थ-वेस्ट जिले के थाना रानी बाग की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए रोहिणी कोर्ट द्वारा घोषित एक फरार अपराधी (Proclaimed Offender) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को शालीमार बाग मेट्रो स्टेशन के पास से दबोचा। आरोपी को पकड़ने में e-Prison और ICJS (Interoperable Criminal Justice System) एप्लीकेशन की मदद ली गई, जिससे उसकी लोकेशन और आपराधिक रिकॉर्ड का पता लगाया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी को वर्ष 2025 में रोहिणी कोर्ट ने पीओ (PO) घोषित किया था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को संबंधित अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_Jyoti Sharma
    Jyoti Sharma
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    6 hrs ago
  • Post by IndiaNews 9Live
    1
    Post by IndiaNews 9Live
    user_IndiaNews 9Live
    IndiaNews 9Live
    Rohini, North West Delhi•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.