Shuru
Apke Nagar Ki App…
निवासी 30 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी - जिला अस्पताल में कराया पीएम स्लग : फांसी - नटेरन निवासी 30 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी - जिला अस्पताल में कराया पीएम लोकेशन विदिशा एंकर : नटेरन निवासी 30 वर्ष युवक द्वारा कल अपने घर में अज्ञात कारण के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी, शव को जिला अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर द्वारा मौत की पुष्टि करने के बाद शव ग्रह में रखवा दिया गया। आज पुलिस द्वारा उसका पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय अजय ने कल अपने घर में फांसी लगाई थी। उसके कारण फिलहाल सामने नहीं आ पाए हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है बाईट : पुलिस कर्मी
रिपोर्टर rupesh yadav
निवासी 30 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी - जिला अस्पताल में कराया पीएम स्लग : फांसी - नटेरन निवासी 30 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी - जिला अस्पताल में कराया पीएम लोकेशन विदिशा एंकर : नटेरन निवासी 30 वर्ष युवक द्वारा कल अपने घर में अज्ञात कारण के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी, शव को जिला अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर द्वारा मौत की पुष्टि करने के बाद शव ग्रह में रखवा दिया गया। आज पुलिस द्वारा उसका पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय अजय ने कल अपने घर में फांसी लगाई थी। उसके कारण फिलहाल सामने नहीं आ पाए हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है बाईट : पुलिस कर्मी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक : 08 अगस्त 2026* *जिला : विदिशा* *मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक विदिशा का ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंवाद—थाना त्योंदा, चौकी बागरोद एवं शासकीय विद्यालयों का किया भ्रमण* *घटेरा पंचायत भवन में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण के दिए निर्देश* *पुलिसिंग में डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग पर जोर—थाना त्योंदा में CCTNS, ICJS, e-Rakshak, e-Sakshya, e-Vivechana, e-Summons एवं e-Prosecution की समीक्षा, गुंडा निगरानी एवं जिला बदर फाइलों की ली जानकारी* दिनांक 07 अगस्त 2026 को बासौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत घटेरा के नवीन पंचायत भवन में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद कार्यक्रम एवं जनसमस्या निराकरण शिविर में बासौदा विधायक श्री हरिसिंह रघुवंशी, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी ने ग्रामीणों एवं आवेदकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी द्वारा सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने शिकायतों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सीमा में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना त्योंदा, चौकी बागरोद एवं क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों का भ्रमण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आमजन एवं विद्यार्थियों से संवाद किया गया।थाना भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यप्रणाली, अभिलेखों, लंबित शिकायतों एवं क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन के साथ संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए *थाना भ्रमण के दौरान डिजिटल पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा:* भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना त्योंदा एवं चौकी बागरोद का निरीक्षण कर पुलिस कार्यप्रणाली, अभिलेखों, लंबित शिकायतों एवं क्षेत्र की कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति की जानकारी ली गई। थाना भ्रमण के दौरान CCTNS, ICJS, e-Rakshak, e-Sakshya, e-Vivechana, e-Summons एवं e-Prosecution जैसे महत्वपूर्ण डिजिटल पुलिसिंग प्लेटफॉर्मों के प्रभावी एवं नियमानुसार उपयोग के संबंध में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में गुंडा निगरानी एवं जिला बदर फाइलों से संबंधित जानकारी भी ली गई तथा संबंधित रिकॉर्ड एवं निगरानी प्रक्रिया की समीक्षा की गई। उन्होंने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा कानून-व्यवस्था की दृष्टि से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन के साथ संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा पुलिस कार्यप्रणाली में तकनीकी एवं डिजिटल संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए। *शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों से संवाद:* पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों का भी भ्रमण किया तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। विद्यार्थियों को सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे से बचाव, यातायात नियमों एवं महिला-बालिका सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक का यह ग्रामीण भ्रमण पुलिस एवं आमजन के बीच संवाद को मजबूत करने, सीएम हेल्पलाइन सहित जनशिकायतों के त्वरित निराकरण, डिजिटल पुलिसिंग को प्रभावी बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।2
- A lot of youngsters are proudly saying... First in my bloodline to build a rocket, a chip and a drone. A lot of youngsters are proudly saying... First in my bloodline to build a rocket, a chip and a drone.1
- कुरवाई में पत्रकार गजेन्द्र दांगी ने पुलिस पर लगाए पक्षपात के आरोप कुरवाई में पत्रकार गजेन्द्र दांगी ने पुलिस पर लगाए पक्षपात के आरोप एसपी के निर्देश के बाद भी निष्पक्ष जांच नहीं होने का दावा, साक्षियों और दस्तावेजों की अनदेखी का आरोप कुरवाई। पत्रकार गजेन्द्र सिंह दांगी ने कुरवाई थाना पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि उनके विरुद्ध दर्ज एससी/एसटी एक्ट के मामले में पुलिस ने पक्षपातपूर्ण तरीके से कार्रवाई की तथा उनके पक्ष में उपलब्ध साक्षियों और महत्वपूर्ण दस्तावेजी साक्ष्यों को जांच में उचित महत्व नहीं दिया। पत्रकार दांगी का कहना है कि मामला भूमि एवं पेड़ काटने के विवाद से जुड़ा था। उनके अनुसार संबंधित भूमि के खसरा, नक्शा एवं अन्य राजस्व दस्तावेज उपलब्ध होने के बावजूद पुलिस ने भूमि संबंधी तथ्यों की पर्याप्त जांच नहीं की। दांगी का आरोप है कि उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष निष्पक्ष जांच की मांग की थी। उनके अनुसार एसपी स्तर से जांच के संबंध में निर्देश दिए जाने के बावजूद स्थानीय स्तर पर जांच की प्रक्रिया में अपेक्षित निष्पक्षता नहीं दिखाई गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्षियों के कथनों तथा उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों को पर्याप्त रूप से जांच में शामिल नहीं किया गया। दांगी का कहना है कि यदि सभी साक्ष्यों और दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच की जाती तो मामले की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकती थीं। पत्रकार गजेन्द्र दांगी ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की जांच किसी वरिष्ठ एवं स्वतंत्र पुलिस अधिकारी से कराई जाए तथा उनके द्वारा प्रस्तुत सभी साक्षियों, खसरा-नक्शा, राजस्व रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों का निष्पक्ष परीक्षण कराया जाए। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना नहीं, बल्कि जांच प्रक्रिया में निष्पक्षता और कानून के समान पालन को सुनिश्चित कराना है।1
- ग्रामीणों को बड़ी राहत, शिविर में नए बिजली कनेक्शन और शिकायतों का निराकरण शमशाबाद के ग्राम बमोरी में विद्युत विभाग ने ‘संपर्क अभियान 2026’ के तहत शिविर लगाया। ग्रामीणों को नए बिजली कनेक्शन दिए गए और मीटर, तकनीकी खराबी व बिजली संबंधी शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया।1
- नरेला के 70 मेधावी छात्रों की नि:शुल्क वृंदावन यात्रा भोपाल। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने नरेला विधानसभा के 70 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके परिजनों सहित करीब 300 लोगों के साथ नि:शुल्क ब्रज दर्शन एवं गिरिराज जी परिक्रमा के लिए रवाना किया। वृंदावन में छात्र-छात्राएं ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत प्रदेश के युवाओं की शिक्षा, रोजगार और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना करेंगे।4
- न्यूज़ हेडलाइन:* *9 से 17 अगस्त तक चलेगा "हर घर तिरंगा" अभियान, वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर सिरोंज में होंगी भव्य गतिविधियां* *न्यूज़ हेडलाइन:* *9 से 17 अगस्त तक चलेगा "हर घर तिरंगा" अभियान, वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर सिरोंज में होंगी भव्य गतिविधियां* *सिरोंज।* स्वतंत्रता पर्व एवं राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम" की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इस वर्ष 9 अगस्त से 17 अगस्त तक "हर घर तिरंगा" अभियान बड़े स्तर पर चलाया जाएगा। इसी को लेकर शनिवार को आजीविका मिशन भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता *सिरोंज-लटेरी विधायक उमाकांत शर्मा* ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। *विधायक ने किया जनजागरण का आह्वान* बैठक को संबोधित करते हुए विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि भारत सरकार एवं संस्कृति मंत्रालय वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मना रही है। 9 अगस्त से 17 अगस्त तक हम सभी को जन जागरूकता अभियान चलाकर राष्ट्र के गौरव प्रतीक तिरंगा झंडा प्रत्येक घर पर फहराना है। उन्होंने कहा कि इस दौरान तिरंगा प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी, रंगोली, तिरंगे की सजावट और देशभक्ति संगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। शासकीय एवं निजी स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से आग्रह किया कि वे नागरिकों को अपने प्रतिष्ठान एवं घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करें। *ये कार्यक्रम होंगे आयोजित* *तहसीलदार अभिषेक पांडे* ने बताया कि हर घर पर तिरंगा लगे इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके तहत रंगोली, रैली और अन्य रचनात्मक गतिविधियां होंगी। स्व-सहायता समूहों एवं उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से झंडों का वितरण भी कराया जाएगा। *सीएमओ रामप्रकाश साहू* ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया: - *13 अगस्त*: जागरूकता रैली - *14 अगस्त*: विभाजन विभीषिका दिवस पर मौन रैली - *16 अगस्त*: वाहन रैली - *17 अगस्त*: मानव श्रृंखला *बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में जनपद विधायक प्रतिनिधि हमीर सिंह यादव, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, एलबीएस कॉलेज प्राचार्य लालचंद राजपूत, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष शिवकुमार भार्गव, शहर काजी अब्दुल रशीद खान, प्रभारी एसडीएम अनिल कछवारे, थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला सहित पार्षदगण, प्राचार्यगण एवं सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित नागरिकों ने भी आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिये4