logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीएचसी डोभी में स्वास्थ्य प्रभारी का सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन डोभी/गया डोभी प्रखंड स्थित सीएचसी डोभी के सभागार में मंगलवार की दोपहर दो बजे एएनएम जयमंती कुमारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिव शंकर झा के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी, चिकित्सक, एएनएम एवं अन्य कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व उपाधीक्षक, अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी डॉ. राजेंद्र प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. एम. ई. हक सहित कई चिकित्सकों ने अपने विचार व्यक्त किए। सेवानिवृत्त प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिव शंकर झा ने अपने संबोधन में कहा कि “सेवा ही मेरा धर्म है, और मैं आगे भी इस अस्पताल एवं क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य के लिए सदैव उपलब्ध रहूंगा।” जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. एम. ई. हक ने कहा कि एक चिकित्सक अपने अनुभव का सदैव सही उपयोग करता है, जिससे वह खुद भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल नीतियों से नहीं, बल्कि कर्मियों की नीयत से चलता है, इसलिए सभी को ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार ने कहा कि “अस्पताल हम सभी के लिए मंदिर के समान है और हम सभी इसके पुजारी हैं। इसे साफ-सुथरा रखना और मरीजों को बेहतर इलाज व सहयोग देना हमारी प्राथमिकता है।” समारोह के अंत में सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। नए स्वास्थ प्रभारी अमित कुमार का स्वागत किया गया।

3 hrs ago
user_महेंद्र शर्मा
महेंद्र शर्मा
पत्रकार, # डोभी, गया, बिहार•
3 hrs ago
b34991be-316b-4e2f-b200-613c95f83dda

सीएचसी डोभी में स्वास्थ्य प्रभारी का सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन डोभी/गया डोभी प्रखंड स्थित सीएचसी डोभी के सभागार में मंगलवार की दोपहर दो बजे एएनएम जयमंती कुमारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिव शंकर झा के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी, चिकित्सक, एएनएम एवं अन्य कर्मियों के साथ बड़ी

d95dc3be-9447-4c46-9d9e-0614d27f732a

संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व उपाधीक्षक, अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी डॉ. राजेंद्र प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. एम. ई. हक सहित कई चिकित्सकों ने अपने विचार व्यक्त किए। सेवानिवृत्त प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिव शंकर झा ने अपने संबोधन में कहा कि “सेवा ही मेरा धर्म है, और मैं आगे भी इस अस्पताल एवं

7c4c8760-d371-47ed-8d90-8e1881b82ea3

क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य के लिए सदैव उपलब्ध रहूंगा।” जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. एम. ई. हक ने कहा कि एक चिकित्सक अपने अनुभव का सदैव सही उपयोग करता है, जिससे वह खुद भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल नीतियों से नहीं, बल्कि कर्मियों की नीयत से चलता है, इसलिए सभी को ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम के समापन

c0b39262-3b9b-4231-8b7a-743039988168

पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार ने कहा कि “अस्पताल हम सभी के लिए मंदिर के समान है और हम सभी इसके पुजारी हैं। इसे साफ-सुथरा रखना और मरीजों को बेहतर इलाज व सहयोग देना हमारी प्राथमिकता है।” समारोह के अंत में सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। नए स्वास्थ प्रभारी अमित कुमार का स्वागत किया गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Hindustan Express News
    1
    Post by Hindustan Express News
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    9 hrs ago
  • बुधौल के भास्कर कोचिंग सेंटर में सामान्य समारोह आयोजित कर उत्कृष्ट छात्र छात्रों को किया गया सम्मानित आमस:- आमस प्रखंड क्षेत्र स्थित बुधौल में मंगलवार को भास्कर कोचिंग सेंटर में मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।संचालक सुबोध कुमार ने बताया कि हमारे कोचिंग से लगभग सतर प्रतिशत छात्र छात्रों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं।जिसमें सूरज कुमार 449 अंक,अमित कुमार 423 अंक,बिट्टू कुमार 422 अंक,नवीन कुमार 416 अंक,मिन्हाज आलम 416 अंक,अमन कुमार 392 अंक,आर्यन कुमार 389 अंक प्राप्त कर संस्थान के साथ साथ अपने माता पिता का नाम रौशन किया है।सभी छात्र छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान शिक्षक रवि कुमार ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अगर ईमानदारी से की गई मेहनत व कोशिश करने पर मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है।वहीं शिक्षक सुनील कुमार ने कहा परिस्थित चाहे जैसी भी हो,इंसान को फोकस हमेशा लक्ष्य की तरफ होनी चाहिए तो सफलता जरूर मिलती है।इस मौके पर सभी शिक्षक और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।
    1
    बुधौल के भास्कर कोचिंग सेंटर में सामान्य समारोह आयोजित कर उत्कृष्ट छात्र छात्रों को किया गया सम्मानित
आमस:- आमस प्रखंड क्षेत्र स्थित बुधौल में मंगलवार को भास्कर कोचिंग सेंटर में मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।संचालक सुबोध कुमार ने बताया कि हमारे कोचिंग से लगभग सतर प्रतिशत छात्र छात्रों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं।जिसमें सूरज कुमार 449 अंक,अमित कुमार 423 अंक,बिट्टू कुमार 422 अंक,नवीन कुमार 416 अंक,मिन्हाज आलम 416 अंक,अमन कुमार 392 अंक,आर्यन कुमार 389 अंक प्राप्त कर संस्थान के साथ साथ अपने माता पिता का नाम रौशन किया है।सभी छात्र छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान शिक्षक रवि कुमार ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अगर ईमानदारी से की गई मेहनत व कोशिश करने पर मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है।वहीं शिक्षक सुनील कुमार ने कहा परिस्थित चाहे जैसी भी हो,इंसान को फोकस हमेशा लक्ष्य की तरफ होनी चाहिए तो सफलता जरूर मिलती है।इस मौके पर सभी शिक्षक और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।
    user_Dhananjay kumar Yadav
    Dhananjay kumar Yadav
    पत्रकार अमास, गया, बिहार•
    2 hrs ago
  • गया जंक्शन से लावारिस बैग से भारी मात्रा मे कछुआ बरामद
    1
    गया जंक्शन से लावारिस बैग से भारी मात्रा मे कछुआ बरामद
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    12 hrs ago
  • गगिद्धौर प्रखंड के गांगपुर गांव में मंगलवार को जंगली भालू के हमले में एक 15 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी की पहचान गांगपुर गांव निवासी तापेश्वर भुइयां की पुत्री कजरी कुमारी के रूप में की गई है। कजरी कुमारी महुआ चुनने जंगल गई थी, तभी भालू ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने शोर सुनकर भालू को खदेड़ा और किशोरी को बचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग की है।
    1
    गगिद्धौर प्रखंड के गांगपुर गांव में मंगलवार को जंगली भालू के हमले में एक 15 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी की पहचान गांगपुर गांव निवासी तापेश्वर भुइयां की पुत्री कजरी कुमारी के रूप में की गई है।
कजरी कुमारी महुआ चुनने जंगल गई थी, तभी भालू ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने शोर सुनकर भालू को खदेड़ा और किशोरी को बचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग की है।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    4 hrs ago
  • नालन्दा जिला के मघड़ा स्थित शितला माँ मंदीर में पुजा के दौरान भगदड़। आठ लोगों की गई जान। बीस से अधिक लोगों की घायल होने की संभावना।
    1
    नालन्दा जिला के मघड़ा स्थित शितला माँ मंदीर में पुजा के दौरान भगदड़। आठ लोगों की गई जान। बीस से अधिक लोगों की घायल होने की संभावना।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Local News Reporter मानपुर, गया, बिहार•
    10 hrs ago
  • गया शहर के घुघडी ताड़ बाईपास स्थित टेम्पु स्टैंड के पास वाटर सप्लाई पाइप लीकेज होने से हजारों लीटर पानी हो रहा है बर्बाद। पानी रोड पर बहने से रोड जहां तहा ऊबड़ खाबड़ हो गया है। किसी भी समय दुर्घटना होने की संभावना है।
    1
    गया शहर के घुघडी ताड़ बाईपास स्थित टेम्पु स्टैंड के पास वाटर सप्लाई पाइप लीकेज होने से हजारों लीटर पानी हो रहा है बर्बाद। पानी रोड पर बहने से रोड जहां तहा ऊबड़ खाबड़ हो गया है। किसी भी समय दुर्घटना होने की संभावना है।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    रिपोर्टर Gaya, Bihar•
    14 hrs ago
  • Post by जन सेवक
    1
    Post by जन सेवक
    user_जन सेवक
    जन सेवक
    Doctor Gaya, Bihar•
    15 hrs ago
  • Post by Hindustan Express News
    1
    Post by Hindustan Express News
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.