चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु फोर्ती, बाराकोट रोड और सूखीढांग में पेड़ गिरने से बाधित हुआ यातायात, टीमों ने तत्काल पहुंचकर हटाए पेड़ चम्पावत। जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच पुलिस और फायर सर्विस की टीमें लगातार अलर्ट मोड पर हैं। रविवार 27 सितंबर को फोर्ती, बाराकोट रोड और सूखीढांग क्षेत्र में सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना मिलने पर फायर टीमों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ों को हटाया और यातायात सुचारु कराया। फोर्ती और बाराकोट रोड पर पेड़ गिरने की सूचना डीसीआर और स्थानीय लोगों से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने कटर की सहायता से पेड़ों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क से हटाया, जिसके बाद दोनों स्थानों पर यातायात सुचारु हो गया। वहीं, सूखीढांग रेस्ट एरिया के पास भी सड़क पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया था। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन टनकपुर की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फायर कर्मियों ने वुडन कटर से पेड़ को काटा और जेसीबी की मदद से उसके टुकड़ों को सड़क से हटाया। तीनों स्थानों पर फायर टीमों की त्वरित कार्रवाई से बाधित यातायात को बहाल किया गया। लगातार बारिश और खराब मौसम के बीच चम्पावत पुलिस एवं फायर सर्विस की टीमें आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय हैं। चम्पावत पुलिस की अपील: बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु फोर्ती, बाराकोट रोड और सूखीढांग में पेड़ गिरने से बाधित हुआ यातायात, टीमों ने तत्काल पहुंचकर हटाए पेड़ चम्पावत। जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच पुलिस और फायर सर्विस की टीमें लगातार अलर्ट मोड पर हैं। रविवार 27 सितंबर को फोर्ती, बाराकोट
रोड और सूखीढांग क्षेत्र में सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना मिलने पर फायर टीमों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ों को हटाया और यातायात सुचारु कराया। फोर्ती और बाराकोट रोड पर पेड़ गिरने की सूचना डीसीआर और स्थानीय लोगों से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने कटर की सहायता से पेड़ों को छोटे-छोटे
टुकड़ों में काटकर सड़क से हटाया, जिसके बाद दोनों स्थानों पर यातायात सुचारु हो गया। वहीं, सूखीढांग रेस्ट एरिया के पास भी सड़क पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया था। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन टनकपुर की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फायर कर्मियों ने वुडन कटर से पेड़ को काटा और जेसीबी की मदद से उसके टुकड़ों को सड़क से हटाया। तीनों स्थानों पर
फायर टीमों की त्वरित कार्रवाई से बाधित यातायात को बहाल किया गया। लगातार बारिश और खराब मौसम के बीच चम्पावत पुलिस एवं फायर सर्विस की टीमें आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय हैं। चम्पावत पुलिस की अपील: बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
- चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित चम्पावत। जनपद में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार भारी वर्षा को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। विभिन्न क्षेत्रों में औसतन 150 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा को लेकर सभी संबंधित विभागों और सड़क एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में यातायात सुचारू रखने के लिए पर्याप्त संख्या में जेसीबी और पोकलैंड मशीनें तैनात की गई हैं। प्रशासन के अनुसार वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग समेत सभी मुख्य मार्ग यातायात के लिए खुले हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों से तीन ग्रामीण सड़कें फिलहाल बाधित हैं, जिन्हें खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। तामली और मंच समेत कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। संबंधित विभागों द्वारा विद्युत व्यवस्था को बहाल करने के लिए मरम्मत एवं पुनर्स्थापना का कार्य लगातार किया जा रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार जनपद में अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। कुछ स्थानों पर घरों को आंशिक क्षति और जलभराव की शिकायतें मिली हैं, जिन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी धरातल पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है।1
- बारिश में दो पेयजल लाइनें जगह-जगह क्षतिग्रस्तपाटी। ब्लॉक मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से पेयजल लाइनें जगह-जगह क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गया है। ग्राम पंचायत गागर के लिए बनी हर घर नल जल योजना पेयजल लाइन किमाड़ के पास पाटी। ब्लॉक मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से पेयजल लाइनें जगह-जगह क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गया है। ग्राम पंचायत गागर के लिए बनी हर घर नल जल योजना पेयजल लाइन किमाड़ के पास दो जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके अलावा किमाड, रीठाखाल, गागर के लिए बनी किमाड़खोला पेयजल लाइन भी किमाड़ के पास क्षतिग्रस्त हो गई है। पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त होने से किमाड़,रीठाखाल,गागर में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। क्षेत्र में फिलहाल बारिश भी जारी है। पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों की दिक्कत बढ़ गई है।4
- उत्तराखंड में जबरदस्त बर्फ :: उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी में फंसे लोगों को युद्ध स्तर पर बाहर निकालने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री धामी ने। उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे ट्रैकर्स के संबंध में सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर वार्ता कर राहत एवं बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी ली। उन्हें निर्देश दिए कि ट्रैकिंग एवं पर्वतारोहण के लिए गए सभी ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित की जाए। प्रभावित क्षेत्र में गए प्रत्येक पर्यटक को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ ही आवश्यक चिकित्सकीय सहायता, भोजन एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री और पर्यटक की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बरसात एवं प्रतिकूल मौसम के कारण बंद सड़कों को शीघ्र खोलने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य भी युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिए हैं।1
- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्यवाही; विवाहिता को खुदकुशी के लिए उकसाने वाला आरोपी जेल भेजा लालकुआं (नैनीताल)। नैनीताल पुलिस ने मोटाहल्दू क्षेत्र में हुए एक विवाहिता आत्महत्या प्रकरण का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में लालकुआं पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य अभियुक्त आशिक अली (निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश) को दबोचकर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से ब्लैकमेलिंग में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसमें आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मौजूद थे।पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी आशिक अली ने मृतका को अपने जाल में फंसाकर आपत्तिजनक सामग्री के जरिए ब्लैकमेल किया, जिससे मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर महिला ने 6 अगस्त को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतका के पति को कानूनी कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले दो सह-अभियुक्त साहिब अली और देवेश गंगवार फिलहाल फरार हैं। पुलिस दोनों की संलिप्तता की गहन जांच कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।1
- कौसानी होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने लिया ‘पर्यटन एवं आतिथ्य संकल्प’ कौसानी होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने लिया ‘पर्यटन एवं आतिथ्य संकल्प’1
- *अभिनेता संजय मिश्रा को मिला नेशनल अवॉर्ड* *अभिनेता संजय मिश्रा को मिला नेशनल अवॉर्ड* *अभिनेता संजय मिश्रा को मिला नेशनल अवॉर्ड* *अभिनेता संजय मिश्रा को मिला नेशनल अवॉर्ड*1
- नैनीताल में आज शामको कुछ देर को बारिश क्या रुकी, सैलानियों की बहार आ गई।। नैनीताल में आज शामको कुछ देर को बारिश क्या रुकी, सैलानियों की बहार आ गई।।1
- कुमाऊँ विवि छात्र महासंघ चुनाव की घोषणा; 1 अक्टूबर को ही मतदान, नतीजे और शपथ ग्रहण नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के छात्र महासंघ चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव अधिकारी प्रो० मनोज कुमार आर्या और डीएसडब्ल्यू प्रो० संजय पन्त के अनुसार, 6 मुख्य पदों के लिए आगामी 1 अक्टूबर 2026 को नैनीताल के हरमिटेज भवन में मतदान होगा। इस चुनाव में केवल पूर्व निर्वाचित विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR) ही भाग ले सकेंगे।चुनाव में लिंगदोह समिति के नियमों का कड़ाई से पालन होगा। प्रत्याशियों के लिए एक बार चुनाव लड़ने का नियम, ₹100 का शपथ पत्र और ₹1,200 नामांकन व जमानत शुल्क तय है। खास बात यह है कि 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से नामांकन शुरू होकर, दोपहर 3 से 4 बजे तक मतदान, फिर शाम 4 बजे से मतगणना, परिणाम और शपथ ग्रहण की पूरी प्रक्रिया एक ही दिन में संपन्न होगी।1
- 🚨 उत्तराखंड की बड़ी खबरें पिथौरागढ़–चंपावत से फटाफट अपडेट 🚨 उत्तराखंड की बड़ी खबरें पिथौरागढ़–चंपावत से फटाफट अपडेट1