logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पांढुर्णा में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पांढुर्णा:-जिला अस्पताल, नवीन कलेक्टर कार्यालय, एसपी कार्यालय एवं पुलिस लाइन निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समय-सीमा के निर्देश।मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज पांढुर्णा जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने सर्वप्रथम कलमगांव मंडी परिसर पहुंचकर प्रस्तावित जिला अस्पताल स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त जिला अस्पताल का निर्माण जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्रदान करेगा और नागरिकों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके पश्चात उन्होंने निर्माणाधीन नवीन कलेक्टर कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर प्रशासनिक अधोसंरचना विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गति लाने एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने पुलिस लाइन परिसर का भी दौरा किया, जहां उन्होंने निर्माणाधीन आवासीय भवन, परेड ग्राउंड एवं प्रशासनिक भवनों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधोसंरचना मजबूत होने से कानून व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने प्रभारी मंत्री को विकास कार्यों एवं भवनों के प्रस्तावित नक्शों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री प्रकाश चंद्र परिहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संदीप महोड़, नगरपालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोडे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Roshan Kapse
Roshan Kapse
पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
ca7b42ca-d849-4c69-a2c6-9495aa2b3c10

पांढुर्णा में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पांढुर्णा:-जिला अस्पताल, नवीन कलेक्टर कार्यालय, एसपी कार्यालय एवं पुलिस लाइन निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समय-सीमा के निर्देश।मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज पांढुर्णा जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति

6219e9a0-ec67-4dad-bd9a-70d68e7a5bc5

की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने सर्वप्रथम कलमगांव मंडी परिसर पहुंचकर प्रस्तावित जिला अस्पताल स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त जिला अस्पताल का निर्माण जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्रदान करेगा और नागरिकों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके पश्चात

2994d13f-2082-47b8-a052-6f35d7a2f205

उन्होंने निर्माणाधीन नवीन कलेक्टर कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर प्रशासनिक अधोसंरचना विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गति लाने एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने पुलिस लाइन परिसर का भी दौरा किया, जहां उन्होंने निर्माणाधीन आवासीय भवन, परेड ग्राउंड एवं प्रशासनिक भवनों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधोसंरचना मजबूत होने से

f3304d12-147e-4ef2-8946-e381a6e09d13

कानून व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने प्रभारी मंत्री को विकास कार्यों एवं भवनों के प्रस्तावित नक्शों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री प्रकाश चंद्र परिहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संदीप महोड़, नगरपालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोडे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from Betul and nearby areas
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए कोरोना काल के कामकाज के तरीके अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इनहाउस मीटिंग और ऑनलाइन कार्य को बढ़ावा देने पर जोर दिया, ताकि देश के आर्थिक संसाधनों को बचाया जा सके।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए कोरोना काल के कामकाज के तरीके अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इनहाउस मीटिंग और ऑनलाइन कार्य को बढ़ावा देने पर जोर दिया, ताकि देश के आर्थिक संसाधनों को बचाया जा सके।
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Prabhatpattan, Betul•
    7 hrs ago
  • प्रतिबन्ध के बाद भी ताप्ती सरोवर से चोरी छिपे पकड़ी जा रही है मछलियां। प्रतिबन्ध के बाद भी ताप्ती सरोवर से चोरी छिपे पकड़ी जा रही है मछलियां। आज फिर सरोवर से पकड़ाया जाल,आग के हवाले कर किया गया नष्ट। मुलताई। माँ ताप्ती उदगम स्थल पवित्र सरोवर से आएं दिन मछलियां चोरी हो रही है, चोरो पर कार्यवाही न होने से उनके हौसले बुलंद है। जानकारी अनुसार आज फिर ताप्ती सरोवर से मछली पकड़ने का जाल बरामद किया गया है, विगत दिनों भी जाल मिला था। ताप्ती सरोवर से मछली पकड़ने पर प्रतिबन्ध होने के बाद भी आएं दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है, जिससे ताप्ती भक्तो में नाराज़गी देखी जा रही है। आज सरोवर से निकले जाल कों आग के हवाले कर नष्ट किया गया है,ताप्ती भक्तो नें मछली चोरों पर कार्यवाही की मांग की है। वही सीएमओं वीरेंद्र तिवारी नें कहा कि सरोवर पर निगरानी के लिए अतिरिक्त कर्मचारी कों नियुक्त किया जा रहा है, अगर कोई अगर कोई मछली पकड़ते मिला तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएंगी।
    2
    प्रतिबन्ध के बाद भी ताप्ती सरोवर से चोरी छिपे पकड़ी जा रही है मछलियां।
प्रतिबन्ध के बाद भी ताप्ती सरोवर से चोरी छिपे पकड़ी जा रही है मछलियां।
आज फिर सरोवर से पकड़ाया जाल,आग के हवाले कर किया गया नष्ट।
मुलताई। माँ ताप्ती उदगम स्थल पवित्र सरोवर से आएं दिन मछलियां चोरी हो रही है, चोरो पर कार्यवाही न होने से उनके हौसले बुलंद है।
जानकारी अनुसार आज फिर ताप्ती सरोवर से मछली पकड़ने का जाल बरामद किया गया है, विगत दिनों भी जाल मिला था।
ताप्ती सरोवर से मछली पकड़ने पर प्रतिबन्ध होने के बाद भी आएं दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है, जिससे ताप्ती भक्तो में नाराज़गी देखी जा रही है।
आज सरोवर से निकले जाल कों आग के हवाले कर नष्ट किया गया है,ताप्ती भक्तो नें मछली चोरों पर कार्यवाही की मांग की है।
वही सीएमओं वीरेंद्र तिवारी नें कहा कि सरोवर पर निगरानी के लिए अतिरिक्त कर्मचारी कों नियुक्त किया जा रहा है, अगर कोई अगर कोई मछली पकड़ते मिला तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएंगी।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    1 hr ago
  • छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में बदहाली स्ट्रेचर खींच रहे परिजन वीडियो वायरल छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में बदहाली स्ट्रेचर खींच रहे परिजन वीडियो वायरल छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं।आज सोमवार सुबह 11 बजे बताया कि जर्जर सड़क के कारण महिलाएं और बुजुर्ग मरीज का स्ट्रेचर घसीटने को मजबूर हैं जिसका वीडियो वायरल हो रहा है एक्स-रे लैब तक का रास्ता गड्ढों में तब्दील है। करोड़ों का बजट होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन की इस लापरवाही से जनता में भारी आक्रोश है
    1
    छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में बदहाली स्ट्रेचर खींच रहे परिजन वीडियो वायरल
छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में बदहाली स्ट्रेचर खींच रहे परिजन वीडियो वायरल
छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं।आज सोमवार सुबह 11 बजे बताया कि जर्जर सड़क के कारण महिलाएं और बुजुर्ग मरीज का स्ट्रेचर घसीटने को मजबूर हैं जिसका वीडियो वायरल हो रहा है  एक्स-रे लैब तक का रास्ता गड्ढों में तब्दील है। करोड़ों का बजट होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन की इस लापरवाही से जनता में भारी आक्रोश है
    user_KB live News
    KB live News
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। भैंसदेही में गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया, जिसके बाद देर रात प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश पर प्रदर्शन खत्म हुआ।
    2
    मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। भैंसदेही में गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया, जिसके बाद देर रात प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश पर प्रदर्शन खत्म हुआ।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे गरीब परिवारों को दो महीने से राशन नहीं मिल रहा। हितग्राहियों को बार-बार 'कल आना' कहकर लौटाया जा रहा है, जिससे उन्हें बाजार से महंगा राशन खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। राशन दुकान संचालकों ने कम आवंटन और बढ़ती कार्डधारक संख्या को इसकी वजह बताया है।
    1
    मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे गरीब परिवारों को दो महीने से राशन नहीं मिल रहा। हितग्राहियों को बार-बार 'कल आना' कहकर लौटाया जा रहा है, जिससे उन्हें बाजार से महंगा राशन खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। राशन दुकान संचालकों ने कम आवंटन और बढ़ती कार्डधारक संख्या को इसकी वजह बताया है।
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • छिंदवाड़ा के परासिया स्थित श्री विंध्यवासिनी खेड़ापति मंदिर में 1 जून से 9 जून तक नौ सत चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस नौ दिवसीय आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने और अपने जीवन को धन्य बनाने का आग्रह किया है।
    2
    छिंदवाड़ा के परासिया स्थित श्री विंध्यवासिनी खेड़ापति मंदिर में 1 जून से 9 जून तक नौ सत चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस नौ दिवसीय आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने और अपने जीवन को धन्य बनाने का आग्रह किया है।
    user_Anand uikey
    Anand uikey
    Nurse छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट 25 करोड़ का दो मुंहा सांप बना कोतुहल सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा ने किया रेस्क्यू कहा ऐसे अफवाहों पर हम ध्यान नहीं देते उन्होंने जंगल में ले जाकर छोड़ा
    1
    मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट
     25 करोड़ का दो मुंहा सांप
बना कोतुहल सर्पमित्र विशाल
विश्वकर्मा ने किया रेस्क्यू 
कहा ऐसे अफवाहों पर हम
ध्यान नहीं देते उन्होंने 
जंगल में ले जाकर छोड़ा
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    37 min ago
  • बैतूल के चुनालोमा गाँव में शराब के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपी बेटे अनिल उइके ने गुस्से में पत्थर से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
    1
    बैतूल के चुनालोमा गाँव में शराब के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपी बेटे अनिल उइके ने गुस्से में पत्थर से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.